Homeन्यूज़बाइक की ऑटो से टक्कर में बाइक सवार की मौत

बाइक की ऑटो से टक्कर में बाइक सवार की मौत

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के जैगहा बाजार के करीब सीधा गाँव के मोड़ पर रविवार की शाम ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद आज़मगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गाँव निवासी अभय पुत्र बांकेलाल (27वर्ष) के भाई का सैलून अब्बोपुर बाजार में है। वह अपने एक और साथी के साथ दुकान पर जा रहा था। उसी दिशा में एक ऑटो रिक्शा आगे आगे चल रहा था। तभी अभय के बाइक की ऑटो में पीछे से हल्की टक्कर हो गयी। जिससे बाइक से असंतुलित होकर अभय सड़क पर गिर गया। उसके सिर में सड़क पर गिरने से गम्भीर चोटें आयी। राहगीरो की मदद से उसे पीएचसी सोंधी पहुँचाया गया। जहाँ पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments