Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरJAUNPUR,नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव का बीआरसी करंजाकला पर भव्य स्वागत

JAUNPUR,नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव का बीआरसी करंजाकला पर भव्य स्वागत

जौनपुर। विकासखंड करंजाकला के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री जगदीश यादव के प्रथम आगमन पर शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अटेवा के मंडलीय महामंत्री संदीप चौधरी, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव, जिला सह-कैडर प्रभारी प्रदीप चौहान, अटेवा जौनपुर महिला विंग की अध्यक्ष आराधना चौहान,ए आर पी निलेश उपाध्याय ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जय सिंह यादव, सौरभ श्रीवास्तव एवं राहुल शर्मा आलोक त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, अनिल यादव, शैलेंद्र पाल, श्रीपाल यादव, सुरेश चंद्र पाठक एवं चंद्रप्रकाश की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त बीआरसी के कर्मचारी प्रमोद यादव, वाहिद, संजीव कुमार एवं राजकमल सिंह सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री जगदीश यादव का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके सफल एवं सुखद कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments