ARTO कार्यालय JAUNPUR के कर्मचारी का वाहन बना चर्चा का विषय
#Vehicle of employee of ARTO office JAUNPUR becomes topic of discussion
ARTO कार्यालय JAUNPUR के कर्मचारी कानून से ऊपर
जौनपुर : एआरटीओ कार्यालय में एक रजिस्ट्रेशन बाबू है ।ये सज्जन जौनपुर ARTO से भी ऊपर हैं, इन्हीं के पटल से ड्राइविंग लाइसेंस, हर प्रकार की गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन आदि होता है। यह पटल लाखों की कमाई के लिए जाना जाता है। यहां तैनाती के लिए बहुत शक्तिशाली लोगों के द्वारा कार्यालय में प्रवेश दिलवाया जाता है। इसीलिए इनका रसूक काफी ऊंचा है। इनकी स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर है यूपी 32 GD 20 जिस पर शासन का लोगो भी बीच में लगा हुआ है जो नियम अनुसार आपत्तिजनक है। उत्तर प्रदेश शासन का लोगो केवल उच्च प्रशासनिक अधिकारियों व मंत्रियों के गाड़ी पर ही लगा होना चाहिए।
गाड़ी नंबर चार संख्या में होना चाहिए जबकि इनकी स्कॉर्पियो गाड़ी की संख्या 2 ही अंक में है। इस गाड़ी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से ARTO को सीजर की कार्यवाही करनी चाहिए तथा पुलिस को भारतीय दंड संहिता के अनुसार इनके विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करनी चाहिए किंतु इन्हें ना तो किसी का भय है ना तो कोई चिंता, क्योंकि परिवहन अधिकारी, जिला अधिकारी,पुलिस अधीक्षक से लेकर सभी बड़े अधिकारी और परिवहन मंत्री तक यहां से बड़ी ईमानदारी से जुड़े रहते हैं तो ऐसे बाबू का हौसला बुलंद होना ही चाहिए।
JAUNPUR NEWS जौनपुर। पहली बरसात ने खोली नगर पंचायत प्रसाशन की पोल नगर पंचायत कार्यालय में बीती रात तेज बारिश की वजह से दो फीट से अधिक पानी अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी तथा नगरपंचायत बाबू कर्यालय में घुटने इतना पानी भर गया है। बीती रात करीब 1 बजे तेज बारिश होना शुरू हआ। लगभग दो घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। नगर पंचायत कार्यालय के आसपास लबालब पानी भर गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर तालाब के रूप में तब्दील हो गया। सुबह होने पर नगर पंचायत कर्मचारी कार्यालय को देखकर घबरा गए। लिपिक राजमान बाबू तत्काल कर्मचारियों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में प्रवेश कर उसमें रखें सभी जरूरी कागजात को सुरक्षित दूसरे स्थान पर रखवाया।
नगर पंचायत के कई वाहन तथा विद्युत को रिपेयरिंग करने वाले वहां कार्यालय परिसर में पानी अधिक भार जाने की वजह से में फंसे हुए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की नगर पंचायत कार्यालय में जरूरी कागजात तथा जरूरी सामान सुरक्षित दूसरे स्थान पर पहुंचा दिए गए हैं। पंपिंग सेट लगा दिया गया है। पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
शाहगंज : 11वीं मोहर्रम को लूटा हुआ काफ़िला का ऐतिहासिक जुलूस बरामद किया गया
जौनपुर( शाहगंज ) क्षेत्र के बड़ागांव में मोहर्रम के सिलसिले से 11वीं ऐतिहासिक जुलूस लूटा हुआ काफिला निकाला गया। यह एतिहासिक जुलूस गांव के सै० सिब्तैन के अज़ाखाने से प्रातः लगभग 10:00 बजे आरंभ किया गया। जिसका संचालन असगर मेहंदी गुड्डू ने किया। जुलूस के दौरान स्थानीय अंजुमन नासरुल अज़ा,अंजुमन गुंच-ए नासिरुल अज़ा अंजुमन तमन्ना-ए ज़हरा, अंजुमन करवाने आज़ा, समेत क्षेत्र की अंजुमन आज़ादिया हुसैनाबाद, अंजुमन करवाने हैदरी नई आबादी शाहगंज, अंजुमन गुलशन-ए अब्बास भादी शाहगंज, अंजुमन लश्करे हुसैनी बहाउद्दीनपुर, ने अपने-अपने अंदाज में नौहाख्वानी व सीना ज़नी पेश कर इमाम हुसैन की आल का पुर्सा दिया। जुलूस की अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर द्वारा की गई जिसका नेतृत्व फैजान अली ने किया।
पूरे जुलूस के दौरान शाहगंज कोतवाली पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जिसमें प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर, समेत उप निरीक्षक गोवर्धन प्रसाद, मुख्य आरक्षी दिवाकर यादव, आरक्षी इस्माइल खान, उपेंद्र पाल, समेत आदि पुलिसकर्मी मुस्तादी से तैनात रहे। जुलूस अपने प्राचीन मार्ग से भ्रमण करता हुआ रौज़-ए पंजे शरीफ पर जाकर संपन्न किया गया। जिसमें समापन के दौरान जनरल सेक्रेटरी हुसैनी मिशन सैयद परवेज़ मेहदी शहर आरशी ने जुलूस में आए हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कर्बला में हुई घटनाओं पर प्रकाश डाला। जिसके बाद समापन की अंतिम तकरीर मौलाना सैयद आज़मी अब्बास द्वारा की गई जिसके बाद जुलूस को सकुशल संपूर्ण रूप से संपन्न कर दिया गया। जुलूस के दौरान मोहम्मद वारिस हाशमी, समीम हैदर, बबलू इलेक्ट्रीशियन, मोहम्मद अकरम, सैयद फरमान हैदर, दुलारे खान, जावेद खान, सैयद इमरान हैदर समेत हजारों हजारों श्रद्धालु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
#JAUNPUR: Reward of Rs 25 thousand arrested in police encounter
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता बक्शा, थाना बदलापुर व थाना सुजागंज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय 25 हजार का इनामियां बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल व 03 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 02 सोने की चेन, 11400/- रुपया नगद लूट का व 01 अपाची मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्राभारी निरीक्षक बक्सा, प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज व थानाध्यक्ष बदलापुर मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 17.07.2024 की रात्रि में ग्राम गढा सैनी पुल के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग से एक अपराधी 25 हजार का इनामियां अभियुक्त अतुल गौड उर्फ राजा गौड पुत्र लहुरी गौड निवासी भूपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ हाल पता भुईधरा बेलसडा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष को पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया तथा एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। अभियुक्त के कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल व 03 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 02 सोने की चेन, 11400/- रुपया नगद लूट का व 01 अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया गया गिरफ्तारी/बारमदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त 25 हजार रुपया का इनामियाँ अपराधी है तथा उसके विरुद्द जनपद के थानों पर 30 मुकदमें पंजीकृत है।
TAFTISH OF CRIME JAUNPUR
गिरफ्तार अभियुक्त-
अतुल गौड उर्फ राजा गौड पुत्र लहुरी गौड निवासी भूपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ हाल पता भुईधरा बेलसडा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष बरामदगी का विवरण-
बाबा अमरनाथ बर्फानी का जत्था जौनपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना
बाबा अमरनाथ बर्फानी का जत्था जौनपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना
#Baba Amarnath Barfani’s group leaves for Amarnath Yatra from Jaunpur
जौनपुर ।दो दशक से अधिक इस वर्ष में भी जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति सुतहटी बाजार जौनपुर के बैनर तले 101 भक्तों का जत्था सिटी स्टेशन से बेगमपुर एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा जम्मू कश्मीर स्थित जय बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ जत्था का नेतृत्व तीर्थराज धर्मपाल अजय वर्मा कर रहे हैं बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के सेवादार अजय वर्मा अज्जू जी ने बताया कि जत्था में शामिल भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन उपरांत कश्मीर में माता खीर भवानी श्रीनगर में स्थित शंकराचार्य मंदिर एवं अन्य जगह का दर्शन पूजन करने के उपरांत कटरा के लिए रवाना होंगे वहां पर माता वैष्णो जी शिवखोड़ी के दर्शन करेंगे समिति के लोग जुलूस के रूप में नाचते गाते महिलाएं पुरुष बच्चे सिटी स स्टेशन के लिए रवाना हुए उनका उत्साह देखते ही बनता है l
भक्त जयकारे लगाते चल रहे थे बाबा अमरनाथ बर्फानी दक्षिण कश्मीर में स्थित 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है सबसे खास बात गुफा के बाहर चारों तरफ कच्ची बर्फ रहता है जबकि गुफा के अंदर बाबा का शिवलिंग ठोस बर्फ से बनता है जहां दूर-दूर तक कोई भी जीव नहीं रहते हैं वहां पर दो जोड़ा कबूतर का होना अपने आप में आश्चर्यचकित करता है यात्रा में तीर्थराज गुप्ता धर्मपाल चौधरी शकुंतला चौधरी रुक्मणी गुप्ता इत्यादि लोग शामिल है सिटी स्टेशन पहुंचने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया उमेश श्रीवास्तव सभासद नंदलाल यादव वसंत प्रजापति संतोष मौर्य मुन्ना सिंह जय विजय सोनकर जितेंद्र कुमार पप्पू यशवंत साहू सतीश सिंह त्यागी मनोज पटेल सरस गौड़ पूर्व सभासद राम सिंह मौर्य दीपक मिश्रा दीपू महेंद्र गुप्ता सनी चौधरी रवि चौधरी विशाल गुप्ता भारत गुप्ता इत्यादि लोग शामिल थे
#ATEWA कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न: सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर
JAUNPUR NEWS अटेवा जौनपुर की कार्यकारिणी की बैठक उत्सव मोटल वाजिदपुर जौनपुर में ATEWA जिला संयोजक चन्दन सिंह और जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमें सदस्यता अभियान और अटेवा के आगामी कार्यक्रमों के सम्बंध में विचार किया गया। जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने सदस्यता अभियान हेतु रसीद का वितरण करते हुए अधिक से अधिक सदस्यता की अपील की । बैठक में जिला कार्यकारिणी और कुछ ब्लॉक इकाइयों की कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया जिसमें मुख्य रूप से…
