Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरअमृत सरोवर पर 150 पौधों का रोपण

अमृत सरोवर पर 150 पौधों का रोपण

खुटहन (जौनपुर) नगवां गांव में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृत सरोवर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान ऊषा देवी के पति रामकुमार उपाध्याय के नेतृत्व में 150 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्येक वर्ष पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया। बृक्षारोपण में दयाराम, गणेश यादव, दुर्गेश,भोलू गुप्ता, मुकेश आदि युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थितो ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments