Home Blog Page 196

खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है: आशुतोष सिन्हा

0
खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है आशुतोष सिन्हा
खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है: आशुतोष सिन्हा

खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है: आशुतोष सिन्हा

जौनपुर :नगर स्थित बीआरपी इन्टर कॉलेज में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार से शनिवार तक को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन बी आर पी इंटर कॉलेज में किया गया है। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या एवं मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा रहे। अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों के अंदर अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त माध्यम होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा ने खेलकूद और शिक्षा के सम्बन्ध के बारे में बताया कहा कि खेल कूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस तरह के कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित होने से बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना को बल मिलता है इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर कॉलेज में आयोजित किए जाने चाहिए।
उन्होंने कॉलेज के विकाश के लिए अपने निधि से 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक हरिशचन्द्र श्रीवास्तव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह दे कर सबका सम्मान किया। विभिन्न प्रतिस्पर्धा में जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर की दौड़ में अर्जुन कश्यप, ज्योति श्रीवास्तव, आँचल सोनकर और आफान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विमल श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविन्द्र अस्थाना (अध्यक्ष बी आर पी प्रबंध समिति), दिलीप श्रीवास्तव (प्रबंधक) मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इन्टर कॉलेज, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार ,अंशु श्रीवास्तव एवं राजन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस अवसर पर जंग बहादुर सिंह (प्रधानाचार्य – जनक कुमारी इन्टर कॉलेज), डा संजय चौबे (प्रधानाचार्य – राज कॉलेज), कंचन जस्मिन ल्युक (प्रधानाचार्य – मुक्तेश्वर बालिका इन्टर कॉलेज), प्रदीप श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव (जिला प्रतिनिधि),राजेश श्रीवास्तव पत्रकार , विनोद विश्वकर्मा पत्रकार , आदि उपस्थित रहे। खेल कूद का सफल संचालन प्रकाश यादव एवं रविन्द्र यादव ने किया, कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कल भी प्रतियोगिता जारी रहेगी। उक्त जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दिया।

JAUNPUR NEWS: पूर्वांचल विश्वविद्यालय टीम को योग में मिला तृतीय पुरस्कार

0
कुलपति प्रो वंदना सिंह के साथ योग प्रतियोगिता में विजयी टीम 1
कुलपति प्रो वंदना सिंह के साथ योग प्रतियोगिता में विजयी टीम 1

विशेष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की योग टीम ने अंतर महाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है.विश्वविद्यालय परिसर टीम को योग में पहली बार यह पुरस्कार मिला है.पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय सैदपुर,गाजीपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. टीम के सदस्य विशेष शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है l

शुक्रवार को कुलपति कार्यालय में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने टीम में शामिल विद्यार्थियों एवं कोच योग गुरु जय सिंह को बधाई दी.उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले एक वर्ष से निरंतर योग गतिविधियों के संचालित होने से बहुत सारे विद्यार्थियों ने इसे अपने जीवन से जोड़ा है. विद्यार्थी इसके सकारात्मक परिणाम को महसूस कर रहे है l

जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो.मनोज मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों की मेधा के लिए योग सिद्ध है. आज डिजिटल दौर में जब एकाग्रता भंग हो रही है ऐसे समय में स्मरण शक्ति को बढ़ने एवं एकाग्रता के लिए योग को अपनाना होगा योग गुरु जय सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की योग टीम में विशेष शर्मा,भानु प्रताप यादव,सुनील वर्मा,अमित कुमार एवं आशुतोष यादव शामिल रहे l TOC JAUNPUR NEWS 

खेतासराय : क्षेत्र के मनेछा, सबरहद व क्यार गाँव पहुँची टीम

0
खेतासराय क्षेत्र के मनेछा, सबरहद व क्यार गाँव पहुँची टीम
खेतासराय : क्षेत्र के मनेछा, सबरहद व क्यार गाँव पहुँची टीम

छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण के लिए चलाया गया अभियान

खेतासराय ( जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न गाँवों को 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण कराया गया। ऐसे में जो बच्चे छूट गए या टीका लगवाने से इंकार कर दिया तो ऐसे बच्चों को नियमित टीकाकरण कराने के लिए गुरुवार को विभिन्न गाँव में टीम पहुँचकर छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण कराया गया। डा. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एमआर कैच अप टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 1 से 5 वर्ष के छूटे हुए बच्चों के लिए गुरुवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया।

यह अभियान उक्त डॉक्टर के नेतृत्व में बीआरटी टीम ने मनेछा, सबरहद व क्यार गाँव में भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित कर टीकाकरण कराया गया। इस दौरान टीकाकरण से इंकार और झिझक रहे परिवारों को स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क कर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर टीकाकरण कराया। इस दौरान अवधेश कुमार तिवारी बीएमसी यूनिसेफ, विप्लव यादव, राहुल यादव प्रतिरक्षण अधिकारी मौजूद रहे।

सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में “नेता की जुबान नामक नाटक का किया गया मंचन

0
सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में नेता की जुबान नामक नाटक का किया गया मंचन
सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में नेता की जुबान नामक नाटक का किया गया मंचन

सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ “नेता की जुबान” नामक नाटक का मंचन

शाहगंज [जौनपुर ] शाहगंज में नगर पालिका शाहगंज के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल से प्रतिष्ठित फिल्म और टीवी कलाकार अनिल अंजुनिल बने औरपचरिक मुलाकात । की साथ ही उन्होंनेसेंट थॉमस इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ “नेता की जुबान” नामक नाटक का मंचन की जानकारी दी। इस के बाद श्री जायसवाल ने इस की जम कर की तारीफ साथ पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया।आप को बता दे कि सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में “नेता की जुबान” नामक नाटक का मंचन किया गया । यह मंचन सात दिवसीय नाट्य कार्यशाला के समापन पर हुआ । कार्यशाला का आयोजन इंडियन फोक एंड मॉडर्न आर्ट अकादमी प्रयागराज और पंचम रंग नाट्य संस्था ने किया । कार्यशाला में रंग प्रशिक्षक रमेश कश्यप और फिल्म अभिनेता मनोज सिंह टाइगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

सामाजिक परिवेश पर कटाक्ष के उद्देश्य से बने नाटक ने संदेश दिया कि भारतीय संविधान में हमें कई मौलिक अधिकार दिए हैं, जिसमें मत का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है । हमें अपने मत का समुचित प्रयोग करते हुए योग्य प्रत्याशी का ही चुनाव करना चाहिए ।

नाटक में शहर के प्रतिष्ठित फिल्म और टीवी कलाकार अनिल अंजुनिल, रामसागर मौर्य, सौरभ मौर्या, मुन्ना भारद्वाज, मुकेश कुमार, रामचंदर निषाद, अनमोल श्रीवास्तव, प्रज्ञान त्रिपाठी और डॉक्टर विनोद ने अभिनय किया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । नाटक के लेखक और निर्देशक रमेश कश्यप थे ।

पंचम रंग नाट्य संश्था के निदेशक फिल्म अभिनेता मनोज सिंह टाइगर (बताशा चाचा) ने अपने संदेश के माध्यम से बताया कि फरवरी 2025 में एक बृहद कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा । कार्यशाला में शहर के नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने मौका मिलेगा ।

फैमिली गिवर केयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
फैमिली गिवर केयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फैमिली गिवर केयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत और फैमिली गिवर केयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खेतासराय (जौनपुर)  विकासखण्ड शाहगंज सोंधी सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत और फैमिली गिवर केयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने की कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमेश चंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सामुदायिक जागरूकता और पंचायत स्तर पर ठोस प्रयास जरूरी हैं। यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने फैमिली गिवर केयर पहल को सराहते हुए कहा कि यह मरीजों और उनके देखभाल कर्ताओं की गुणवत्ता जीवन को सुधारने में सहायक है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक विवेक त्रिपाठी, एआरओ विप्लव और यूनिसेफ मॉनिटर अवधेश तिवारी ने टीबी के रोकथाम, लक्षण और इलाज के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, टीबी उन्मूलन के लिए शुरुआती पहचान और उपचार बहुत जरूरी है, साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही निक्षय पोषण योजना जैसी योजनाएं मरीजों के पोषण और आर्थिक सहायता में सहायक साबित हो रही हैं। ग्रामों में क्षय रोगियों की मदद के लिए आशा और सीएचओ को प्रशिक्षित किया गया है।

एडीओ पंचायत उमेशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि 2025 के अंत तक सभी ग्रामों को टीबी मुक्त किया जाना है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने सामुदायिक स्तर पर टीबी उन्मूलन के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए और इस दिशा में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिव संतोष यादव, संतोष कुमार राजभर, विपिन कुमार यादव, प्रधान राजकुमार बिंद , चंद्रशेखर, बीडीसी मोहम्मद अज़ीम सिद्दीकी ने पंचायत स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए टीबी उन्मूलन के लिए अपनी पूर्ण भागीदारी का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने हेतु शपथ ली।

75 हजार घूस लेते प्रदूषण बोर्ड अनुश्रवण सहायक गिरफ्तार

0
पचहत्तर हजार घूस लेते आरोपी रंजीत कुमार को बिजनेस टीम ने किया गिरफ्तार
पचहत्तर हजार घूस लेते आरोपी रंजीत कुमार को बिजनेस टीम ने किया गिरफ्तार

पचहत्तर हजार घूस लेते आरोपी रंजीत कुमार को बिजनेस टीम ने किया गिरफ्तार

  • वाशिंग पाउडर के कारखाने के प्रमाण पत्र के बदले में मांगे थे घुस

वाराणसी [जौनपुर ] प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय भेलूपुर वाराणसी प्रदूषण बोर्ड अनुश्रवण सहायक 75 हजार घूस लेते रंगे हाथ बिजनेस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया ।वाशिंग पाउडर कंपनी को प्रमाण पत्र देने के बदले में माग लिया था घुस। विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

बता दें कि की दीपक कुमार निवासी खखेररू तहसील खागा जनपद फतेहपुर वाराणसी मे स्थापित वाशिंग पाउडर कंपनी के लिए प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रदूषण बोर्ड के अनुश्रवण सहायक रंजीत कुमार से मिले ।रंजीत कुमार ने प्रदूषण प्रमाण पत्र देने के बदले भारी भरकम घूस की मांग की ।

जिसकी एवज में पहली किस्त 75 हजार देने का सौदा तय हुआ। इस मामले की जानकारी दीपक कुमार ने बिजनेस टीम को दिया। बिजनेस टीम ने इस पर अपना जाल बिछाया और दीपक कुमार के द्वारा दिया गया 75 हजार रंगे हाथ प्रदूषण बोर्ड केअनुश्रवण सहायक रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम को यह मसफलता मिली।सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी पकड़ के रंजीत कुमार की काफी अरसे से घूस लेने की मामले सामने आ रहे थे। जिसमें बिजनेस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

जमैथा प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

0

जमैथा प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी ।

  • Ashtadhatu idol stolen from Jamitha ancient temple.in jaunpur

जौनपुर । जफराबाद जमैथा गांव के शिवपुर में स्थित अति प्राचीन मंदिर से बुधवार के भोर में चोर वेशकीमती मूर्ति काटकर चोर उठा ले गए । सुबह जब गांव के पुजारी सर्वेश यादव पूजा करने पहुंचे तो देखा । मंदिर का ताला टूटा है और विष्णु व लक्ष्मी जी की मूर्ति गायब है । गांव के लोग जुटने लगे । थाने पर सूचना दी गई । थानाध्यक्ष जफराबाद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की ।

जमैथा के शिवपुर मोहल्ले में गोमती नदी के किनारे पर ठाकुरबाड़ी नाम से अति प्राचीन विष्णु जी का मंदिर है । यह मंदिर गांव के लोगों की आस्था का केंद्र है । मंदिर में विष्णु भगवान और लक्ष्मी जी की अष्ट धातु की मूर्ति सैकड़ों साल से पूजित है। बुधवार की रात चीर फाउंडेशन से मूर्ति काटकर उठा ले गए । उसी मंदिर में सोने की दुर्गा जी की मूर्ति भी रखी गई थी । चीर सोने की मूर्ति और मंदिर पर रखे साउंड सिस्टम पर भी हाथ साफ कर दिए ।

मूर्ति चोरी होने से गांव वाले आक्रोशित है । मंदिर के पुजारी व गांववासी पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे है कि चोरों का पता लगाकर जल्द मूर्ति बरामद की जाय।

विश्व विद्यालय की कुलपति को क्यो छात्रों के सामने,पढ़नी पड़ी किताब

0

विश्व विद्यालय की कुलपति ने विद्यार्थियों के साथ पढ़ी किताब,पढ़े विश्वविद्यालय- बढ़ें विश्वविद्यालय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राजभवन लखनऊ के दिशा निर्देश के क्रम में गुरुवार को पढ़े विश्वविद्यालय- बढ़ें विश्वविद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय में विद्यार्थियों के साथ किताब पढ़ी. कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबें हमेशा से हमारे साथ ही रही है और हमेशा साथ रहेंगीं. जीवन में जिसने किताबों के मोल को समझा वो निश्चित रूप से सफल होता है. किताबें हमारे जीवन में सबसे बड़े पथ प्रदर्शक के रूप में कार्य करतीं है।

 

किताबें ज्ञान का भंडार है हमें किसी भी विषय पर अगर कोई भी ज्ञान चाहिए तो किताबें उसे प्रदान करतीं है. आज के दौर में ऑनलाइन पुस्तकें पढ़ने के लिए उपलब्ध है, लेकिन ऑफलाइन पुस्तकें पढ़ने की आदत होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए किताबों की बड़ी महत्ता है. शिक्षक पुस्तकों को आधार बना कर ही विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किताबों से कभी दूर मत हो. व्यवहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि किताबों को पढ़ने से हमारी सोच में बदलाव आता है।

 

अपने विषय के साथ ही साथ प्रेरणादायक पुस्तकों को भी पढ़ना चाहिए. विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं प्रबंध अध्ययन संकाय के विभिन्न विभागों में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग में पुस्तक पढ़ीं. वहीं इसके साथ ही प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी किताबें पढ़ीं.
परिसर के विभिन्न संकायों में आयोजित कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. राज कुमार, प्रो. देवराज, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. वनिता सिंह समेत विभिन्न संकायों में शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारियों ने पुस्तक पढ़ीं.

यूएसपी से बनतीहै कारपोरेट में अलग पहचानः प्रो. एचके सिंह

0

यूएसपी से बनतीहै कारपोरेट में अलग पहचानः प्रो. एचके सिंह

  • एचआरडी विभाग में हुआ एक दिवसीय विशेष व्याख्यान

जौनपुर। वीर बहादुरसिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान काआयोजन बुधवार को हुआ। इसमें बीएचयू वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष एवंविभागाध्यक्ष प्रोफेसर एच. के सिंह ने कहा कि आज के कारपोरेट की आवश्यकताओं केअनुरूप खुद को तैयार करिए। डॉ.सिंह ने अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा किउनके शुरुआती दिनों में उनको आल इंडिया रेडियो ने उनकी आवाज और उनकी लम्बाई केकारण अस्वीकार कर दिया था बाद में वही लम्बाई और आवाज उनकी सफलता की पहचान बनी।डॉ. सिंह ने बताया यूनिक सेलिंग प्रपोजिसन (यूएसपी)के आधार पर आप कारपोरेट की आवश्यकताओ केअनुरूप खुद को तैयार करिए।डॉ. सिंह कास्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. रसिकेश ने किया।

 

संकायाध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी नेप्रबंध अध्ययन संकाय के समस्त विभागों के बारे में प्रो.सिंह को बताया। पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय ने छात्रों को प्रबंध के सिद्धांतों के बारे में विस्तारसे बताया। इसके पश्चात डॉ रसिकेश ने स्वागत उदबोधन दिया और एच आर डी विभाग कीप्रगति आख्या के बारे में बताया। संचालन डॉ अभिनव श्रीवास्तव ने किया। धन्यवादज्ञापन डॉ. रसिकेश ने किया। कार्यक्रम में डॉ.प्रमेंद्र विक्रम सिंह,  प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पांडेय,  डॉ.अभिनवश्रीवास्तव,  डॉ. प्रवीणमिश्रा,  डॉ.अनुपम कुमार ,डॉ. राजेश कुमार, शोध छात्रा उपासना जायसवाल, धीरज शर्मा , पद्मजा , शुभम कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

एचआरडी विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान को संंबोधित करते हुए प्रो. एच. के सिंह।. प्रो. एच. के. सिंह के साथ विभाग के विद्यार्थी और शिक्षक।

रक्तदान से जरूरतमंद लोगों को मिलेगा जीवनदान

0

रक्तदान से जरूरतमंद लोगों को मिलेगा जीवनदान

जौनपुर : एचडीएफसी बैंक की तरफ से आज जिला अस्पताल में में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ के के राय ने फीता काटकर किया। रक्तदान को जीवन दान के रूप में देखा जाता है। इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से एचडीएफसी बैंक के द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि समाज में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। जिससे जरूरतमंदों को रक्त मिल सके।

मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ के के राय ने रक्तदान करने को लेकर लोगों को प्रेरित किया और बैंक के लोगों का धन्यवाद दिया। सीएमएस डॉ के के राय ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है।
बैंक द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के ऑपरेशन मैनेजर राजीव कुमार, पंकज पांडे, अभिषेक यादव, अभिषेक सिंह, अग्रसेन यादव, ब्रह्मयज्ञ मिश्रा व अन्य कर्मचारी मौजूद है।