डॉ नीरज कुमार यादव ( प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज मेहँदी ) को अध्यक्ष अटेवा मड़ियाहूं, राजेश कुमार यादव को अध्यक्ष अटेवा बरसठी, लाल चन्द चौरसिया जिला उपाध्यक्ष, शान्त सिंह जिला मीडिया प्रभारी, अखिलेश सिंह रामपुर जिला आई टी सेल सह प्रभारी, प्रेम चन्द यादव, अनिल चौधरी एवं विनय कुमार मौर्य को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, डॉ हरे कृष्ण सिंह जिला प्रचार मंत्री, आलोक सिंह एवं अरुण प्रकाश यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य, बनाये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजिका अटेवा महिला विंग डॉ यामिनी सिंह एवं संयोजन जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज ने किया।
JAUNPUR:प्रधानों एवं सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी
# Program continues for election of heads and members in jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर : राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ की अधिसूचना 15 जुलाई, द्वारा ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों पदों, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। उक्त के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) जनपद के रिक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों उप निर्वाचन, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार कराये जाने का निर्देश देता हूँ।
नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अन्तिम 22 जुलाई को पूर्वान्ह् 10.00 बजे से अपरान्ह् 04 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 23 जुलाई पूर्वान्ह् 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेना 24 जुलाई, पूर्वान्ह् 10.00 बजे अपरान्ह् 03.00 बजे, प्रतीक आवंटन 24 जुलाई अपरान्ह् 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 06 अगस्त प्रातः 07.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक, मतगणना 08 अगस्त प्रातः 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा। क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों के रिक्त स्थानों/पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा 18 जुलाई, को सार्वजनिक सूचना निर्गत की जायेगी।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस निर्वाचन कार्यक्रम को प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कराते हुए व्यापक प्रचार कराया जायेगा और गाँवों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और JAUNPUR जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत होने के साथ ही नामांकन पत्रों का विक्रय प्रारम्भ हो जाएगा। उक्त उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (सदस्यों का निर्वाचन) नियमावली 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा।
उपर्युक्त उप निर्वाचन में नाम निर्देशन पत्रों का विक्रय, नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने, उनकी जाँच करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा प्रतीक आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर होगा। सभी मतों की गणना क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।
सदस्य क्षेत्र पंचायत के स्थानों/पदों का निर्वाचन परिणाम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा सदस्य जिला पंचायत के स्थानों/पदों का निर्वाचन परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा। उपर्युक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
NPS के फ्रेम में पुरानी पेंशन नामंजूरःडॉ प्रदीप सिंह
#Old pension not accepted in NPS frame: Dr. Pradeep Singh
पुरानी पेंशन बहाली हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया पुर्नस्मारक ज्ञापन
JAUNPUR NEWS :NPS एनपीएस के विरोध एवं पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को धरना स्थल कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के समस्त घटक संघों एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुटता दिखाई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली से हमारा भविष्य सुरक्षित होगा।केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस की समीक्षा हेतु मार्च 2023 में गठित टीवी सोमनाथन समिति की रिपोर्ट आगामी बजट सत्र में पेश किया जाना है जिसमें अगर एनपीएस के फ्रेम में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की सिफारिश होगी तो कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन इसका घोर विरोध करेंगे। हमें हूबहू पुरानी पेंशन व्यवस्था चाहिए जिसका लाभ माननीय जनप्रतिनिधियों से लेकर 01 अप्रैल 2005 के पूर्व के शिक्षक एवं कर्मचारी वर्तमान में पा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह
यादव,माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह एवं जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु जिले के समस्त कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन पूर्व में स्थगित आंदोलन को पुनः चरणबद्ध ढंग से चलाने हेतु एकजुट हो गए हैं । संयुक्त परिषद के जिला मंत्री देवेश कुमार यादव ने कहा कि आज हम लोग पुरानी पेंशन बहाली हेतु मा. प्रधानमंत्री जी, केंद्रीय वित्त मंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी उ० प्र० को संबोधित अनुस्मारक ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से प्रेषित कर रहे हैं भविष्य में अगर मुद्दे का समाधान नहीं निकलता है तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध रूप से गंभीर आंदोलन होंगे। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी सिंह ने कहा कि पूरे देश के कर्मचारी एवं शिक्षक अनवरत रूप से पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्षरत हैं जिसके परिणाम स्वरूप कुछ राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हुयी तथा उत्तर प्रदेश में 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष बाद में चयनित कर्मचारी एवं शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाली का विकल्प उपलब्ध कराया गया। सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव एवं संजय चौधरी ने पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न कर्मचारी हितों के मुद्दों पर मिलकर संघर्ष करने की बात कही।
विभिन्न संगठनों के कर्मचारी एवं शिक्षक नेताओं के संबोधन के बाद सभी जुलूस की शक्ल में अनुस्मारक ज्ञापन देने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर ने अनुस्मारक ज्ञापन लिया तथा संबंधित को प्रेषित करने की बात कही। जुलूस की शक्ल में चल रहे कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ पुरानी पेंशन बहाल करो, बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन, पेंशन कोई भीख नहीं है,यह अधिकार हमारा है, हमारी मांग हूबहू पुरानी पेंशन आदि नारे लगाए तथा उससे संबंधित तख्तियां भी हवा में लहराई।
अनुस्मारक ज्ञापन देने वाले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों में जिला संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ फूलचंद कनौजिया,डॉ राजेश कुमार यादव, राम बचन मौर्य, विक्रम कुमार, अभय सिंह सुरेश कुमार, रामकृष्ण पाल, सकल नारायण पटेल, इं सुजीत विश्वकर्मा, विवेकानंद, इंदु प्रकाश यादव अटेवा, विशाल सिंह, यशवंत सिंह,अजय सिंह, सरताज सिंह, विपिन यादव, तेज बहादुर राणा, शिवकुमार यादव, दिनेश यादव,अनामिका सिंह, गीता देवी, अजय लाल मौर्य, अजय राजभर, प्रमोद अग्रहरी, प्रमोद शर्मा, कुलदीप यादव,शिवहरि सिंह,अभय यादव रामलाल पाल, सरोज कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्त ने किया।
उ.प्र.मा.शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष की धरने में शामिल होने की अपील
शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय कर रही सरकार:नरसिंह बहादुर सिंह
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने मंगलवार को तीन दिवसीय धरने को लेकर विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। उन्होंने 18,19 और 20 जुलाई को शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में आयोजित विशाल धरने में भारी से भारी संख्या में शामिल होने के लिए अपील की। उन्होंने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार संवेदन हीनता की सारी हदें पार कर चुकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 9 नवंबर से तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के मामले में वेतन देने तथा सेवा जारी रखने के न्यायालय के आदेश की अवमानना के प्रकरण को न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। यह ऐसी सरकार है जो न्यायालय के आदेश को भी दरकिनार करके लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय और अत्याचार किया है। सरकार शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के ‘बुढ़ापे की लाठी’ पुरानी पेंशन को छीनने का काम कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मांगों को न सुनकर अपनी तानाशाही और निरंकुशता का परिचय दे रही है इसलिए यह तानाशाहों की सरकार है।
उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्राथमिक शिक्षकों के समर्थन की बात कही। उन्होंने सख्त लहजे में सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि सरकार मांगे पूरी नहीं करती है तो प्रदेश के सभी शिक्षक मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने को बाध्य हो सकते हैं। तदर्थ शिक्षकों की मांगे, कैशलेस चिकित्सा की सुविधा, पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए पुरानी सेवा नियमावली लागू करना आदि प्रमुख मांगे गिनाईं। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए विधायकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने तथा शिक्षकों को पेंशन से वंचित करने का दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया। उपाध्यक्ष ने ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन, इंटर कॉलेज रानीपुर, समाजवादी इंटर कॉलेज, बृजेश इंटरमीडिएट कॉलेज, सहकारी इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों में शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से धरने में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह, अवधेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ,घनश्याम यादव, रामदत्त सिंह प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
जौनपुर के आशीष यादव को UPSC में मिली 81वीं रैंक,बड़े पद पर होगा चयन
#पहले प्रयास में जौनपुर के आशीष यादव को मिली UPSC की परीक्षा में सफलता
ASHISH KUMAR YADAV UPSC JAUNPUR : जौनपुर के आशीष यादव बनेंगे बड़े अधिकारी जौनपुर जिले के आशीष यादव ने यूपीएससी की परीक्षा में 81वीं रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाया है,अब उनका चयन बड़े पद पर होगा जौनपुर के रहने वाले आशीष कुमार यादव के पिता एक किसान है उनकी इस सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह है लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार कर रहे है l आशीष यादव बचपन से ही अफसर बनने का सपना देखा था जो अब पूरा होता नजर आ रहा है l
JAUNPUR से हुई है इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन मास्टर फिर अर्थशास्त्र के विषय में शोधार्थी के रूप में जेआरएफ के छात्र रहे बताया जाता है कि ASHISH KUMAR YADAV शुरू से ही मेहनती रहे हैं, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले आशीष कुमार यादव ने यूपीएससी की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण करते हुए UPSC में 81 वीं रैंक हासिल किया अब सहायक भविष्य निधि आयुक्त पद पर चयन होने से जिले का नाम रोशन किया है उनके घर पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है l
गांव के पढ़ने वाले छात्र भी अपने आप में उत्साहित नजर आ रहे है आशीष यादव यूपीएससी की परीक्षा में मिली इक्क्यासवीं रैंक अशीष जनपद जौनपुर खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा हारिकापुर गांव के रहने वाले है आशीष कुमार यादव का चयन सहायक भविष्य निधि आयुक्त एपीएफसी के पद पर हुआ है पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी द्वारा आयोजित इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर उन्होंने घर वालों व क्षेत्र का नाम रोशन किया है l
जौनपुर में रहकर हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा पास की
आशीष यादव की यूपीएससी की परीक्षा में 81वीं रैंक आई है अर्थशास्त्र के शोधार्थी आशीष ने अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षा जौनपुर में रहकर यूपी बोर्ड से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और मास्टर किया है वर्तमान में आशीष यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ही अर्थशास्त्र विषय में जेआरएफ शोधार्थी है चाचा ने दी विशेष सलाह ASHISH KUMAR YADAV के पिता अमरनाथ एक किसान है ,उनकी माता निर्मला देवी गृहणी है चाचा राजनाथ यादव हमेशा से ही बच्चों को ईमानदारी पूर्वक मेहनत करने की सलाह देते रहे हैं इसका परिणाम है कि एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों को ऊंचे पदों पर सफलता मिलने का सिलसिला जारी रहा आशीष यादव यह मानते है कि उनकी इस सफलता में गुरु और बड़े भैया का विशेष योगदान रहा है आशीष यादव के भाई विनय यादव उत्तरप्रदेश सरकार में सिपाही है l
आशीष की चाची किरण देवी आंगनवाड़ी में कार्यकत्री है, पिता किसान :
आशीष यादव ने अपनी सफलता में अपने गुरु डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा व बड़े भैया का विशेष योगदान होना बताया आशीष की चाची किरण देवी आंगनवाड़ी में कार्यकत्री है ,विशेष तौर पर उन छात्रों को यह आग्रह किया है कि ईमानदारी और मेहनत से पढाई करने वाले छात्रों को उनकी मंजिल पाने से कोई रोक नहीं सकता ऐसा आशीष का मानना है, उनकी इस कामयाबी से घर वालो के साथ साथ गांव के लोग भी ख़ुशी जाहिर कर रहे है l