Sunday, April 27, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरCricketer Rinku Singh,MP प्रिया सरोज की सगाई,सुर्खियों में 

Cricketer Rinku Singh,MP प्रिया सरोज की सगाई,सुर्खियों में 

Cricketer Rinku Singh, MP Priya Saroj’s engagement जौनपुर। मछली शहर लोकसभा से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ सगाई की खबर आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है ।मिली जानकारी के मुताबिक सांसद प्रिया सरोज, क्रिकेटर रिंकू सिंह के रिश्ते की शुरुआत अलीगढ़ जनपद से हो चुकी है  जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है गौरतलब हो कि क्रिकेटर रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 के लिए  चुना गया है  जिसकी शुरुआत 22 जनवरी को होगी।  

[ Cricketer Rinku Singh ] भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह की बात करे तो रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेटर हैं, जो मुख्य रूप से बाएं हाथ के बल्लेबाज और कभी-कभी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में खेलते हैं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ था। रिंकू सिंह को खासतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने के बाद ज्यादा पहचान मिली है।

प्रिया सरोज के होने वाले पति रिंकू के बारे में बताया जाता है कि रिंकू सिंह का बचपन आर्थिक दृष्टि से संघर्षपूर्ण था,और उन्होंने क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वे क्रिकेट के प्रति अपनी लगन और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। रिंकू ने अपनी क्रिकेट यात्रा उत्तर प्रदेश के घरेलू क्रिकेट से शुरू की। उन्हें पहले उत्तर प्रदेश के अंडर-19 टीम में चुना गया, और वहां से उनकी पहचान बननी शुरू हुई। इस मामले पर पिता तूफानी सरोज और सांसद प्रिया सरोज से जब जानकारी चाही तो दोनों का मोबाइल स्विचऑफ चल रहा है।

Cricketer Rinku Singh ने अपने करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश की टीम से की और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी का भी अनुभव प्राप्त किया। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और तकनीकी परिपक्वता है, और वे अक्सर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं।

रिंकू सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2018 के सीजन में खरीदा था। उनके लिए यह एक बड़ा मौका था और उन्होंने टीम में अपने स्थान को मजबूती से बनाना शुरू किया। उन्होंने IPL 2023 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के मारकर KKR को शानदार जीत दिलाई, जो क्रिकेट की दुनिया में एक यादगार रहा , रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 के लिए  चुना गया है  जो  22 जनवरी से खेला जाएगा 

मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज भारतीय राजनीति की एक महत्वपूर्ण और सक्रिय महिला नेता हैं। वे समाजवादी पार्टी  से जुड़ी हुई हैं और मछली शहर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

प्रिया की  प्रारंभिक शिक्षा:

प्रिया सरोज का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने स्थानीय कॉलेज दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की उसके बाद  वही सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता रही उसके बाद पिछले लोकसभा चुनाव में उनको सपा ने मछली शहर से टिकट दिया जिसको जीत कर सांसद बनी । इनके पिता तूफानी सरोज एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं,जो उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक के रूप में निर्वाचित हैं। वे अपनी सक्रिय राजनीतिक गतिविधियों और क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका राजनीतिक करियर समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों और दृष्टिकोण पर आधारित है l इस खबर की फोटो सोशल मीडिया से लिया गया है l

LATEST ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments