Home Blog Page 213

मेरा भारत की प्रथम वर्षगाँठ पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0
मेरा भारत की प्रथम वर्षगाँठ पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
मेरा भारत की प्रथम वर्षगाँठ पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

शाहगंज : भारत सरकार एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशानुसार मेरा भारत की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर ये दिवाली मेरा भारत वाली थीम पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले किया गया।

जिसमें प्रथम दिवस सेवा से सिखो कार्यक्रम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ रफ़ीक़ फारूकी के मार्गदर्शन में अस्पताल परिसर में महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं द्वारा रोगियों की सेवा, दवा वितरण एवं पर्चा बनाना आदि कार्य किया गया।तथा स्थानीय मार्केट में व्यापारी सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। द्वितीय दिवस को हेडकंस्टेबल यातायात सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जेसीज चौराहे पर स्वयं सेविकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों एवं ट्रैफिक कंट्रोल का भी अनुभव प्राप्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाक्टर नूर तलअत, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर शिवाजी सिंह,डॉ अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, डॉ आनन्द कुमार सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

यूरोप एशिया चैंपियनशिप में वैष्णवी ने जीता कांस्य पदक

0
यूरोप एशिया चैंपियनशिप में वैष्णवी ने जीता कांस्य पदक
यूरोप एशिया चैंपियनशिप में वैष्णवी ने जीता कांस्य पदक

अंतरराष्ट्रीय यूरोप एशिया चैंपियनशिप में वैष्णवी ने जीता कांस्य पदक


जौनपुर। एशियाई देश येरीवन आर्मेनिया में 16 से 23 अक्टूबर तक कूड़ो  की अंतरराष्ट्रीय यूरोप एशिया चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। भारतीय दल को वैष्णवी सिंह असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। जापान व रसिया के खिलाड़ियों को शिकस्त दी। भारत के हेड कोच एवं कूड़ो एशिया के महासचिव हान्शी मेहूल वोरा के नेतृत्व में भारतीय दल अर्मेनिया गया था। अंतरराष्ट्रीय कूड़ो जगत में वैष्णवी ने भारत के लिए मेडल लाकर अपने राज्य उत्तर प्रदेश व जिला जौनपुर का नाम रोशन किया।


कूड़ो  एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मो. एजाज खान व सेक्रेटरी विजय कसेरा के निर्देशन में कु. वैष्णवी कुडो का प्रशिक्षण ले रही है। उल्लेखनीय है कि कूड़ो  मार्शल आर्ट को राष्ट्रीय खेल के रूप में भारत सरकार की मान्यता प्राप्त है। वैष्णवी जौनपुर जिले की नाहरमऊ टिकरा गांव की निवासी है। इस मेडल का श्रेय को अपने कोच मोहम्मद एजाज खान व विजय कसेरा एवं अपने पिता संजय सिंह को देती हैं। वैष्णवी सेकंडडेन ब्लैक बेल्ट है। 5 इंटरनेशनल एवं पिछले 10 साल से नेशनल चैंपियन है। वैष्णवी की शानदार जीत पर राष्ट्रीय कूड़ो  संघ के चेयरमैन एवं बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, फिल्म जगत के जॉन अब्राहम, भारत के हेड कोच हान्शी मेहूल वोरा ने एवं कई खेल व फिल्म जगत की हस्तियों ने वैष्णवी को एवं भारतीय दल को शुभकानाएं दी।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला 7.13 करोड़ का शोध अनुदान

0
स्वीकृति पत्र के साथ कुलपति वंदना सिंह एवं परिसर के शिक्षक
स्वीकृति पत्र के साथ कुलपति वंदना सिंह एवं परिसर के शिक्षक

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,ऊर्जा के क्षेत्र में शोध के लिए डीएसटी,भारत सरकार ने जारी किया पत्र

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रतिष्ठित प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस (DST-PURSE) अनुदान प्रदान किया है। यह अनुदान ऊर्जा के क्षेत्र में शोध के लिए प्रदान किया गया है।इस वर्ष  यह अनुदान  पाने वाला यह प्रदेश का अकेला विश्वविद्यालय है। इस उपलब्धि से  विश्वविद्यालय में दिवाली पूर्व खुशी का माहौल  है। यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो  वैज्ञानिक अनुसंधान को एक नई दिशा देगा।

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने वाला और उत्तर प्रदेश को विज्ञान एवं नवाचार में अग्रणी स्थान पर स्थापित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय का डीएसटी परियोजना पर्स के लिए चयन इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और ज्ञान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।यह  विश्वविद्यालय ही नहीं अपितु  पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।इस अनुसन्धान से  सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ऊर्जा, और उन्नत बैटरी प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक शोध होगा। यह स्थायी ऊर्जा के क्षेत्र में समकालीन चुनौतियों का समाधान करने में सहायक होगा ।उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूर्व  प्रदेश में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं लखनऊ विश्वविद्यालय  यह विशेष सम्मान प्राप्त हुआ  है।

मार्च 2024 में भारत के लगभग 100 विश्वविद्यालयों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत सरकार को परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किया था जिसके  व्यापक मूल्यांकन के बाद  अगस्त 2024 में कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में डॉ.  धीरेन्द्र चौधरी, डॉ. काजल डे  तथा  प्रो. गिरिधर मिश्र को   नई दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में पर्स  परियोजना प्रबंधन बोर्ड के समक्ष  इस परियोजना प्रस्ताव की प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला 7.13 करोड़ का शोध अनुदान
Ad .NEW CHANDAN JEWELLERS JAUNPUR

अनुदान की प्राप्ति की सूचना प्राप्त होने पर  कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने परियोजना समन्वयक डॉ. धीरेंद्र के. चौधरी, उप समन्वयक डॉ. काजल डे, परियोजना क्रियान्वयन समिति  एवं   विश्वविद्यालय के समस्त  शिक्षकों को बधाई दिया है। स्वीकृति  पत्र प्राप्ति  के अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार,वित्त अधिकारी संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो.मानस पाण्डेय,प्रो. अजय द्विवेदी,प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो. राजेश सिंह,प्रो. संदीप सिंह,प्रो. अशोक श्रीवास्तव,प्रो. रजनीश भास्कर,प्रो. प्रमोद यादवा,प्रो.मुराद अली,प्रो.राज कुमार, प्रो.मिथिलेश सिंह,प्रो. रवि प्रकाश,डॉ. विक्रांत भटेजा,डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ. संजीव गंगवार,डॉ. सुजीत चौरसिया,डॉ. नीरज अवस्थी,उप कुलसचिव अमृतलाल,बबिता सिंह,अजीत प्रताप सिंह सहित शिक्षक उपस्थित रहे ।

विधायक सांसद निधि के दुरुपयोग पर,मंत्री एके शर्मा हुए नाराज  

0
विधायक सांसद निधि के दुरुपयोग पर,मंत्री एके शर्मा हुए नाराज  

जौनपुर : मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग, उ0प्र0, प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।


विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान ट्रांसफार्मर, विद्युत सम्बन्धी कार्य के लिए सांसद और विधायकगण की निधि से दिये गये बजट के सन्दर्भ में कार्य में प्रगति न लाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से विधायक सांसद निधि की राशि का सदुपयोग न किये जाने पर कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि लोगो की विद्युत सम्बन्धित समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही करे,ट्रासफार्मरों की क्षमतावृद्धि करें, जर्जर पोल तथा तारों को बदले तथा बकाये बिजली बिल के कारण आमजनमानस का विद्युत कनेक्शन तत्काल न काटे जाये अपितु जमा कराने के प्रयास किये जाए। गलत बिल किसी भी दशा में निर्गत नही होने चाहिए। मा0 विधायक मडियाहूं डॉ0 आर के पटेल द्वारा 04 विद्युत घर बनाए जाने की मांग की गयी।


प्रभारी मंत्री कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवादहीनता नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारियों के फोन में जनप्रतिनिधियों का फोन नंबर अवश्य फीड रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि विद्युत व्यवस्था में सुधार लाये सख्त निर्देश दिया कि अगली बैठक तक सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नगर विकास की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी निकायों में साफ सफाई कराई जाए,आगामी त्यौहारों को देखते हुए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां कर ली जाए। शहर में गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।

विधायक सांसद निधि के दुरुपयोग पर,मंत्री एके शर्मा हुए नाराज  


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि धान खरीद केंद्र जनप्रतिनिधियों की सहमति प्राप्त कर बनाए जाए। खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसानों को खाद उपलब्ध रहे उन्हें समस्या न हो।उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए पिछले सालों में फल, फूल के खेती में कितनी प्रगति हुई हैं इसके संबंध में जानकारी जिला उद्यान अधिकारी से ली और कहा कि जनपद में अपार संभावना है और इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बदलापुर में स्कूल की महिलाओ को किया गया जागरूक

0
Ad .NEW CHANDAN JEWELLERS JAUNPUR

जौनपुर :थाना बदलापुर में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मिशन शक्ति के तहत स्कूल की महिलाओ को किया गया जागरूक जनपद के थाना बदलापुर में पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी के द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को जागरूक किया तथा उनकी समस्याओ पर भी वार्ता की। मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव, सहनोडल महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन क्षेत्राधिकारी शाहरूख खान व क्षेत्राधिकारी l

बदलापुर में स्कूल की महिलाओ को किया गया जागरूक

प्रतिमा वर्मा व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय व थाना बदलापुर में नियुक्त लगभग 36 महिला कर्मचारियो द्वारा माउन्ट लीट्रा पब्लिक स्कूल फहेजगंज थाना बदलापुर व एनपीएस पब्लिक स्कूल बरौली थाना बदलापुर की छात्राओ के साथ सभा/गोष्ठी करके लगभग 130 महिलाओंबालिकाओं को जागरूक किया गया व समस्त हेल्पलाइन नं0 1090, 112, 1930, 108, 102, 181, 1076 से अवगत कराया गया एवं  साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताते हुए मिशन शक्ति के पम्पलेट प्रदान किया गया।

धान खरीद केन्द्र के सम्बन्ध में शिकायतें मिलने पर कार्यवाही की जायेगी,डीएम 

0
धान खरीद केन्द्र के सम्बन्ध में शिकायतें मिलने पर कार्यवाही की जायेगी,डीएम 
धान खरीद केन्द्र के सम्बन्ध में शिकायतें मिलने पर कार्यवाही की जायेगी,डीएम 

जौनपुर:जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में धान खरीद के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी धान खरीद केंद्र में मानक के अनुसार आवश्यक तैयारियां कर ले, किसान जब भी क्रय केन्द्र पर आये तो उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, केंद्र प्रभारी किसानों से विनम्रता पूर्वक बातें करते हुए उनके धान की खरीद करे।

यदि सोशल मीडिया या अखबार में किसानों द्वारा केन्द्र प्रभारियों के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त होती है सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। गत वर्ष के डिफाल्टर राइस मिलों को विभाग से संबद्ध न किया जाए। क्रय केन्द्रों पर बैनर पोस्टर के माध्यम से किसानों से धान क्रय के सम्बन्ध में सम्पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये। क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद 01 नवंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। धान का समर्थन मूल्य (सामान्य धान 2300 रुपए प्रति कुन्तल) ग्रेड ए का 2320 रुपए मूल्य निर्धारित किया गया है। धान क्रय में पारदर्शिता एवं किसानों के बेचे गए धान के मूल्य के त्वरित भुगतान हेतु पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रयागराज उपेन्द्र शाण्डिल्य ने किया निरीक्षण 

0
एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रयागराज उपेन्द्र शाण्डिल्य ने किया निरीक्षण 
एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रयागराज उपेन्द्र शाण्डिल्य ने किया निरीक्षण 

शाहगंज [जौनपुर] शाहगंज सीमा से सटे विश्वनाथ इण्टर कालेज कलान। में एन सी सी का प्रशिक्षण शिविर चल रहा हैं जिस मे ब्रिगेडियर उपेन्द्र शाण्डिल्य का स्वागत 18 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए के सिंह और बटालियन के एडमिन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव ने किया। दौरे के दौरान ब्रिगेडियर उपेन्द्र शांडिल्य को एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। ब्रिगेडियर उपेन्द्र शाण्डिल्य ने शिविर में बनाए गए प्रशिक्षण और अनुशासन के उच्च मानकों के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की और कहा मेरे अधीन जितने भी विद्यालय हैं उनमें सबसे अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर और व्यवस्था वाला विद्यालय श्री विश्वनाथ इण्टर कालेज कलान सुल्तानपुर है।

ब्रिगेडियर ने यूनिट की प्रशिक्षण गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया, कैडेटों के अनुशासन को देखा और कैडेटों के साथ बातचीत की। कमांडिंग ऑफिसर द्वारा कमांडर को शिविर में आयोजित प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में अपने संबोधन में, ब्रिगेडियर उपेन्द्र शांडिल्य ने कैडेटों के साथ जुड़ने और शिविर के उनके अनुभवों पर चर्चा करने का अवसर लिया और विभिन्न एनसीसी गतिविधियों और युवा व्यक्तियों के चरित्र और मूल्यों को आकार देने में एनसीसी के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने कैडेटों में नेतृत्व के गुण और जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए यूनिट के प्रयासों की भी सराहना की।ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कैडेटों के द्वारा ड्रिल, फायरिंग, फार्मेशन आदि का प्रदर्शन किया गया और साथ ही ब्रिगेडियर ने मार्चपास्ट की सलामी ली गई। ब्रिगेडियर ने एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के साथ बातचीत की और एनसीसी के विस्तार और विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए एनसीसी को एनसीसी करने से मिलने वाले लाभ की चर्चा की और साथ ही सन्देश दिया कठिन परिश्रम और अनुसासन में रहने की सीख दिया।इस अवसर पर उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रबंधक श्री शशिप्रकाश सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर आशुतोष सिंह के अतिरिक्त कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार सिंह, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव, सूबेदार मेजर इकबाल सिंह, कैप्टन राकेश कुमार तिवारी, कैप्टन विनोद कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार मिश्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार सिंह एवं सेकंड ऑफिसर दिग्विजय सिंह यादव उपस्थित रहे।

राज कालेज जौनपुर में अंतरमहाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न

0


राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयि ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न । प्रतियोगिता में कुल 12 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर प्रथम , पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय, राज कॉलेज जौनपुर तीसरा स्थान प्राप्त किया । खिलाड़ियों का चयन विभिन्न भार वर्गों में किया गया
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिलाकीड़ा अधिकारी डॉक्टर अतुल सिंह रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम जी ने किया ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ लाल साहब यादव ने किया । अंत में सभी के प्रति आभार आयोजन सचिव डॉक्टर अखिलेश कुमार गौतम व डा मनोज वत्स ने सभी के प्रति व्यक्त किया। निर्णायक के भूमिका में अरशद रजा अब्दुल मलिक खान, उमेश केसरी ,आनंद कुमार ,उमेश गुप्ता विपुल कुशवाहा पर्यवेक्षक की रामधारी राम अमित कुमार सिंह भूमिका में रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे भवदीय सुधाकर शुक्ला आर एस के डी पी जी कालेज जौनपुर ।

बंद कमरे में 20 वर्षीय युकक ने फांसी लगाकर दी जान

0
फोटो- मृतक उमेश यादव

जौनपुर। बीमारी से पीड़ित 20 वर्षीय युकक ने फाँसी लगाकर दी जान मड़ियाहू थाना क्षेत्र के बेलवा गांव मे बीती रात्रि एक दुखद घटना घटना घट गई।

जहां उक्त गांव निवासी उमेश यादव उर्फ बुदुल (20) वर्ष पुत्र शिवआसरे गुरुवार yu की रात अपने मकान के कमरे में गाटर के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी मडियाहूं विवेक सिंह ने बताया कि मृतक एक सप्ताह पहले मुंबई से आया था वह एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

श्रीराम कथा में नवधा भक्ति का प्रसंग सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

0
श्रीराम कथा में नवधा भक्ति का प्रसंग सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रहे पांच दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन काशी से पधारे मानस कोविद डॉ.मदन मोहन मिश्र के मुखारबिंद से ज्ञान, भक्ति व वैराग्य की अविरल गंगा प्रवाहित हुई।मानस कोविद ने नवधा भक्ति का मार्मिक प्रसंग सुनाकर भगवत्प्रेमियों व श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


उन्होंने शबरी को भक्ति की पराकाष्ठा बताया। कहा कि यदि हमारे हृदय में मां शबरी जैसी निश्चल व निष्काम भक्ति का भाव होगा तो ईश्वर हमें एक न एक दिन जरूर दर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में भक्ति की शुरुआत सत्संग से ही होती है। सत्संग से ही मानव में विवेक जाग्रत होता है। मानस मर्मज्ञ ने कहा कि सत्संग ईश्वर की कृपा से ही सुलभ होता है। कहा कि शबरी ने भक्ति की जो मिसाल पेश की वह किसी के भी हृदय में प्रेमा भक्ति का संचार करने में सर्वथा सक्षम है, इसमें लेशमात्र भी संदेह नहीं है। कहा कि प्रभु को जाति-पांति,अमीरी-गरीबी, कुल, धर्म, बड़ाई एवं चतुराई इन सबसे परे मनुष्य सबसे प्रिय है। नव में से किसी भी एक प्रकार की भक्ति वाला मनुष्य भगवान को अति प्रिय है।

पं. अखिलेश चंद्र पाठक ने अयोध्याकंड के कथा प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब देवासुर संग्राम हुआ था तब राजा दशरथ देवों की तरफ से युद्ध लड़ रहे थे ये संग्राम देवों और असुर शंबासुर के बीच हो रहा था। इस युद्ध में राजा दशरथ की सारथी कैकेई बनी थीं। तब युद्ध में राजा दशरथ शस्त्र लगने की वजह से घायल हो थे। उनके प्राणों की रक्षा केकई ने की थी। राजा दशरथ ने कैकेई से खुश होकर दो वरदान मांगने को कहा था।कैकेई के वर उस महान कार्य के निमित्त बने जो प्रभु श्रीराम को रावण के वध के रूप में किया। उन्होंने कहा कि भगवान की लीला के पीछे संपूर्ण सृष्टि का कल्याण निहित होता है।