Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरहाई मास्ट लाइट का अनावरण,राहगीरों को मिली राहत

हाई मास्ट लाइट का अनावरण,राहगीरों को मिली राहत

JAUNPUR NEWS” शाहगंज। कौड़िया फाटक के पास बसंती देवी आईटीआई मोड़ पर हाई मास्ट लाइट का विधिवत अनावरण किया गया। इस लाइट के लगने से रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।ज्ञात हो कि कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग के 24 घंटे खुले रहने के कारण फाटक से अंबेडकर मूर्ति होते हुए खुटहन रोड तक लोगों का आवागमन काफी बढ़ गया है। पहले रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन हाई मास्ट लाइट लगने से अब इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल गई है। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि चंद्रेश चौधरी, दिवाकर मिश्र, डॉ. उजैर, देवी प्रसाद चौरसिया (मंटू), मिस्टर, अजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • REPORT – MOHAMMAD KASIM
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments