साइकल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटा,चालक घायल
JAUNPUR ACCIDENT खेतासराय जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मानीकला गांव में खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में नहर में पलट गया जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पिंटू बिन्द पुत्र छोटेलाल बिन्द उम्र तकरीबन 21 वर्ष अपने चाचा मुन्नालाल के ट्रैक्टर को लेकर खेत की जुताई करने जा रहा था दोपहर लगभग 11:00 बजे गुरैनी मानी कला रोड पर शराब ठेके के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया जिसमें चालक को काफी छोटे आई जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से ज्यादा जोड़े निरंकारी सामूहिक विवाह समागम में
जौनपुर :शासन के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाहोत्सव का वृहद कार्यक्रम तहसील मडियाहूँ के स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज मडियाहूं रामलीला मैदान के प्रांगण में संपन्न हुआ।रविवार को जिले में दो सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था एक तरफ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाहोत्सव दूसरी तरफ समाज कल्याण विभाग की ओर से संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में निरंकारी सामूहिक सादा शादियों का समागम,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जिला प्रशासन पूरी शिद्दत से लगा हुआ था वही दूसरी ओर निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा ,परन्तु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से ज्यादा नव युगल जोड़े निरंकारी सामूहिक विवाह समागम में दिखे l
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तस्वीर :
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधिवत मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ करीब 298 जोड़ों की शादियां संपन्न कराई गई। नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान स्थित अन्य उपहार भेंट किए गए। विधायक मड़ियाहूं डा0 आर. के. पटेल ने कहा कि गरीब एवं वंचित परिवार के कन्याओं के लिए शासन का यह पहल बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने वर बधू को आशीर्वाद देते हुए उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की । इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हर्षोल्लास के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा से मडियाहूं के प्रांगण में जिस दिव्यता और भव्यता के साथ गरीब एवं वंचित परिवार की कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है हम माननीय मुख्यमंत्रीमंत्री जी के इस विचार का अभिवादन और नमन करते हैं। आज हम यहां उपस्थित और वर पक्ष और वधू पक्ष के लोगों का स्वागत करते है। विवाह के उपरांत उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद बीपी सरोज, जिलाध्यक्ष मछलीशहर, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी मडियाहूं कुणाल गौरव, उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण और जनमानस उपस्थित रहे।
निरंकारी सामूहिक विवाह,सादा शादियाँ एवं आध्यात्म का अनुपम दृश्य
जौनपुर: संत निरंकारी मंडल के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में निरंकारी सामूहिक सादा शादियों का एक ऐसा अनुपम दृश्य प्रदर्शित हुआ जिसमें भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों जैसे बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,जम्मू एवं कश्मीर, मध्य प्रद्रेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त दूर देशों जिनमें आस्ट्रेलिया, यू.एस.ए. इत्यादि प्रमुख है से शामिल हुए। इसी क्रम में जनपद जौनपुर के ब्रांच त्रिलोचन मुंगराबादशाहपुर और ब्रांच चवरी से 4 नव युगल जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए। लगभग 96 नव युगल सत्गुरु माता एवं आदरणीय निरंकारी राजपिता जी की पावन हजूरी में परिणय सूत्र में बंधे तथा अपने मंगलमयी जीवन की कामना हेतु पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर निरंकारी मिशन के अधिकारीगण, वर-वधू के माता-पिता, सगे-सम्बन्धी एवं मिशन के अनेक श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रहीं। सभी ने इस दिव्य नजारे का भरपूर आनंद प्राप्त किया।
संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आरम्भ पारम्परिक जयमाला एवं निरंकारी शादी के विशेष चिन्ह सांझा-हार द्वारा हुआ। उसके उपरांत भक्तिमय संगीत के साथ मुख्य आकर्षण के रूप में निरंकारी लावों का हिंदी भाषा में प्रथम बार गायन हुआ जिसकी प्रत्येक पंक्ति में नव विवाहित युगलों के सुखमयी गृहस्थ जीवन हेतु अनेक कल्याणकारी शिक्षाएं प्रदत्त थी। नव विवाहित युगलों पर सत्गुरु माता जी, निरंकारी राजपिता जी एवं वहां उपस्थित सभी जनों द्वारा पुष्प-वर्षा की गई और उनके कल्याणमयी जीवन हेतु भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह पावन आयोजन अपनी सादगी बिखेरता हुआ जाति, धर्म, वर्ण, भाषा जैसी संकीर्ण विभिन्नताओं से ऊपर उठकर एकत्व का सुंदर स्वरूप प्रदर्शित करता है।नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सतगुरु माता जी ने फरमाया कि गृहस्थ जीवन के पवित्र बंधन में नर और नारी दोनों का ही समान स्थान होता है जिसमें कोई बड़ा अथवा छोटा नहीं अपितु दोनों की महत्ता बराबर की होती है। यह एक अच्छी सांझेदारी का उदाहरण है।
सतगुरु माता जी ने सांझे हार के प्रतीक का उदाहरण दिया कि जिस प्रकार सांझा हार एकता के भाव को दर्शाता है ठीक उसी प्रकार गृहस्थ जीवन में रहकर सभी रिश्तों को महत्व देते हुए, सबके प्रति आदर भाव अपनाकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाना है। गृहस्थ जीवन के सभी कार्यों को करते हुए नित्य सेवा, सुमिरण एवं सत्संग के साथ इस निरंकार का आसरा लेकर सुखद जीवन जीना है। निःसंदेह हर प्रांत से आये हुए नव युगलों द्वारा दो परिवारों के मिलन का एक सुंदर स्वरूप आज यहां प्रदर्शित हुआ। अंत में सतगुरु माता जी ने सभी नव विवाहित जोड़ों के जीवन हेतु शुभ कामना करते हुए उन्हें आनंदमयी जीवन का आशीर्वाद दिया।
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर: थाना खुटहन व थाना खेतासराय की संयुक्त टीम ने शुक्रवार ने शातिर गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से तमन्चा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद हुआ हैथानाध्यक्ष खुटहन दिब्य प्रकाश सिंह मय हमराह के बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे कि जरिये आर0टी0 सेट व दूरभाष सूचना प्राप्त हुई कि थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय मय हमराह एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे है। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह भाग रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व थानाध्यक्ष खेतासराय के द्वारा उसरबस्ती नहर पुल के पास घेरा बन्दी की गयी कि बदमाश मो0सा0 मोड़ कर शेरपुर की तरफ भागना चाहा की अनियन्त्रित होकर गिर गया, उठ कर मोटर साइकिल छोड़ कर भागने लगा।
जिसे पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण करने हेतु कहा गया तो बदमाश अपने हाथ मे लिए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया कि आत्मरक्ष्रार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिसमें बदमाश 1. निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को गोली लगी। घायल बदमाश को दिनांक 22.11.2024 को समय 21.16 बजे गिरफ्तार किया गया एवं उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-354/2024 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है l JAUNPUR CRIME NEWS
माँ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक
माँ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक
जौनपुर। यातायात माह नवम्बर के दौरान आज माँ दुर्गा जी इण्टर कालेज, सिद्दीकपुर में जागरुकता कार्यक्रम किया गया व शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही में 1338 वाहनों का किया गया चालान उप निरीक्षक यातायात सुनील तिवारी, के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2024 के दौरान आज माँ दुर्गा जी इण्टर कालेज, सिद्दीकपुर, जौनपुर में 400 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया, तथा सभी बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी,व साइबर सेल से आरक्षी संग्राम यादव के द्वारा साइबर अपराध व उसके बचाव के बारे में बच्चों को जागरुक किया गया, तथा मिशन नारी शक्ति शाखा से महिला आरक्षी शालिनी त्रिपाठी के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरुक किया गया।
साथ ही शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1338 वाहनों का चालान किया गया ।
आज के यातायात माह में की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः-
कुल चालान संख्याः-1338
बिना हेलमेट वाहन चलानाः-1120
बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः-46
तीन सवारी वाहन चालानाः-31
यातायात नियमों का उल्लंघनः-11
मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः-13
खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः-9
वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः-1
बिना डी0एल0 वाहन चलानाः-6
वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः-1
ओवर स्पीड वाहन चलानाः-1
नो पार्किंगः-24
शेष अन्य धारा मेः-75
चुनावी नतीजों मे भाजपा की प्रचण्ड जीत के बाद मनाई गयी खुशियाँ
मुंबई: महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर शहर में भाजपाइयों ने जश्न मनाया और मिठाई बांटी। उद्योगपति व समाजसेवी हुकूम उदय प्रताप सिंह ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के.महाराष्ट्र और यूपी में भाजपा की जीत पर शहर में विभिन्न स्थानों पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया और मिठाई बाटी हुकूम उदय प्रताप सिंह द्वारा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर भाजपा नेताओं समेत कई उनके शुभचिंतक भी रहे श्री सिंह ने कहा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा सबसे ज्यादा सीट मिली हैं। और वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का नारा ” बटोगे तो कटोगे ” का एक प्रमुख भूमिका निभाया lआगे उन्होंने देश की जनता का आभार व्यक्त कियाआपको बता दे हूकूम उदय प्रताप सिंह ने आये हुए सभी लोगो के साथ खुशियाँ मनाई l
जौनपुर : 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा बनेंगे NEW VOTERS,लम्बे समय से इंतजा कर रहे 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं के लिए वोटर बनने का समय नजदीक है मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की कड़ी मे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लब सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा द्वारा मतदाता पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से आगामी 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरा करने वाले सभी छात्र छात्राओं का नाम मतदाता सूची मे पंजीकृत कराने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को वोटर बनने हेतु फार्म छः प्रदान किया गया तथा उनके मोबाइल मे वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कराया गया। मतदाता बनने व अन्य लोगों को वोटर बनाने हेतु प्रेरित करने के लिए संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डा राज बहादुर यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय से सम्बन्धित लगभग सौ से अधिक महाविद्यालयों मे स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है । उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र छात्राएं NEW VOTERS बने तथा अपने परिवार के अर्हता वाले युवाओं व छूट हुए लोगो को भी मतदाता बनने के लिए जागरूक व प्रेरित करे।
प्राचार्य डा अरविंद कुमार सिंह ने इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाकर मतदाता सूची में त्रुटि सुधार कराने,18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं का नाम जुड़वाने एवं मृत व बाहर चले गए मतदाताओं के नाम हटवाकर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होना ज़रूरी है,साथ ही घर में आई नई बहुरिया का नाम भी जोड़ने का भी मौका है।जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 28 नवम्बर अंतिम तिथि है।
24 नवम्बर को मतदान केंद्रों पर बीएलओ प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक उपस्थित रहेगी, सभी लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं तथा वोटर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वोटर बनने हेतु वोटर पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।संचालन ईएलसी समन्वयक डा संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर डा रणधीर कुमार, डा मनोज सोनकर,डा विकास सिंह, डा मुक्ता राजे, डा पुष्पा सिंह सहित सहकारी पी जी कॉलेज मेहरांवा के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
UP by elections जौनपुर: महाराष्ट्र में महायुति की और उत्तर प्रदेश मे हुये उपचुनाव मे एनडीए की बम्पर जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया और उनके नेतृत्व मे भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी और पटाखा फोड़कर खुशिया मनाई।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने up by elections में 9 में से 7 सीटों पर भाजपा के जीत पर कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत है एनडीए की विजय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है, यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है, यूपी के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। “बटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे-सेफ रहेंगे” का नारा आगे आने वाले चुनाव मे खूब चलेगा और हमे विश्वास है कि जनता इस नारे को बखूबी समझ रही है और इस नारे पर मुहर लगाकर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की जनता मे भी खूब साथ दिया है।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने महाराष्ट्र की जीत पर बधाई देते हुये कहा कि जनता ने एक बार फिर ये दर्शा दिया है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है, उन्होने महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र की जनता और पार्टी और गठबंधन की एकजुटता को दिया है, महाराष्ट्र ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के पीछे है उन्होंने जो “एक हैं तो एक सेफ हैं” का नारा दिया था, महाराष्ट्र की जनता ने उसे यथार्थ साकार करते हुए सभी समाज के लोगों ने एकता दिखाते हुए महाराष्ट्र में मतदान किया।
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में कुछ लोगों ने पोलराइजेशन का प्रयास किया था, खास तौर से धर्म विशेष के लोगों को गुमराह किया गया था, मगर यह प्रयास सफल नहीं हुआ, महाराष्ट्र में लाडली बहनो, महिलाओं और किसानों ने खूब आशीर्वाद दिया, लोकसभा में जो एक फेक नरैटिव तैयार किया गया था, अराजकता के माध्यम से उसे फैलाया गया था, इनके खिलाफ लड़ने वाली राष्ट्रवादी विचारों वाली ताकतों ने मैदान में उतरकर उस फेक नरैटिव को समाप्त किया।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने इस जीत को एकता की विजय बताया उन्होंने कहा कि एक नाथ शिंदे, अजित दादा पवार, राम दास अठावले सब एक साथ रहे ये एकता की विजय है, महायुति अभेद्य है, मै प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, उनके कारण ही ये जीत मिली है साथ-साथ उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का भी आभार जताया। हमारी पार्टी के नेताओं ने महाराष्ट्र की सभी सीटों पर काम किया सिर्फ अपनी सीटों पर ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर भी हमारे नेताओं ने जीतोड़ मेहनत की एक प्रकार से हम सामूहिक रूप से उतरे, एक ऐसी ताकत बने, जिसने दिखा दिया कि महाराष्ट्र मोदी जी के ही साथ है। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र धनंजय सिंह दिव्याशु सिंह सिद्धार्थ राय अवनीश यादव प्रदीप यादव अंशुमान सिंह शुभम मौर्य आदि उपस्थित रहे।
दबंगों ने जलाई दुकान jaunpur news: नगदी समेत खाने-पीने के समान जले
JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने दबंगों ने एक गुमटी दुकान को जलाकर राख कर दिया। जिसमें रखा नगदी समेत हजारों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। सूचना पहुची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
बता दें कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने जासोपुर मोड पर राम सिंगर यादव के गुमटी में दुकान कर जनरल स्टोर से लेकर खाने-पीने के समान की दुकान संचालित कर रहे थे । शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दुकान धु धु कर जलने लगी ।आसपास के लोगों की सूचना पर रामसिंगार वहा पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए । पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी संतोष कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। लोगों ने जब तक उसे पर पानी की बौछार करते तब तक घूमटी की दुकान जलकर राख हो गया। दुकान में राम सिंगर यादव के मुताबिक दुकान में 50 हजार नगदी और खाने पीने वाला जनरल के करीब 50 हजार के सामान जलकर राख हो गये ।उनका कहना है कि आसपास के अराजक तत्वो ने हीं दुकान में आग लगाई है और आग लगाकर फरार हो गया हालांकि उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। चर्चा है कि आसपास की जो नशेड़ी लोग घूमते रहते हैं वहीं रंजिश बस दुकान में आग लगाए हैं । जिससे सभी सामान जलकर राख हुआ । पीड़ित ने राम श्रृंगार ने कहा कि उधारी सामान न देने पर दबंगों ने किया इस घटना को अंजाम दिया । jaunpur crime
JAUNPUR ; विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल, कुलपति ने दी बधाई
JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पुरुष क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों अमर चौधरी, त्रिपुरेश सिंह, जमशेद अहमद एवं अभिषेक कौशल का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी कंपटीशन के लिए तथा एक खिलाड़ी त्रिपुरेश सिंह का चयन मध्य प्रदेश की टीम में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
खेलकूद परिषद के सचिव प्रो ओपी सिंह ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह को विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में जीतीं गईं ट्राफियों को सौंपते हुए बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने शुक्रवार को राजस्थान जेजेटी विश्वविद्यालय झुंझुनू में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी पुरुष के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही कबड्डी की टीम नें खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विश्वविद्यालय की पुरुष हॉकी टीम ने संभलपुर विश्वविद्यालय,उड़ीसा में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में आज हेमचंद दुर्ग विश्वविद्यालय को 9-0 से पराजित कर दिया है।
खेलकूद परिषद ने कुलपति को भेंट की चार शील्ड
उन्होंने बताया कि पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय कबड्डी पुरूष प्रतियोगिता जो कि 06 सितम्बर से 09 सितम्बर तक पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित थी उसमें भी वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की टीम विजेता रही है। साथ ही पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय बैडमिन्टन पुरूष प्रतियोगिता जो नेशनल स्पोर्टस विश्वविद्यालय, मणिपुर द्वारा 06 से 10 नवम्बर तक आयोजित थी उसमें भी विश्वविद्यालय की टीम विजेता रही है । उन्होंने बताया कि सम्बलपुर विश्वविद्यालय, उड़ीसा द्वारा 11से16 नवम्बर को आयोजित पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय हाकी महिला प्रतियोगिता में भी पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही सम्बलपुर विश्वविद्यालय, उड़ीसा द्वारा 22 से 25 अक्टूबर को आयोजित पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय बैडमिन्टन महिला प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह खिलाडियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने विश्वविद्यालय का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है . इस अवसर पर खेल कूद परिषद के सचिव प्रो ओपी सिंह, प्रोफेसर मनोज मिश्र, डॉ.सुनील कुमार, रजनीश सिंह, योगाचार्य जय सिंह, डॉ.राजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मेधावी छात्राओं को विधायक ने दी साइकिल
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर नदियांव स्थित विधायक निवास पर आयोजित किया गया समारोह
जौनपुर। नदियांव स्थित निर्माणाधीन विधायक आवास पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री और धरतीपुत्र के नाम से प्रसिद्ध श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र की 25 मेधावी छात्राओं को विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने साइकिल भेंट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर मछली शहर की विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर ने कहा कि नेताजी भारतीय राजनीति में हाशिए के समाज के मसीहा थे। वह उनका दुःख दर्द समझते थे। जमीन से राजनीति शुरू करने वाले नेता जी को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला। जनता के इसी प्यार के बल पर प्रधानमंत्री पद की रेस में भी शामिल हो गए थे लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। मगर समाजवादियों को पूरा विश्वास है कि उनका सपना राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरा करेंगे। मैं नेताजी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेती हूं । उन्होंने कहा कि इंटर की मेधावी छात्राओं को 25 साइकिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। यह सम्मान समाजवादी पार्टी की विचारधारा को प्रोत्साहन देने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दिया गया। ताकि क्षेत्र की गरीब लड़कियां स्कूल और कॉलेज साइकिल से जा सकें।
इस अवसर पर अजगरा के पूर्व विधायक कैलाश सोनकर ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह की कमी हमेशा खेलेगी। उन्होंने गरीबों को और असहाय लोगों को समाज में मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया। उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांत और विकास कार्यों के चलते भाजपा सत्ता से बाहर रहीं। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को याद करते हुए समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और न्याय की लड़ाई में उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान नेताजी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अभिमन्यु सिंह, ब्लाक प्रमुख विवेक यादव, नन्हें यादव, भरत यादव, तेज बहादुर यादव, डॉ. हस्सान, सूर्यभान यादव, रोहित दुबे, श्यामजी प्रधान, श्याम नारायण, आरिफ अंसारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।