Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरविधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार का हुआ आयोजन

विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार का हुआ आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्व अवधान में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार शशि के नेतृत्व में आज एक विधिक क साक्षरता जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया ‌ इस संगोष्ठी में सचिव पूर्ण काली के सुशील कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह नायब तहसीलदार ‌ शीतला प्रसाद सिंह लालचंद गौतम एडवोकेट अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता समिति राजीव कुमार सिंह एडवोकेट महामंत्री‌ प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य भारत यादव एडवोकेट ‌ कुंवर आजाद सिंह ‌ चंद्रशेखर आजाद एवं बड़ी संख्या में विद्वान अधिवक्तागण वादकारीगण और संभ्रांत बुजुर्ग ‌ महिलाएं पैरालीगल वॉलिंटियर्सएवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए सुशील कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन सचिव द्वारा वृद्धों के महत्व और उनको प्राप्त अधिकारों का विस्तार से विवेचन करते हुए बताया कि उन्हें विधान और संविधान में हर जगह वरीयता दी गई है अटल और इंदिरा पेंशन योजना रेल यात्रा में उनको दी जाने वाली छूट और सुविधाएं भरण पोषण के अधिकार दवा चिकित्सा में उन्हें प्राप्त अधिकार के बारे में बताते हुए बच्ची देवी बनाम स्टेट में प्रतिपादित सिद्धांतों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि यदि पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो चार्ज शीट प्रस्तुत होने के बाद 7 वर्ष तक के मामलों में द्वारा जमानत दे दी जाएगी‌ और अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा ‌ यदि अभियुक्त जेल में बंद है तो उसे एक निश्चित समय सीमा दी जाएगी जिससे वह अपने जमानतदार प्रस्तुत कर सकें इसके लिए अभियुक्त की आर्थिक सामाजिक रिपोर्ट आना आवश्यक है उन्होंने समाज में वृद्ध लोगों की गिरती स्थिति के बारे में भी सचेत किया। उन्होंने बताया कि द्वारा दुष्कर्म और तेजाब पीड़ित महिलाओं और अन्य मामलों में सहायता राशि प्रदान करने में मदद की जाती है‌‌‌ उन्होंने बताया कि पिछली लोक अदालत में 57000 मुकदमेनिस्तारित किए गए ।

इस विधिक साक्षरता जागरूकता ‌ सेमिनार का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां के बच्चे सुबह उठकर माता-पिता और गुरु तथा वृद्धों का पैर छूते थे आज स्थितियां कितनी भयानक हो चुकी है जिसके लिए जागरूकता हर स्तर पर फैलाया जाने की आवश्यकता है ‌ उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण का विस्तार से चर्चा करते हुए बताया यदि अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति के लोग हैं जेल में बंद लोग हैं महिलाएं हैं या कोई भी ऐसा व्यक्ति जो प्राकृतिक आपदा का शिकार है उसे प्राधिकरण के द्वारा बिल्कुल मुफ्त में सिविल और क्रिमिनल मामलों में हर प्रकार की सहायता और अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाएंगे राष्ट्रीय लोक अदालत और सुलह समझौता केंद्र के द्वारा अधिक से अधिक मामले निस्तारित किए जाने की प्रक्रिया का वर्णन किया और कहा कि प्राधिकरण में जनपद के किसी भी प्रकार का शिकायती पत्र संबंधित अधिकारी के विरुद्ध प्रस्तुत किया जा सकता है उन्होंने पैरालीगल वॉलिंटियर्स एवं फ्रंट ऑफिस के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कहा कि वृद्ध स्त्री पुरुष समाज की अनमोल धरोहर हैं कल सभी लोगों को वृद्ध होना है जैसा करेंगे वैसा उनके आगे भी आएगा।

इसी क्रम में एडवोकेट भारत यादव अध्यक्ष लालचंद गौतम एडवोकेट महामंत्री राजीव कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह के द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि वृद्ध लोगों की समझ में सेवा करने चाहिए और उनके विधिक अधिकारों के बारे में बताते हुए उन्हें हर प्रकार से सहयोग देना चाहिए और बच्ची देवी बना स्टेट में प्रतिपादित सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करते हुए उसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments