Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरJaunpur, CDO के ब्लाक पर पहुचते ही ,मची अफरातफरी

Jaunpur, CDO के ब्लाक पर पहुचते ही ,मची अफरातफरी

सीडीओ ने सोंधी व्लाक का किया औचक निरीक्षण

खेतासराय (जौनपुर): खेतासराय विकास खण्ड शाहगंज सोंधी का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने औचक निरीक्षण किया उन्होंने सबसे पहले मनरेगा सेल का लेखा जोखा देखा उसके बाद आईजीआरएस रिपोर्ट रजिस्टर देखा शिकायत कर्ता से फोन पर बात करके उसका सत्यापन किया उसने संतुष्टि जाहिर की। शौचलय में प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस प्रांगण में साफ-सफाई का का निर्देश दिया। आवास के लाभार्थियों के प्रगति की जानकारी ली कार्यों में तेजी लाने को कहा सभी कार्यालयों में अभिलेखों का रख-रखाव देखा संतुष्टि जाहिर की। खण्ड विकस अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने क्रमवार विभागीय योजनाओं के प्रगति की जानकारी दी।

जिस पर उन्होंने संतोष जताया। इस दौरान डीपीआरओ मीनाक्षी देवी, डीसी एनआरएलएम जितेन्द्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत दीपक यादव, आईएसबी एडीओ प्रमोद सिंह कमलाकांत मौर्य विजय गौड़ आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments