Home Blog Page 196

विश्व विद्यालय की कुलपति को क्यो छात्रों के सामने,पढ़नी पड़ी किताब

0

विश्व विद्यालय की कुलपति ने विद्यार्थियों के साथ पढ़ी किताब,पढ़े विश्वविद्यालय- बढ़ें विश्वविद्यालय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राजभवन लखनऊ के दिशा निर्देश के क्रम में गुरुवार को पढ़े विश्वविद्यालय- बढ़ें विश्वविद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय में विद्यार्थियों के साथ किताब पढ़ी. कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबें हमेशा से हमारे साथ ही रही है और हमेशा साथ रहेंगीं. जीवन में जिसने किताबों के मोल को समझा वो निश्चित रूप से सफल होता है. किताबें हमारे जीवन में सबसे बड़े पथ प्रदर्शक के रूप में कार्य करतीं है।

 

किताबें ज्ञान का भंडार है हमें किसी भी विषय पर अगर कोई भी ज्ञान चाहिए तो किताबें उसे प्रदान करतीं है. आज के दौर में ऑनलाइन पुस्तकें पढ़ने के लिए उपलब्ध है, लेकिन ऑफलाइन पुस्तकें पढ़ने की आदत होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए किताबों की बड़ी महत्ता है. शिक्षक पुस्तकों को आधार बना कर ही विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किताबों से कभी दूर मत हो. व्यवहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि किताबों को पढ़ने से हमारी सोच में बदलाव आता है।

 

अपने विषय के साथ ही साथ प्रेरणादायक पुस्तकों को भी पढ़ना चाहिए. विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं प्रबंध अध्ययन संकाय के विभिन्न विभागों में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग में पुस्तक पढ़ीं. वहीं इसके साथ ही प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी किताबें पढ़ीं.
परिसर के विभिन्न संकायों में आयोजित कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. राज कुमार, प्रो. देवराज, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. वनिता सिंह समेत विभिन्न संकायों में शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारियों ने पुस्तक पढ़ीं.

यूएसपी से बनतीहै कारपोरेट में अलग पहचानः प्रो. एचके सिंह

0

यूएसपी से बनतीहै कारपोरेट में अलग पहचानः प्रो. एचके सिंह

  • एचआरडी विभाग में हुआ एक दिवसीय विशेष व्याख्यान

जौनपुर। वीर बहादुरसिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान काआयोजन बुधवार को हुआ। इसमें बीएचयू वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष एवंविभागाध्यक्ष प्रोफेसर एच. के सिंह ने कहा कि आज के कारपोरेट की आवश्यकताओं केअनुरूप खुद को तैयार करिए। डॉ.सिंह ने अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा किउनके शुरुआती दिनों में उनको आल इंडिया रेडियो ने उनकी आवाज और उनकी लम्बाई केकारण अस्वीकार कर दिया था बाद में वही लम्बाई और आवाज उनकी सफलता की पहचान बनी।डॉ. सिंह ने बताया यूनिक सेलिंग प्रपोजिसन (यूएसपी)के आधार पर आप कारपोरेट की आवश्यकताओ केअनुरूप खुद को तैयार करिए।डॉ. सिंह कास्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. रसिकेश ने किया।

 

संकायाध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी नेप्रबंध अध्ययन संकाय के समस्त विभागों के बारे में प्रो.सिंह को बताया। पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय ने छात्रों को प्रबंध के सिद्धांतों के बारे में विस्तारसे बताया। इसके पश्चात डॉ रसिकेश ने स्वागत उदबोधन दिया और एच आर डी विभाग कीप्रगति आख्या के बारे में बताया। संचालन डॉ अभिनव श्रीवास्तव ने किया। धन्यवादज्ञापन डॉ. रसिकेश ने किया। कार्यक्रम में डॉ.प्रमेंद्र विक्रम सिंह,  प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पांडेय,  डॉ.अभिनवश्रीवास्तव,  डॉ. प्रवीणमिश्रा,  डॉ.अनुपम कुमार ,डॉ. राजेश कुमार, शोध छात्रा उपासना जायसवाल, धीरज शर्मा , पद्मजा , शुभम कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

एचआरडी विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान को संंबोधित करते हुए प्रो. एच. के सिंह।. प्रो. एच. के. सिंह के साथ विभाग के विद्यार्थी और शिक्षक।

रक्तदान से जरूरतमंद लोगों को मिलेगा जीवनदान

0

रक्तदान से जरूरतमंद लोगों को मिलेगा जीवनदान

जौनपुर : एचडीएफसी बैंक की तरफ से आज जिला अस्पताल में में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ के के राय ने फीता काटकर किया। रक्तदान को जीवन दान के रूप में देखा जाता है। इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से एचडीएफसी बैंक के द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि समाज में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। जिससे जरूरतमंदों को रक्त मिल सके।

मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ के के राय ने रक्तदान करने को लेकर लोगों को प्रेरित किया और बैंक के लोगों का धन्यवाद दिया। सीएमएस डॉ के के राय ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है।
बैंक द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के ऑपरेशन मैनेजर राजीव कुमार, पंकज पांडे, अभिषेक यादव, अभिषेक सिंह, अग्रसेन यादव, ब्रह्मयज्ञ मिश्रा व अन्य कर्मचारी मौजूद है।

JAUNPUR : पुलिस मुठभेड़ में बकरी चोर गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

0

JAUNPUR CRIME: पुलिस मुठभेड़ में बकरी चोर गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। लाइन बाजार ,जफराबाद थाने की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार व उनके कब्जे से दो तमंचा ,खोखा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

आज बीती रात प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव मय हमराह रात्रि गस्त व देख भाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था ड्यूटी व तलाश वाछिंत अपराधी हौज मोड़ पर मौजूद थे कि तभी सतीश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार मय हमराह आये, पुलिस वाले आपस में रोक थाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में वार्ता कर रहे थे कि तभी मुखबीर खास ने आकर बताया कि साहब भैस बकरी चोरी करने वाला गिरोह मोटर साइकिल पैदल थाना क्षेत्र में घुम कर रैकी कर रहे है किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है पूर्व में भी आस पास के थानो में चोरी किये है। मुखबीर के इस बात को पुलिस वाले आपस में एक दूसरे को मुखबीरी से अवगत कराते हुये बात चित करने लगे।

 

तभी जौनपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। मुखबीर खास ने इसारा करके बताया कि साहब जो दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आ रहे है वही दोनो व्यक्ति है जो पशु / बकरी चोरी करते है। तथा प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार को बैजाबाद से बाईपास जाने वाले मार्ग पर आगे बढ कर घेरा बन्दी करने के लिये बताया गया तथा प्रभारी निरीक्षक जफराबाद मय हमराह के आने वाले गाड़ी को टार्च की रोशनी व घेरा बन्दी कर रोकने का प्रयास किया तो वह बैजाबाद जाने वाले बाईपास की ओर गाड़ी मोड़ कर भागा , पुलिस उनका पीछा करते हुये आगे बढी, जैसे ही पुरानी देशी शराब की दूकान के पास पहुचा तो सामने से प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के घेरा बन्दी के कारण अपने आप को फसता देख हडबडा कर गिर गया और दिवाल के आड़ लेकर एक बदमाश ने अपने हाथ में लिये तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया, जिसकी गोली प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार सतीश कुमार सिंह के पास से निकल गयी। तथा दूसरे बदमाश ने भी अपने हाथ में लिये तमंचा से प्रभारी निरीक्षक जफराबाद की ओर लक्ष्य कर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण की चेतावनी देते हुये आत्म रक्षार्थ पिस्टल से फायर किया गया। थोड़ी देर तक कोई हलचल ना होने पर आगे बढ़कर देखा गया तो दोनों बदमाश घायल होकर गिरे हुए थे, जिनके पैर में गोली लगी थी। घायल बदमशो से नाम पता पूछा गया तो पहने ने अपना नाम – साहिल पुत्र मुस्तकिम निवासी सरवरपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलासी से पहने हुये पैन्ट की दाहिने जेब से 9200 रूपय बरामद हुआ तथा दाहिने हाथ के पास एक तमंचा व एक खोखा कारतूस दिखाई दिया। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम दानिश पुत्र मो0 असलम निवासी भुडकुडहा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब – 22 वर्ष बताया, जिसके जामा तलासी में 3000 रूपये नगद बरामद हुआ व दाहिने हाथ में एक तमंचा व एक खोखा कारतूस पड़ा दिखाई दिया, जिनसे पूछने पर बताये कि हम लोगो का पशु तस्करो का एक गैंग है, हम दोनो लोग अपने गैंग के सदस्यो के साथ मिल कर भैस बकरी चोरी कर अगल बगल के जनपदो में बेच देते है। जीवन रक्षार्थ बेहतर इलाज के लिए घायल बदमाशो को जिला अस्पताल सदर जौनपुर रवाना किया गया । इनके द्वारा जनपद जौनपुर के विभिन्न थानों में पशु चोरी।तस्करी का अपराध कारित किया गया है । jaunpur crime news

धान क्रय केन्द्र धर्मापुर पर 1798.80 कुंतल धान की हुई खरीद

0
धान क्रय केन्द्र धर्मापुर पर 1798.80 कुंतल धान की हुई खरीद
धान क्रय केन्द्र धर्मापुर पर 1798.80 कुंतल धान की हुई खरीद

1798.80 quintals of paddy purchased at Paddy Purchasing Center Dharmapur :

जौनपुर: जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता,व जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ भारतीय खाद्य निगम संस्था का धान क्रय केन्द्र धर्मापुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 272.40 कुं0 06 किसानों से धान क्रय किया गया है। मौके पर किसान शिवपूजन ग्रा0 धर्मसारी का 70.80 कुं0 धान क्रय हो रहा था। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि केन्द्र पर अवशेष धान को सम्बन्धित मिलर को प्रेषण करना सुनिश्चित करें एवं केन्द्र पर लघु मध्यम वर्ग के किसानों की खरीद में प्राथमिकता दी जाये तथा आवक के अनुरूप प्रतिदिन खरीद करना सुनिश्चित करें। केन्द्र पर बैनर प्रदर्शित मिला। विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र धर्मापुर के निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी प्रीतम सिंह द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 1798.80 कुं0 25 किसानों से धान क्रय किया गया है।
मौके पर किसान लालती, कबीरूद्दीनपुर का 22.40 कुं0, चन्द्रमा देवी, जमुहाई का 67.20 कुं0 व राम आसरे, जमुहाई का 58.00 कुं0 धान क्रय हो रहा था।पी0सी0एफ0 संस्था का धान क्रय केन्द्र बी0पैक्स पतहना के निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 779.60 कुं0 09 किसानों से धान क्रय किया गया है। मौके पर श्रीमती बिन्दु सिंह का 76.00 कुं0, श्री कल्पनाथ का 11.60 कुं0 व शैलेन्द्र सिंह का 79.20 कुं0 धान क्रय हो रहा था।
केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्र पर उपलब्ध इलेक्ट्रानिक कांटा तत्काल मण्डी सचिव से सम्पर्क कर मरम्मत करायें तथा केन्द्र पर अवशेष धान को सम्बन्धित मिलर को प्रेषण करना सुनिश्चित करें। पी0सी0एफ0 संस्था का धान क्रय केन्द्र बी0पैक्स कोठवार के निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी धर्मेन्द्र मधुकर द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 1202.80 कुं0 15 किसानों से धान क्रय किया गया है। मौके पर पारसनाथ का 35.00 कुं0 धान क्रय हो रहा था, परन्तु केन्द्र पर नमीमापक यंत्र उपलब्ध नहीं था। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि मण्डी सचिव कार्यालय से सम्पर्क कर नमीमापक यंत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें। तथा केन्द्र पर अवशेष धान को सम्बन्धित मिलर को प्रेषण करना सुनिश्चित करें एवं केन्द्र पर लघु मध्यम वर्ग के किसानों की खरीद में प्राथमिकता दी जाये तथा आवक के अनुरूप प्रतिदिन खरीद करना सुनिश्चित करें।

भारतीय चुनावों में पेपर बैलेट प्रणाली जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

0
भारतीय चुनावों में पेपर बैलेट प्रणाली जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
भारतीय चुनावों में पेपर बैलेट प्रणाली जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

भारतीय चुनावों में पेपर बैलेट प्रणाली को फिर से लागू करने की जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

  • Paper ballot system in Indian elections: Supreme Court rejects PIL
नई दिल्ली :सुप्रीम कोर्ट ने आज भारतीय चुनावों में पेपर बैलेट प्रणाली को फिर से लागू करने की मांग करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया।न्यायालय ने याचिकाकर्ता के ईवीएम से छेड़छाड़ के दावों को खारिज कर दिया, जिसमें उन नेताओं की असंगतता को उजागर किया गया जो ईवीएम की विश्वसनीयता पर तभी सवाल उठाते हैं जब वे चुनाव हार जाते हैं।
याचिका को खारिज करते हुए पीठ ने टिप्पणी की: “अगर आप चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं होती। जब आप चुनाव हारते हैं तो ईवीएम से छेड़छाड़ होती है। जब चंद्रबाबू नायडू हारे तो उन्होंने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है। अब, इस बार जगन मोहन रेड्डी हारे तो उन्होंने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है।” न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने इस मामले में कोई योग्यता नहीं पाई। याचिकाकर्ता डॉ. कौल की दलीलें। न्यायमूर्ति नाथ ने टिप्पणी की, राजनीतिक दल इस सिस्टम से मुझे कोई परेशानी नहीं है। आपको परेशानी है।

संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0
संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

संविधान के अनुरूप करें आचरण – प्रोफेसर खालिद

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर खालिद शमीम ने कहा कि भारत का संविधान न केवल विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, बल्कि यह लोकतंत्र, समानता और स्वतंत्रता की मूल भावना को भी प्रतिबिंबित करता है। कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को अधिकार और कर्तव्य का बोध कराता है। उन्होंने छात्रों को संविधान के महत्व को समझने और उसके अनुसार आचरण करने का आह्वान किया।
नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि संविधान दिवस हमें भारतीय संविधान की महत्ता और उसके निर्माताओं के योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को संविधान का अध्ययन कर उसके मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल राय ने किया। मंच पर दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के निदेशक डॉ. देवराज सिंह एवं डॉ. राज बहादुर यादव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी, और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पूर्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह समेत शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी ने प्रतिज्ञा दिलाई। इसके पश्चात आर्यभट्ट सभागार, रज्जू भइया संस्थान में भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता आईबीएम भवन में आयोजित की गई।
भाषण प्रतियोगिता में शिवम पांडे प्रथम, वैष्णवी त्रिपाठी द्वितीय स्थान, निकिता कुशवाहा और सोनम गिरी को तृतीय स्थान मिला।

पोस्टर प्रतियोगिता में अंकुर मौर्य को प्रथम, रिया सिंह को द्वितीय, रंजना गौतम को तृतीय स्थान मिला. रंगोली प्रतियोगिता में अभिषेक और अमरनाथ प्रथम, शताब्दी यादव और अंजली कुमारी द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर श्रेया मौर्य, काजल उपाध्याय, अनन्या सिंह, और खुशी शुक्ला रहीं। कार्यक्रम में 12 महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया ।

संविधान सभा के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में प्रो. राम नारायण, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. मिथिलेश सिंह, डीआर बबिता, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. रजीत सोनकर, डॉ. पुनीत सिंह, रामजी सिंह, स्वतंत्र कुमार, डॉ. प्रमोद कौशिक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।

1. संविधान दिवस समारोह के अवसर पर डॉ. भीम राव आंबेडकर को अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया नमन 2. संविधान दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता एवं शिक्षक 3. संविधान दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी

यह भी पढ़े ; Social Audit विभाग में निकली भर्ती,हर महीने मिलेगी मोटी रकम

Social Audit विभाग में निकली भर्ती,हर महीने मिलेगी मोटी रकम

0
social audit Vacancie 2024
social audit Vacancie 2024

Latest Vacancies social audit November 2024 

Social Audit DSAC vacancies 2024  लखनऊ:सोशल आडिट निदेशालय ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायतों में सोशलऑडिट को सशक्त बनाये जाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रिक्त जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर (DSAC) के पदों पर संविदा के आधार न्युक्ति करने जा रहा है,उत्तर प्रदेश के कुल 31जनपद शामिल है,18 नवंबर को सोशल आडिट निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए सम्बंधित जिलों के जिलाधिकारीयो को पत्र भेजा हैअगले दिसंबर माह तक न्युक्ति करने को कहा गया है  l

सोशल ऑडिट निदेशालय ग्राम्य विकास विभाग,उ०प्र०7वाँ तल,पी.सी.एफ. भवन,32,स्टेशन रोड,लखनऊ द्वारा भेजे गये पत्र में जिन 31 जनपदों में DSAC के पद खाली है भरे जायेंगे उनमे मुख्य रूप से आगरा,अयोध्या बहराइच,बलरामपुर,बरेली,बदायूँ,बुलन्दशहरचित्रकूट,देवरिया,फिरोजाबाद,गोण्डा,गोरखपुर,हमीरपुर,जौनपुर,झांसी,कन्नौज,कौशाम्बी,कुशीनगर मथुरा,मऊमुजफ्फरनगर,पीलीभीत प्रयागराज,रामपुर,सहारनपुर सम्भल सिद्धार्थनगर,सुल्तानपुर,मेरठ हापुड़ एवं कासगंज शामिल है l

जनपद स्तर पर रिक्त जिला सोशल आडिटको-आर्डिनेटर्स (DSAC) पद पर एक वर्ष की संविदा के आधार पर नियत मानदेय पर भरा जाना है।उक्त पद पर संविदा के आधार पर चयन हेतु शैक्षिकअर्हता अनुभव एवं चयन प्रक्रिया निम्नवत्है l

District social Audit Coordinator शैक्षिक अर्हता अनुभव :

(क) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि।
(ख) जन समस्याओं से सम्बन्धित मामलों में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जमीनी स्तर पर कम से कम 05 वर्ष का अनुभव एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी रखता हो।

(ग ) ग्राम पंचायत सोशल आडिट टीम के ऐसे सदस्य, जिनके द्वारा कम से कम तीन सोशल आडिट सम्पादित की गयी हों, को भी जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर चयनित किया जा सकता है।

(घ) प्रभारी, जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर/ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के रूप में कार्य करने वाले अभ्यर्थी को निम्न प्रकार से वरीयता दी जायेगी:-

1- जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के लिए साक्षात्कार हेतु पूर्णांक 25
2- ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के रूप में 03 वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक कार्य करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता हेतु निर्धारित अंक 03

3-ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर द्वारा प्रभारी जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के रूप में कार्य करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता हेतु निर्धारित अतिरिक्त अंक प्रतिवर्ष 01 (अधिकतम 02 अंक)

(ड.) नियुक्ति हेतु सम्बन्धित जनपद का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

आयु सीमा कैलेण्डर वर्ष की 01जनवरी को न्यूनतम 25 वर्ष तथा अधिकतम 55 वर्ष।आरक्षण जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर उसी श्रेणी का होगा,जिस श्रेणी का जिला पंचायत अध्यक्ष का पद वर्ष 2012 में आरक्षित था।

चयन समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे,मण्डलायुक्त द्वारा नामित किसी महाविद्यालय विश्वविद्यालय किसी प्रतिष्ठित संस्था के एक प्रतिनिधि को सदस्य के रूप में रखा जायेगा मुख्य विकास अधिकारी इस चयन समिति के सदस्य सचिव रहेंगे

 

District social Audit Coordinator चयन प्रक्रिया: 

जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के चयन हेतु आवेदन-पत्र सम्बन्धित जनपद में सर्वाधिक प्रसार वाले दैनिक समाचार-पत्र में प्रकाशित कर 21 दिन के भीतरआवेदन पत्र प्राप्त किए जायेंगे। जिलाधिकारी कीअध्यक्षता में गठित उक्त समिति द्वारा अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया जायेगा।आवेदन पत्र प्राप्त होने की अन्तिम तिथि के एक माह के अन्दर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति आदेश जारी किये जायेंगे।

कर्तव्य एवं दायित्व:जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटरों के कर्तव्य एवं दायित्व शासनादेश सं० 2245 अड़तीस-7-2012-200नरेगा/2009 दिनांक 04-10-2012 में उल्लिखित व्यवस्था केअनुसार होंगे। मानदेय एवं यात्रा भत्ता:जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटरों को सोशल आडिट निदेशालय द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय एवं नियत यात्रा भत्ता अनुमन्य होगा मिलेगी मोटी रकम ।

25 नवंबर सोमवार को सोशल ऑडिट निदेशालय लखनऊ द्वारा दूसरी बार सभी 31 जिलों के डीएम को पत्र भेजकर जताया है कि निदेशालय के पत्र संख्या 1012/सो०आ०नि०-3/584/ 2024 दिनांक 18-11-2024 का संदर्भ में  जनपद में District social Audit Coordinator (DSAC) के रिक्त पद को एक वर्ष की संविदा के आधार पर नियत मानदेय पर भरे जाने हेतु कार्यवाही अतिशीघ्र सम्पादित करे l
social Audit Coordinator (DSAC Vacancies के क्रम में पुनः अनुरोध है कि कृपया आपके जनपद में जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर (DSAC) के रिक्त पद को एक वर्ष की संविदा के आधार पर नियत मानदेय पर भरे जाने हेतु जनपद में सर्वाधिक प्रसार वाले दैनिक समाचार पत्र में विज्ञप्ति का प्रकाशन कराकर चयन की कार्यवाहीअतिशीघ्र सम्पादित कराने का कष्ट करें। शरद कुमार सिंह) निदेशक सोशल आडिट निदेशालय लखनऊ सम्बंधित विभाग के अधिकारियो के मुताविक यूपी केसभी इकत्तीस जनपदों में एक दो दिन में इस भर्ती के विज्ञप्ति का प्रकाशन सम्बन्धित जनपद के सर्वाधिक प्रचार-प्रसार वाले दो हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कराया जा सकता है।

संविधान दिवस पर जौनपुर के डीएम ने किया पैदल मार्च

0

# जनपद जमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

जौनपुर । भारतीय सविधान के 75 वर्ष पूर्ण करने पर जनपद में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया  कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में माननीय राज्यसभा सांसद  सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, नगर पालिका परिषद जौनपुर की  अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

लोक भवन स्थित सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को  राज्यसभा सांसद, विधायक बदलापुर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकगणों तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा  मुख्यमंत्री के उदबोधन को सुना गया।

संविधान दिवस पर जौनपुर के डीएम ने किया पैदल मार्च
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों में भारतीय संविधान विषयक पर आयोजित निबन्ध, वाद-विवाद, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले में 10-10 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को जनप्रतिनिधिगण तथा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मेडल, अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। संविधान के महत्व के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाते समय दूरदर्शिता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है।विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान का सम्मान करना चाहिए और। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। हमें संविधान के मूल्यो का आत्मसात करना चाहिए।

संविधान दिवस पर जौनपुर के डीएम ने किया पैदल मार्च
जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संवैधानिक जीवन जीना चाहिए संविधान की मूल भावना में मानव ही नहीं अपितु पशु-पक्षी व अन्य वन्य जीवों को भी संरक्षित रखने का प्राविधान किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर से संविधान स्वाभिमान जन जागरुकता रैली का शुभारम्भ किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा रैली के माध्यम से आम जनों में जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया।

रैली कलेक्ट्रेट से होते हुए पैदल मार्च करते हुए अम्बेडकर तिराहे पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में सभा के रुप में परिणित हो गया। वहॉ पहुच कर सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों ,जिलाधिकारी सहित अन्य द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात नगर पालिका जौनपुर में नगर को स्वच्छ रखने में एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
माननीय राज्यसभा सांसद जी द्वारा रैली में आए हुए सभी जनों को भारतीय संविधान की उद्देशिका प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा उनके द्वारा अपील की गया कि हमें अपने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखनी चाहिए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं शिक्षकगणों तथा सभी अधिकारियों का आभार जताते हुए धन्यवाद की ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

 

इसके साथ विकास भवन ,कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न कार्यालयों सहित सम्पूर्ण जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रामअक्षयवर चौहान, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष और सदस्यगण सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

छात्रा के अपहरण से सोनभद्र पुलिस हलकान,परिजनों को हत्या की आशंका

0

सोनभद्र में दसवीं की छात्रा के अपहरण से जिले भर की पुलिस परेशान ,परिजनों ने जाहिर की  हत्या की आशंका,लड़की का हाथ पैर बांध कर भेजा गया वीडियो 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग।

( सोनभद्र ) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दसवीं की छात्रा के अपहरण ने पुलिस महकमें में बेचैनी बढ़ी, यूपी के सोनभद्र में एक सप्ताह पहले हुई छात्रा के गुमसुदगी की सनसनीखेज घटना इन दिनों मीडिया के लिए सुर्खिया बटोर रही है।
बताया जा रहा है कि इस जनपद के एक गांव मे दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण हो गया ,भाई के मोबाइल पर छात्रा का हाथ पैर बांध कर हत्या कर देने का धमकी भरा वीडियो भेजा जा रहा है,10 लाख रुपये की फ़िरौती मांगी जा रही ।
Sonbhadra girl student kidnapped case , गौरतलब हो कि  सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक का है,उस गांव की रहने वाली एक महिला ने अपनी 19 वर्षीय बेटी  के अपहरण की शिकायत म्योरपुर थाने में दर्ज कराई है कि उसकी लड़की का अपहरण हुआ है।
परिजनों का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की मांग करते हुए धमकी दी है कि रकम न देने और पुलिस को सूचित करने पर लड़की की हत्या कर दी जाएगी।
ग्रामीणों की माने तो छात्रा के अपहरण हर परिवार के माता पिता के लिए बेचैनी है , म्योरपुर स्थित कैमूर आदिवासी इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है,18 नवंबर को अपनी सहेली (निवासी महुली, थाना विंढमगंज) के घर गई हुई थी वह 19 नवंबर को शाम पांच बजे अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले गांव और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका, परिजनों को धमकी भरा वीडियो फिर सोमवार को मिला है।
पहली बार 23 नवंबर को भाई  के मोबाइल पर एक वीडियो संदेश मिला। वीडियो में  हाथ-पांव बंधे हुए थे छात्रा रोती हुई नजर आ रही है। उसने अपने पिता से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई। वीडियो भेजने वाले ने लड़की की सलामती के बदले पैसे का इंतजाम करने को कहा। अगली सुबह दोबारा वीडियो भेजा गया, जिसमें चेतावनी दी गई कि पुलिस को जानकारी देने का अंजाम लड़की की हत्या हो जाएगी परिजनों की तहरीर पर जांच कर रही है ।
किरबिल गांव निवासी  ने बताया कि घटना के बाद परिजन थक-हार कर म्योरपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस बारे में म्योरपुर थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने कहा,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही अपराधियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल तहरीर में छात्रा की माँ ने बताया है कि विंढमगंज के महुली गांव का रहने वाला एक लड़का उसकी लड़की से मिलता जुलता था जो उसी की जाती का था  उसके घर आना जाना था ,पुलिस की तहरीर पर युवक को सोमवार 25 नवम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया है युवक की गिरफ्तारी के बाद परिजन डरे और सहमे है।
दूसरी तरफ इस घटना को लेकर आस पास के गांव के लोगो मे तरह तरह की चर्चा है क्षेत्र में भय और आक्रोश  ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द लड़की को सुरक्षित बरामद करने दोषियों को कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है।