Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरदिशा बैठक में विधायक लकी यादव और DM जौनपुर के बीच...

दिशा बैठक में विधायक लकी यादव और DM जौनपुर के बीच हुई तीखी बहस

jaunpur News :धनतेरस के दिन जौनपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में दिशा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी जनप्रतिनिधि दोनों सांसद व सभी विधायक समेत सारे अधिकारी उपस्थित थे।

इस पर विधायक लकी यादव ने डीएम जौनपुर पर काफी नाराजगी जता दी। मामला ये था कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा के लिए 1 करोड़ रुपए की धनराशि अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत स्वीकृत की गई थी। जिस पर विधायक द्वारा उनके मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के 10 पार्कों में 10- 10 लाख रूपए की लागत से निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

जिस पर डीएम जौनपुर द्वारा उनके केवल 02 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई जबकि जिले के हर विधायक को किसी को 7, किसी को 9 किसी को 5 की मंजूरी दी गई।

इसी बात को लेकर विधायक लकी यादव ने दिशा बैठक के दौरान डी एम जौनपुर पर नाराजगी जाहिर कर धरने पर बैठने की बात कह दी।इसके बाद विधायक लकी यादव मान मनौव्वल के बाद अपनी जगह पर बैठ गए और बैठक आगे बढ़ाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments