Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरहाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

दो माह पूर्व हुई थी शादी-मचा कोहराम

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी एक श्रमिक की शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग का कार्य करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अब्बोपुर निवासी 22 वर्षीय प्रमोद बिन्द पुत्र संतू बिन्द मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह वह दीदारगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव फुलेश में चन्देश गौतम के निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग का कार्य करने गया था। कार्य के दौरान वह छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। साथ में काम कर रहे श्रमिकों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। मृतक की शादी महज दो माह पूर्व हुई थी। उसकी असमय मौत से पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची दीदारगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments