Home Blog Page 216

JAUNPUR NEWS:कोर्ट के आदेश पर खुला सील दुकान का ताला

0
JAUNPUR NEWS:कोर्ट के आदेश पर खुला सील दुकान का ताला
JAUNPUR NEWS:कोर्ट के आदेश पर खुला सील दुकान का ताला

JAUNPUR NEWS (जौनपुर) खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बाजार में बीते एक वर्ष पूर्व एक घटना घट गई थी जिसमें स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग खुटहन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक के द्वारा टीम गठित कर क्लीनिक को सीज कर ताला लगा दिया गया था जिसमें मकान मालिक ने कोर्ट में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में वाद दाखिल कर कहा कि रोहित पूत्र रजई विश्वकर्मा ने दुश्मनी वस खुटहन थाना में एफ आई आर दर्ज कर दुकान को बंद करवा दिया है कोर्ट ने मामले संज्ञान में लेते हुए एक निजी कंपनी कै फूड प्रोडक्ट्स के क्षति होने से बचाव व रख रखाव व वितरण हेतु कृष्ण कान्त पुत्र लक्ष्मी कांत के पक्ष में आदेश देते हुए क्लीनिक का ताला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन के स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को ताला खोलने हेतु निर्देशित कर आख्या मांगी। वहीं खुटहन स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक रोहित लाल ने पुलिस के साथ विडियो ग्राफी कराते हुए ताला खुलवाकर आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स को बाहर निकलवाया।

यह भी पढ़े : चार महीने से वेतन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, शिक्षक

चार महीने से वेतन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, शिक्षक

0

प्रबन्धक शिक्षकों से माँग रहा वेतन के बदले रिश्वत, त्रासदी झेलने के लिए मजबूर टीचर

शाहगंज ( जौनपुर ) चार महीने से वेतन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं शिक्षक, त्रासदी झेलने के लिए मजबूर। जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्गूपुरकला के शिक्षकों व कार्यरत कर्मियों कों जून महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह की हठवादिता और पैसे की माँग से कर्मचारियों को चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वीडियो में पैसे माँग और लिखित पैसे की माँग से यह कह सकतें है भ्रष्ट प्रबन्धक है,पैसे न देने पर प्रबन्धक द्वारा कारण बताओं नोटिस और निलम्बित करने की धमकियां देते है, शिक्षक चार महीने का लंबा समय बीत जाने के बाद भी वेतन के लिए भटक रहे हैं. ज़िम्मेदारों को प्रबंधक के खिलाफ शिकायती पत्र देने के बाद भी शिक्षकों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है.प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह के अगुवाई में सभी कर्मियों ने सोमवार को जिलाधिकारी दिनेश चंद से लिखित शिकायत के माध्यम से प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा किए जा रहें मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के सम्बंध में अवगत कराया, उनका कहना है कि वेतन में देरी भ्रष्टाचार की वजह से लटकी हुई है।

त्रासदी झेलने के लिए मजबूर शिक्षक और सभी कर्मी, उन्होंने कहा कि इन दिनों अपने बूढ़े माता-पिता की दवा, बच्चों की पढ़ाई का खर्च बाकी रखकर जिस त्रासदी को झेलने के लिए मजबूर हैं, उनकी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते हैं।

प्रधानाध्यापक का कहना है कि वेतन बिल पर हस्ताक्षर कराने के लिए प्रबंधक के पास भेजा गया था, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने के बदले सभी कर्मचारियों से पैसे की मांग की गई, जो सभी कर्मी देने में असमर्थ है। जिसको लेकर जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, परंतु अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज बसंत शुक्ला ने बताया कि इस मामले जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है रिपोरी आने पर संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

पूर्वांचल विश्व विद्यालय के शिक्षक की नही होगी गिरफ्तारी,कोर्ट ने लगाई रोक

0

अश्लील हरकत मामले पर पूर्वांचल विश्व विद्यालय के शिक्षक की गिरफ्तारी पर लगी रोक


जौनपुर। छात्रा से अश्लील बात करने के आरोपी डॉ सुधीर उपाध्याय की रूस यात्रा डिस्टर्ब करने के लिए रचा गया था षड्यंत्र, उच्च न्यायालय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अवकाश के दिनों में लिया संज्ञान डॉ सुधीर उपाध्याय की गिरफ्तारी पर लगाया रोक।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ०सी०बी० पाठक ने बताया कि डॉ० सुधीर के प्रकरण को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने गंभीरता से लेते हुए डॉ सुधीर उपाध्याय के गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, शिक्षक संघ ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए अपने ज्ञापन में जिस षड्यंत्र का जिक्र किया था उसे प्रथम दृष्टया माननीय उच्च न्यायालय ने भी स्वीकार करते हुए इस पर मुहर लगा दी है और यह माना है कि डॉ० सुधीर के विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर रूस यात्रा को डिस्टर्ब करने के लिए ही उन्हें फंंसाया गया है बावजूद इसके डॉ० सुधीर जांच में पूरा सहयोग करेंगे। 

शिक्षक नेता डॉ प्रवीण सिंह ने कहा है कि पुलिस कप्तान से एक बार पुनः मांग करता हूं कि डॉ० सुधीर की पत्नी ने जिस षड्यंत्र की ओर अपने जारी वीडियो में इशारा किया था उन सब की सीडीआर खंगाली जाए, जिससे पूरे प्रकरण में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। डॉ०सुषमा मिश्र ने कहा कि चूंकि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और माननीय उच्च न्यायालय भी पूरे प्रकरण को अपने संज्ञान में ले लिया है ऐसे में अब विश्वविद्यालय के आंतरिक जांच का कोई बहुत मतलब नहीं है और ना ही विश्वविद्यालय के पास ऐसे संयंत्र हैं ,जो लगाए गए आरोपों की जांच कर सके। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ सुशील मिश्र ने कहा है कि हम पूरे प्रकरण पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और जिस प्रकार से एक शिक्षक को मीडिया ट्रायल कर बदनाम किया गया है उस पर हम चुप नहीं बैठेंगे हमें पूरा भरोसा है कि डॉ सुधीर इस अग्नि परीक्षा में पास होंगे और सभी जांचों में वह निर्दोष साबित होकर हम सबके बीच में पुनः अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिक्षक संघ की जिला महामंत्री डॉ०पारुली सिंह ने कहा कि डॉ सुधीर एक योग्य शिक्षक हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय का नाम देश-विदेश में रोशन किया है, उन्हें बदनाम करने की साजिश शिक्षक संघ कामयाब नहीं होने देगा।

दो दशकों से गीत संगीत के साथ पांडाल में विराजती है,मां अम्बे

0

बीते दो दशकों से गीत संगीत के साथ पांडाल में विराजती है मां अम्बे

मडियाहू ( जौनपुर) मेरा गांव मेरा देश समूह के सौजन्य से मड़ियाहूँ तहसील के अंतर्गत तरती न्याय पंचायत दीपापुर गांव में जय मां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा करीब 24 वर्षो से पंडाल लगाया जा रहा है उसी कड़ी के तहत इस वर्ष भी नव देवी दुर्गा ,सरस्वती माता ,लक्ष्मी माता, कार्तिकेय व गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित किया गया है । सायं कालीन आरती में विभिन्न कलाकारों द्वारा आरती गायन और संगीत कार्यक्रम किया जा रहा है । इसमें भक्तों का ऐसा ताता लगा रहा था कि भक्तो का रेला थमता ही नही । गांव के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडाल के सजाने और संवारने में अथक प्रयास कर झाँकी को तैयार किया जा रहा है । माँ के स्वरूप झाँकी की तरती न्याय पंचायत मे ही नही बल्कि दूर -दूर तक काफी चर्चा परिचर्चा हो रही है । महिलाओ ,बुजुर्ग व्यक्तियों दिव्याङ्गों एवं बच्चों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है ।


सुरक्षा की दृष्टिगत पंडाल के आस पास सिविल परिधान मे विशेष समूह के सदस्यों को लगाया जा रहा है । उक्त के प्रयोजन मे उमेश दुबे , राकेश दूबे ,आनंद कुमार मिश्र, पंकज कुमार मिश्र, अंशु दुबे, प्रदीप तिवारी , शैलेश दुबे ,हर्ष मिश्र , रविंद्र तिवारी , पवन पांडेय , दीपक मिश्र, किशन , आदर्श , आंसू ,प्रिन्स , कौशलेंद्र, धनंजय ,दिनेश चंद्र मिश्र,राधेश्याम मिश्र, विनय मिश्र, कमलेश पांडे,प्रशांत,कुलदीप ,विकास मिश्रा ,गौरांग, शानू ,तरुण ,इंदल, लालू ,सोनू ,विशाल समेत समस्त ग्रामवासियो के विशेष सहयोग से निर्बाध रूप से कार्यक्रम का संचालन हो रहा है ।

खुटहन: गोबरहा गांव के जाँच की तिथि तेरहवीं के चलते परिवर्तित 

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

पति के मामा की तेरहवीं के चलते खुटहन ब्लाक के गोबरहा गांव की जाँच की तिथि परिवर्तित 

 
जौनपुर : पति के मामा की तेरहवीं के चलते  जाँच की तिथि परिवर्तित सौरभ गिरी पुत्र पारसनाथ गिरी, निवासी ग्राम पंचायत-गोबरहा, विकास खण्ड-खुटहन  द्वारा ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत-गोबरहा, विकास खण्ड-खुटहन के विरूद्ध जॉच कराये जाने हेतु शपथ-पत्र युक्त शिकायती प्रार्थना-पत्र 11 जून  के क्रम में जिला विकास अधिकारी को प्रारम्भिक जॉच किये जाने हेतु जॉच अधिकारी नामित किया गया है। जिसके क्रम में इस कार्यालय के पत्र द्वारा खण्ड विकास अधिकारी के ग्राम पंचायत-गोबरहा मे ग्राम प्रधान के विरूद्ध शिकायत के संबंध में जॉच हेतु तिथि 08 अक्टूबर  को अपरान्ह् 02.00 बजे निर्धारित की गयी थी।

प्रिन्सी यादव, ग्राम प्रधान-गोबरहा, विकास खण्ड-खुटहन जौनपुर के आवेदन पत्र 07 अक्टूबर 2024 द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके पति के मामा की तेरहवी है, तथा उन्हें पूरे परिवार के साथ उस तेरहवीं में रहना है। 08 अक्टूबर 2024 की तिथि संशोधित करने का अनुरोध किया गया है। तदक्रम में 08 अक्टूबर  को अपरान्ह 02.00 बजे निर्धारित जॉच स्थगित करते हुए अग्रिम संशोधित जॉच की तिथि  जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में15 अक्टूबर अपरान्ह 02.बजे निर्धारित की जाती है।

विकसित भारत 2047 शीर्षक पर विद्वानों ने प्रकट किया विचार 

0
विकसित भारत 2047 शीर्षक पर विद्वानों ने प्रकट किया विचार 
विकसित भारत 2047 शीर्षक पर विद्वानों ने प्रकट किया विचार 

JAUNPUR NEWS :तिलकधारी महाविद्यालय में शिक्षक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में “भारतीय ज्ञान परंपरा और विकसित भारत :2047” शीर्षक पर आयोजित एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी के मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर आर. पी.पाठक (डीन शिक्षा संकाय) लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली रहे ।वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने अपने उदबोधन में बताया कि प्रो० पाठक एक उच्च चिंतक,लेखक हैं। आपने अब तक राष्ट्रीय स्तर के लगभग 120 पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है और लगभग दो दर्जन पुस्तक अभी भी प्रकाशनार्थ प्रेस में है ।

आप भारत सरकार के विभिन्न समितियों के सम्मानित सदस्य होने के साथ साथ आप वर्तमान भारतीय परिवेश में परंपरागत भारतीय शिक्षा मूल्य के उल्लेखनीय विचारक के रूप में स्थापित है। अपने व्याख्यान में प्रोफेसर आर. पी.पाठक ने भारतीय वांग्मय में निहित ज्ञान परंपरा को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया, आपने बताया किस प्रकार से हमारे वैदिक कालीन शिक्षा व्यवस्था में श्रवण,मनन और निर्देशन के द्वारा सशक्त ज्ञान परंपरा जीवंत रूप से संचालित होती रही। भारतीय ज्ञान परंपरा में शास्त्रार्थ, वेदांग, उपनिषद, आरण्यक, ब्राह्मण, श्रुति, स्मृति, पुराण, काव्य, महाकाव्य, षड्दर्शन की प्रभावशाली एवं सशक्त ज्ञान परंपरा निरंतर प्रवाह में रही है। ज्ञान सिर्फ मानसिक विकास तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि आचार-विचार एवं व्यवहार में थी। आधुनिक चिकित्सा, विज्ञान, साहित्य में भारतीय परंपरा में निहित मूल्य एवं ज्ञान को सम्मिलित कर भारत किस प्रकार एक विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व का नेतृत्व कर सकता है इसको आपने बड़े सहज ढंग से रेखांकित किया। प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान आज भी पूरे विश्व मे प्रासंगिक है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्राचार्य प्रो० समर बहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय चिंतन-दर्शन एक जीवन पद्धति है, जो आधुनिक जीवन में अत्यंत प्रासंगिक है। भारतीय परंपरा में निहित संस्कृति, धर्म और आचरण आधुनिक शिक्षा के आधारभूत स्तंभ हैं। जिनका अनुसरण कर भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बन सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो० सुधान्शु सिन्हा ने कहा कि भारतीय परंपरा में प्रकृति में उपस्थित सभी जीव कुछ न कुछ हमको शिक्षा प्रदान करते हैं। दत्तात्रेय ने कुल 24 गुरुओं का उल्लेख किया है। मुख्य अनुशास्ता प्रोफेसर रीता सिंह ने विविध उद्धरणों द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। प्रो.श्रद्धा सिंह ,डॉ अरविंद कुमार सिंह , डॉ प्रशांत कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये अतिथियों का आभार डॉ सीमांत कुमार राय एवं संचालन डॉ वैभव सिंह ने किया कार्यक्रम में शिक्षक- शिक्षा संकाय के डॉ० वन्दना शुक्ला, डॉ० गीता सिंह ,डॉ० सुलेखा सिंह ने द्वितीय सत्र का संचालन किया। इस अवसर पर शोध छात्र, बी०एड्० एवं एम०एड्० के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय शाहगंज में सिखाई स्काउट की बारीकियां

0
शाहगंजकस्तूरबा गांधी विद्यालय में सिखाई स्काउट की बारीकियां
शाहगंजकस्तूरबा गांधी विद्यालय में सिखाई स्काउट की बारीकियां

शाहगंज : योगी नाथ तिराहा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन बालिकाओं को स्काउट की बारीकियां से अवगत कराया गया। जिसका शुभारंभ वार्डन एकता नीलम ने मां शारदे को याद करते हुए शुभारंभ किया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शाहगंज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन चल रहा है। शिविर के दूसरे दिन बालिकाओं को स्काउट की बारीकियां से अवगत कराया गया। शिविर में सभी बालिकाओं द्वारा उत्साह से भाग लिया गया।

शिविर के शुभारंभ में वार्डन एकता नीलम ने कहा कि स्काउट जीवन जीने की विषम परिस्थितियों में कला सिखाता है। विद्यालय की स्काउट गाइड प्रशिक्षिका किरण मौर्य ने स्काउट गाइड प्रतिज्ञा तथा सामान्य आधारभूत स्काउट गाइड नियमों की जानकारी दी। विद्यालय की सभी बालिकाओं को अलग-अलग ग्रुप मोर सूर्य पौधा आदि ग्रुप में विभाजित किया गया था। जिसके अनुसार पुनः विभिन्न टोलियों का निर्माण का किया गया। उक्त शिविर में मुख्य अतिथि एवं स्काउट प्रशिक्षक शिव कुमार प्रजापति ने बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की गांठे लगाना स्काउट गाइड तालियां प्राथमिक चिकित्सा की पूर्ण जानकारी दी। उक्त अवसर पर दीपक सिंह, खेल अध्यापिका अल्पना सिंह सहित समस्त शिक्षिका मौजूद रही।

जौनपुर मण्डल का पोस्टमास्टर जनरल ने किया वार्षिक निरीक्षण

0
जौनपुर मण्डल का पोस्टमास्टर जनरल ने किया वार्षिक निरीक्षण
जौनपुर मण्डल का पोस्टमास्टर जनरल ने किया वार्षिक निरीक्षण

पोस्टमास्टर जनरल ने दिए आवश्य दिशा-निर्देश

JAUNPUR NEWS : जौनपुर मण्डल के डाक अधीक्षक कार्यालय का शुक्रवार,शनिवार एवम रविवार को वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया । कर्नल विनोद कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि जौनपुर मंडल के वार्षिक निरीक्षण में हमने सभी ब्रांचों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में माननीय पोस्टमास्टर जनरल के द्वारा जौनपुर के हेड पोस्ट का विजिट भी किया गया। जो भी छोटी मोटी कमी पाई गई है। उसको ठीक करने का निर्देश दिया गया है। जिसमे आधार कार्ड बनवाने को लेकर अधिक भीड़ को देखते हुए डाक अधीक्षक को आधार काउंटर की संख्या बढ़ाने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया । इसके साथ ही डिजिटल लाइव क्यू मैनजेमेंट सिस्टम लगाए जाए पर भी जोर दिया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सर्विस दिया जा सकें एवम बिना भीड़ भाड़ का जनता का काम आसानी हो सकें एवम सरकार की चल रही तमाम योजनाएं का सीधा लाभ आम लोगो को मिल सके ।


इसी क्रम में कर्नल विनोद कुमार के द्वारा बताया गया कि हम लोग 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह सेलिब्रेशन करने जा रहे है। जिसमें 7 अक्टूबर को मेल डे, व पार्सल डे का नाम रखा गया है। अपने एक्सपोर्टर भाइयों को बुलाएंगे और उनके साथ चर्चा करेंगे। अपनी सेवा से और बेहतर कैसे बना सकते है। इसी प्रकार 8.10.24 को फ्लैटली दिवस मनाया जाएगा, जिसमे स्कूल के बच्चो को डाकघर का विजिट करवा कर डाकघर के बारे में बताया जायेगा। 9. 10. 2024 को विश्व डाक दिवस,10.10. 2024 को अंत्योदय दिवस एवम 11.10.24 को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस मनाया जाएगा। वित्तीय सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों का खाता खोलकर वित्तीय सशक्तिकरण महोत्सव मनाया जाएगा।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक श्री राम केवल चौहान द्वारा बताया गया कि माननीय पोस्टमास्टर जनरल के द्वारा दिए गए निर्देशों का सत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा । माननीय महोदय के द्वारा सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया है जिससे सकारात्मक कार्य देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक श्री विपिन यादव, डाक निरीक्षक व्यास मुनि पाठक बलवीर सिंह, इंद्रजीत पाल, शशिकांत कन्नौजिया, दिलीप कुमार पांडेय, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर सत्य प्रकाश मिश्रा, डाक सहायक रवि रंजन विक्रांत सिंह वअन्य मौजूद रहे।

धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारे से गूंजा पंडाल

0
धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारे से गूंजा पंडाल
धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारे से गूंजा पंडाल

खेतासराय (जौनपुर) शारदीय नवरात्र में रामलीला की धूम है। नगर के गोलाबाजार, बभनौटी मोहल्ला और सोंधी मोहल्ला में हो रही रामलला देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। श्री हनुमान रामलीला समिति बभनौटी में शनिवार की रात धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। धनुष टूटते ही पंडाल श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। ऋषि विश्वामित्र के साथ राजा जनक के बुलावे पर प्रभु राम व लक्ष्मण स्वयंवर में पहुंचे। स्वयंवर में पहुंचे लंका नरेश रावण को देवताओं ने शिव धनुष छूने से पहले आकाशवाणी कर लंका वापस बुला लिया। अन्य राजागण शिव धनुष को हिला ना सके। राजा जनक द्वारा वीर पुरुष से धरती खाली कहे जाने पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठे। श्री राम ने लक्ष्मण को शांत कराते हुए ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाया। शिव धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारे लगने लगे। सीता ने श्री राम के गले में वरमाला डाला। रामलीला समिति के अध्यक्ष जगदंबा पाण्डेय, प्रबंधक डा.अशोक पाण्डेय ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन संपन्न

0
श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन संपन्न
श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन संपन्न

श्री दुर्गा पूजा महासमिति, जौनपुर के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन संपन्न

JAUNPUR NEWS ” जौनपुर जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियां की एकीकृत संगठनात्मक शक्ति की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का 46 वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन समारोह नगर के कोतवाली चौराहा पर शनिवार देर रात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि द्वय जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल अध्यक्ष मंगल देव महासचिव मनीष गुप्ता व संरक्षक मंडल के सदस्य द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर व मां दुर्गा के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। तदुपरांत पंडित रजनीकांत द्विवेदी व निशाकांत दिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ मंत्री गिरीश चंद्र यादव जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक व अध्यक्ष द्वारा मां दुर्गा की पूजा अर्चना किया गया।

तदुपरांत मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष महासचिव को समिति के लोगों वह विशिष्ट आमंत्रित लोगों द्वारा बैच लगाकर व बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसी कड़ी में महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव व महासचिव मनीष गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक जिला अधिकारी को महासमिति का विशेष स्मृति चिन्ह व अंगवास्त्रमादेकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट सीओ सिटी क्षेत्राधिकार शहर अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाको एवं शहर कोतवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर महासमिति के संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदु ने महासमिति के स्थापना दिवस से लेकर आज 46 वर्ष तक के कार्यकाल के बारे में विस्तार से चर्चा किया साथ ही साथ जिला प्रशासन से दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न करने के लिए सहयोग देने की अपील किया इसी कड़ी में संतोष सिंह निखलेश सिंह ने भी महासमिति की स्थापना व उसके उद्देश्यों कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तृत रूप से अतिथियों को बताया साथियों साथ उनसे मांग किया कि महासमिति द्वारा जिला प्रशासन माननीय मंत्री जी से तमाम अपेक्षाएं की गई है उसमें पूरा सहयोग प्रदान करें जिससे कि जनपद की गंगा जमुना तहजीब जो अपने आप में पूरे देश में मिसाल है वह कायम रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने मां समिति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि जो भी पुलिस शासन से सहयोग होगा महा समिति ने जो भी अपेक्षाएं की है उसे पूरी तरह से पूरा किया जाएगा हमारी भी पूरी तरह से मां दुर्गा में आस्था है हम सब एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत महासमिति को व न ही महा समिति से जुड़ी कमेटी को होने पाएगी मां समिति के लोगों से समस्याओं पर वार्तालाप कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।


इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र जी ने मां भगवती और कोतवाली पर विराजमान प्रभु हनुमान को शिश झुकते हुए कहा कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य की हम नवरात्र में मां की सेवा करें मां की सेवा से ही आज हम इस स्थान पर पहुंच सके हैं हमारे ऊपर मां दुर्गा की असीम कृपा है साथ ही साथ मुझे इस मुकाम पर पहुंचने वाले हमारे गुरु भी जनपद जौनपुर के ही हैं जिनकी नेतृत्व में मैं डॉक्टर की डिग्री हासिल किया है इसलिए मेरा जनपद से और गहरा लगाव हो जाता है। महासमिति द्वारा जो भी अपेक्षाएं हैं उसे पूरा किया जाएगा हमने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है की जो भी कार्य महासमिति ने बताया है उसे पूरा करें हम सभी 9 दिन मां की आरती पूजा करेंगे और माता का आशीर्वाद से शारदीय नवरात्र का मेला सकुशल संपन्न होगा महा समिति के लोगों का आभारी हूं उन्होंने हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है इस पूरे कार्यक्रम के लिए प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जो गाइडलाइन जारी किया गया है जिसे पूरी तरह से पालन किया जा रहा है दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर जितना भी संभव होगा जिला प्रशासन द्वारा वह कार्य किया जाएगा कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।


इसी कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी महासमिति और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था आस्था और प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह पूरी तरह से महासमिति के लोगों के साथ है पहले ही दिन जब महासमिति के लोगों से मिले तभी उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था कि महासमिति के जो भी कार्य हो जल्द से जल्द से निपटाए जाएं प्राथमिकता के आधार पर सभी काम को किया जाए जिससे शारदीय नवरात्र में किसी भक्त को कोई दिक्कत ना हो शहर में साफ सफाईकी व्यवस्था और जो महा समिति की मांग है उसे पूरा किया जाएगा सभी लोग मिलजुल कर त्योहार को मनाए जिससे कि जनपद की गंगा जमुना तहजीब कायम रहे मैं शहर को जिले को निरंतर विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इसी विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए हमने राजनीति का क्षेत्र चुना जबकि मेरा एडमिशन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक कॉलेज में हो चुका था बावजूद इसके समाज की सेवा करने के लिए मैं राजनीति को चुना है और इसके सहारे मैं समाज के विकास के लिए जितना भी बन पड़ेगा उसे पूरा करूंगा महासमिति के साथ में हमेशा खड़ा था और खड़ा रहूंगा आने वाले समय में जनपद का और भी ज्यादा विकास करूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मां समिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहां की महासमिति 46 सालों से लगातार काम कर रही है कहीं किसी प्रकार की शहर में अव्यवस्था नहीं हुई जिला प्रशासन द्वारा भी सहयोग लगातार मिल रहा है कहीं कुछ कमियां है उसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

हम पूरी महासमिति व जिले के लोगों की तरफ से अपने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन करते हैं और आशा करते हैं कि आने वाले समय में भी हमें प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता रहेगा शहर में जगह-जगह गड्ढे भी पड़े हैं उसको भी जल्द सही करने की व्यवस्था की जाए। पूरी मजबूती से मैं यह बात माननीय मंत्री जी से निवेदन के साथ करना चाहूंगा कि हमें मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन के लिए जैसे शहर में विकास का कार्य किया जा रहा है इस तरह से एक पक्का कुंड बनवाकर मिल जाए तो हमेशा के लिए हमारी कुंड की समस्या समाप्त हो जाएगी मैं पूरी आशा और विश्वास के साथ माननीय मंत्री जी से निवेदन करूंगा कि हमारी यह मांग पुरी की जाए सभी अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि आप सभी लोग कंट्रोल रूम के उद्घाटन में आए हमारा उत्साहवर्धन किया हम आशा करते हैं कि आप लोगों का सहयोग हमेशा इसी तरह से मिलता रहेगा पूरी महासमिति और जनपद की तमाम जनता की तरफ से सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं ।कार्यक्रम के अंत में महासचिव मनीष गुप्ता ने सभी अतिथियों गणमान्य जनों का स्वागत करते हुए अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन और महासमिति का तालमेल बहुत बेहतर ढंग से चल रहा है। आप सभी अतिथियों ने अपना महत्वपूर्ण समय महासमिति को दिया इसके लिए महासमिति आपकी आभारी है। महासमिति हमेशा से गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है और आगे भी चलती रहेगी।


इस अवसर पर रविंद्र सिंह ज्योति और अवनींद्र तिवारी व मयंक द्वारा माता के जागरण और भक्तिमय गानों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मौके पर संरक्षक मंडल के चंद्र प्रताप सोनी विंध्याचल सिंह श्रीकांत महेश्वरी राधे कृष्ण ओझा पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू मोतीलाल यादव विजय सिंह बागी अनिल अस्थान लालजी यादव अरविंद कुमार बैंकर व प्रबंध कार्यकारिणी के विष्णु गुप्ता दीपक जायसवाल आशीष त्रिपाठी मयंक मिश्रा लालता सोनकर शैलेंद्र मिश्रा सुमित उपाध्याय गणेश साहू राम रतन विश्वकर्मा डॉक्टर अमरनाथ पांडे रवि वर्मा ज्ञानेंद्र दुबे एडवोकेट सचिन सोनी मोहम्मद शाहिद जय विक्रम सिंह रोहित निषाद सौरभ जयसवाल चंद्र मोहन जायसवाल यश गुप्ता कृष्ण कुमार सोनी महेंद्र अग्रहरि अंशु निषाद दीपक श्रीवास्तव,सहित महासमिति के सभी पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र देव विक्रम ने किया। कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समितियां के अध्यक्ष व महासचिव लंगर समिति एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।