पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर के स्मार्ट क्लास की शैक्षिक सामग्री जलकर राख
शॉर्ट-सर्किट से पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर के स्मार्ट क्लास में लगी आग
खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर के स्मार्ट क्लास रूम में शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे शॉर्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। इस हादसे में स्मार्ट क्लास में रखी दोनों एलसीडी (एक बड़ी और एक छोटी), चटाई, फर्नीचर तथा अन्य शैक्षिक सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय विद्यालय में दरवाजे-खिड़की का कार्य चल रहा था।
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने जब कमरे से धुआं निकलता देखा, तो तत्काल इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मौर्य को दी। उन्होंने तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद करवाई और ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आनन-फानन में कई ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्मार्ट क्लास का पूरा सामान जल चुका था। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह स्मार्ट क्लास राज्य सरकार की डिजिटल शिक्षा योजना के तहत स्थापित किया गया था, जिससे छात्र-छात्राओं को तकनीकी सहायता से पढ़ाई कराई जाती थी। इस नुकसान से छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है।
पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले अग्रणी नेता थे के. विक्रम राव,विजय प्रकाश मिश्र अध्यक्ष
वरिष्ठ पत्रकार व आई एफ डब्लू जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव के निधन पर शोक एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जौनपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव के आकस्मिक निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर जनपद जौनपुर के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को पत्रकार भवन में एक शोक सभा का आयोजन यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जौनपुर द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने की।
शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों व गणमान्य व्यक्तियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि के. विक्रम राव न केवल एक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे, बल्कि पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले अग्रणी नेता भी रहे। उन्होंने हमेशा श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में पत्रकारों की आवाज को मजबूती मिली और कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। पत्रकारो की सुरक्षा की मांग उठाने वाले पहले पत्रकार और राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी के. विक्रम राव के साथ बिताए पलों को साझा किया और उन्हें पत्रकारिता जगत का स्तंभ बताया। सभी ने एक स्वर में उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शोक सभा में जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, यूनियन के पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर जनपद के कानून शिक्षाविद और साहित्यकार डा पीसी विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन पर भी दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर सम्पादकव यूनियन के उपाध्यक्ष ,प्रेम प्रकाश मिश्र, डा. यशवंत गुप्ता, राजन मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, कंचन सिंह, मंगला तिवारी, चंद्रमणि पाण्डेय, संजय उपाध्याय, विनोद विश्वकर्मा, अजीत सिंह सुधाकर शुक्ला, वीरेन्द्र पांडेय, लालबहादुर यादव, संजय शुक्ला, सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री सन्तोष कुमार सोन्थालिया ने किया।
सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल,आमगांव के छात्रों ने रचा इतिहास
शिवा साहू बना स्कूल का टॉपर, कई छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए
खेतासराय(जौनपुर):- सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024-25 के परिणामों में सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल, आमगांव, फुलेश के छात्रों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।
इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र शिवा साहू ने 500 में से 441 अंक (88.2%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में सत्यम गुप्ता ने 95.4% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। इन दोनों छात्रों की सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है और विद्यालय परिसर में भी उत्साह देखा गया। शिवा साहू ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया।
अन्य छात्र-छात्राओं ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में श्रेजल प्रजापति ने 83.8%, लकी और अर्पित कुशवाहा ने 83.4%, तथा साक्षी चौरसिया ने 82.2% अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में सत्यम गुप्ता के साथ कृष्णा सिंह ने 94.8%, आदित्य सिंह ने 94.6% और श्रेयांश मिश्रा ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह सफलता अर्जित की, जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, जो आजमगढ़ सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी हैं, ने परीक्षा परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से यह उपलब्धि प्राप्त की है। यह सफलता शिक्षकों की निष्ठा, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की लगन का प्रतिफल है। विद्यालय का प्रयास आगे भी छात्रों के समग्र विकास की दिशा में मार्गदर्शन देना रहेगा।
सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल की स्थापना डॉ. जे. पी. सिंह द्वारा की गई थी, जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और समर्पित शिक्षा प्रदान करना था। वर्ष 2014 में विद्यालय को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हुई और तब से यह शिक्षण गुणवत्ता के क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित कर रहा है। विद्यालय शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी अग्रणी है। यहाँ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, नृत्य, नाटक, मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN), और अंतर्राष्ट्रीय छात्र-विनिमय कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित किया जाता है। इससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण का विकास होता है।
समूह से होता है महिलाओं का सर्वांगीण विकास : गीता बिंद
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएँ, समाधान का दिया आश्वासन
खेतासराय (जौनपुर) विकास खंड शाहगंज सोंधी के सभागार में बुधवार दोपहर राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने महिला जनसुनवाई शिविर में भाग लिया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बाल यौन शोषण के मामलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सर्वे के अनुसार बालिकाओं की अपेक्षा बालक अधिक यौन शोषण का शिकार होते हैं। उन्होंने ‘गुड टच’ व ‘बैड टच’ के प्रति बच्चों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव यादव ने आयुष्मान भारत योजना सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जानकारी साझा की।
बाल पुष्टाहार अधिकारी सुरेश यादव, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय एवं अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। सभी शिकायत पत्रों को सीडीएम (सदर न्यायिक) अर्चना देवी ने संज्ञान में लेते हुए न्याय का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने किया तथा स्वागत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने बुके भेंट कर किया।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव, एडीओ पंचायत संजय यादव, ऑडियो राकेश कुमार, संदीप द्विवेदी, प्रिंकेश कुमार, सचिव मोहम्मद शाहिद, विनोद कुमार, अजय यादव, भोले यादव, बीपीएम सुजीत मौर्य समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS जौनपुर। बुधवार दोपहर जौनपुर लखनऊ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया सुल्तानपुर रोड स्थित बलुआ मिरशादपुर बाबा परमहंस के गेट के सामने खड़ी टेलर में मोटरसाइकिल सवार जा घुसा जिसके चलते युवक के सिर पर गम्भीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर जिस ट्रक में बाइक सवार का एक्सीडेंट हुआ उसका नंबर HR 62 A0699 है जिस बाइक से युवक का एक्सीडेंट हुआ वह स्प्लेंडर प्लस नंबरUp44BE5260 है बाबूलाल चौहान के नाम बाइक का रजिस्ट्रेशन दर्ज है।
जौनपुर । मड़ियाहूं क्षेत्र के बदौवा गांव में आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल ने बुधवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। वाराणसी से आई सात सदस्यीय चिकित्सक टीम ने सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर का संचालन किया।
शिविर में 128 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं लिखी। जांच में 8 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या मिली। अस्पताल इन मरीजों का अपने वाहन द्वारा वाराणसी अस्पताल ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन करेगा और ऑपरेशन के बाद सभी मरीजो को उनके घर पर भी निशुल्क वाहन द्वारा भेजा जाएगा। साथ ही प्रत्येक मरीज को लेंस भी मुफ्त लगाया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह शिविर लाभदायक रहा। मुफ्त इलाज और दवाओं से मरीजों को राहत मिली। ग्राम प्रधान अंकित मिश्रा ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।आर जे शंकरा अस्पताल से आए हुए टीम में कैम्प मैनेजर संदीप सिंह,कैम्प इंचार्ज गणेश,डॉ. श्रुति शर्मा,अंशिका और अखिलेश पांडेय तथा अन्य लोग शामिल रहे।
जौनपुर की तेजस्वी ने CBSE की परीक्षा में 99.4 अंक प्राप्त किया ,IAS बनेंगी
Tejasvi of Jaunpur scored 99.4 percent marks in CBSE exam, will become IAS
CBSE RESULT 2025 जौनपुर : Umanath Singh Higher Secondary School बारहवीं की छात्रा ने जौनपुर जिले का नाम रोशन किया है मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में तेजस्वी सिंह ने 12वीं की परीक्षा में500 में 497 अंक प्राप्त करते हुए परचम लहराया है जानकारी के मुताविक जनपद जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के सराय डीह गांव निवासी अधिवक्ता अमित प्रताप सिंह की बडी बेटी तेजस्वी ने यह उपलब्धि हासिल कर एक बार फिर लड़कियों का दबदबा कायम करने का कार्य किया है
छात्रा तेजस्वी ने अपने परिवार के साथ साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है जिसमे उसने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। घर और स्कुल पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
गौरतलब हो कि तेजस्वी की मां सुनीता सिंह,बिहार में शिक्षिका हैं,अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, कि तेजस्वी ने दिन-रात मेहनत की और हमें हमेशा उस पर गर्व रहा है। उसका सपना आईएएस बनना है और वह उसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी सिंह ने कहा कि मैंने पूरे साल कठिन परिश्रम किया और इस परिणाम से मेरा लक्ष्य आईएएस बनना है और मैं इसके लिए और भी अधिक मेहनत करूंगी। स्कूल के प्रिंसिपल ने भी तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा, “तेजस्वी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने हर विषय में गहरी समझ और मेहनत दिखाई। आज उसने स्कूल और जिले दोनों का नाम ऊंचा किया है। इस संस्थान के सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हमारे स्कूल की छात्रा अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी l
Students of Shakuntala Central Academy hoisted the flag IN jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर: इंटरमिडिएट एवं हाईस्कूल की सी.बी. एस. ई. बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें सिविल लाइन स्थित शकुंतला सेंटल एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमे इंटरमिडिएट से विद्यालय के छात्र आदित्य शुक्ला ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सौम्य चौधरी एव निहारिका पाल ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और इशिका गुप्ता 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में हाई स्कूल से विद्यालय के छात्र उज्जवल प्रताप सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम,
अंशिका यादव और सूर्यांश सिंह ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और विवेक यादव ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक अवनीश शुक्ला ,प्रधानाचार्य विजय शंकर दुबे एवं उप प्रधानाचार्या मती अंजना श्रीवास्तवा और अध्यापक अशोक शुक्ला ने सभी छात्रों की भूरि- भूरि प्रसंशा करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की।
स्ववित्रपोषित प्रबंधक महासंघ ने परीक्षा नियंत्रक को दिया ज्ञापन
पाच सौ का विलंब शुल्क लगने पर किया कड़ा विरोध
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देते हुए कहा कि बीएड का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने के साथ-साथ विलंब शुल्क हटा दिया जाए अन्यथा इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रबंधकों का समूह परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन देते हुए बीएड सत्र 24 -25 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की है । इसके साथ उसमें जो पाच सौ विलंब शुल्क लिया जा रहा है। उसे तत्काल हटाने के मांग की ।अगर विलम्ब शुल्क लिया जायेगा तो उस पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस बारे में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौपा। डॉ दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय विलंब शुल्क के नाम पर मनमाना कर रहा है और आए दिन थोड़े दिन ही फॉर्म ऑनलाइन खोलने के बाद उस पर विलंब शुल्क लगाकर कॉलेज और छात्रों से मनमानी वसुली की जाती है। जो बहुत ही गलत है इसके विरोध में प्रबंधकों के साथ छात्र भी आवाज मुखर करने को तैयार है। परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस पर विचार विमर्श करके निर्णय लिया जाएगा। डा दिनेश कुमार तिवारी ने कहा नहीं हटाया गया तो प्रबंधक महासंघ की बैठक इसका कड़ा विरोध किया जाएगा , जरूरत पड़ी तो परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा ।जिसकी सभी जिम्मेदारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी ।इस अवसर पर अशोक दुबे, संजय यादव ,प्रबुध्दनाथ सिंह ज, एसके मौर्य समेत अन्य प्रबंधक मौजूद रहे।
इडुनिक शोध एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण केन्द्र का हुआ उद्घाटन
शोध छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा शोध केन्द्र- प्रो. राकेश कुमार यादव
जौनपुर। इडुनिक पब्लिकेशन द्वारा इडुनिक शोध एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण केन्द्र की नईगंज मे स्थापना की गई है। शोध केन्द्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. राकेश कुमार यादव के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस प्रकार ज्ञान का संचय धर्म शास्त्रों, शिलालेखों, पुस्तकों, समाचार पत्र, पत्र पत्रिकाओं, पुस्तकालय एवं संग्रहालय में है उसी प्रकार ज्ञान का विकास शोध, खोज और सूक्ष्म चिंतन से होता रहता है। शिक्षा के विभिन्न संकायों विज्ञान, कला, वाणिज्य, कृषि, साहित्य, अभियांत्रिकी आदि में निरंतर नए ज्ञान का आविष्कार होता रहता है तथा पुराने ज्ञान को परिमार्जित किया जाता रहता है। प्रो. यादव ने आगे कहा कि यह रिसर्च सेंटर शोध छात्र-छात्राओं तथा चौदह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
शोध छात्र छात्राओं के लिए पुरातन साहित्य उपलब्ध कराना तथा बच्चों की अभिवृद्धि एवं विकास का अध्ययन करने के लिए मनोवैज्ञानिक परीक्षण का प्रयोग करना समय की मांग है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य सरकार में शिक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा उपभोग के रूप में दी जानी चाहिए निवेश मानकर नहीं। ऐसा करने से आने वाली पीढ़ी को भविष्य बेहतर होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पदाधिकारी उत्तर प्रदेश विद्युत कार्पोरेशन के सभाजीत यादव ने किया और कहा कि माता-पिता तथा अभिभावकों को अपने बच्चों को समझने बूझने की आवश्यकता है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक, सामाजिक विकास में उसकी रुचि का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर एआरपी संतोष मिश्रा, ब्रह्मजीत सिंह, रणजीत सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। इससे पूर्व उद्घाटन भाषण इडुनिक रिसर्च सेंटर के संस्थापक डॉ. अरविन्द कुमार यादव दिया। धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार यादव ने किया। इस अवसर संदीप गुप्ता, बादल यादव, रंजीत चौहान, भारतेन्दु यादव, लक्ष्य यादव, प्रिंस यादव, अंकुश, विवेक, देवाशीष, हर्षित, अमित आदि उपस्थित रहे।