Home Blog Page 211

सात वर्षीय बच्चे का सर कटा मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

0

सात वर्षीय बच्चे का सर कटा मिला शव पुलिस जांच में जुटी।

खुटहन (जौनपुर) स्थानीय गांव निवासी आसमां बानो पत्नी शारुल्ला का सात वर्षीय पुत्र अरबाज बीते चार अक्टूबर की शाम को घर से 20 रुपये लेकर गांव के राम जानकी मंदिर पर लगा दुर्गा पूजा देखने गया था। वहीं से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। मां ने घटना की तहरीर थाने पर देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की तरफ शौंच को गए थे। जहां पर दुर्गंध आ रही थी तो ग्रामीण तालाब के पास जाकर देखा तो पानी में एक बालक का शव बरामद हुआ। जिससे शव देख वे अवाक रह गए। शोर मचाने पर बहुत से ग्रामीण मौके पर जुट गए। गांव से पखवाड़ा पूर्व गायब हुए बालक का शव होने की आशंका में उसकी मां को भी बुलाया गया। शव पानी से बाहर निकालते ही मां अपने बेटे को पहचान फफक कर रो पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का किया निरीक्षण

0

जौनपुर :शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र मैनुद्दीनपुर बक्सा और अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का निरीक्षण किया गया।     

 निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। उन्होंने गोवंशो को गुड़ एवं केला खिलाया। गौशाला परिसर में छितवन, आंवला एवं गोल्ड मोहर के 01-01 पेड़ लगाए गए। गौशाला में एक गोवंश बीमार था, जिसका उपचार संबंधित पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नियमित रूप से इलाज किया जा रहा है, शेष सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। गौशाला में कुल 204 गोवंश संरक्षित हैं। भूसा, चुन्नी, चोकर तथा हरा चारा (चरी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला।अस्थाई गो-आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा जौनपुर के निरीक्षण में 126 गोवंश संरक्षित मिले, सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए, भूसा लगभग 28 कुंतल, 22 बोरी चुन्नी तथा हरा चारा के रूप में नेपियर घास 03 बिस्वा में लगी है। 10 से 12 बिस्वा में नेपियर घास लगाने हेतु खेत जोता गया है, उसे तत्काल कल तक लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत शाखा सदस्य ललिता मिश्रा ने महिला बन्दियों से की बात

0
अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत शाखा सदस्य ललिता मिश्रा ने निरूद्ध महिला बन्दियों से की बात-चीत
अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत शाखा सदस्य ललिता मिश्रा ने निरूद्ध महिला बन्दियों से की बात-चीत

जौनपुर : जिला कारागार अधीक्षक ने अवगत कराया है कि अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत, शाखा-जौनपुर की महिला सदस्यागण श्रीमती ललिता मिश्रा, श्रीमती सुनीता शुक्ला एवं श्रीमती संगीता मौर्या कारागार पर आयी। उनके द्वारा महिला बैरक में निरूद्ध महिला बन्दियों से बात-चीत की गयी। बात-चीत के दौरान 06 महिला बन्दियों द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने की बात बतायी गयी। संस्था की महिला सदस्यों द्वारा व्रत रखने वाली महिला बन्दियों को पूजन, सुहाग की सामग्री, फल, मिष्ठान एवं पूजा की पुस्तक दी गयी। साथ ही करवा चौथ के व्रत के महत्व को बताया गया।जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार एवं महिला बन्दियों द्वारा संस्था से आयी महिला सदस्यागणों का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार, डा० अमरनाथ पाण्डेय, श्रीमती रेनू जायसवाल महिला शिक्षिका, उप कारापाल नन्द किशोर, उप कारापाल श्रीमती सुषमा शुक्ला एवं महिला हेड जेल वार्डर श्रीमती चिन्ता देवी व अन्य महिला जेल वार्डर उपस्थित थी।

पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत से नाराज ग्रामीणों ने किया बवाल 

0
पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत से नाराज ग्रामीणों ने किया बवाल 
पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत से नाराज ग्रामीणों ने किया बवाल 

पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया लखनऊ बलिया राजमार्ग जाम

शाहगंज [ जौनपुर ] स्थानीय कोतवाली कस्टडी में युवक द्वारा फांसी लगाई जाने पर नाराज ग्रामीणों ने क्षेत्र के बड़ौना गांव प्राथमिक विद्यालय के समीप लखनऊ बलिया राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। आपको बता दे की बड़ौना गांव निवासी युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने लखनऊ बलिया राजमार्ग पर बांस बल्ली लगाकर जाम कर दिया। यह जाम शनिवार को लगभग 4:00 बजे से लगाया गया जिसकी सूचना होने पर शाहगंज के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करने पर पसीने छूट गये। विरोध प्रदर्शन में महिलाएं बच्चे सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे मौत के पर पहुंचे क्षेत्राधिकार अजीत सिंह चौहान ने किसी तरीके से लोगों को समझो जाकर मामले को शांत किया और चक्का जाम हटाकर आवा गमन बहाल किया। घटना स्थल पर सैकड़ो पीएसी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

वही दूसरी तरफ जिला प्रशासन की तरफ से विज्ञप्ति के माध्यम से  बताया गया कि मटरू बिन्द पुत्र स्वर्गीय सहदेव बिन्द उम्र 50 वर्ष ग्राम बेडोना थाना शाहगंज जो कल शाम को जमिल अहमद के साथ की गई टप्पेबाजी की शिकायत पर थाने पर लाया गया था, आज सुबह 8.00 बजे बाथरूम में उसने खिड़की के जंगले से फांसी लगा ली, जिसके उपरान्त मृत्यु हो गई। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा थाने पर जा कर परिजनों और ग्राम प्रधान से  वार्ता कर तथ्यों को अवगत कराकर उनसे बातचीत की। उनको घटना के समय की सीसीटीवी भी दिखाया। उन्होंने उक्त घटना की निष्पक्ष जांच मजिस्ट्रेट से कराए जाने का आश्वासन परिजनों को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मृतक के बिटिया की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है तथा परिवार के इस दुख की घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है।

यह भी पढ़े :  कोतवाली शाहगंज के शौचालय में आरोपी ने लगाई फाँसी,एसपी

बड़ागांव का ऐतिहासिक भारत मिलाप सकुशल संपन्न,भाइयों का मिलन देख भावुक हुए भक्त

0

शाहगंज ( जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव में होने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेला व भारत मिलाओ हुआ सहकुशल संपन्न। क्षेत्र के बड़ा गांव में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय दशहरा मेला व भारत मिलाप का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम रामलीला समिति बड़ा गांव के नेतृत्व में सैकड़ो वर्षों से होता आ रहा है। ऐतिहासिक दशहरा मेला संपन्न होने के बाद शुक्रवार को प्रातः से ही मेले में भारी भीड़ के साथ विशाल मेले का आयोजन आरंभ हुआ जिसमें सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा बड़ागांव चौकी प्रभारी मुन्नालाल शर्मा, मुख्य आरक्षी सलीम खान, दिवाकर यादव, आरक्षी राजन कुमार, गोविंद सिंह, समेत सैकड़ो पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे। शुक्रवार के पूरा दिन विशाल मेले के आयोजन के बाद रात्रि भारत मिलाप और लाग का आयोजन किया गया। लाग के दौरान पुष्पक विमान रूपी विशाल रामरथ अपने निर्धारित स्थान से दर्जनों लाग के साथ पूरे गांव का भ्रमण करता हुआ अपने निर्धारित स्थान पर जाकर संपन्न किया गया। लाग के दौरान साज सज्जा की समस्त जिम्मेदारी अग्रहरि समाज के नेतृत्व में हुई।
बबलू इलेक्ट्रीशियन द्वारा लाग के सभी इलेक्ट्रिक सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम के अंत में डीजे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बड़ा गांव बाजार स्थित अब्दुल गैस मैदान में लगभग आधा दर्जन डीजे संचालन का कार्यक्रम किया गया। प्रतियोगिता के दौरान हजारों नवयुवकों ने खूब आनंद लिया। लाग जुलूस के दौरान बड़ागांव यूथ क्लब के सौजन्य से चाय नाश्ते का भव्य व्यवस्था की गई। यूथ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रईस अहमद ने बताया कार्यक्रम में आए सभी श्रद्धालुओं का हमारी संस्था स्वागत अभिनंदन वंदन करती है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद रामलीला समिति व अग्रहरि समाज ने समस्त जनों का आभार व्यक्त किया।

गणवेशधारी स्वयंसेवकों का पथ संचलन 20 अक्टूबर से

0

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी के अवसर पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों का पथ संचलन 20 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच निम्नलिखित नगर खण्डों में सुनिश्चित है।

डोभी – बजरंनगर, हनुमान मंदिर, प्रात: 10 बजे
मुफ्तीगंज – गोवर्धन इंटर कॉलेज, मुफ्तीगंज, दोपहर 3 बजे
जलालपुर – मथुरा सिंह सभागार, जलालपुर, दोपहर 12 बजे सिकरारा – रामलीला मैदान, गुलजारगंज, दोपहर 2 बजे
बक्शा – सरस्वती शिशु मंदिर, नौपेड़वा, दोपहर ढाई बजे
सोंधी – प्राथमिक विद्यालय, खेतासराय, प्रात: 10 बजे
सुइथा – पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अरसिया बाजार, सुइथाकलां, प्रात: 11 बजे शाहगंज – उत्सव वाटिका, शाहगंज, प्रात: 11 बजे जौनपुर नगर – बीआरपी मैदान, प्रात: 8 बज, 21 अक्टूबर करंजाकला – पक्का पोखरा, मल्हनी बाजार, दोपहर ढाई बजे।

कोतवाली शाहगंज के शौचालय में आरोपी ने लगाई फाँसी,एसपी

0

शाहगंज कोतवाली में बने शौचालय में पूछताछ के लिए बैठाए गए ब्यक्ति ने लगाई फाँसी।

जौनपुर।टप्पेबाजी के आरोप मे कोतवाली थाने पर पूछ ताछ के लिए बैठाए गए ब्यक्ति ने शाहगंज कोतवाली परिसर में बने शौचालय में लगाई फाँसी पुलिस महकमे में हड़कंप।

पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध परिस्थितियो मे आरोपी अभियुक्त की हुई मौत की सच्चाई जानने एसपी अजय पाल शर्मा के मुताविक शाहगंज रोडवेज परिसर समीप जमीर अहमद नामक ब्यक्ति के 35 हजार रुपये को शुक्रवार को किसी ने गायब कर दिया था जिसके आरोप मे पुलिस ने उसको आज कोतवाली ले आई थी आज सुबह शाहगंज कोतवाली मे बने शौचालय में फंदे से लटकता उसका शव मिला, आननफानन में डीएम और एसपी पहुचे कोतवाली मटरू ने किस वजह से आत्महत्या की इसकी वजह जानना प्रशासन के लिए जरूरी हो गया कारण अगर मटरू टप्पेबाजी करता था तो उसकी शिकायत अब तक पुलिस को क्यो नही मिली दूसरा ,कही किसी ने मटरू के सम्मान से तो नही छेड़छाड़ कर दिया । उसने आखिर पुलिस शौचालय में फंदा क्यो लगाया इससे अभो पर्दा उठना बाकी है।

एसपी ने बताया कि कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाने वाले ब्यक्ति का नाम मटरू बिंद है जो शाहगंज के बड़ौना गांव का रहने वाला है ,मृतक मटरू बिंद की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है ।

पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के लड़के ने किया ऑनलाइन निकाह

0
पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के लड़के ने किया ऑनलाइन निकाह
पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के लड़के ने किया ऑनलाइन निकाह

Jaunpur boy married Pakistani girl online : यूपी के जौनपुर में एक लड़के का निकाह  एक पाकिस्तान की लड़की से ऑनलाइन कर लिया भारत और पाकिस्तान दो मुल्कों के बीच भले ही सरहद की दीवार हो परंतु दोनों मुल्को के लोगों के दिलों में रिश्ते लगातार मजबूत होते जा रहे हैं ऐसा ही मामला बीती रात यूपी के जौनपुर शहर मे देखने को मिला गौरतलब हो कि भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर मे तय हुई थी लेकिन वीजा न मिलने से आखिरकार शुक्रवार की रात दोनों ने ऑनलाइन निकाह दोनों मुल्को के मौलानाओ ने करवा दिया .बारात मे सैकड़ो लोग बाराती बन कर पहुंचे थे,

तो वही पाकिस्तान के लाहौर शहर मे भी दुल्हन के यहाँ  लोग शादी मे इकठ्ठा हुए थे.दोनों के निकाह होने के बाद अब दुल्हन की [PAKISTAN] पाकिस्तान से वीज़ा मिलने के बाद विदाई का दूल्हे राजा को इंतजार है।

शहर के मखदूमशाह अढहन निवासी व भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने एक वर्ष पूर्व अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी अपने एक रिश्तेदार जो पाकिस्तान के लाहौर शहर के रहने वाले थे अंदलीप ज़हरा से तय की थी, शादी करने के लिए उच्चायुक्त में वीजा अप्लाई कर दिया था. जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई उनकी बेचैनी बढ़ती गई क्योंकि वीजा नहीं जारी होl इस दौरान पाकिस्तान में लड़की की  माँ राना यास्मीन ज़ैदी मां तबीयत खराब हो गई वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थी ऐसी हालत में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर फोन से बातचीत कर online nikah कराने का फैसला लिया औरआखिरकार शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद अपने साथ सैकड़ो बारातियों को लेकर पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह करवा दिया ।

