छात्रा के अपहरण से सोनभद्र पुलिस हलकान,परिजनों को हत्या की आशंका
डीएम ने पशुगणना वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पशुगणना वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जौनपुर : भारत सरकार के द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में 21 वीं पशुगणना कार्यक्रम अन्तर्गत अभियान का शुभारम्भ 25 नवम्बर को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र एवं मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से यह अपील करते हुए कहा कि पशु हमारे ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा आर्थिक विकास का माध्यम है।
ऐसी दशा में पशुओं की देखभाल व प्रबंधन अच्छे ढंग से किया जाना अति आवश्यक है। 21 वीं पशुगणना के कार्य में जनपद के कुल 3444 राजस्व ग्रामों तथा 200 वार्ड जिसमें कुल 663513 परिवारों के पशुओं की गणना की जानी है। कार्य को पूर्ण किये जाने हेतु 223 पशुगणना कर्ता तथा प्रत्येक 05 पशुगणनाकर्ता पर 01 सुपरवाईजर अर्थात कुल 45 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है। जनपद में पाये जाने वाले समस्त प्रकार के पशुओं यथा गोवंश, महिषवंश, भेड़, बकरी, सूकर, पक्षी प्रजाति एवं अश्व प्रजाति की गणना मोबाईल ऐप के माध्यम से मोबाईल द्वारा की जायेगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा यह बताया गया कि पशुगणना कार्य की मॉनिटरिंग हेतु जनपद स्तर पर डॉ संजय कुमार,उप मुख्य पश चिकित्सा अधिकारी (पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) मुख्यालय को जनपदीय नोडल अधिकारी नामित किया गया हैं। जिनका मो० नं0 9918229696 है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ संजय कुमार,उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी जौनपुर,डा० धर्मेंद्र सिंह,डा० पवन कुमार,डा०अल्का मनीषा, एवं पशुधन प्रसार अधिकारी विजय सिंह,सुनील कुमार सिंह,मानवेन्द्र सिंह, राजकुमार, महिमा श्रीवास्तव,चन्द्रसेन यादव एवं पैरावेट्स कौशिक यादव, अवधेश यादव,सुर्यप्रकाश यादव,विपिन यादव, विजय मिश्रा तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दो माह से भटक रहे ग्रामीण
#दो माह से जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए भटक रहे दर्जनों ग्रामवासी
- #सोंधी ब्लॉक के 55 गाँव के लोग काट रहे है चक्कर*
- #बीडीओ द्वारा कई बार पत्राचार के बाद भी नहीं हुआ समाधान
खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के लगभग 55 गाँव का यूजर आईडी दो महीने से लॉक होने से ऑनलाइन जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र नही बन पा रहा है। जिससे भारी संख्या में ग्रामीणों को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार पहले यूजर आईडी बनाने के लिए एडीएम राजस्व को नमित किया गया, लेकिन कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी नही बना। ग्रामीणों ने इस सम्बंध में ज्ञापन भी सौंपा था बावजूद इसके दो माह बीत जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। इस समस्या को देखते हुए बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने कई बार उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया। विदित हो कि गाँव के पंचायत सचिव के स्थानांतरण के बाद से यूजर आईडी बंद हो गयी। नये पंचायत सचिव के नाम से आईडी जनरेट होनी थी, जिसमें ग्राम सभा पाराकमाल, हाजी रफीपुर, अरंद, खुदौली, महरौडा, अतरौरा, बारा गोधना, शाहापुर, तारगहना, लपरी, झांसेपुर, भूडकुड़हाँ आदि गाँव में यूजर आईडी बंद होने से समस्या बनी हुई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण आएं दिन ब्लॉक का चक्कर काट रहे है। किसान अपने सारे कामधाम छोड़कर इस समस्या को झेल रहे है कोई सुधि लेने वाला नहीं है।
शाहगंज की फायर ब्रिगेड की टीम ने किया मॉक ड्रिल
शाहगंज की फायर ब्रिगेड की टीम ने किया मॉक ड्रिल
जौनपुर। शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मॉक ड्रिल, फायर ब्रिगेड की टीम ने शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में आपात स्थिति से निपटने फायर ब्रिगेड की टीम ने किया। शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में आई फायर ब्रिगेड की टीम ने मॉक ड्रिल किया। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए उपकरण और आपातकालीन सेवाओं को लेकर मॉक ड्रिल किया गया।
अस्पताल में आग लगे तो घायल व्यक्ति को कैसे बचाना है. मरीजों को कैसे सुरक्षित निकलना है. इन सभी विषय पर फायर ब्रिगेड की टीम ने चिकित्सालय प्रशासन के सहयोग से अभ्यास किया गया । फायर विभाग के अरविन्द
और उनकी टीम मौजूद रह कर अभ्यास कराया ।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ.रफीक फारुकी ने मिडिया को बताया कि कि मॉकड्रिल का उद्देश्य यह है कि आपातकालीन प्रबंधन की योजनाओं को परखा जा सके। किसी भी कमी को समय रहते पूर्ण किया जा सके। जिससे हम आपात स्थिति से निपटने सक्षम रहे।मॉकड्रिल में चिकित्सालय के डॉक्टर्स के साथ कर्मचारी भी मौजूद रहे।
सांप्रदायिक सौहार्द देश की एकता के लिए जरूरी: डॉ अनुराग मिश्र
सांप्रदायिक सौहार्द देश की एकता के लिए जरूरी: डॉ अनुराग मिश्र
- राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भावना पर जागरूकता कार्यक्रम का समापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में आयोजित सांप्रदायिक सद्भावना अभियान सप्ताह का विधिवत समापन सोमवार को आई.बी.एम परिसर में हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना प्रतिष्ठान द्वारा संचालित था, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अनुराग मिश्र ने अपने उद्बोधन में सांप्रदायिक सद्भावना, सामाजिक सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया। उन्होंने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया और छात्रों को भविष्य में इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मिश्र ने कहा कि इस अभियान ने समाज में राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द देश की एकता के लिए ज़रूरी है।छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने कार्यक्रम के सफल समापन पर डॉ. अनुराग मिश्र की सराहना करते हुए उन्हें आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।
समापन कार्यक्रम में सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. परमेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. सुशील सिंह, डॉ. उद्देश्य सिंह और डॉ. शहाबुद्दीन ने अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्रीय एकता और सामुदायिक सहिष्णुता के महत्व पर जोर दिया।
संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह ने छात्रों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस अभियान को विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का औपचारिक समापन विभागाध्यक्ष डॉ. वनिता सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. राहुल राय, डॉ. रजित राम सोनकर, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. राजन तिवारी, प्रगति सिंह, जीशान अली और सूरज सोनकर सहित संस्थान के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ACCIDENT: साइकल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटा,चालक घायल
साइकल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटा,चालक घायल
JAUNPUR ACCIDENT खेतासराय जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मानीकला गांव में खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में नहर में पलट गया जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पिंटू बिन्द पुत्र छोटेलाल बिन्द उम्र तकरीबन 21 वर्ष अपने चाचा मुन्नालाल के ट्रैक्टर को लेकर खेत की जुताई करने जा रहा था दोपहर लगभग 11:00 बजे गुरैनी मानी कला रोड पर शराब ठेके के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया जिसमें चालक को काफी छोटे आई जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से ज्यादा जोड़े निरंकारी सामूहिक विवाह समागम में
जौनपुर :शासन के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाहोत्सव का वृहद कार्यक्रम तहसील मडियाहूँ के स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज मडियाहूं रामलीला मैदान के प्रांगण में संपन्न हुआ।रविवार को जिले में दो सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था एक तरफ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाहोत्सव दूसरी तरफ समाज कल्याण विभाग की ओर से संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में निरंकारी सामूहिक सादा शादियों का समागम,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जिला प्रशासन पूरी शिद्दत से लगा हुआ था वही दूसरी ओर निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा ,परन्तु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से ज्यादा नव युगल जोड़े निरंकारी सामूहिक विवाह समागम में दिखे l

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधिवत मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ करीब 298 जोड़ों की शादियां संपन्न कराई गई। नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान स्थित अन्य उपहार भेंट किए गए। विधायक मड़ियाहूं डा0 आर. के. पटेल ने कहा कि गरीब एवं वंचित परिवार के कन्याओं के लिए शासन का यह पहल बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने वर बधू को आशीर्वाद देते हुए उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की । इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हर्षोल्लास के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा से मडियाहूं के प्रांगण में जिस दिव्यता और भव्यता के साथ गरीब एवं वंचित परिवार की कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है हम माननीय मुख्यमंत्रीमंत्री जी के इस विचार का अभिवादन और नमन करते हैं। आज हम यहां उपस्थित और वर पक्ष और वधू पक्ष के लोगों का स्वागत करते है। विवाह के उपरांत उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद बीपी सरोज, जिलाध्यक्ष मछलीशहर, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी मडियाहूं कुणाल गौरव, उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण और जनमानस उपस्थित रहे।
निरंकारी सामूहिक विवाह,सादा शादियाँ एवं आध्यात्म का अनुपम दृश्य
JAUNPUR CRIME: शातिर गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल
माँ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक
माँ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक
जौनपुर। यातायात माह नवम्बर के दौरान आज माँ दुर्गा जी इण्टर कालेज, सिद्दीकपुर में जागरुकता कार्यक्रम किया गया व शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही में 1338 वाहनों का किया गया चालान उप निरीक्षक यातायात सुनील तिवारी, के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2024 के दौरान आज माँ दुर्गा जी इण्टर कालेज, सिद्दीकपुर, जौनपुर में 400 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया, तथा सभी बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी,व साइबर सेल से आरक्षी संग्राम यादव के द्वारा साइबर अपराध व उसके बचाव के बारे में बच्चों को जागरुक किया गया, तथा मिशन नारी शक्ति शाखा से महिला आरक्षी शालिनी त्रिपाठी के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरुक किया गया।
साथ ही शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1338 वाहनों का चालान किया गया ।
आज के यातायात माह में की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः-
बिना हेलमेट वाहन चलानाः-1120
बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः-46
तीन सवारी वाहन चालानाः-31
यातायात नियमों का उल्लंघनः-11
मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः-13
खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः-9
वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः-1
बिना डी0एल0 वाहन चलानाः-6
वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः-1
ओवर स्पीड वाहन चलानाः-1
नो पार्किंगः-24
शेष अन्य धारा मेः-75











