Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरअधूरे हाईवे पर हो रहे दुर्घटनाओं में हुए मृत लोगों की स्मृति...

अधूरे हाईवे पर हो रहे दुर्घटनाओं में हुए मृत लोगों की स्मृति में निकला कैंडल मार्च

अधूरे हाईवे पर हो रहे दुर्घटनाओं में हुए मृत लोगों की स्मृति श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाले लोग। |
500 लोगों की स्मृति में निकाला कैंडल मार्च

चंदवक। वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-233 के अधूरे निर्माण के चलते भारी वाहनों से बीते सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले करीब 500 लोगों की आत्मा की शांति के लिए रविवार को पूर्वांचल किसान संगठन के अजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैंडल मार्च गाजीपुर रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल से शुरू होकर चंदवक चौराहा स्थित गांधी पार्क तक पहुंचा।
पूर्वांचल किसान संगठन के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
कहा- इस अधूरे 16 किमी राजमार्ग पर 500 लोगों ने गंवाई जान
आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दुर्घटनाओं में मृत लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।


पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष एवं किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-233 के निर्माण में बचे हुए 16 किमी सड़क के निर्माण के लिए मुआवजे प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन आज भी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है अधूरे सड़क पर बड़े-बड़े वाहन स्पीड में आते हैं जिससे आम जनमानस दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं ।
केराकत तहसील क्षेत्र के लगभग 16 किलोमीटर हिस्से का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है, लेकिन सड़क निर्माण पूरा किए बिना टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, राष्ट्रीय राजमार्ग लाशों पर व्यापार कर रही है जिसको किसान नेता ने कहा कि हम लाशों Nhai को व्यवसाय नहीं करने देंगे पहले सड़क के काम हो जाए उसके बाद बड़े-बड़े वाहन को अनुमति दिया जाए वरना बड़े वाहनों पर लोन एंट्री लगाया जाए, अगर राष्ट्रीय राजमार्ग बड़े-बड़े वाहनों पर नो एंट्री नहीं लगाती है तो जनता के साथ अन्याय है ।


कहा कि अधूरे निर्माण के कारण पिछले वर्षों में लगभग 500 लोगों की जान जा चुकी है। इस मौके पर सुजीत सिंह, जैकेश भास्कर, महेंद्र प्रजापति, जय प्रकाश राम, रामेश्वर सिंह, अरविंद पांडेय, संदीप सिंह, थाना प्रभारी अमित सिंह आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments