ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन
कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
JAUNPUR NEWS खेतासराय :राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड शाहगंज सोंधी सभागार में मंगलवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के माध्यम से सशक्त बनाना था। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आजीविका मिशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से करने की नसीहत दी।
कार्यशाला में ब्लॉक मिशन प्रबंधक संदीप द्विवेदी वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम होगी। उन्होंने समूह गठन, ऋण उपलब्धता और आजीविका के नए साधनों को अपनाने के महत्व पर चर्चा की। कार्यशाला में ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रियंकेश प्रजापति, अनिल कुमार व नगेंद्र कुमार ने भी विभिन्न जानकारी साझा किया। इस दौरान बैंक सखी, समूह सखी, आजीविका सखी उपस्थित रहीं।
JAUNPUR के इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के किराये के मकान में मिला शव :
JAUNPUR CRIMENEWS जौनपुर:अतुल सुभाष और निकिता सिंघानिया के बाद बेंगलुरु से जौनपुर के इंजीनियर दंपति का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर एक इंजीनियर का उसकी पत्नी समेत दो नाबालिक बच्चों का संदिग्ध परिस्थिति में शव पाया गया वह एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। बेंगलुरु की सदाशिव थाने की पुलिस आत्महत्या बता रही है। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हुई है,जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
बेंगलुरु में स्थित मकान इसी रूम में इंजीनियर दंपत्ति और दोनों बच्चो का मिला शव
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जौनपुर के इंजीनियर दंपत्ति मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमालपुर निवासी शिव प्रसाद ऊमरवैश्य का तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र अनूप कुमार गुप्ता कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहकर एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था। सोमवार की सुबह में बेंगलुरु के एक किराए के मकान में अनूप कुमार गुप्ता (38) उनकी पत्नी राखी उर्फ रिया (35)पुत्री अनुप्रिया (6)पुत्र प्रियांश (3)का शव किराए के घर में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया है। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक संदेह है कि दंपति ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक इंजीनियर अनूप की पत्नी राखी उर्फ रिया की तस्वीर
फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों उक्त घटना को हत्या की आशंका जताई।घटना का पता सोमवार की सुबह तब चला जब घरेलू सहायिका रेशमा काम पर आई, और बार-बार कोशिश करने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर महिला ने दरवाजा ठेला तो दरवाजा खुला हुआ था। जैसे ही घर के अंदर कमरे में जाती है तो देखी है कि पति पत्नी समेत दोनों बच्चों का शव कमरे में पड़ा हुआ था। महिला ने तुरंत इसकी इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी।पुलिस को सूचना दी गई ।मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक दंपति की बेटी अनुप्रिया की फोटो
जौनपुर के इंजीनियर दंपत्ति अनूप की महीने की सैलरी अच्छी थी
अनूप के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक थी। परिजनों के अनुसार अनूप का ड्राइवर मूर्ति व रेशमा समेत दो सहायकों को हर महीने ₹15000 का वेतन मिल रहा था। और घर का किराया लगभग तीस हजार रुपए प्रति माह था। उसकी महीने की आय दो लाख रुपए थी, हालांकि सदाशिव नगर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि अनूप कभी भी आर्थिक तंगी से नहीं थी। वह रविवार को शाम 4:00 बजे अपने बड़े भाई अमित गुप्ता को फोन कर बताया कि सोमवार को 11:00 बजे पांडिचेरी घूमने के लिए परिवार के साथ जा रहा हूं। वह बहुत खुश भी था।उसने ऐसी कोई भी समस्या नहीं बताई।
मृतक दंपति के पुत्र प्रियांश की फोटो :
परिजनों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है
परिजनों में पिता शिव प्रसाद ऊमरवैश्य, माता मंजू देवी व बड़ा भाई अमित कुमार ने अनूप की पत्नी समय दो बच्चों की आत्महत्या को गलत बताते हुए कहा कि अनूप अपने परिवार के साथ कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकता। इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
मृतक इंजीनियर अनूप की तस्वीर :
शिव प्रसाद ऊमरवैश्य के तीन पुत्रों में अमित, अनूप व आशुतोष था। घटना की जानकारी मिलते ही घर पर लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी है। परिजन घटना की जानकारी मिलते ही बेंगलुरु के लिए निकल चुके हैं। अनुप की शादी फरवरी 2017 में प्रयागराज में हुई थी।12 अक्टूबर को बेटी अनुप्रिया बेटा प्रियांश का जन्म दिन परिजनों ने जन्म दिन मनाया गया था। पत्नी रिया नौकरी कर रही थी लेकिन दो साल पहले बेटे की देखभाल के लिए नौकरी को त्याग दी थी। TAFTISH OF CRIME JAUNPUR
असलहे के बट से प्रहार कर सोनाटा फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 55000 रूपये नकद समेत कीमती मोबाइल की हुई लूट।
JAUNPUR CRIME NEWS सुरेरी ( जौनपुर) क्षेत्र के सुरेरी गांव मे मंगलवार को सोनाटा फाइनेंस कम्पनी के एजेंट गांव से किस्त लेकर जैसे ही गांव मे स्थित कोठिया की बारी चौराहे के पास पंहुचा था की पीछे की तरफ से पहुँचे अज्ञात पल्सर एवं अपाचे मोटरसाइकिल सवार अज्ञात चार बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर फाइनेंस कंपनी के एजेंट को रोककर उससे पैसे की बैग छीनने लगे विरोध करने पर उसे मारे पीटे भी तथा असलहे की बट से प्रहार कर 55000 रूपये नगदी समेत एक कीमती मोबाइल लूट कर फरार हो गए। जिसकी सूचना घायल पीड़ित ने किसी राहगीर की मोबाईल से 112 की पुलिस को सूचना दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एजेंट को अपने साथ लेकर बदमाशों की खोजबीन में जुटी गई चर्चा हैँ Ki जिस रास्ते से होकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश निकले थे वहीं कुछ पुलिसकर्मी खड़े थे लेकिन ज़ब तक वे कुछ समझ पाते तब तक उनके सामने से बदमाश निकल लिए । घटना की लिखित सुचना पीड़ित एजेंट सुदीश कुमार मौर्या ने सुरेरी पुलिस को दे दिया है। इस सन्दर्भ में थानाघ्यक्ष सुरेरी सुनील कुमार वर्मा ने बताया शिकायत मिली जाँच की जा रही हैँ।
JAUNPUR NEWS सुरेरी ( जौनपुर ) क्षेत्र के पट्टी भारतराय गांव में मंगलवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नालेज के तत्त्वाधान में पंचायत भवन पट्टीजियाराय में रामपुर विकास खंड के दस गांव सेहरा, सकरा, भिउरा, नोनरा, भदखिन, भरथीपुर, परमालपुर, पट्टीभरतरायपुर, रघुनाथपुर, गधौना आजीविका की चयनित 50 महिलाओ का उद्यमिता (स्कील)प्रशिक्षण कराया गया। जिसमे महिलाओ को कौशल क्या है, कौशल क्यों महत्वपूर्ण है, भारत मे उद्यमिता एवं व्यावसायिक विचारों का सत्यापन उद्यमी के 6 कौशल वित्तीय विवरण की समझ मार्केटिंग, तकनिकी के बारे मे उनकी समझ बनाई गयी।
महिलाओ को रोजगार करते समय कौन – कौन से जोखिम हो सकता है और हम उस जोखिम का सामना कैसे कर सकते है इन सब मुद्दे पर ब्लॉक मिशन मैनेजर समर द्वारा उनको बेहतर तरीके से प्रशिक्षण किया जिससे उनको आगे रोजगार करने मे जो भी समस्या आये उसका सामना आसानी और धैर्य पूर्वक कर सके। इसी के साथ सभी उपस्थित महिलाओ का ग्रुप एक्सर साइज करवाया गया। की महिलाये कम लागत से अपना रोजगार शुरू कर सके। और कार्यक्रम समन्वयक उमाशंकर द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और आजीविका समन्वय रीता सिंह ने बताया की पिछले वर्ष संस्था द्वारा विजनेस प्लान बनवाया गया था। उस विजनेस प्लान के सहयोग से महिलाओ को रोजगार करने मे सहयोग मिला महिलाये हमारी संस्था द्वारा रोजगार शुरू की और अच्छे तारीखे से अपने रोजगार को आगे ले जा रही है। और महिलाओ की पिछली स्थिति मे काफी सुधार हुआ है |जिसमे मंजू, रीता, पूजा, कुसुम, कर्मवाली और कार्यक्रम समन्वयक उमाशंकर उपस्थित रहे तथा धन्यवाद ज्ञापन रीता सिंह ने किया।
JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन [ जौनपुर ] पति-पत्नी की खोज में ग्रामीणों ने खुटहन थाने का किया घेराव मलूकपुर गांव में रविवार की भोर से खेत की सिंचाई करने गए दलित दंपति खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता की खबर जिले में चर्चा की विषय बना हुआ है । कारण कुछ भी हो मगर पति पत्नी का इस उम्र में इस प्रकार अचानक गायब होना अनेको सवाल खड़े करते है लापता के दूसरे दिन अभी तक उनका घर न लौटने पर स्वजन परेशान हो गए। पुलिस ने खेत में फावड़ा, साइकिल और चप्पल बरामद किया है। आस पास तलाश के बाद देर रात दर्जनों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए।
मलूकपुर गांव के खेत से गायब पति राम चरित्तर, पत्नी किस्मत्ती देवी की तस्वीर
दंपति के लापता होने की खबर लगते ही थाने पर सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान व एसपी सिटी अरविंद वर्मा, एसडीएम राजेश चौरसिया मौके पर पहुंच गए। दंपति की पुत्री ने बगल के चकदार तीन सगे भाइयों और भतीजे पर हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि इनके द्वारा चकों की मेड़ पर बांस बल्ली के सहारे नंगा तार घेरा गया है। जिसमें विद्युत प्रवाहित किया गया है। जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। बाद में उक्त आरोपियों के द्वारा दोनों का शव गायब कर दिया गया। आरोप के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।पुलिस के द्वारा गांव में दंपति से किसी के साथ पुरानी रंजिश से लेकर विभिन्न दृष्टिकोणों से घटना की छानबीन कर रही है।
गांव निवासी 58 वर्षीय राम चरित्तर वर्षों पूर्व से गांव के ही धर्मवीर सिंह का खेत बंटाई पर जोतते बोते रहे हैं।इस वर्ष खेत में गेहूं की फसल बोए है।जिसकी सिंचाई के लिए वह अपनी 56 वर्षीय पत्नी किस्मत्ती के साथ रविवार की सुबह लगभग 6 बजे खेत में गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजते हुए खेत में गए। वहां उनका कुछ पता न चलने पर अगल बगल के खेतों में भी काफी दूर तक खोजबीन किए। खेत में राम चरित्तर का चप्पल फावड़ा और साइकिल खड़ी मिली। किंतु उन दोनों का कहीं पता नहीं चला। दंपति के अचानक गायब हो जाने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण देर रात लगभग साढ़े दस बजे थाने पर जमा हो गए। एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच टार्च की रोशनी में घटनास्थल का निरीक्षण किए। आश्वासन दिया कि बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।
घटना के दूसरे दिन सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण फिर से थाने पर पहुंच गए। गायब दंपति की पुत्री सरिता ने बगल के चकदार व पड़ोसी गांव अकबरपुर के निवासी कमलेश सिंह, यशवन्त सिंह, सुनील सिंह पुत्र गण स्व मनरेज सिंह व भतीजा शुभम सिंह को हत्यारोपितों बताते हुए शव गायब कर देने का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि गायब दंपति के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा खुटहन थाने में दर्ज करा दिया गया है। दंपति की पुत्री सरिता का आरोप सही पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराएं बढ़ा दी जाएगी। बताया कि अभी पुलिस उनकी बरामद करने में जुटी हुई है। सुरक्षा हेतु सर्किल के तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ साथ एक प्लाटून पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। हत्या की आशंका को लेकर शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कुआं व नहर में रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। आशंका वस गांव में स्थित तीन कुआं में शव फेंके जाने के अंदेशे में घंटो तक एसडीआरएफ की टीम तलाश करती रही। खबर लिखे जाने तक दंपति की बरामदगी नहीं हो सकी है l
JAUNPUR जौनपुर: बिना सपा सरकार के प्रदेश की जनता को न्याय व खुशहाली तथा तरक्की नहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी के जनपद आगमन पर विधान सभा जफराबाद की धरती सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज सरकौनी में विधान सभा अध्यक्ष नन्दलाल यादव आवास पर समाजवादी पार्टी पर जोर स्वागत किया
अध्यक्षने संगठन की मजबूती एवं पी डी ए कार्यक्रम को जोड़ देते हुए कहा कि बिना समाजवादी सरकार के प्रदेश की जनता को न्याय व खुशहाली तथा तरक्की नहीं आ सकती स्वागत कार्यक्रम में जौनपुर के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव विधानसभा जफराबाद के पी डी ए प्रभारी विवेक रंजन यादव रत्नाकर चौबे रमेश चंद्र सहनी शिवसंत यादव श्याम बहादुर पाल सत्यजीत यादव उर्फ मिंटू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
JAUNPUR NEWS जौनपुर : गोमती घाट पर गुटखा बेचने वाले दुकानदारों का गुटखा DM ने किया जब्त कर लिया रविवार देर सायं गोमती घाट का डीएम दिनेश चंद्र ने औचक निरीक्षण करने पहुंचे । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर गुटखा बेचने वाले दुकानदारों का गुटखा जब्त करते हुए उसे नष्ट कराया तथा उन दुकानदारों को जब्त गुटखा की कीमत की धनराशि देते हुए कहा कि इस धनराशि से वे कोई अच्छा कार्य करें तथा पावन गोमती नदी की पवित्रता को नष्ट न करें।इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी से अपील किया कि नदी के घाट पर किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ तथा पॉलिथीन का प्रयोग न करें तथा घाट को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
इस दौरान DM ने कहा कि गोमती घाट पर गुटखा मादक पदार्थों का प्रयोग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसके पश्चात उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण भी किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सहित स्थानीय निवासी तथा अन्य उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS: यूपी के जौनपुर में खेत की सिंचाई करने गए 32 घंटे से लापता पति – पत्नी के गायब होने का मामला सामने आया है, खबर खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव का बताया जा रहा है लापता दंपत्ति की बेटी सरिता कुमारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जौनपुर पुलिस लखनऊ एस डी आर एफ टीम के साथ खोज रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताविक रविवार सुबह 6 बजे उक्त गांव के दंपत्ति खेत की सिंचाई करने के लिए गए थे जब घंटो समय बीत जाने के बाद घर नही लौटे तो परिजनों घबराने लगे इधर उधर खोजने लगे जब उनका कही पता नही लगा तो इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश करने लगी एक दिन बीत जाने के बाद जब उनका सुराग नही लगा तो यहाँ की स्थानीय पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में 32 घंटे से गायब दम्पति का नही लगा सुराग , लापता दंपति की बेटी सरिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज , यूपी की SDRF टीम के साथ पुलिस दोनों की तलाश मे जुटी।
ग्रामीणों ने बताया कि मलूकपुर गांव निवासी राम चरित्र गौतम (55 ) अपनी पत्नी किसमती देवी (50) वर्ष के साथ तड़के सुबह खेत की सिंचाई करने गए थे उक्त गांव निवासी सिंटू सिंह की खेती अधिया पर करते थे गांव के बगल फसल की सुरक्षा के लिए छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खुले तार से घेराव किया गया था।
स्वजनों को आशंका है कि तार में करंट सप्लाई हो रही थी जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई होगी खेत स्वामी स्वजनों समेत घर छोड़कर फरार है।
इस मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि 5 जनवरी को मलूकपुर गांव निवासी दंपत्ति खेत मे काम करने गए थे काफी समय से जब वह घर वापस नही लौटे तो गायब राम चरित्तर की बेटी सरिता कुमारी ने इसकी जानकारी थाने पर दी उनकी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। jaunpur news
कृष्ण कुमार यादव और आकांक्षा की युगल रचनाधर्मिता पर केंद्रित ‘सरस्वती सुमन’ का संग्रहणीय विशेषांक
हिंदी भाषा और साहित्य के विकास में आदिकाल से ही तमाम साहित्यकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी कवि, लेखक या साहित्यकार को अगर ऐसा जीवनसाथी मिल जाए जो खुद भी उसी क्षेत्र से जुड़ा हो तो यह सोने पर सुहागा जैसी बात होती है। एक तरीके से देखा जाए तो ऐसे लेखकों या लेखिकाओं को उनके घर में ही पहला श्रोता, प्रशंसक या आलोचक मिल जाता है। इसी कड़ी में देव भूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के देहरादून से प्रकाशित ‘सरस्वती सुमन’ मासिक पत्रिका ने हिंदी साहित्य की एक लोकप्रिय युगल जोड़ी आकांक्षा यादव और कृष्ण कुमार यादव की रचनाधर्मिता पर केंद्रित 80 पेज का शानदार विशेषांक दिसंबर-2024 में प्रकाशित किया है। इसमें दोनों की चयनित कविताओं, लघुकथाओं, कहानियों, लेखों को सात खंडों में शामिल किया गया है, वहीं विभिन्न पन्नों पर उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को समेटती तस्वीरों के माध्यम से इसे और भी रोचक बनाया गया है। कवर पेज पर इस युगल की खूबसरत तस्वीर पहली ही नज़र में आकृष्ट करती है।
अपने प्रकाशन के 23 वर्षों में ‘सरस्वती सुमन’ पत्रिका ने तमाम विषयों और व्यक्तित्वों पर आधारित विशेषांक प्रकाशित किये हैं, परंतु किसी साहित्यकार दंपति के युगल कृतित्व पर आधारित इस पत्रिका का पहला विशेषांक है। इसके लिए पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. आनंद सुमन सिंह और संपादक श्री किशोर श्रीवास्तव हार्दिक साधुवाद के पात्र हैं। ‘वेद वाणी’ और ‘मेरी बात’ के तहत डॉ. आनंद सुमन सिंह ने साहित्य एवं संस्कृति के सारस्वत अभियान को आगे बढ़ाया है। अपने संपादकीय में डॉ. सिंह ने कृष्ण कुमार और आकांक्षा से अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह में परिचय प्रगाढ़ता का भी जिक्र किया है।
सम्प्रति उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल पद पर कार्यरत, मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद निवासी श्री कृष्ण कुमार यादव जहाँ भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं, वहीं उनकी जीवनसंगिनी श्रीमती आकांक्षा यादव एक कॉलेज में प्रवक्ता रही हैं। पर सोने पर सुहागा यह कि दोनों ही जन साहित्य, लेखन और ब्लॉगिंग के क्षेत्र में भी समान रूप से प्रवृत्त हैं। देश-विदेश की तमाम पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन के साथ ही इंटरनेट पर भी इस युगल की रचनाओं के बखूबी दर्शन होते हैं। विभिन्न विधाओं में श्री कृष्ण कुमार यादव की अब तक कुल 7 पुस्तकें प्रकाशित हैं, वहीं श्रीमती आकांक्षा की 4 पुस्तकें प्रकाशित हैं।
प्रधान संपादक डॉ. आनंद सुमन सिंह ने इस युगल विशेषांक के संबंध में लिखा है,यह युगल विगत लगभग 20 वर्षों से सरस्वती सुमन पत्रिका के साथ निरंतर जुड़ा है। इसलिए जब ‘युगल विशेषांक’ निकालने का विचार बना तो सबसे पहले उन्हीं से शुरुआत की जा रही है। अब तो इस युगल की दोनों पुत्रियाँ-अक्षिता और अपूर्वा भी लेखन क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ जुटी हैं और अपनी शिक्षा-दीक्षा के साथ-साथ साहित्य सेवा में भी सक्रिय हैं। ‘युगल विशेषांक’ का उद्देश्य केवल एक साहित्यिक परिवार से साहित्य सेवियों को परिचित करवाना है और उनके लेखन की हर विधा को पाठकों के सम्मुख रखना है। अनुजवत कृष्ण कुमार यादव और उनकी सहधर्मिणी आकांक्षा यादव दोनों ही उच्च कोटि के साहित्यसेवी हैं और उनके विवाह की वर्षगांठ (28 नवंबर, 2024) पर यह अंक साहित्य प्रेमियों के लिए उपयोगी होगा ऐसी हमारी मान्यता है।
देश-विदेश में तमाम सम्मानों से अलंकृत यादव दंपति पर प्रकाशित यह विशेषांक साहित्य प्रेमियों के लिए एक संग्रहणीय अंक है। साहित्य समाज का दर्पण है। इस दर्पण में पति-पत्नी के साहित्य को समाज के सामने लाकर ‘सरस्वती सुमन’ ने एक नया विमर्श भी खोला है। आशा की जानी चाहिये कि अन्य पत्रिकाएँ भी इस तरह के युगल विशेषांक प्रकाशित करेंगी। निश्चितत: इस तरह के प्रयास न केवल साहित्य में बल्कि दांपत्य जीवन में भी रचनात्मकता को और प्रगाढ़ करते हैं।
प्रो. गीता सिंह अध्यक्ष-स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग डीएवी पीजी कॉलेज आजमगढ़-
गणेश चिल्ड्रेन एकेडमी के विज्ञान प्रदर्शनी का मंत्री ने किया अवलोकन
JAUNPUR NEWS जौनपुर । गणेश चिल्ड्रेन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, ककोरगहना,में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा फीता काट कर के किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबन्धक त्रिभुवन मौर्या द्वारा मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने प्यारे बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव जी ने कहा कि बच्चों द्वारा लगाई गए प्रदर्शनी से उनकी प्रतिभा का अवलोकन होता है हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है और शिक्षक उस प्रतिभा को तरासने का कार्य करता है। जिससे बच्चे आगे चलकर हर क्षेत्र में आगे बढ़े और एक ऊंचाइयों को हासिल करें,आप लोग ही आने वाली भविष्य की नींव है। इसलिए सभी बच्चों को मेहनत करना पड़ेगा,पढ़ना पड़ेगा जिससे वह आने वाले भविष्य में हर वह मुकाम हासिल कर सकते है जो वह चाहते हैं। कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य जी व पूर्व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकेसर पाल,डा रामसूरत मौर्या अच्छेलाल मौर्य, प्रशांत सिंह दीपक,अजय सिंह,मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, राजदेव यादव व त्रिभुवन मौर्य व विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।