बीती रात दोनों के निकाह के बाद अब  भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाकिस्तान दौरे से लोगो की उम्मीद लगी है.इस शादी मे जिले सम्मानित नागरिकों के साथ भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु भी मौजूद थे सभी ने दूल्हे के पिता को शादी की मुबारकबाद दिया l 

तेहरवीं भोज का किया बहिष्कार

0
तेहरवीं भोज का किया बहिष्कार
तेहरवीं भोज का किया बहिष्कार

शोक सभा का आयोजन कर तेहरवीं भोज का किया बहिष्कार

जौनपुर: जनपद के मातापुर मोहल्ले में राजेश पटेल के बड़े भाई कमलेश पटेल का देहांत दिनांक 5अक्टूबर 2024 को हो गया था,समाज में फैली कुरीति तेरहवीं भोज का बहिष्कार करते हुए दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को राजेश पटेल ने स्वर्गीय कमलेश पटेल की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें समाज के अनेकों गणमान्य सज्जनों ने उपस्थित होकर कमलेश पटेल के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया|इस श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में अरविन्द सिंह पटेल जिलाध्यक्ष सरदार सेना,डॉ चंद्रेश पटेल, दीपक कुमार पटेल,ईo शिवमुरत,डॉ कृष्ण कुमार मिश्र, राजेश कुमार, लव कुश पटेल, हेमंत कुमार आदि लोगों ने इस कुप्रथा पर प्रकाश डालते हुए तेरहवीं भोज न करने और ना खाने की बात कही l

आगे वक्ताओं ने इस प्रथा से पीड़ित परिवार पर पड़ने वाले ब्यय को बचाने हेतु बंद करने पर बल दिया lअंत में पौध रोपड़ कर दो मिनट मौन रख कर मृतक के प्रति सम्मान प्रकट किया गया lसाथ ही सामाजिक कुरीति तेरहवीं भोज के बहिष्कार पर राजेश पटेल ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था को वास्तव में बन्द होना चाहिए क्यों कि मृतक के परिवार पर यह एक आर्थिक बोझ है|श्रद्धाजंलि सभा में मनीष पटेल,राकेश यादव,अंकित सिंह, राकेश पटेल,मनोज पटेल,सुरज पटेल,जावेद अन्सारी,राजेश पटेल,कौशल पटेल,दिवाकर पटेल ,राकेश पटेल के साथ-साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे|कार्यक्रम का संचालन शरद पटेल ने किया|

पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा

0
पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा
पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा

दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर कब्जे से 2 लाख 40 हजार किया बरामद

खेतासराय (जौनपुर) पुलिस ने मानी खुर्द गांव के पास पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई लूट का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लूट में शामिल दोनों आरोपियों को बरंगी बेसों नदी के पास से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट के दो लाख 40 हजार रुपए, लूट में प्रयुक्त बाइक, तमंचा व अन्य सामान बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया। पांच दिन पहले 14 अक्तूबर को मानीकला स्थित केएसके पेट्रोल पंप का कर्मचारी नीरज यादव तीन लाख 55 हजार 850 रुपए बैग में रखकर सीमावर्ती फुलेश दीदारगंज आजमगढ़ स्थित यूबीआई की शाखा में जमा करने जा रहा था। मानी खुर्द गांव के पास पीछा कर रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद से पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने में लग गई थी। घटना के पांचवें दिन लूट खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बरंगी प्रतापनगर बेसों नदी के पास दोनों लुटेरों के होने की मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों आरोऊको गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में एक बदमाश ने अपना नाम संतोष कुमार यादव उर्फ दारा यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी कादनपुर, दीदारगंज और दूसरे बदमाश ने इसी गांव का निवासी शुभम यादव पुत्र केदार यादव बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी संतोष कुमार यादव ने बताया कि ट्रक का किश्त जमा न हो पाने के कारण उसने गांव के शुभम यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। लूटे गए रुपए में से 49-49 हजार रुपए सहज जनसेवा केंद्र से अपने खाते में डलवाया। 17-18 हजार रुपए खर्च कर दिए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, ईश्वर कुमार, नफीस अहमद व अन्य कांस्टेबल शामिल रहे।

JAUNPUR NEW : JRF में कुँवर विक्रांत सिंह का हुआ चयन,गांव में बांटी गई मिठाई