Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरठेले से सामान लेते समय ट्रक की चपेट में आए की मौत

ठेले से सामान लेते समय ट्रक की चपेट में आए की मौत

खेतासराय (जौनपुर): दीदारगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ठेले से सामान लेते समय ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है।
मृतक की पहचान खलौतीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय निर्जुन बिन्द पुत्र रामअकल बिन्द के रूप में हुई है। वह मनेछा में डिस्पेंसरी संचालित करते थे।

बताया जाता है कि मंगलवार शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दीदरगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे एक ठेले से सामान लेने के लिए रुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामान लेते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क की ओर गिर पड़े। उसी समय तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खेतासराय थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अचानक हादसे से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

निर्जुन बिन्द की अचानक मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने परिवार के भरण-पोषण का मुख्य सहारा थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि व्यस्त मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments