खेतासराय (जौनपुर) विश्व बंधुत्व और कल्याणार्थ नगर पंचायत खेतासराय के गोलाबाजार में वासंतिक नवरात्र पर आयोजित रामचरित मानस कथा प्रारम्भ होने से पूर्व रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें ब्रह्मांड स्वरूप कलश को सिर पर धारण किए भारी संख्या में महिलाएं व युवतियां कलशयात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सर्वप्रथम गोलाबाजार के रामलीला मैदान में महिलाएं कलश के साथ उपस्थित हुई जहाँ अयोध्या से पधारे रामचरित मानस कथा के वाचक रामानुजन महराज कलश पूजन से कलशयात्रा का शुभारम्भ हुआ।
मेनरोड, खुटहन रोड, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार होते कलशयात्रा काली मंदिर पहुँचा। यहाँ से मेनरोड होते हुए मानस कथा यज्ञ स्थल पहुँच कर संपन्न हुआ।कलश यात्रा के आगे-आगे युवकों की टोली हाथ में केसरिया ध्वज लेकर चल रही थी। साथ में मानस कथा के यजमान राधेश्याम जायसवाल सिर पर रामचरित मानस ग्रंथ रखकर चल रहे थे। सहयोग में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, फलहारी सीताराम बाबा, भृगुनाथ जायसवाल, विनोद कुमार गुप्ता, रुपेश गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, कृष्ण कुमार बरनवाल, पप्पू पटवा, अतुल साहू, रवि बरनवाल, विजय कुमार गुप्ता, गोरख प्रजापति आदि रहे।
jaunpur News जौनपुर 30 मार्च। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने मां शीतला चौकिया धाम पहुंचकर दर्शन पूजन किया तथा मां के चरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया कि नवरात्रि पूजन के दौरान सभी मंदिरों में नियमित साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल इत्यादि सुनिश्चित किया की जाए जिससे दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य उपस्थित रहे।
Millions of profits from marigold cultivation,jaunpur news
JAUNPUR NEWS : गेंदा की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे है जनपद के प्रगतिशील किसान जिला कृषि अधिकारी सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन ग्राम भकड़ी विकासखंड बक्शा का कहना है कि परम्परागत खेती से हट कर कुछ अलग करने हेतु गेंदा की खेती एक अच्छा विकल्प है जिसमे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है और अपनी आय दुगनी किया जा सकता है वर्ष मे तीन बार गेंदा की खेती की जा सकती है गेंदा की फूलो की मांग निरंतर बढ़ रही है जिससे किसानों की आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने हेतु सरकार जोर दे रही है।
प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन द्वारा लगभग 1.2 हे0 में गेंदा की खेती की गयी है जिसकी सिचाई स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा कर रहे है जिससे सिचाई पर कम खर्च आता है और पानी की बचत भी होती है। फसल भी हरी भरी एवं स्वस्थ रहती है जिससे गेंदा के फूलो का उत्पाद भी दुगना होता है और फूलो की माला बनाकर मंडी में बेचा जाता है जिससे अच्छा मुनाफा मिलता है जिससे किसान को सालाना कम से कम 2 लाख से 4.5 लाख रु का मुनाफा होता है और अन्य कृषको के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहे है। इनका कहना है कि उद्यान विभाग से स्प्रिंकलर का लाभ मिलने से गेंदा की खेती से अच्छा उत्पादन हुआ है जिससे पहले से अधिक लाभ मिला है।
विश्वविद्यालय की टीम किक बॉक्सिंग और क्रिकेट में बनीं विजेता
JAUNPUR NEWS जौनपुर। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय किक बॉक्सिंग महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2024-25 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की तनीषा कव्यान ने स्वर्ण पदक (70 Kg L.K.), शशिकला मौर्य ने रजत पदक (-50 Kg PF) और प्रियंका चौहान ने कांस्य पदक (-70 Kg P.F.) जीता। इसके अतिरिक्त, दिलशाद राइन ने कांस्य पदक (-57 Kg L.K.) जीतकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। विश्वविद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की छात्राओं का यह प्रदर्शन आने वाले समय में और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इसके अलावा, किस विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर द्वारा आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में टीम ने हेमचंद विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़), कोलकाता विश्वविद्यालय, किट विश्वविद्यालय (भुवनेश्वर) और ललित नारायण विश्वविद्यालय (दरभंगा) को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। शशि बालन ने इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
JAUNPUR NEWS : जौनपुर की 298 ग्राम पंचायतों को जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने टीबी मुक्त घोषित किया इनमें रामपुर ब्लाक से 25, बरसठी से 32, बक्शा से 14, धर्मापुर से 13, डोभी से 10, जलालपुर से 20, करंजाकला से 27, केराकत से 17, मछलीशहर से 16, महराजगंज से 15, मड़ियाहूं से 16,मुफ्तीगंज से चार, रामनगर से 20, सिकरारा से 12 सिरकोनी से 20, सोंधी से 12, सुइथाकला से 10 और सुजानगंज से 15 ग्राम पंचायतें वर्ष 2024 में टीबी मुक्त घोषित की गईं हैं।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कराने के लिए सीएमओ डॉ0 लक्ष्मी सिंह तथा उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही 298 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की भी प्रशंसा की और उनसे 2025 में भी अपने गांव को टीबी मुक्त बनाए रखने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी ब्लाकों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक सीएचओ को भी सम्मानित किया।
इस दौरान बताया गया कि जनपद की कुल 10 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जो वर्ष 2023 तथा 2024 दोनों में ही टीबी मुक्त पाई गईं हैं। यह ग्राम पंचायतें रामपुर ब्लाक से आकोपुर सपही, सुजानगंज से शेखनगर, बेलवार, जलालपुर से मझगवां खुर्द, कोहारी, आशापुर, कोर्री, बरसठी से राघोपुर, महराजगंज से डालूपुर, ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों को इस वर्ष जिलाधिकारी ने सिल्वर कलर की महात्मा गांधीजी की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शेष 288 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2024 में प्रथम बार टीबी मुक्त घोषित होने पर कांस्य रंग की महात्मा गांधीजी की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने जनपद के सभी सीएचओ को निर्देशित किया कि उनके आयुष्मान आरोग्य केंद्र के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों को इस वर्ष टीबी मुक्त करने के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांचें कराई जाएं।कार्यक्रम में सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने जनपद के छह निक्षयमित्रों को भी टीबी मरीजों को पोषण पोटली देने के लिए सम्मानित किया गया जो निक्षयमित्र क्रमशः ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति जौनपुर, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट जौनपुर, लायंस क्लब जौनपुर, रोटरी क्लब जौनपुर, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जौनपुर एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह यादव के साथ ही सभी ब्लाकों के चिकित्सा अधीक्षक, सभी टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे। संचालन डीपीसी सलिल यादव तथा डॉ सुशील अग्रहरी ने किया। राजीव श्रीवास्तव, संजीव सिंह, नंदलाल यादव, रमेश यादव आदि एनटीईपी स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
JAUNPUR NEWS यातायात पुलिस ने 15 ई रिक्शा किया सीज
JAUNPUR NEWS 15 ई रिक्शा को यातायात पुलिस ने किया सीज
JAUNPUR NEWS जौनपुर।सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर यूपी के सभी जिलों में 1अप्रैल से अवैध ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान की घोषणा के बादजनपद जौनपुर का यातायात पुलिस विभाग आज एक्शन मे दिखायातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने अपनी टीम के साथ नगर जे जेसीज चौराहे पर सड़क पर दौड़ रहे अवैध ढ़ंग से ई रिक्शा और ऑटोरिक्शा के खिलाफ अभियान चला कर 45 ई रिक्शा व ऑटोरिक्शा को पकडा जिसमे 15 ई रिक्शा को सीज करते हुए और 30 गाड़ियों का चालान किया गया। पकड़े गए वाहनों को यातायात प्रभारी ने चालान करते हुए सख्त हितायत दी कुछ रिक्शा चालकों ने तो चेकिंग अभियान को देखते अपना रूटही बदल दिया ।
खेतासराय ( जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र के पाराकमाल गाँव निवासी पत्रकार अज़ीम सिद्दीक़ी के 70 वर्षीय पिता कमरूद्दीन की शनिवार की देर शाम दुःखद निधन हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका इलाज़ चल रहा था। इलाज़ के दौरान ही अपने पैतृक आवास पर शनिवार की देर शाम करीब 05 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया जगत से जुड़े कई लोग शोक व्यक्त करने उनके निवास पहुँचे। लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रात्रि 10:30 बजे पैतृक गाँव की कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
आम आदमी पार्टी जौनपुर ने यूपी की नई शराब नीति, एक पर एक फ्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शराब की एक बोतल पर एक बोतल फ्री की स्कीम के चलते शराब के ठेकों पर शराब प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यूपी में शराब की दुकानों पर मिल रहे इस ऑफर की वजह नई आबकारी नीति है। क्योंकि यूपी में शराब की दुकानों को 31 मार्च 2025 तक स्टॉक खत्म करना होगा।
एक बोतल पर एक बोतल फ्री की स्कीम के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी जनपद जौनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार, दिनांक 29 सितंबर को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। उक्त विरोध प्रदर्शन पार्टी के जिला अध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी अरविंद पटेलके नेतृत्व में संपन्न हुआ।
उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल हुए विनोद प्रजापति, सोम वर्मा, विद्याधर मिश्र, हिंच नारायण तिवारी, बंटी अग्रहरि, बबलू गुप्ता, शिवजी मिश्रा, आशुतोष मौर्य, कमलेश भार्ती, अनिल धर, विशाल यादव, सूरज कन्नौजिया, नंदलाल राम, कमलेश कुमार, डॉ. देवदत यादव, संजय यादव, राहुल सिंह, अरुण यादव, राम अचल यादव, अजीत विश्वकर्म इत्यादि लोग शामिल रहे । उक्त जानकारी पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि योगी सरकार को एक बोतल शराब खरीदने पर एक फ्री के ऑफर को समाप्त करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह ऑफर दिल्ली में भी लाया गया था लेकिन जब हमने देखा कि यह स्कीम जनता की नजर में गलत है तो हमने तत्काल इस स्कीम को वापस ले लिया इसलिए योगी सरकार भी इस स्कीम के खिलाफ तत्काल एक्शन लेना चाहिए। जिला प्रभारी अरविंद पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शराब पर दिए गए ऑफर को खत्म किया जाए, शराब के प्रचार प्रसार पर रोक, शराब के बढ़ते कारोबार का खात्मा, युवाओं में शराब के सेवन होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने और शराब के उपयोग से हो रही सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
डा. सन्दीप पाण्डेय तीसरी बार बने भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष अवधेश गिरि सचिव, जनार्दन पाण्डेय कोषाध्यक्ष, जयशंकर सिंह संगठन सचिव एवं प्रियंका पाण्डेय महिला संयोजिका मनोनीत
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के 2025—26 कार्यकाल के लिये चुनाव प्रक्रिया का संचालन नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में किया गया। इस प्रक्रिया को संचालित करने के उद्देश्य से चुनाव अधिकारी के रूप में प्रान्तीय वित्त सचिव रमेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके पश्चात वन्दे मातरम गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में शौर्य परिवार द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी ने चुनाव के संवैधानिक नियमों को बताकर चुनाव प्रारम्भ करने की घोषणा की। जिसमें सर्वप्रथम में डा. गिरीश कुमार सिंह ने कोषाध्यक्ष पद के लिये जनार्दन पाण्डेय का नाम प्रस्तावित किया और डा. राजेश एवं अतुल मिश्र ने इसका अनुमोदन किया। चुनाव अधिकारी द्वारा कोषाध्यक्ष पद के लिये जनार्दन पाण्डेय के नाम की घोषणा की गई। संगठन सचिव पंकज सिंह ने सचिव पद के लिये अवधेश गिरि के नाम को प्रस्तावित किया तथा राहुल पाण्डेय एवं डा. आशुतोष सिंह ने इसका अनुमोदन किया।
