[ शाहगंज ] जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत गोड़िला गाँव स्थित शीतनगर में नवनिर्मित मंदिर में माँ दुर्गा की शुक्रवार को धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापना की गई।प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक सप्ताह तक धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहित ने वैदिक मंत्रों का जाप किया। उसके बाद रामायण पाठ कार्यक्रम आयोजित कर हवन पूजन एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे से मां दुर्गा की शोभायात्रा गोड़िला गांव से प्रारम्भ होकर शिवराजपुर, चक हाकिमी, कुड़ियारी तक भ्रमण किया।शाम करीब चार बजे मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई।नवनिर्मित मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी मिथिलेश चंद्र पाण्डेय, संदीप पाठक, भागवत मिश्रा द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
कार्यकम संयोजक शंकर गौड़ ने कहा कि भगवान सदैव हमें सामाजिक समरसता, भाईचारा, जीवदया आदि का संदेश देते रहे है। हमें भी इनसे प्रेरणा लेकर माता-पिता, गुरु एवं जीव की सेवा करना चाहिए। समाज में आपसी मेलजोल को बढ़ावा देते हुए सामाजिक समरसता को बनाए रखने में भी आगे रहना चाहिए।इस दौरान तिलकधारी गौड़, रामधारी गौड़, प्रफुल्ल गौड़, मूलचंद गौड़, फूलचंद गौड़, साहिल गौड़, प्रिंस गौड़, प्रियांशु गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।
20 रुपये के निवेश पर 2 लाख का सुरक्षा बीमा, कर्नल विनोद
20 रुपये के निवेश पर मिलेगा 2 लाख की सुरक्षा , पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार वाराणसी परिक्षेत्र
जौनपुर । वेलियंट वाराणसियन डाक विभाग की योजनाओं की जागरूकता एवं संवर्धन के लिए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के डाक कर्मियों द्वारा निकाली गई । उद्यमियों ्व्यापारिक पार्सल बुकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए विशेष प्रयास करेगा इंडिया पोस्ट:कर्नल विनोद पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी ने आज जौनपुर प्रेस वार्ता में बताया कि डाक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वैलियंट वाराणसियन बाइक रैली के साथ महाअभियान जौनपुर शुरू हुआ
जौनपुर जिले में डाक सेवा महाअभियान के पहले दिन ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कर्नल विनोद कुमार, पीएमजी ने की एवं संगोष्ठी में डॉ बृजेश कुमार यादव चेयरमैन सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण, श्री विकास सिंह चेयरमैन व्यापार संघ जौनपुर सहित जौनपुर जिले के व्यापारियों एवं संभावित ग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री आर. के. चौहान अधीक्षक डाकघर जौनपुर मंडल, अनिकेत रंजन निरीक्षक, ऋषिराज चौहान द्वारा डाक विभाग के सेवाओं जिनमें बल्क ग्राहक के लिए आकर्षक छूट, डाक घर निर्यात केंद्र, मीडिया पोस्ट, ईपोस्ट, डायरेक्ट पोस्ट, जन सुरक्षा योजनाएं, बचत बैंक योजनाएं, डाक जीवन बीमा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा व्यापारियों की सुगमता हेतु विभिन्न बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गया l वर्तमान में जौनपुर के अधिकतर एसबीआई शाखाएं बीएनपीएल में पंजीकरण करा चुकी हैं l ग्राहको को उनके व्यवसाय के प्रचार प्रसार के लिए डाक विभाग की मीडिया पोस्ट तथा डायरेक्ट पोस्ट की सुविधा के बारे में बताया गया l साथ ही डाक विभाग ने सभी ऊपस्थित व्यापारियों को उनके द्वारा भेजे जाने वाले सभी आर्टिकल्स को उनकी बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक ट्रैक करने के साथ-साथ नियत समय मुझे गंत्व्य तक पहुचाने का आश्वासन दिया गया l डाक विभाग की अनूठी योजना मात्र 20 रुपए वार्षिक निवेश पर 2 लाख रुपये का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की सुविधा तथा रुपए 436/- वार्षिक निवेश की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी एम जी कर्नल विनोद कुमार ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा सभी उपस्थित व्यापारियों से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया l साथ ही 1.6 लाख डाकघरों के इस विशाल डाक विभाग की ई पोस्ट सेवा, डोरस्टेप सर्विसेज के साथ हर योजना को जन जन तक पहूंचाने का आश्वासन दिया गया l अध्यक्ष व्यापार मंडल विवेक कुमार सिंह तथा श्री ब्रिजेश कुमार यादव की सहातरिया डाकघर को अपग्रेड करने की आवश्यकता बताई गई जिसे कर्नल विनोद कुमार, पीएमजी वाराणसी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर समाधान करने का आश्वासन दिया गया इस अवसर पर श्रीमती पल्लवी मिश्र, सहायक अधीक्षक(सतर्कता) क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी, उमंग, आनंद, राहुल सहित अन्य डाककर्मी उपस्थित रहे| वैलियंट वाराणसियन की टीम ने अपने अभियान में अब तक लगभग पंद्रह हज़ार से अधिक बचत खाता एवं सुकन्या समृद्धि के खाते, 21 लाख से अधिक बीमा का नया प्रीमियम एवं 11 संपूर्ण सुकन्या ग्राम, 07 महिला सम्मान बचत ग्राम, 12 संपूर्ण बीमा ग्राम बनाये जा चुके हैं| उसके पश्चात आम नागरिक में डाक जागरूकता हेतु बाइक रैली निकाली गयी। रैली प्रधान डाकघर जौनपुर से निकलकर शाही किला, अटाला मस्जिद, सद्भावना पुल के रास्ते कचहरी, पुलिस लाइन से होते हुए अम्बेडकर चौराहा, जेसीज चौराहा से होकर वापस प्रधान डाकघर जौनपुर पहुंची| रैली के दौरान डाक विभाग की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ डाक सेवा जन सेवा का संदेश भी दिया गया। तत्पश्चात् अधीक्षक डाकघर जौनपुर के कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया एवं मीडिया बंधुओं को इस महा अभियान की जानकारी दी गई।
एकाग्रचित होकर अपने विषयों पर करें अध्ययन-नरेंद्र कुमार
JAUNPUR NEWS मुंगड़ाबादशाहपुर [जौनपुर] न्यू शक्ति कॉलेज आफ आईटी एंड मैनेजमेंट के सभागार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित सीसीसी एवं ओ लेवल प्रशिक्षण योजना अंतर्गत उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित व मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
सीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में सौरभ, हिमांशु, दीपक, शिवम, गुड़िया व ओ लेवल परीक्षा में नेहा, शिवानी, अंजलि, दीक्षा, प्रिया, रुचिता, आकांक्षा, जान्हवी, निकिता, अलाउद्दीन, शब्बों, शैलेश, प्रज्ञा व पूजा तथा ट्रिपल सी में प्रियांशु, सूरज, अलशिफा, दीपा, कृष्णा, काजल, अनामिका, रागिनी, विशाल, सानिया, आंचल, शिल्पा, मुस्कान व कल्पना समेत 120 छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि जिला पिछड़ा व कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी छात्र छात्राओं को रोजगार परख ओ लेवल एवं सीसीसी की परीक्षा में उत्तीर्ण करने पर शुभकामना देते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान मां को कहीं भटकने ना दें, एकाग्रचित होकर अपने विषयों का अध्ययन करें। कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से हर वर्ग के लिए इस तरह की माता कांची योजनाओं के माध्यम से युवाओं को तकनीकी एवं रोजगार परख शिक्षा देने का जो कार्य कर रही है वह निश्चित ही सराहनीय है। डायरेक्टर राजन सिंह ने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे पाँच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मौके से एक फरार हो गया। फड़ से हज़ारों रुपये और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुआ। सभी को थाने लाकर जुआ एक्ट में कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि ईदगाह के पीछे गुरुवार की शाम 05 बजे हार-जीत की बाजी लगा रहे रवि कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी पुरानी चौक थाना शाहगंज, जुग्गू पुत्र रशीद, बृजेश मौर्य पुत्र रामनयन मौर्य निवासीगण पट्टीनरेंद्रपुर थाना सरपतहा, लक्ष्मीशंकर पाण्डेय,
गंगेश्वर प्रसाद पाण्डेय पुत्रगण निर्मलबाबू पाण्डेय निवासी बभनौटी मोहल्ला निवासी नगर पंचायत खेतासराय को गिरफ्तार कर किया गया और मौके से वीरेंद्र कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. जगदीश पाण्डेय फरार हो गया, गिरफ्तार जुआरियों के फड़ से 52 पत्ते ताश और 21 हज़ार रुपये एवं तलाशी के 72 सौ रुपये बरामद हुए। मौके पर तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ, मोटरसाइकिल का कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव, संदीप कुमार सिंह शामिल रहे।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक गम्भीर रुप से घायल
जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा गांव स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय के समीप मिट्टी लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक गम्भीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के परासिन गांव निवासी सुनील कुमार (45) पुत्र राम अजोर शुक्रवार की दोपहर अपने मित्र नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी रामचन्द्र गुप्ता के साथ बाइक से शाहगंज आ रहे थे। महाविद्यालय के समीप पहुंचे की मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक चला रहे रामचन्द्र सड़क किनारे खाई में जा गिरे, वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आकर सुनील गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Cricketer Rinku Singh, MP Priya Saroj’s engagement जौनपुर। मछली शहर लोकसभा से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ सगाई की खबर आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है ।मिली जानकारी के मुताबिक सांसद प्रिया सरोज, क्रिकेटर रिंकू सिंह के रिश्ते की शुरुआत अलीगढ़ जनपद से हो चुकी है जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है गौरतलब हो कि क्रिकेटर रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 के लिए चुना गया है जिसकी शुरुआत 22 जनवरी को होगी।
[ Cricketer Rinku Singh ] भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह की बात करे तो रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेटर हैं, जो मुख्य रूप से बाएं हाथ के बल्लेबाज और कभी-कभी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में खेलते हैं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ था। रिंकू सिंह को खासतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने के बाद ज्यादा पहचान मिली है।
प्रिया सरोज के होने वाले पति रिंकू के बारे में बताया जाता है कि रिंकू सिंह का बचपन आर्थिक दृष्टि से संघर्षपूर्ण था,और उन्होंने क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वे क्रिकेट के प्रति अपनी लगन और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। रिंकू ने अपनी क्रिकेट यात्रा उत्तर प्रदेश के घरेलू क्रिकेट से शुरू की। उन्हें पहले उत्तर प्रदेश के अंडर-19 टीम में चुना गया, और वहां से उनकी पहचान बननी शुरू हुई। इस मामले पर पिता तूफानी सरोज और सांसद प्रिया सरोज से जब जानकारी चाही तो दोनों का मोबाइल स्विचऑफ चल रहा है।
Cricketer Rinku Singh ने अपने करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश की टीम से की और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी का भी अनुभव प्राप्त किया। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और तकनीकी परिपक्वता है, और वे अक्सर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं।
रिंकू सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2018 के सीजन में खरीदा था। उनके लिए यह एक बड़ा मौका था और उन्होंने टीम में अपने स्थान को मजबूती से बनाना शुरू किया। उन्होंने IPL 2023 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के मारकर KKR को शानदार जीत दिलाई, जो क्रिकेट की दुनिया में एक यादगार रहा , रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 के लिए चुना गया है जो 22 जनवरी से खेला जाएगा
मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज भारतीय राजनीति की एक महत्वपूर्ण और सक्रिय महिला नेता हैं। वे समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं और मछली शहर लोकसभा सीट से सांसद हैं।
प्रिया की प्रारंभिक शिक्षा:
प्रिया सरोज का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने स्थानीय कॉलेज दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की उसके बाद वही सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता रही उसके बाद पिछले लोकसभा चुनाव में उनको सपा ने मछली शहर से टिकट दिया जिसको जीत कर सांसद बनी । इनके पिता तूफानी सरोज एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं,जो उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक के रूप में निर्वाचित हैं। वे अपनी सक्रिय राजनीतिक गतिविधियों और क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका राजनीतिक करियर समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों और दृष्टिकोण पर आधारित है l इस खबर की फोटो सोशल मीडिया से लिया गया है l
TOday News Hindi jaunpur Crime : गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमन्चा जिन्दा कारतूस .बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत, अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरिक्षक प्रकाश मय हमराह हे0का0 तबरेज खान, हे0का0 शिवबदन प्रसाद थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र में मामूर थे के मुखविर खास की सूचना के आधार पर आज सुबह 05.10 बजे शेखबलिया मोड से एक अभियुक्त राजकुमार यादव पुत्र स्व0 फेरू यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 44 वर्ष को एक तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 018/2025 धारा 3/25 ARMS ACT थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार यादव पुत्र स्व0 फेरू यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर का निवासी है।
जिन छात्र छात्राओं द्वारा अपने माता-पिता अभिभावक के स्थान पर स्वंय के नाम से निर्गत आय-प्रमाण पत्र का प्रयोग छात्रवृत्ति आनलाइन में किया गया वह निरस्त किए जाएंगे:JAUNPUR NEWS
Jaunpur News: जौनपुर : छात्रवृत्ति लेने वालों के लिए जरूरी सूचना है, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि निदेशालय समाज कल्याण लखनऊ द्वारा पूर्वदशम दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनु० जाति / अनु० जनजाति / सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जिन छात्र/छात्राओं द्वारा अपने माता-पिता/अभिभावक के स्थान पर स्वंय के नाम से निर्गत आय-प्रमाण पत्र का प्रयोग छात्रवृत्ति आनलाइन में किया गया है को वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवेदन पत्रों को जनपद स्तरीय समिति के स्तर से निरस्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
ऐसे छात्रों को समय सारिणी के छात्रों के स्तर से आवेदन पत्रों में करेक्शन की अवधि में माता-पिता.अभिभावक अथवा पिता (जैसा लागू हो) के नाम से निर्गत आय प्रमाण पत्र के संशोधन का अवसर प्रदान किया जायेगा। ऐसे छात्रों को संस्थाओं के माध्यम से यह अवगत करा दिया जाय कि वे सभी पिता के नाम से आय प्रमाण पत्र जारी करा लें तथा करेक्शन की अवधि मे पिता के नाम का आय प्रमाण पत्र का प्रयोग आनलाइन आवेदन में करें।
उक्त के क्रम में जनपद के सभी संचालित शिक्षण संस्था के प्रबन्धक / प्राचार्य / प्रधानाचार्य को अवगत कराया जाता है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत सस्पेक्ट डाटा को संशोधित किये जाने की तिथि 05 फरवरी, से 10 फरवरी, तक व पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत सस्पेक्ट डाटा को छात्र स्तर से संशोधित किये जाने की तिथि 29 जनवरी, 2025 से 03 फरवरी, तक है और संशोधित आवेदन पत्र छात्र विद्यालय में जमा करे, जिससे नियत समय सारिणी के अन्तर्गत विद्यालय से आवेदन पत्र पुनः अग्रसारित किया जाय। गुरुवार को सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि अपने संस्था के ऐसे छात्रों को वस्तुस्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करनें के साथ ही विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर उक्त सूचना को चस्पा करना सुनिश्चित करें।
J Drug traders gave memorandum against police harassment jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर । उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के सदस्यों ने एवं सी.आई.टी.यू. के सदस्यों ने संगठन के अवाहन पर अलग अलग एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय श्रम मंत्री जी एवं प्रमुख सचिव श्रम विभाग उत्तर प्रदेश को ईमेल के माध्यम से तथा जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से भेजा। जिसमें फिरोजाबाद में हुई घटना को उल्लेखित किया गया और बताया गया कि फिरोजाबाद काँच से उत्पादित सामान तथा कांच चूड़ी उद्योगों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस उद्योग में हजारों मजदूर कार्यरत हैं तथा इस उद्योग में श्रम कानून लागू नहीं है। किसी भी मजदूर को हाजिरी कार्ड, वेतन पर्ची तथा न्यूनतम वेतन नहीं दिया जाता है और जबरदस्ती 8 घंटा से ज्यादा कार्य कराए जाते हैं। अक्टूबर 2024 में बड़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान भी नहीं किया गया है। फिरोजाबाद श्रम बन्धु की बैठक 29/12/2024 को आयोजित हुई, जिसमें काँच चूड़ी उद्योग के मजदूरों के अमानवीय शोषण तथा उपरोक्त समस्याओं को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से सम्बद्ध काँच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ के मंत्री भूरी सिंह यादव तथा नवल सिंह ने प्रमुखता से उठाये।
श्रम कानूनों को लागू करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाये जाने पर श्रम विभाग फिरोजाबाद तथा सेवायोजक चिढ़ एवं आपसी मिलीभगत से 08/01/2025 को पहले पुलिस द्वारा भूरी सिंह यादव को गिरफ्तार करा लिया और बाद में रात को सहायक श्रमायुक्त फिरोजाबाद श्री यशवंत कुमार द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए श्रमिक नेता भूरी सिंह यादव तथा अन्य के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कराई। जिस श्रम विभाग के जिम्मे श्रम कानूनों को लागू करना है उसी विभाग के सहायक श्रमायुक्त सेवायोजकों की ओर से एफ.आई.आर दर्ज करा रहे हैं।
आज के ज्ञापन में निम्नलिखित मांगों को पूरा करने के लिए अनुरोध किया गया –
1- फिरोजाबाद काँच चूड़ी उद्योग में न्यूनतम वेतन सहित सभी श्रम कानूनों को लागू कराया जाए।
2- श्रमिक नेता भूरी सिंह यादव को तत्काल रिहा किया जाए।
3- न्यूनतम वेतन में अक्टूबर 2024 से बढी महंगाई की दर का भुगतान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के बजाय सहायक श्रमायुक्त श्री यशवंत कुमार द्वारा दर्ज कराई गई फर्जी एफ.आई.आर को तत्काल रद्द की जाए।
4- सहायक श्रमायुक्त फिरोजाबाद श्री यशवंत कुमार को तत्काल निलम्बित कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
5- उत्तर प्रदेश में कार्यरत मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के लिए, सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज एक्ट एक्ट, 1976; उत्तर प्रदेश मॉडल स्टैंडिंग ऑर्डर, 1991; न्यूनतम वेतन अधिनियम तथा अन्य श्रम कानून का पालन सुनिश्चित करें।
आज ज्ञापन देते समय साथी मनोज सिंह, नीरज श्रीवास्तव, राजेश रावत, किरन शंकर रघुवंशी,अच्युत दुबे, अमित रंजन श्रीवास्तव, रवि सिंह, अजय सिंह, अनिल मिश्रा एवं अनूप श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही।
JAUNPUR शाहगंज के 4 अभियुक्त चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार
TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS [जौनपुर ] शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में चोरी की योजना बना रहे चार चोरों को चोरी करने के औजारों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है संबंधित धारा में चालान भेज दिया गया। क्षेत्र के नटौली गांव के बैरकडीह मार्ग स्थित एक टयूबल पर गुरुवार की भोर में चोरी की योजना बना रहे चोरों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक प्रदुम्न मणि त्रिपाठी ने हमराहियों के साथ दबिश दे कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में ताखा नाम पता बताया ताखा पूरब गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित सेठ पुत्र भगवती सेठ,सुरिस गांव निवासी 18 वर्षीय सुंदरम तिवारी पुत्र विश्वजीत तिवारी,व कोरवलिया गांव निवासी 18 वर्षीय गणेश कुमार पुत्र बसन्त लाल,व सीमांत यादव पुत्र अनिल यादव बताया। जिनके पास से मौके पर चोरी करने के औजार एक हथौड़ी, एक पेचकस,छीनी, लोहे की राड तीन चोरी की मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए चोरों पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।