Home Blog Page 118

सीबी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस का मनाया गया चौथा वार्षिक उत्सव

0
सीबी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस का मनाया गया चौथा वार्षिक उत्सव
सीबी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस का मनाया गया चौथा वार्षिक उत्सव

जौनपुर (जलालपुर ) सीबी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर का चौथा वर्षगांठ शनिवार शाम को धुमधाम से मनाया गया।। डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । डीएम दिनेश चंद ने कहा कि जौनपुर विद्वानों की भूमि है , इसकी मिट्टी में अजीब शक्ति है जिसके कण – कण में है शिक्षा और यहां से सदैव उम्दा अधिकारी और वैज्ञानिक निकल पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ते है । मैं खुद इस भूमि की सेवा करके गदगद हूं । इस इंस्टीट्यूट के संचालक को बधाई देता हूं की यह एक अच्छा प्रयास है। गांव के बच्चे शिक्षा से जुड़ रहे हैं और वह अपने रोजगार सृजन कर रहे हैं । विशिष्ट अतिथि अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि गरीबों के लिए कम पैसे में इस इंस्टीट्यूट द्वारा शिक्षक उपलब्ध कराना बेहतर प्रयास है। उन्होंने जो शिक्षा का दीप जलाया है यह काबिले तारीफ है। इंस्टीट्यूट में पढ़कर हजारों छात्र रोजगार पाएंगे ।


प्राचार्या डॉ अलकेश्वरी सिंह ने मंच से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे संस्थान तारीफ के काबिल है और आज पैरामेडिकल के क्षेत्र में सीबी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एक ब्रांड है। अतिथियों का स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश सिंह डायरेक्टर नेहा सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह व शाल देकर किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जों आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर राजेश मिश्रा,सुबुल चौबे, पंकज पांडेय, पंकज सीबी मिश्रा ,विकास सिंह,पवन गुप्ता , संदीप उपाध्याय, ,अनूप सिंह,अभिषेक शुक्ला , मनीष, राजकुमार,रितु सिंह , व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालान धीरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के चैयरमेन चन्द्र भूषण सिंह ने किया

मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर की पहल रंग लाई

0
मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर की पहल रंग लाई
मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर की पहल रंग लाई

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के द्वितीय चरण को मिली हरी झंडी

  • डॉ रागिनी छात्र के समर्थन में खुद धरने पर बैठी, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूजीसी चेयरमैन से मुलाकात कर अवगत कराया

जौनपुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ करने की घोषणा की है। पहले चरण के उपरांत बची हुई रिक्त सीटों को भरने हेतु विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से आग्रह किया था, जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है। दलित छात्रा शिवम सुनकर के धरने पर बैठने और पूरे आंदोलन को मछली शहर विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर द्वारा राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूजीसी के अध्यक्ष से मुलाकात करने पर मामले ने तूल पकड़ा। इसके बाद यूजीसी से अनुमति शनिवार को दे दी गई। अनुमति मिलने के बाद अब RET मुक्त श्रेणी की रिक्त सीटों को RET श्रेणी में हस्तांतरित किया जाएगा, जिससे प्रतीक्षा सूची में शामिल योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सकेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि उनका प्रयास है कि कोई भी सीट रिक्त न रह जाए और योग्य शोधार्थियों को विश्वविद्यालय में अध्ययन एवं शोध का अवसर प्राप्त हो।


इस निर्णय के पीछे जौनपुर की मछलीशहर विधानसभा से विधायक डॉ. रागिनी सोनकर की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने बीएचयू में दलित छात्र के धरने पर बैठे होने की जानकारी होने पर सबसे पहले उप्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस विषय पर ध्यान आकर्षित किया, तत्पश्चात दो बार धरना स्थल पर पहुँचकर छात्र की मांगों का समर्थन किया। साथ ही कैंडल मार्च भी किया। बीएचयू के कार्यवाहक कुलपति और कुलसचिव के साथ मिलकर उन्होंने समस्या के समाधान करने की अपील की।। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समाधान न करने पर दिल्ली पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा और स्वयं उसे राष्ट्रपति भवन में जाकर रिसीव कराया। इसके बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार के साथ मुलाकात कर पूरी समस्या से अवगत कराया। साथ ही कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह का जातिगत भेदभाव गलत है जो की सामाजिक और प्राकृतिक न्याय दोनों के खिलाफ है। उच्च संस्थान बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान और दलितों को उच्च शिक्षा से रोकने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इस तरह के कृत्य हमें गुजरे 100 साल पीछे हमारे पूर्वजों की याद दिला रही है कि वह कैसे रहे होंगे? इसके दूसरे दिन बाद वह केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर दलित छात्रों के साथ हो रहे अन्याय की शिकायत की।

कहा कि जब पढ़ाई का यह हाल है तो दलितों के साथ उच्च शिक्षा में नौकरी का क्या हाल होगा? यह राइट टू एजुकेशन का उल्लंघन है। उच्च शिक्षण संस्थान आज भी विषय और विभागवार रोस्टर बनाकर आरक्षण का उल्लंघन कर रहे हैं। 13 प्वाइंट रोस्टर को लेकर पूरे देश में कई महीने आंदोलन चला था। दलित सांसद और नेताओं की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में 13 पॉइंट रोस्टर लागू करने पर रोक लगा दी थी। लेकिन उच्च शिक्षा संस्थानों में दलितों को शिक्षा और नौकरी से रोकने के लिए इस तरह की कोशिशें की जा रही है जिसका हम लोग पुरजोर विरोध करेंगे। रागिनी सोनकर का कहना है कि पूरे विश्वविद्यालय या संकाय को एक यूनिट मानकर रोस्टर बनाना चाहिए तभी सबको आरक्षण का लाभ मिल सकता है।


डॉ. रागिनी सोनकर की इस पहल से विश्वविद्यालय के न केवल दर्जनों शोधार्थियों को नया अवसर मिला है, बल्कि विश्वविद्यालय के पठन-पाठन और शोध के माहौल को भी मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों एवं शैक्षिक जगत में इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है।

भगवान निषाद राज जयंती समारोह का भव्य आयोजन

0
भगवान निषाद राज जयंती समारोह का भव्य आयोजन
भगवान निषाद राज जयंती समारोह का भव्य आयोजन

कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

जौनपुर: जनपद जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र सेमरहा, पिलकिछा में निषाद जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान निषाद राज जयंती समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। समारोह में भगवान निषाद राज के जीवन, उनके त्याग, भक्ति, सामाजिक समरसता और रामभक्ति जैसे गुणों पर आधारित प्रेरणादायक विचार वक्ताओं द्वारा साझा किए गए। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उन्हें शैक्षिक सामग्री एवं पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

भगवान निषाद राज जयंती समारोह का भव्य आयोजन

मुख्य संयोजक डॉ.अभय राज निषाद ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा, भगवान निषाद राज सामाजिक समता और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर हम समाज को शिक्षा, सम्मान और संगठन की दिशा में आगे ले जा सकते हैं। कार्यक्रम में सह-संयोजक सूबेदार निषाद ने आयोजन को सामाजिक चेतना का पर्व बताते हुए कहा, अब समय है कि हम इतिहास से प्रेरणा लें और युवा शक्ति को शिक्षित व संगठित कर एक नई सामाजिक क्रांति की शुरुआत करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामप्रसाद निषाद जी ने की, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के उत्थान की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। संचालन सुनील कुमार निषाद ने उत्कृष्ट रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष धीरेंद्र निषाद, महासचिव रामनयन निषाद, प्रचारक राजकुमार निषाद एवं मुकेश निषाद की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर दिलीप निषाद, निरंजन कुमार निषाद, नीरज निषाद, संजय निषाद, धीरेंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

धूमधाम से निकली निषाद राज व महर्षि कश्यप की शोभा यात्रा

0

शास्त्री पुल के समीप निषाद राज की मूर्ति की हुई स्थापना

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम विशाल भंडारे का आयोजन

जौनपुर । शहर के जोगियापुर में शास्त्री पुल निषाद घाट के समीप भगवान निषाद राज की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर भगवान निषाद राज व महर्षि कश्यप की जयंती पर धार्मिक शोभा यात्रा निकाला गया। सांस्कृतिक महोत्सव रामायण पाठ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

बता दें कि भगवान निषाद राज व महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर जोगियापुर शास्त्रीपुल निषाद घाट के समीप समाजसेवी संस्थापक आयोजन धर्मेंद्र निषाद ने भगवान निषादराज की मूर्ति का स्थापना किया । इस दौरान रामायण पाठ, भण्डारे व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओलन्दगंज से लेकर मियांपुर तक भगवान निषाद राज व महर्षि कश्यप की जयंती पर गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें भारी भीड़ जुटी। गाने बजाने के साथ शोभायात्रा शास्त्री पुल के समीप निषाद राज घाट पर पहुंचा । कार्यक्रम के संस्थापक आयोजक समाजसेवी धर्मेंद्र निषाद ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में यह पहली बार निषाद राज की मूर्ति की स्थापना हुई है। इसमें जिले के सभी समाज के लोगों का विशेष सहयोग रहा है। यह स्थान धार्मिक आस्था का प्रतीक है। बृजेश निषाद ने कहा कि यह धर्मेंद्र निषाद के अथक प्रयासों से संभव हो पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज निषाद ने की , इस अवसर पर मुकेश गोलू अमरीश निषाद,बृजेश निषाद एडवोकेट दिनकर जोगी, तिलकधारी निषाद, राममुरत निषाद, राजकुमार बिन्द, मुकेश निषाद, प्रदीप निषाद, राजकुमार निषाद, गुलाबचंद, बबलू मौजूद रहे ।संचालन शिवपूजन निषाद ने किया।

धूमधाम से मनाई गई निषाद राज जयंती,भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0

रथ, घोड़ा, डीजे व बाइक जुलूस के साथ गूंजे जय निषाद राज के नारे

खेतासराय (जौनपुर):- स्थानीय क्षेत्र में शनिवार को निषाद समाज द्वारा अपने आराध्य निषाद राज की जयंती हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें रथ, घोड़े, डीजे और सैकड़ों बाइक सवारों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अब्बोपुर तिराहा स्थित निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। युवराज बिन्द के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और समाज की एकता व जागरूकता का संकल्प लिया।

इसके पश्चात शोभा यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो अब्बोपुर तिराहे से प्रारंभ होकर खेतासराय चौराहा होते हुए डोभी मोड़ तक पहुंची और पुनः अब्बोपुर तिराहे पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में सजे रथ पर विराजमान निषाद राज की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बजते समाज जागरण व देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। आयोजन समिति द्वारा यात्रा की समुचित व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट करने, सामाजिक जागरूकता फैलाने एवं निषाद राज के त्याग, बलिदान और नेतृत्व को स्मरण करते हुए भावी पीढ़ी को प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। मुख्य रूप से सन्दीप बिन्द (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी), भाजपा नेता राजू बिन्द, इंद्रजीत बिन्द, अंजू बिन्द, महेंद्र बिन्द, लखन्दर बिन्द, श्रीनाथ बिन्द, चंदन, रामकेश, मदभारत बिन्द, सुरेंद्र बिन्द सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र अब नहीं जाएंगे बाहर :मुकेश तिवारी

0

आकाश इन्स्टीच्यूट के जौनपुर सेंटर का फीता काटकर हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। आकाश इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर मुकेश तिवारी ने कहा कि आकाश कोचिंग क्लासेज के खुलने से अब जौनपुर के छात्रों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। जौनपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है । कमी थी तो प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान की। उस कमी को आकाश इंस्टीट्यूट ने पूरा कर दिया। श्री तिवारी जौनपुर के वाजिदपुर तिराहे पर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट जौनपुर ब्रांच के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्रों के बेहतर भविष्य का निर्माण करने वाली भारत की अग्रणी संस्था आकाश इन्स्टीच्यूट का जौनपुर सेंटर का शुक्रवार को शुभारम्भ उत्सव मोटेल के भवन में सम्पन्न हुआ। इंस्टीट्यूट का उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि आकाश इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर मुकेश तिवारी , विशिष्ट अतिथि डा० अरुण मिश्रा, पूर्व विधायक डा० हरेन्द्र सिंह, डा० आर०पी० यादव व सेंटर के निदेशक पीयूष सिंह ने विधिवत दीप प्रज्वलन और फीता काट कर किया ।

इस मौके पर आकाश इन्स्टीच्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर मुकेश तिवारी ने आकाश इन्स्टीच्यूट की उपलब्धिययों का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि आकाश इन्स्टीच्यूट छात्रों को मेडिकल व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए कटिबद्ध है।

इस अवसर पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र सिंह ने अपने जीवन के संघर्ष को याद करते हुए छात्रो को निरंतर संघर्ष के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ चिकित्सक डा. अरुण कुमार मिश्रा ने आर्थिक रुप से कमजोर व पिछड़े छात्रों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

वरिष्ठ फिजिशियन डा. आर०पी० यादव ने अपने छात्र जीवन के कई रोचक घटनाओ का वर्णन करते हुए छात्रों को सफलता के गुण भी सिखाए ।

कार्यक्रम में विशेष रुप से मां दुर्गा जी विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, प्रकाश ग्लोबल के निदेशक श्री प्रकाश सिंह, एलाफडेल के प्रबंधक संजीव तिवारी, माउन्ट लिट्रा की प्रिंसिपल श्वेता मिश्रा, विजय प्रताप इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्वेता राय, नानक पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल निशा उपाध्याय, डा० गिरीश चंद्र सिंह, डा० सुलोचना सिंह, जय प्रकाश सिंह साथी,विनय कुमार सिंह, सुधान्सु सिंह, रोहित सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सी०के० सर, पूर्व सभासद विनय सिंह, विकेश उपाध्याय, मनोज वत्स, मधुकर तिवारी, दिनेश तिवारी, संजय सिंह एवं जिले के गणमान्य जन व आकाश इन्स्टीच्यूट के कर्मचारी और जिले के विशिष्टजन, विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

आये हुए अतिथियों का स्वागत नीरज कुमार सिंह एवं आभार आकाश इन्स्टीच्यूट जौनपुर के ब्रान्च मैनेजर हेमन्त मिश्रा ने किया। संचालन सलमान शेख ने किया।

जफराबाद :पुलिस बूथ का थानाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

0

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित कजगांव नगर में पुलिस बूथ का भूमिपूजन जफराबाद थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव के द्वारा किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि तमाम लोगों के विशेष सहयोग से पुलिस बूथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है।


थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा कि पुलिस बूथ बनने से इस निर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी और अपराध से पूर्णतः निजात मिलेगी। पुलिस बुथ बनने से अपराध पर नियतंत्र होगा।पुलिस बूथ बन जाने से क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।इस मौके पर दरोगा धनुषधारी पाण्डेय, अरविन्द कुमार पटेल,कांस्टेबल अमित कुमार,कांस्टेबल कृष्णा सिंह,डी.के.सिंह,आनन्द गौतम,विनय गुप्ता, सुरेश मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नगर पंचायत खेतासराय में वार्ड की समस्या

0
नगर पंचायत खेतासराय में वार्ड की समस्या
नगर पंचायत खेतासराय में वार्ड की समस्या

नगर पंचायत खेतासराय में वार्ड की समस्या को लेकर भाजपा सभासद ने जिलाधिकारी को लिखा-पत्र

  • अधिशाषी अधिकारी, उपजिलाधिकारी शाहगंज व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर चुका शिकायत
  • वार्ड में नहर से माइनर तक टूटें नाली व रास्ते में जलजमाव की है समस्या

खेतासराय (जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय के सरवरपुर वार्ड में नहर से माइनर तक नाली टूटने और रास्ते में जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी का सभासद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। सभासद ने आरोप लगाया है कि अधिशासी अधिकारी खेतासराय, उपजिलाधिकारी शाहगंज और मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे वार्डवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त वार्ड के सभासद शैलेश कुमार यादव ने बताया कि नहर से माइनर तक जाने वाली नाली टूट जाने के कारण पूरे इलाके में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जलजमाव होने कारण आने-जाने वाले राहगीर अपने हाथ मे जूता-चप्पल लेकर जाना पड़ता है। इतना ही बल्कि जलजमाव होने के कारण अगल-बगल के लोगों में विवाद होता रहता है। जिसको लेकर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पानी जमा होने के कारण गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि हम इस समस्या को लेकर नगर पंचायत को जनवरी माह में लिखित प्रार्थना-पत्र के माध्यम से समस्या को अवगत कराया था। जिस पर कार्यवाही न होने से फरवरी माह में उपजिलाधिकारी शाहगंज को प्रार्थना-पत्र के माध्यम से समस्या को अवगत कराया उसके बाद भी कार्यवाही नहीं हुईं हो मार्च में मुख्यमंत्री समस्या समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया, बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका तो जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर समस्या समाधान की मांग किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को लेकर उदासीन बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सभासद ने अनुरोध किया है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लिया जाए और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए ताकि जल्द से जल्द नाली की मरम्मत हो सके और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं और प्रशासन इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करता है।

  जौनपुर के प्रत्येक घर में बोरा टांगा जा रहा है

0
  जौनपुर के प्रत्येक घर में बोरा टांगा जा रहा है
  जौनपुर के प्रत्येक घर में बोरा टांगा जा रहा है

जौनपुर :आगामी त्योहार एवं संचारी रोग अभियान के दृष्टिगत जनपद जौनपुर में विशेष संचारी अभियान के दौरान समस्त ग्राम पंचायत में विशेष साफ-सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाये जाने हेतु निम्न ग्राम पंचायत जैसे- ग्रा०पं० नाथुपुर, कुद्दूपुर विकास खण्ड-सिरकोनी, ग्रा०पं० खनुवाई,

सबरहद विकास खण्ड – शाहगंज, ग्रा०पं० मछलीगांव विकास खण्ड-बदलापुर, ग्रा०पं० पतहना, हमजापुर विकास खण्ड-करंजाकला, ग्रा०पं० अडियार विकास खण्ड-रामपुर, ग्रा०पं० पाली विकास खण्ड-मडियाहू, ग्रा०पं० खानापट्टी विकास खण्ड- सिरकरारा आदि गांव में सफाईकर्मी की टोली बनाकर पूर गांव में प्लास्टिक इक्ट्ठा करायी जा रही है एवं प्रत्येक घर में बोरा टांगा जा रहा है एवं ग्राम वासियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी बोरे में प्लास्टिक इक्ट्ठा करेंगे। इसके साथ-साथ ग्राम पंचायत में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है।

             

UG-PG परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

0
UG-PG परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग
JAUNPUR NEWS

यूजी-पीजी का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

  • प्रबंधक संघ ने परीक्षा नियंत्रक को दिया ज्ञापन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ ने ज्ञापन देकर यूजी पीजी का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की है। स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की गई। जिसके क्रम में कहां गया कि अपूर्ण परीक्षा फल तत्काल पूर्ण कराया जाए और फॉर्म भरने की तिथि 10 अप्रैल तक की जाए। सीसीटीवी कैमरा विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय से ऑनलाइन जोड़ने के संबंध में वार्ता हुई की ऑनलाइन सभी महाविद्यालय करआएंगे ,परंतु विश्वविद्यालय द्वारा तब उड़ाका दल का गठन नहीं होगा। यदि होगा तो प्रबंधक महासंघ इसका घोर विरोध करेगा ,और परीक्षा की तिथि 20 अप्रैल के बाद घोषित की जाए ,अन्यथा इस स्थिति में महाविद्यालय परीक्षा नहीं कराने के लिए मजबूर होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी । प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ने कहा विश्वविद्यालय द्वारा जबरदस्ती थोपा गया आदेश कॉलेज मांनने को तैयार नहीं है और जरूरत पड़ी तो प्रबंधक महासंघ बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा । प्रबंधक डॉ ज्ञान प्रकाश पाठक रत्नेश तिवारी जयप्रकाश यादव प्रवीण सिंह विनोद कुमार जयप्रकाश यादव प्रवीण राय रिंकू सिंह राकेश मौर्य उपस्थित थे।