चुनाव अधिकारी द्वारा सचिव पद के लिये अवधेश गिरि के नाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिये दया निगम ने पुन: तीसरी बार डा. सन्दीप पाण्डेय के नाम को प्रस्तावित किया जिसका अनुमोदन सुजीत यादव एवं सुनील सिंह द्वारा किया गया तथा चुनाव अधिकारी द्वारा तीसरी बार डा. सन्दीप पाण्डेय को संस्था का अध्यक्ष बनाया गया। इनके नाम की घोषणा होते ही संस्था के सभी सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास के साथ खड़े होकर जोरदार तालियों से स्वागत किया गया और अध्यक्ष समेत नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को फूल मालाओं से भर दिया गया। अध्यक्ष बनने के बाद डा. सन्दीप पाण्डेय ने सर्वप्रथम संगठन सचिव के रूप में जयशंकर सिंह का और महिला संयोजिका के पद के लिये प्रियंका पाण्डेय का चयन किया। उन्होंने कहा कि शौर्य परिवार इस बार और नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। कार्यक्रम का संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में नीरज श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, अमित निगम, डा. राजेश कुमार, प्रमोद सैनी, नित्यानन्द पाण्डेय, सन्दीप चौधरी, सुधा पाण्डेय, अंजू सिंह, रश्मिता सिंह, नेहा मिश्रा, जया सिंह, राजीव श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अविनाश गिरि, आशुतोष राय, शमशेर बहादुर पाल आदि उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS जौनपुर ( खेतासराय ) बाल वैज्ञानिकों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा क्षेत्र के मानीकलां में स्थित महर्षि दयानंद इण्टर कॉलेज में गुरुवार को बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को देखने को मिली। बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल वैज्ञानिकों ने प्रोजेक्ट के माध्यम से सबका ध्यान आकर्षित किया। जिसमें छात्र नितेश गुप्ता ट्रैक्टर का प्रोजेक्ट, मोहम्मद सैफ का कूलर, प्रियांशु बिन्द का पंखा जानकी विश्वास का घर, इस्मा खातून का सौरमण्डल, राबिया का पर्यावरण संरक्षण, सुमइय्या का घर, निशा का साक्षात ज्वालामुखी का प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर उसके बारे में अतिथियों को विस्तार से बताया। छात्रों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा, नब्या का तिरंगा प्रोजेक्ट रैनअलार्म, टेलीफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, रैनअलार्म, सूक्ष्मदर्शी, पर्यावरण संरक्षण, जल का महत्व आदि तमाम प्रोजेक्ट देखने को मिला। बाल विज्ञान प्रदर्शनी निरीक्षण टीम ई-मैक्स कंप्यूटर एजूकेशन के मैनेजर मो. हसन और उनकी टीम में शामिल अखिलेश, सबरखा, सपना, डायरेक्टर सौरभ आनन्द, डॉ. विशाल कुमार यादव और मौलाना आरिफ शामिल रहे। इस दौरान बच्चों का मेहनत और लगन को देखते हुए एमडी ने कहा कि तुम्हारी कल्पना और रचनात्मकता तुम्हारी सफलता की कुंजी है,।
उन्हें विकसित करो,आप सब का प्रयास और उत्साह अपने लक्ष्यों तक जरूर पहुचायेंगे, बस विश्वास रखों और मेहनत करों। कार्यक्रम में विशाल यादव ने कहा कि बच्चों का टैलेंट देखकर अचंभित हूँ, इन प्रोजेक्ट को बनाने में बड़ी मेहनत की है एक दिन जरूर सफल होंगे। सौरभ आनंद ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा ऐसे शिक्षकों के सानिध्य में बच्चे जरुर अपना लक्ष्य हासिल करेंगे, बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें तारासने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री हरविलास गुप्त ने किया। अंत में प्रबंधक साहू जयप्रकाश गुप्त ने कहा कि उन्होंने बताया बच्चों के शिक्षा के साथ शारीरिक, बौद्धिक विकास, वैज्ञानिक सोच तर्क-वितर्क वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद, प्रतियोगी परीक्षा, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा से संस्कार तक ज्ञान के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। इन कार्यों को बखूबी निभाने वाले हमारे सहयोगी शिक्षक हरिविलास गुप्त, गिरधारी यादव, जयंत कुमार आस्थाना, प्रधानाचार्य कृष्ण शर्मा, मुकेश चौरसिया, अम्बिका प्रसाद यादव, कामता प्रसाद यादव, राम अजोर, अंजू बौद्ध, सविता मौर्य, अनीता देवी, शबीला, आयेशा आदि ने बच्चों को प्रेरित कर उनकी प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।