खेतासराय (जौनपुर): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राम करन इंस्टीट्यूट पीजी कॉलेज में राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में संस्थापक लाल बहादुर यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में संस्थापक लाल बहादुर यादव, शिव प्रसाद यादव, अभिनव कृष्ण यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संस्थापक लाल बहादुर यादव ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने आगे कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा के माध्यम से प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण बना रहा।
JAUNPUR NEWS : बदलापुर में गूंजा हर-हर महादेव, विधायक रमेश मिश्रा के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा
Jaunpur News जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में निकली दो दिवसीय कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। डीजे और भक्ति गीतों के बीच गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। कांवड़ यात्रा की शुरुआत सई नदी तट से जल भरने के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था चौरेश्वर नाथ महादेव, छंगापुर होते हुए कांधी कला स्थित करसूल नाथ धाम की ओर रवाना हुआ। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं।
इस बार यात्रा को लेकर खास उत्साह इसलिए भी था क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा प्रस्तावित थी। लेकिन मौसम खराब होने और कम दृश्यता के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा नहीं हो पाने के बाद यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों और आयोजकों ने कांवड़ियों का फूलों से स्वागत किया।
सड़क के दोनों ओर से श्रद्धालुओं पर पुष्प बरसाए गए, जिससे पूरा मार्ग फूलों से भर गया और माहौल और भी भव्य हो गया। यात्रा में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा भी आम शिवभक्तों के साथ कंधे पर कांवड़ लेकर पैदल चलते नजर आए। उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया और यात्रा में शामिल होकर शिवभक्ति का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा संभव नहीं हो सकी, लेकिन शिवभक्तों का उत्साह और आस्था किसी भी स्थिति में कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बदलापुर की यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आई है।
खराब मौसम ने हेलीकॉप्टर रोका, लेकिन नहीं रोक सका शिवभक्तों का जोश बदलापुर की कांवड़ यात्रा आकर्षण का केंद्र रहा ।
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Raja Shri Krishna Dutt PG College, Jaunpur.
JAUNPUR NEWS जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर में 80 वाँ स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । महाविद्यालय परिसर में आयोजित सादे समारोह में प्राचार्य प्रो. (डा)शंभूराम ने झंडोत्तोलन किया । उच्च शिक्षा निदेशक डॉ मोनिका सिंह के संदेश को पढ़कर सुनाया ।
अपने संबोधन में प्राचार्य जी ने कहा कि यह आजादी हमें यू ही नहीं मिली है । देश के अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अपने प्राणों की आहुति दिए है । उनके त्याग और बलिदान से आजादी हमे मिली है उसे हम सभी को अक्षुण्ण बनाए रखना है, उनके त्याग और बलिदान को ब्यर्थ नहीं जाने देना है ।
आपने कहा कि हम सभी शिक्षक नई शिक्षा नीति पर बल दे तथा पठन पाठन को और उत्कीर्ण बनाए । महाविद्यालय में पढ़ाई के प्रति समर्पण भाव और अनुशासन का विशेष ख्याल रखे । यही शहीदो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ सत्यराम प्रजापति ने भी उपस्थिति लोगो को संबोधित किया और कहा कि आज हम स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ मना रहा हूँ । यह हम देश वासियों के लिए गर्व की बात है । देश को आजाद कराने में हम सभी के पूर्वजों ने त्याग और बलिदान दिया है । देश के सामने शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक चुनौतियां है । हम सभी शिक्षक उस चुनौती को स्वीकार करे ,और दूर करने में लग जाएं। अपने महाविद्यालय का एक प्रतिमान स्थापति करे
इसके पूर्व राष्ट्रगीत- बंदेमातरम और राष्ट्र गान गया गया कार्यक्रम का संचालन डा मनोज तिवारी ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के डा सुधाकर शुक्ला प्रवक्ता समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे
स्वतंत्रता दिवस पर अशोक सिंह ने दिखाई राष्ट्रभक्ति की मिसाल, सैनिकों के सम्मान से बढ़ाया देशभक्ति का मान
JAUNPUR NEWS जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और सैनिक सम्मान को एक साथ जोड़ते हुए कई कार्यक्रमों में शिरकत की। अपने गांव से लेकर विद्यालय और फिर पूर्व सैनिकों के सम्मान तक, अशोक सिंह का पूरा दिन देशप्रेम और समाज के प्रति सम्मान की भावना को समर्पित रहा।
सबसे पहले अशोक सिंह ने बरसठी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर पहुंचकर ध्वजारोहण किया। खास बात यह रही कि इसी विद्यालय में अशोक सिंह ने कभी प्राथमिक शिक्षा हासिल की थी। वर्षों बाद उसी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का अवसर मिलने पर उन्होंने इसे अपने जीवन का भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया।
ध्वजारोहण के बाद अशोक सिंह ने विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रेरणादायक कहानी सुनाकर मेहनत, लगन और देशप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में जोश भर दिया।
अशोक सिंह ने कहा कि जिस विद्यालय में उन्होंने पढ़ाई की, उसी विद्यालय में आज ध्वजारोहण करना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। इसी विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा लेकर उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने का सफर शुरू किया और आज जिस मुकाम पर हैं, उसमें इस विद्यालय की नींव का महत्वपूर्ण योगदान है।
इसके बाद अशोक सिंह मड़ियाहूं स्थित चितरंजन कान्वेंट स्कूल के ट्रस्टी दिलीप जायसवाल के साथ मिलकर विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोपहर में रामपुर में समाज विकास क्रांति पार्टी की ओर से फौजी भाइयों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की सेवा कर चुके सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। अशोक सिंह ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को देश के लिए गौरव बताया।
मीडिया से बातचीत में अशोक सिंह ने कहा कि सैनिक ही देश की सीमाओं पर दुश्मनों से देश की रक्षा करते हैं। उनके त्याग, साहस और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान करके समाज विकास क्रांति पार्टी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
अशोक सिंह के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में शिक्षा के मंदिर से लेकर सैनिक सम्मान तक दिखाई दिया राष्ट्रप्रेम का यह संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। खासकर अपने ही विद्यालय में ध्वजारोहण कर उन्होंने यह संदेश दिया कि जिस मिट्टी और जिस संस्थान ने जीवन की पहली सीख दी, उसे याद रखना और उसका सम्मान करना ही सच्ची सफलता की पहचान है। स्वतंत्रता दिवस पर अशोक सिंह का यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और समाज के प्रति सम्मान की भावना को समर्पित नजर आया।
L17 अगस्त से नए भवन में संचालित होंगी राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज की कक्षाएं
तीन मंजिला अत्याधुनिक भवन तैयार, पुरानी जर्जर बिल्डिंग गिराकर किया गया निर्माण
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। महाविद्यालय की पुरानी जर्जर बिल्डिंग को गिराकर उसके स्थान पर 12 कमरों वाला तीन मंजिला नया भवन बनकर तैयार हो गया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) शंभू राम ने बताया कि 17 अगस्त 2026, सोमवार से कला वर्ग बी.ए. एवं एम.ए. की समस्त कक्षाएं अटाला मस्जिद के निकट स्थित नवनिर्मित भवन से संचालित की जाएंगी।
प्राचार्य ने बताया कि नया भवन यूजीसी के मानकों के अनुसार निर्मित किया गया है। इसमें बड़े-बड़े कक्ष, सेमिनार हाल, स्मार्ट क्लास सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे , एवं छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि नए भवन के तैयार होने से कक्षाओं का सुव्यवस्थित संचालन संभव होगा और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर एवं आधुनिक वातावरण मिलेगा। इससे शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्य राम प्रजापति ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए नए भवन में कक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से नए भवन में कक्षाएं शुरू होने के साथ महाविद्यालय परिसर में एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा।
नए भवन के तैयार होने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। उक्त जानकारी जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुधाकर शुक्ल में दिया ।