Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरउमानाथ सिंह स्वायत्त चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर...

उमानाथ सिंह स्वायत्त चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वायत्त चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन “Empowering Every Voice with Equal Opportunity” थीम पर किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में समान अवसर और हर आवाज़ को सशक्त बनाना रहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. आर. बी. कमलसर ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।इस आयोजन के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रभान चंद्रा के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें भाषण, कविता, नाटक, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष एवं योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का आयोजन एमबीबीएस बैच 2023-24 (पैरा-3) के छात्र *शुभम भारती, अमित सोनकर *विकास गौतम ,विशाल कुमार यादव एवं अन्य भावी डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग से पूरा आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन एवं पुरस्कार वितरण डॉ0 आदर्श यादव एवं डॉ0 मुदित चौहान द्वारा किया गया।


इस अवसर पर चीफ़ प्रॉक्टर प्रो0 रुचिरा सेठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 ए0 ए0 जाफरी, तथा चिकित्सा शिक्षक- डॉ विनोद कुमार, डा0 ले0 कर्नल सीबीएस पटेल, डा0 जितेंद्र कुमार, डा0 चंद्रभान, डा0 आदर्श यादव, डा0 विनोद वर्मा, डा0 मुदित चौहान, डा0 पूजा पाठक, डा0 रोहित सरोज, डा0 प्रियंका सिंह, डा0 आनंद सिंह, डा0 पंकज कुमार व छात्र- छात्राएं तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने, एवं समाज में समानता और न्याय की स्थापना हेतु कार्य करने का संकल्प लिया कि हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं, इसका मतलब है कि हम जाति, धर्म, नस्ल या रंग से ऊपर उठकर भारतीय हैं। यही हमारी एकता की नींव है ,यही डॉ. बी. आर. अंबेडकर का राष्ट्र के लिए सपना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments