HomePoliticsकृष्ण कुमार जायसवाल के आवास पर BJP नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के...

कृष्ण कुमार जायसवाल के आवास पर BJP नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के “मन की बात”

JAUNPUR NEWS जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 139 वें एपिसोड सुनने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल के आवास पर जुटे। मन की बात में प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल के साथ साथ ई संजीवनी की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से अपील की कि दीपावली के मौके पर कम संसाधन में ग्रामीणों द्वारा बनाए गए दीपक, मोमबत्ती के अलावा अन्य सामग्री की खरीददारी करें। प्रधानमंत्री द्वारा सेवा और समर्पण की भी बात कही गई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री सुधांशु सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, रोहित सिंह, रोहित भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सभासद संदीप जायसवाल बबलू, सौरभ सिंह, मोनू जायसवाल, निखिल सिंह, रजत सिंह, शोले सोनकर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments