जौनपुर। समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज, जौनपुर में महान समाज सुधारक, लेखक एवं क्रांतिकारी विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में उनके विचारों एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जातिगत भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया। उनका संघर्ष और विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं।
गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम बहादुर पाल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनवारूल हक गुड्डू, गुलाब यादव रीठी, वीरेंद्र यादव, दीपक विश्वकर्मा, कमालुद्दीन अंसारी, संदीप यदुवंशी, हरिश्चंद्र प्रभाकर, विनय विश्वनाथ, धर्मेंद्र सोनकर, मुकेश यादव, समर बहादुर यादव, बरसातू राम सरोज, सोनी सेठ, शबीना बेगम, नज्में आलम कादरी सहित अन्य सपाजन उपस्थित रहे।






