Home Blog Page 292

पुलिस चौकी थानागद्दी नवनिर्मित भवन का कप्तान ने किया उद्घाटन 

0
पुलिस चौकी थानागद्दी नवनिर्मित भवन का कप्तान ने किया उद्घाटन 
पुलिस चौकी थानागद्दी नवनिर्मित भवन का कप्तान ने किया उद्घाटन 

जौनपुर :पुलिस अधीक्षक ने  पुलिस चौकी थानागद्दी के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन किया रविवार  को पुलिस अधीक्षक , डा0 अजय पाल शर्मा ने   थाना केराकत की “पुलिस चौकी थानागद्दी” के नव-निर्मित भवन का विधि-विधान के साथ पूजन कर उद्घाटन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा उपस्थित ग्रामीणजन एवं संभ्रान्त लोगो के साथ बैठक कर वार्ता की गई। उक्त उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डा0 बृजेश कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी केराकत-प्रतिमा वर्मा, प्र0नि0 केराकत दिलीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी विद्दासागर मिश्र सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन व सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

खुटहन:बेटी का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

0

खुटहन (जौनपुर) रविवार को बेटी का शव घर पहुंचते ही स्वजनों में चीख पुकार मच गयी खुटहन गांव निवासी सुरेंद्र यादव कि पुत्री की शादी दो वर्ष पहले शाहगंज के मजूरियां गांव निवासी युवक के साथ हुई थी शनिवार को विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला था सुचना पर पहुंचे स्वजन शव घर ले आये बेटी का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया देर शाम पंचनामा के बाद पिलकिछा घाट पर शव जला दिया गया l

वही दूसरी घटना खुटहन के नहर में शव बहता देख जुटी लोगों कि भीड़ रविवार की देर शाम बनुवाडीह गांव के पास शारदा सहायक खण्ड बत्तीस नहर में शव बहता देख लोगों कि भीड़ जुट गई घंटों चर्चा का विषय बना रहा कुछ लोग बहते शव का विडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं खबर लिखे जाने तक शव पकड़ा नहीं गया है ग्रामीणों का कहना था औंधे मुंह शव नहर में बहा चला जा रहा था जिसकी पीठ पर चोंट के निशान थे l 

जौनपुर। 3000 सीटें हैं इंटर तक की पढ़ाई का पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा

0
दहेज को लेकर कोई शिकायत हो तो इन नंबरों पर सम्पर्क करें
दहेज को लेकर कोई शिकायत हो तो इन नंबरों पर सम्पर्क करें


जौनपुर ।- केंद्र सरकार द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट स्कूलों मे शोषित वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र के प्रवेश के लिए आयोजित श्रेष्ठ परीक्षा में पू0मा0वि0 सुईथाकला के सात छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।    
                इस परीक्षा में शिवानी गौतम ने ऑल इंडिया 643 रैंक, आदर्श गौतम को 1095 रैंक, सौम्या धवल को 1535 रैंक, शुभम कुमार को 1634 रैंक, विजयलक्ष्मी 1695 रैंक, आकांक्षा को 1790 रैंक एवं कामिनी को 2744 रैंक प्राप्त हुई जिनकी काउंसलिंग प्रथम चक्र में होना निश्चित है।
                 प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों अनिल कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंकित कुमार एवं रागिनी सिंह को दिया है जैसा कि विदित हो कुछ दिन पूर्व राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में इसी विद्यालय से 12 बच्चों ने सफलता प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय की सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
               विद्यालय परिवार के परिश्रम को सराहा है बच्चों की सफलता से क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर व्याप्त है शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधाकर सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह एवं मंत्री निशा कांत यादव, टीएससीटी जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के साथ-साथ विकासखंड के सभी शिक्षकों और प्रमोद सिंह शेखाही ने विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस परीक्षा में देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्राईवेट स्कूलों में 3000 सीटें हैं। इंटर तक की पढ़ाई का पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापको को दिया।

15 प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं

0

15 प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं


खुटहन (जौनपुर) 15 प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। त्वरित न्याय की आश में फरियादी इस भीषण गर्मी में सुबह से ही थाना पर पहुँचना शुरू हो गये। यहां कुल 15 प्रार्थना पत्र राजस्व से संबधित दिए गए। लेकिन मौके पर एक का भी निस्तारण नही हो सका। फरियादी मायूस होकर बैरंग वापस घर लौट गए।

नाटकीय ढंग से वापस लौटी युवती के मामले में आरोपित पर केस

0

खुटहन (जौनपुर). थाना क्षेत्र के एक गांव में नाटकीय ढंग से गायब हुई युवती घटना के तीसरे दिन अकेले ही वापस घर लौट आने के मामले में पुलिस ने युवती की माता की नामजद तहरीर पर युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है। मामले में बीस दिनों से अधिक बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

गांव निवासी युवती का आरोप है कि उसके गांव में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव निवासी विशाल बिंद की रिस्तेदारी है। वह अक्सर यहां आता जाता था। आरोप है कि 25 मई वह उसे बहला फुसलाकर कर लुधियाना शहर ले गया। जहां उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। मौका लगते ही वह उनके चंगुल से छूट घर लौट आई। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है।

शिक्षक साथी की मौत पर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने दी सांत्वना

0

जौनपुर। विगत 18 जून को हृदयाघात से हुई शिक्षक साथी की मौत पर शनिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम जनपद जौनपुर के जिलाध्यक्ष व पिपरौल निवासी शिक्षक अरविंद कुमार यादव अपने सदस्यों के साथ शोकाकुल परिवार में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार वालों से मिलकर इस दुख की घड़ी में साथ होने की बात कही।

बता दें कि शाहगंज मुख्यालय निकट सुरिश गांव निवासी शिक्षक संजय कुमार उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय देवदत्त उपाध्याय विकास खंड सोंधी के प्राथमिक विद्यालय पटखौली पूरेआजम में कार्यरत थे। जिनकी हृदयाघात के चलते 18जून को मौत हो गई थी। उनके ऊपर तीन बेटों शिवम् ,सत्यम व सुंदरम उपाध्याय की शिक्षा दीक्षा व परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। फिलहाल उनकी मौत से परिवार पर बज्रपात सा टूट गया है।इस दौरान साथ में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अखिलेश चन्द्र मिश्र, जिला सहसंयोजक राधेश्याम गौतम, बृजेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गौतम, अनिल मौर्य विनय कुमार आदि शिक्षक व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शाहगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

शाहगंज जौनपुर। नई पीढ़ियों को योग में रुचि लेनी चाहिए । युवाओं का योग से दूरी बनाना भविष्य में उनके जीवन के लिए घातक साबित हो सकता है। युगों- युगों से भारत में योग की परंपरा रही है। उक्त वक्तव्य सुइथाकला ब्लॉक क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में शुक्रवार को 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग शिविर में गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट कीं। प्रबंधक ने कहा कि योग भारत की सनातन परंपरा का अभिन्न अंग रहा है।योग को अपने जीवन में लागू करके हम अपना शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के जीवन के सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के उत्थान के लिए अति आवश्यक है। श्री रानू ने बताया कि योग से युवा पीढ़ी दूर भाग रही है जिससे असमय ही मानसिक और हृदय से जुड़ी बीमारियां उन्हें अपना शिकार बना रही हैं। उन्होंने दीर्घायु जीवन के लिए योग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह ने हर उम्र के लोगों से योग करने की अपील की। कार्यक्रम में प्राणायाम के अंतर्गत कपाल भाॅति ,भ्रामरी, अनुलोम- विलोम के साथ योगासन जैसे मंडूकासन, भुजंगासन, ताड़ासन ,सूर्य नमस्कार सहित योग की विभिन्न मुद्राएं भी कराई गईं। योग में शिक्षकों अजय कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी,संतोष कुमार, धर्मदेव शर्मा,अरुण कुमार मौर्य, नरसिंह बहादुर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, मनोज तिवारी, मनीष कुमार दुबे, गोकर्ण यादव, जितेंद्र बहादुर सिंह (बबलू) सहित छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया इसी क्रम में गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने नियमित योग पर विशेष बल दिया । प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में बताया। नोडल अधिकारी डॉ अविनाश वर्मा ने योग शिविर के अंतर्गत कई गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया। संचालन डॉ अवधेश मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ जितेंद्र सिंह ने किया।डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ. संदीप सिंह, बिंद प्रताप सिंह, गंगा प्रसाद सिंह सहित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने योग किया।

इसी क्रम में ब्लॉक मुख्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बीडीओ सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद तिवारी गुरुजी ने कहा कि योग भारत की पुरातन और सनातन परंपरा की विरासत रही है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में योग को भारत की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने बताया कि योग की बदौलत ही हमारे ऋषि मुनि और पूर्वज निरोग रहते हुए दीर्घायु जीवन जीते थे। हम योग से जुड़कर दवाओं के अधिक सेवन और उसके दुष्प्रभाव से बच सकते हैं। योग में ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों शिक्षकों ने हिस्सा लिया।सीएचसी अधीक्षक डॉ.विक्रांत गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष हृदय नारायण शुक्ला, राजकुमार,हरिश्चंद्र यादव, डॉ रणंजय सिंह शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष, जितेंद्र शाह , तकनीकी सहायक अनिल, ऊषा सुपरवाइजर आंगनवाड़ी, संतोष सिंह,इमरान अंसारी,उमेश चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे ।

इसी क्रम में एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय ऊंचगांव में प्राचार्य अरुण पांडे, डीएलएड विभाग के प्राचार्य डॉ नीरज मिश्रा, प्रधानाध्यापक रमापति दुबे ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ योग किया। नियमित रूप से योग करने की अपील की गई ।

इसी क्रम में बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय सारी जहांगीर पट्टी में प्राचार्य डॉ . कुंवर सिंह यादव ने कहा कि मनुष्य के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि शरीर और मन का संतुलन योग से ही संभव है। इसी क्रम में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो मन, शरीर और आत्मा के संतुलन को बढ़ावा देता है। इसका मुख्य उद्देश्य शांति, स्वास्थ्य और मानसिक तथा आत्मिक विकास है। योग के माध्यम से मानव अपने अंतरंग शक्तियों को जागरूक करता है और जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाने का प्रयास करता है।
आज के कृत्रिम बुद्धिमता के समय में जहाँ विविध माध्यम हैं जो हर क्षण विचलित कर सकते हैं इसलिए अपने एकाग्रता को मजबूत बनाना प्रासंगिक हो चुका है। प्रधानाचार्य सीके सिंह ने अपने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को यही संदेश दिया कि हमारी मानसिक अवस्था को केवल योग ही संतुलित कर सकता है ।

इसी क्रम में बाल संरचना संस्थान इंटर कॉलेज लालापुर में प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडे व प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह ने बच्चों को योग के बारे में विस्तार से समझाया।प्रधानाचार्य ने कहा कि वेदों, शास्त्रों और पुराणों में हर युग में योग का महत्व रहा है। ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रधानाचार्य अरविंद कुमार के निर्देशन में योग किया । प्रधानाचार्य ने बताया कि योग को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है।योग एक प्राचीन भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। यह विश्व भर में विविध रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है।प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर खुर्द में छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक सुधाकर सिंह ने बताया कि यदि हमें खुशहाल जीवन जीना है तो योग को महत्व देना होगा । रोजाना योग करके तमाम बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय डीहअशरफाबाद के प्रधानाध्यापक व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा ने छात्रों को संबोधन में बताया कि वर्तमान समय में भारत के योग का डंका पूरे विश्व में बज रहा है । योग को वैश्विक पहचान मिल रही है ।उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईथाकला में प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने कहा कि मनुष्य दवा के सेवन पर निर्भर बनता जा रहा है जिससे हम अनेक बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं।दवाओं का अधिक सेवन किए बिना योग से जुड़कर संपूर्ण समाज निरोग हो सकता है। प्राथमिक विद्यालय शाहमऊ में नव निहालों ने शिक्षकों के साथ योग में हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापक संजय जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘योग’ को जनसामान्य की दिनचर्या का अंग बनाना और प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग से परिचित कराना है। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने योग में हिस्सा लेकर आम जनमानस से योग करने का संदेश दिया ।

योग स्वयं एवं समाज के लिए” लाभदायक

0
खेतासराय नगर के वैभव पैलेस में आयोजित हुआ निरंकारी सत्संग समारोह

जौनपुर : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था विजय केपीएलडी स्पोर्ट्स एकैडमी द्वारा कलेक्ट्रेट केंपस एवं टीडी कॉलेज में संयुक्त रूप से दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग सप्ताह 15 जून से 21 जून तक शिविर का आयोजन किया गया। “योग स्वयं एवं समाज के लिए” कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियर काशीनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। कमला जीवन शर्मा ने कहा कि योग से चित्त की वृत्तियों का निरोध होता है।

उक्त अवसर पर विजय राज यादव विकास यादव ट्रेनर अंकित अस्थाना माला यादव ट्रेनर एवं नवीन चंद्र श्रीवास्तव शरद कुमार श्रीवास्तव वीरेंद्र बहादुर सिंह वन विभाग कार्यक्रम में सहभागी रहे। पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने कहा कि योग शिविर का आयोजन जनमानस के स्वास्थ्य को देखते हुए सतत् अभियान चलता रहेगा आप सबके सहयोग के लिए आभार।

श्रेष्ठ परीक्षा में जौनपुर के 04 छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

0

छात्रों के प्रतिभा को तराशने के लिए आयोजित होती है परीक्षा

खेतासराय( जौनपुर):- केंद्र सरकार द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट स्कूलों में शोषित वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को के प्रतिभा के तराशने के लिए एक श्रेष्ठा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसमें छात्रों को किसी अभाव में बाधित हो रही पढ़ाई को सरकार के तरफ से आर्थिक मदद के माध्यम से प्रतिभावान बच्चो के भविष्य को तराशने का काम किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के चार छात्रों का चयन हुआ और परिजनों में हर्ष व्याप्त है। उन चार छात्रों में क्रमश पूर्व माध्यमिक विद्यालय परासिन के प्रांजल (23वीं रैंक), सांवत (188वीं रैंक), अंश पासवान (682वीं रैंक), वैष्णवी का चयन हुआ है। चयनित छात्रों का रैंक आल इंडिया स्तर का है। इस परीक्षा में देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट स्कूलों में 3000 सीटें है। इसमें स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करती है।

इस श्रेष्ठ परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित अध्यापकों को दिया है। विद्यालय के अध्यापक अनुरुद्ध मौर्य, मनीष उपाध्याय, अनीता मौर्या व सुनीता सोनी ने उक्त छात्रों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। इस विद्यालय से पिछले सत्र में संचालित सुपर 20 बैच से अब तक चार छात्रों का राष्ट्रीय आय परीक्षा व चार छात्रों का श्रेष्ठ परीक्षा में चयन हुआ है अन्य छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी जे परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्रों और अध्यापको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

जौनपुर मे 60 वाहनों से प्रेशर हार्न पुलिस ने उतारा, चार पहिया वाहनों के मालिकों का भौकाल होगा खत्म

0

जौनपुर मे VIP कल्चर समाप्त करने को लेकर जौनपुर पुलिस का अभियान जारी,वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए गाड़ियों में लगी काली फिल्म ,हूटर सायरन व प्रेसर हॉर्न उतरवाया गया तथा किया गया चालान।

आज साशन द्वारा VIP कल्चर समाप्त करने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में श्री शैलेन्द्र कुमार सिहं, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी जफराबाद, यातायात निरीक्षक व परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा टोल प्लाजा हौज के पास वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए 80 वाहनों से काली फिल्म व 60 वाहनों से प्रेसर हार्न/डिवाइस उतरवाया गया तथा कुल 150 वाहनो का MV एक्ट के तहत चालान किया गया। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।