Homeन्यूज़शिक्षाराजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर में, हर्षोल्लास के साथ मनाया...

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर में, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वाधीनता दिवस 

The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Raja Shri Krishna Dutt PG College, Jaunpur.

JAUNPUR NEWS जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर में 80 वाँ स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।  महाविद्यालय परिसर में आयोजित सादे समारोह में प्राचार्य प्रो. (डा)शंभूराम ने झंडोत्तोलन किया । उच्च शिक्षा निदेशक डॉ मोनिका सिंह के संदेश को पढ़कर सुनाया । 

अपने संबोधन में प्राचार्य जी ने कहा कि यह आजादी हमें यू ही नहीं मिली है ।  देश के अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अपने प्राणों की आहुति दिए है । उनके त्याग और बलिदान से आजादी हमे मिली है उसे  हम सभी को अक्षुण्ण बनाए रखना है, उनके त्याग और बलिदान को  ब्यर्थ नहीं जाने देना है । 

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर में, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वाधीनता दिवस 

आपने कहा कि हम सभी शिक्षक नई शिक्षा नीति पर बल दे तथा पठन पाठन को और उत्कीर्ण बनाए । महाविद्यालय में  पढ़ाई के प्रति समर्पण भाव और अनुशासन का विशेष ख्याल रखे । यही शहीदो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । 

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ सत्यराम प्रजापति ने भी उपस्थिति लोगो को संबोधित किया और कहा कि आज हम स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ मना रहा हूँ । यह हम देश वासियों के लिए गर्व की बात है । देश को आजाद कराने में हम सभी के  पूर्वजों ने  त्याग और बलिदान दिया  है । देश के सामने शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक चुनौतियां  है । हम सभी शिक्षक उस चुनौती को स्वीकार करे ,और दूर करने में लग जाएं। अपने महाविद्यालय का एक प्रतिमान स्थापति करे 

इसके पूर्व राष्ट्रगीत- बंदेमातरम और राष्ट्र गान गया गया कार्यक्रम का संचालन डा मनोज तिवारी ने किया ।  इस अवसर पर महाविद्यालय के डा सुधाकर शुक्ला प्रवक्ता समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments