Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब,हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब,हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नवयुवक दुर्गा पूजा समिति ने पुरानी बाजार में कराया विशाल भंडारा, सेवा में जुटे रहे कार्यकर्ता

खेतासराय (जौनपुर): कस्बे के पुरानी बाजार में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में गुरुवार को आस्था, सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति के रंग में रंगे आयोजन स्थल पर अमीर-गरीब और ऊंच-नीच का भेद मिटता नजर आया। श्रद्धालुओं की सेवा में समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटे रहे।

भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवाओं ने कतारबद्ध होकर मां का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच कार्यकर्ता व्यवस्था संभालने से लेकर प्रसाद परोसने तक की जिम्मेदारी निभाते रहे। आयोजन स्थल पर गूंजते माता रानी के जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि भूखे को भोजन कराना और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानवता और ईश्वर की आराधना है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक ओर श्रद्धालु मां का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे थे, तो दूसरी ओर कार्यकर्ता सेवा को ही अपना सौभाग्य मानकर जिम्मेदारियां निभा रहे थे। देर तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा।

इस दौरान रत्न बरनवाल, राधेश्याम सेठ, घनश्याम सेठ, भरत सेठ, शनि सेठ, मुकेश बरनवाल, संदीप सोनी, रामआसरे साहू, शिवलाल मोदनवाल, अशोक बरनवाल, प्रमोद बरनवाल और कंचन सेठ समेत अन्य कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments