Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरशाही किले में योगिनी क्षमा सिंह ने कराया योगाभ्यास

शाही किले में योगिनी क्षमा सिंह ने कराया योगाभ्यास

वंदना साहू ने दिया साथ,दोनों प्रशिक्षक हुए सम्मानित

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह जौनपुर के ऐतिहासिक शाही किले में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक धरोहर के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। सुबह से ही शाही किला परिसर योगमय वातावरण में सराबोर नजर आया, जहां विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सहयोगी मंच पर योग गुरु अचल हरिमूर्ति के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक क्षमा सिंह और वंदना साहू ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी प्रतिभागियों को क्रमबद्ध तरीके से योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग सत्र की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम और शरीर को सक्रिय करने वाले अभ्यासों से हुई। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, पवनमुक्तासन और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन कराए गए।

प्राणायाम सत्र में प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, शीतली और अन्य श्वास संबंधी अभ्यास किए। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन और प्राणायाम की सही विधि समझाते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का भी प्रभावी माध्यम है। समापन अवसर पर नगर पालिका जौनपुर की चेयरमैन मनोरमा मौर्य ने योगिनी क्षमा सिंह, वंदना साहू को अंगवस्त्रम‍ देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments