jaunpur News | जौनपुर में बेरोजगारी और दूल्हा हत्याकांड पर गरजे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जौनपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, दूल्हा हत्याकांड और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जौनपुर में दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में दो इनामिया आरोपियों की गिरफ्तारी ना हो पाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं।
अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि जिले के जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक स्वार्थों में उलझे हुए हैं, जबकि आम जनता विकास, रोजगार और सुरक्षा की उम्मीद लगाए बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर फेल है।
उन्होंने कहा कि जिले में उद्योगों और फैक्ट्रियों की कमी, बढ़ता भ्रष्टाचार तथा रोजगार के अवसरों का अभाव युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अशोक सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर जौनपुर के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।





