Home Blog Page 286

JAUNPUR: जौनपुर में पुलिस का बड़ा खुलासा, देशी बम के साथ कई चोर गिरफ्तार

0

जौनपुर। मड़ियाहूं थाने की पुलिस टीम ने आज एक बड़ा खुलासा किया है चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से आधा दर्जन से अधिक देशी बम व 1100 सौ रूपये नकद व चोरी का सामान बरामद किया , पुलिस के मुताविक क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ, उमाशंकर सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-178/24 धारा- 305 (इ) BNS व बढोत्तरी धारा 317 (2) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना मडियाहूँ जौनपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त 1.प्रिंस जायसवाल पुत्र निलेश जायसवाल 2.संदीप सरोज पुत्र मजनू सरोज निवासी ग्राम कादिपुर थाना मड़ियाहूं,जौनपुर 3.परवेज अंसारी पुत्र अबरार अहमद निवासी मोहल्ला काजीकोट थाना मड़ियाहूं,जौनपुर को आज दिनांक 08.07.2024 को मुखबिर खास कि सूचना पर बह्द ग्राम कादीपुर से चोरी गये संपत्ति के साथ गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

तीन जून को वादी/प्रबंधक मनसूर आलम पुत्र स्व. मुनीर अहमद निवासी मोहल्ला गढही मड़ियाहूँ जौनपुर के द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि हमारे विद्यालय जुबैदा पब्लिक स्कूल ददरा, मड़ियाहूँ जौनपुर से दो जुलाई को विद्यालय से किसी अज्ञात के द्वारा चोरी कर लिया गया की सूचना पर तीन जुलाई को मु.अ.सं. 178/24 धारा 305(e) BNS पंजीकृत किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये सामान की बरामदगी एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी जिसमे चोरी के 03 अभियुक्तों को साथ चोरी गये 08 कम्प्यूटर,09 सी0पी0यू0,03 स्टेबिलाइजर,01 बैटरी, 02 प्रिंटर,01 यू0पी0एस0, 01 पावर सप्लाई, 02 सोलर पैनल, 07 देशी बम व कुल 1100 सौ रूपये नकद (बरामद संपत्ति की लागत मुल्य 5 लाख 86 हजार) की बरामदगी की गयी गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर धारा 317 (2) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की बढोत्तरी की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-


1.प्रिंस जायसवाल पुत्र निलेश जायसवाल निवासी ग्राम कादिपुर थाना मड़ियाहूं,जौनपुर।
2.संदीप सरोज पुत्र मजनू सरोज निवासी ग्राम कादिपुर थाना मड़ियाहूं,जौनपुर।
3.परवेज अंसारी पुत्र अबरार अहमद निवासी मोहल्ला काजीकोट थाना मड़ियाहूं,जौनपुर।

बरामदगी-


(बरामद संपत्ति की लागत मुल्य 5 लाख 86 हजार)
1.08 कम्प्यूटर,09 सी0पी0यू0,03 स्टेबिलाइजर,01 बैटरी, 02 प्रिंटर,01 यू0पी0एस0, 01 पावर सप्लाई, 02 सोलर पैनल, 07 देशी बम व कुल 1100 सौ रूपये नकद।


आपराधिक इतिहास-


मु0अ0सं0 178/24 धारा- 305 (इ) BNS व बढोत्तरी धारा 317 (2) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना मडियाहूँ जौनपुर गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 1.प्र0नि0 विनोद कुमार मिश्र थाना मडियाहूँ, जौनपुर 2.म0उ0नि0 मिथिलेश कुमारी, थाना मडियाहूँ जौनपुर 3.उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना मडियाहूँ, जौनपुर। 4.हे0का0 रिजवान अहमद,हे0का0 श्रीप्रकाश तिवारी,हे0का0 सूरज सोनकर, हे0का0 कपिल पासवान,का0पवन यादव मौजूद रहे ।

रामपुर : गौशाला में साफ सफाई का कराया गया कार्य

0

पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके- अभय सरोज

रामपुर (जौनपुर ) विकासखंड रामपुर के ग्राम सभा पचरुखी स्थित गौशाला में आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए साफ सफाई का कार्य कराया गया, तथा गायों के व्यवस्थित चारा पानी एवं स्थित टूटे हुए टीन सेट की भी मरम्मत कराई गई, बारिश के मौसम को देखते हुए सचिव अभय सरोज ने गायों के समुचित व्यवस्था का हाल जाना, तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए समय-समय पर सफाई व्यवस्था व देखरेख सुनिश्चित बनी रहे एवं सभी केयरटेकरों को निर्देश दिया गया की कहीं भी गंदा पानी एकत्रित न होने पाए तथा पानी की निकासी समय-समय करें एवं भूसा और चारे का उपयोग करें पशुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो सके तथा सभी केयरटेकर सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करें ।

खुटहन : आनलाइन अटेंडेंस का शिक्षकों ने जताया विरोध

0

खुटहन (जौनपुर) प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा हाथों में काली पट्टी बांध आनलाईन अटेंडेंस का विरोध किया गया
सोमवार को पटैला बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शिक्षको द्वारा हाथों में काली पट्टी बांध आनलाईन अटेंडेंस का विरोध किया गया इस अवसर पर बृजेश कुमार यादव सहायक अध्यापक विजय यादव कृपाशंकर यादव रविन्द्र यादव कुसुम यादव आदि उपस्थित रहे

ऑनलाइन अटेंडेंस पूरी तरह से अ व्यवहारिक,इंदु प्रकाश यादव

0

जौनपुर। ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में एकजुट हुए बेसिक शिक्षक। ऑनलाइन अटेंडेंस पूरी तरह से अव्यवहारिक है। उत्तर प्रदेश के समस्त बेसिक शिक्षक और शिक्षिकाओं द्वारा आज बड़ी संख्या में बांह में काली पट्टी बांधकर व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज किया गया। आम शिक्षकों के लिए जानलेवा साबित होगी यह व्यवस्था ।

मानसिक दबाव में भागता हुआ शिक्षक यदि किसी दुर्घटना का शिकार होगा ,तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।शिक्षक कोई मशीन नहीं है वह संवेदनाओं से भरा हुआ ,भावनाओं में चलने वाला , बच्चों के खाली दिमाग में तमाम मानवीय गुणों को पिरोने वाला है।जब किसी का मस्तिष्क तनावग्रस्त रहेगा वह स्वतंत्र ,सहज नहीं रह पाएगा तो बच्चों का निर्माणकर्ता और देश का निर्माता कैसे बन पाएगा।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने कहा सरकार हमारी मांगे पूरी करे उसके बाद हम सभी ऑनलाइन अटेंडेंस देंगे। प्रमुख मांगे

  1. 15 सी एल
  2. 15 हाफ सी एल
  3. 30 इ एल
  4. पुरानी पेंशन OPS
  5. 30किमी की परिधि में सभी शिक्षक को विद्यालय आवंटित कराया जाय।
  6. राज्यकर्मचारी का दर्जा
  7. कैशलेश चिकित्सा परिवार सहित।
    8.प्रमोशन समय पर हो।

जौनपुर की उचित दर दुकान पर जाकर कार्ड धारक अपना ई-केवाईसी कराले,वरना फ्री राशन नही मिलेगा

0

जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने जिले के समस्त राशन कार्ड धारकों और लाभार्थियों को अवगत कराया है कि उचित दर दुकानों पर संचालित ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशनकार्ड मुखिया सहित समस्त सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना है।

ई केवाईसी कराये जाने का अभियान माह-जून से चलाया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में अवगत कराया है कि जनपद-जौनपुर के 804923 राशनकार्डो में सम्मिलित कुल 3498316 सदस्यों लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराया जाना है, जिसके क्रम में अब तक कुल 797150 लाभार्थियों का ई- केवाईसी किया जा चुका है। उक्त के क्रम में समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि माह-जुलाई, में खाद्यान्न वितरण हेतु निर्धारित तिथि के अन्तर्गत खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ ई-केवाईसी का भी कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।

ई-केवाईसी अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया है कि राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जायेगा, इसके लिए प्रत्येक लाभार्थी को अपने निकटतम उचित दर दुकान पर जाना होगा। साथ ही जनपद-जौनपुर के प्रचलित राशनकार्डो में सम्मिलित ऐसे सदस्य, जो प्रदेश के अन्य किसी जनपद में निवास कर रहे है, वें भी निकट के उचित दर दुकान पर जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते है। ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन किया जायेगा।


ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड/ संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एस0एम0एस0 द्वारा प्राप्त होगा।  

उक्त के अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा।


जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशनकार्ड परिवार से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों पर पहुंचकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

JAUNPUR:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक घायल 

0

JAUNPUR NEWS : शाहगंज क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार को हुई भीषण बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर और युवक गंभीर रुप से झुलस गए। परिजन उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के छिड़वा भादी गांव निवासी गौतम राजभर (25) पुत्र बिन्दू लोहे की आलमारी, बक्सा आदि बनाने के कारखाने में काम करता था। रविवार को बारिश के बीच परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में धान का पौधा लगाने पहुंचा था। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। वहीं दूसरी ओर अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी सूरज बिंद (17) पुत्र अमृत लाल बिंद विश्वनाथ इण्टर कालेज कलान में कक्षा नौ का छात्र था, जो परिवार के साथ खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। परिजन दोनों घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

JAUNPUR:पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध का ऐलान।

0
JAUNPURपूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध का ऐलान।
JAUNPUR:पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध का ऐलान।

JAUNPUR : 8 से 14 तक बांधेंगे काली पट्टी 15 को जिलाधिकारी तथा 22 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन देंगे धरना। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि बेसिक शिक्षा नियमावली एवं सेवा शर्तों के विपरीत निर्गत किए जाने वाले ऑनलाइन अटेंडेंस के आदेश का बहिष्कार किया जाएगा। जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने बैठक से लौटने के बाद बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी के निर्देशन में पूरे प्रदेश के शिक्षक 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बांहों पर काली पट्टी बांधकर के शिक्षण कार्य करेंगे। 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा जाएगा।

22 जुलाई को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय लखनऊ पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। श्री यादव ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में विद्यालय संचालन का समय 10:00 बजे से 4:00 बजे तक करने, समायोजन स्थानांतरण, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, प्रभारी को प्रधानाध्यापक पद का वेतनमान, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, आधे दिन का अवकाश, अर्जित अवकाश, प्रतिकर अवकाश, मूल वेतनमान 17140 एवं 18150 की विसंगति को दूर करना, सत प्रतिशत प्रोन्नत वेतनमान, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को सम्मानजनक मानदेय, तथा सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की है यदि यह सब मांगे पूरी कर दी जाती हैं तब शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस पर विचार करेंगे।

jaunpur news

जौनपुर : खेत मे सिचाई कर रहे दादा पोते की बिजलीं की करंट की चपेट में आने से मौत

0

जौनपुर ।आज सुबह खेत मे सिचाई करने गये दादा और पोते की मौत हो गई गावं में मातम छाया है आज जनपद जौनपुर मे बिजलीं से चलने वाली मोटर ने दो लोगो की जान लें ली । मडियाहू थाना क्षेत्र के राजा पुर गांव में आज सुबह खेत में सिचाई करने गये दादा पोते की बिजलीं की करेन्ट की चपेट में आने से मौत सिचाई के दरम्यान खराब हुई मोटर ठीक कर रहा था मनीष मोटर में उतरे हुए करंट की चपेट आया पोता पोते को बचाने के चक्कर मे दादा की भी मृत्य हो गई सूचना पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुटी , जिम दो लोगो की मौत हुई है उनके नाम शेषनारायण दुबे उम्र 65 वर्ष मनीष दुबे उम्र 14 बर्ष बताई जा रही है।

संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

0
संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर [ सुइथाकलां] क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह ने संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए कहा कि इस समय जगह-जगह जल भराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ रहा है। इससे बचाव हेतु पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें और जल भराव न होने दें और अपने आस-पास साफ सफाई रखें।

भोजन ढक कर रखें और ताजा भोजन करने के लिये जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राम बख्श सिंह ने किया।इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, प्रेमनाथ सिंह, मनीष कुमार दुबे,दिनेश कुमार सिंह,राकेश सिंह,दुर्गेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, प्रेमचंद अग्रहरि, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS :Miss UP Queen: जौनपुर की शैली मिश्रा बनी 2024 की मिस यू पी क्वीन

Miss UP Queen: जौनपुर की शैली मिश्रा बनी 2024 की मिस यू पी क्वीन

0
Miss UP Queen: जौनपुर की शैली मिश्रा बनी 2024 की मिस यू पी क्वीन
Miss UP Queen: जौनपुर की शैली मिश्रा बनी 2024 की मिस यू पी क्वीन

वाराणसी की नेहा सिंह मिसेज यूपी, जौनपुर की शैली मिश्रा MISS UP QUEEN 2024 विजेता बनी,लोगो ने दी बधाई  

  • मेरा सपना है कि मिस इंडिया बनू – शैली मिश्रा

जौनपुर: नगर के वाजिदपुर स्थित उत्सव होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा ग्रुप द्वारा आयोजित साल्वेशन हॉस्पिटल एवं उत्सव मोटल द्वारा प्रायोजित मिस एंड मिसेज क्वीन सीजन 3 2024 का आयोजन हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के लिए चैरिटी शो एवं प्रदेश की बेटियों के लिए प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल ने विजेताओं के सिर पर ताज पहनाया और उन्हें ट्रॉफी दिया वहीं संस्था द्वारा कलेक्शन करके ₹100000 का चेक दिव्यांग बच्चों के कल्याण एवं उनके संचालक राजेश कुमार को दिया गया प्रतियोगिता तीन चरण में हुआ पहले इंडियन राउंड दूसरा टैलेंट राउंड एवं तीसरा वेस्टर्न राउंड सभी राउंड में सारे प्रतिभागियों को पीछे करते हुए शैली मिश्रा ने Miss UP Queen नेहा सिंह ने मिसेज यूपी क्वीन के खिताब को अपने नाम किया ।

Miss UP Queen: जौनपुर की शैली मिश्रा बनी 2024 की मिस यू पी क्वीन

शैली मिश्रा सद्भावना कॉलोनी निकट दक्षिणा काली मंदिर सिटी स्टेशन जौनपुर की निवासी है। पूरे यूपी से सेलेक्ट होकर 15 मिस एवं 10 मिसेज ने प्रतिभा किया था कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में एकता सिंह मिसेज एशिया, एकता तिवारी मिसेस इंडिया, सोनल श्रीवास्तव मिसेज यूपी 2023, खुशबू प्रजापति मिस यूपी के क्वीन 2023 में निर्णय लिया।

Miss UP Queen: जौनपुर की शैली मिश्रा बनी 2024 की मिस यू पी क्वीन

टाइटल अवार्ड में आजमगढ़ की आयुषी गुप्ता मिस पूर्वांचल रही, पूजा सैनी मिसेज पूर्वांचल रही कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल एंकर दिव्यांशी पांडे एवं सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया अतिथियों का आभार आयोजन मिनाज शेख एवं सलमान शेख ने किया।मुख्य अतिथि स्नेहा उल्लाल ने कहा जितना सुना था जौनपुर के बारे में उससे अलग निकाल अपने जीवन में पहली बार जौनपुर आई हूं मुझे आकर बड़ा अच्छा लग रहा है और नई प्रतिभाओं को ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई ऊर्जा और हौसला मिलता है। इस अवसर पर डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉक्टर अजीत कपूर, डॉ तेज सिंह, सूरज सेठ,अमर जौहरी, अमित गुप्ता,प्रीति श्रीवास्तव, हर्षवर्धन रघुवंशी, डॉ क्षितिज शर्मा, कोरियोग्राफर सागर शान, डॉ अंजना सिंह, सरला महेश्वरी, उर्वशी सिंह, बिट्टू दीदी, लक्ष्य गुप्ता, राहुल शेख, डॉ संदीप पाण्डेय ,अमरावती तस्नीम फातिमा ,वासु अग्रहरि, मिस्टर जौनपुर राजेश कुमार, नेहा सिंह, हसनैन कर दीपू, दीपक श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, देवेंद्र खरे, दीपक सिंह रिंकू व वंदेश सिंह उपस्थित रहे।