Home Blog Page 222

शिक्षक कवि सम्मेलन में आज़मगढ़ से प्रतिनिधि करेंगे अनिल मौर्य

0
शिक्षक कवि सम्मेलन में आज़मगढ़ से प्रतिनिधि करेंगे अनिल मौर्य

एनसीईआरटी नई दिल्ली में आयोजित होगा हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम

  • खेतासराय निवासी अनिल मौर्य, आज़मगढ़ में है तैनात

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ऐसी शैक्षणिक संरचना की अनुशंसा करती है जिसके मूल में भारतीय संस्कृति सभ्यता और भारतीय ज्ञान की परम्परा निहित हैं। राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हिंदी ही वह भाषा है जो राजभाषा की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकती है। हिन्दी एक सुव्यवस्थित एवं सरल भाषा है जो भारत के अधिकतर राज्यों में बोली समझी व पढ़ी-लिखी जाती है। संविधान के अनुच्छेद-351 के अनुसार संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह हिन्दी भाषा का प्रसार करें तथा उसका विकास करें जिससे हिंदी भारत की संस्कृति के सभी तत्वों के अभिव्यक्ति का माध्यम बन सके। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान, एनसीईआरटी नई दिल्ली में हिन्दी पखवाड़ा शिक्षक कवि सम्मेलन के तहत एक कार्यशाला डिजिटल शिक्षा में राजभाषा हिन्दी का उद्देश्य से हिन्दी पखवाड़ा शिक्षक कवि सम्मेलन के तहत कार्यशाला शिक्षण में राजभाषा हिन्दी का बढ़ता प्रभाव प्रकरण पर आगामी 26 व 27 सितम्बर 2024 को आयोजित होगा। गौरतलब हो कि प्राथमिक विद्यालय मदनपट्टी कोयलसा आजमगढ़ के शिक्षक अनिल मौर्य उक्त कार्यक्रम में सहभागिता कर आजमगढ़ से शिक्षा विभाग व शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनिल मौर्य अपने उत्कृष्ट अध्यापन से जुड़े कार्यों के लिए पूर्व में भी सम्मानित हो चुके हैं। इस नजरिए से भी कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने में सहयोग देकर हिंदी पखवाड़ा शिक्षक कवि सम्मेलन को सार्थक बनाने हेतु शिक्षक की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। विदित हो कि अनिल मौर्य स्थानीय नगर पंचायत खेतासराय के निवासी है। उनके इस प्रतिनिधि के लिए सुख-चिंतकों द्वारा अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।

सात साल का झगड़ा दो घंटे में खत्म 

0
सात साल का झगड़ा,जिलाधिकारी ने दो घंटे में किया खत्म 
सात साल का झगड़ा,जिलाधिकारी ने दो घंटे में किया खत्म 

सात साल का झगड़ा,जिलाधिकारी ने दो घंटे में किया खत्म 

JAUNPUR NEWS जौनपुर :सात साल से लंबित मामले का जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर महज 2 घंटे में किया निस्तार  प्रेमचंद पुत्र सुंदरी प्रसाद निवासी पोखरियापुर जनसुनवाई कक्ष में 24 सितंबर को जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष उपस्थित हुए और अवगत कराया कि उनकी माता धर्मा देवी पत्नी सुंदरी प्रसाद के मृत्यु के पश्चात वरासत में उनके एकमात्र पुत्र प्रेमचन्द्र के स्थान पर त्रुटिवश ओमप्रकाश,जयप्रकाश पुत्र कुबेर दर्ज हो गया था। शिकायतकर्ता विगत 7 वर्षों से वरासत में अपना नाम दर्ज कराने हेतु प्रयास कर रहा था।


जनसुनवाई के दौरान सात साल से चल रहे मामले को  जिलाधिकारी ने गम्भीरतापूर्वक प्रकरण का सन्दर्भ लेते हुए नायब तहसीलदार से प्रकरण के सन्दर्भ में पूरी जानकारी प्राप्त की और इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा स्वयं शिकायतकर्ता प्रेमचन्द्र के घर मौके पर पहुचकर खुली बैठक में तस्कीद कराते हुए प्रेमचंद पुत्र सुंदरी प्रसाद का नाम दर्ज कराने हेतु तहसीलदार औरलेखपाल को निर्देशित किया कि नाम दर्ज करने के साथ ही तत्काल खतौनी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पोखवरियापुर के मृतक रमाशंकर और रामदुलार की जगह उनके वारिसों के नाम दर्ज करने के साथ ही उन्हें भी खतौनी देने के निर्देश दिए तथा लेखपाल को निर्देशित किया कि जिनके यहां भी मृतक के स्थान पर उनके वारिसों का नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गांव के वयोवृद्ध लोगो से मुलकात की और गांव की कक्षा 8 की छात्रा में मायनूर शेख से गणित से जुडे़ प्रश्न पूछे और उसके साथियों प्रोत्साहित करते हुए मिड-डे-मील के संदर्भ में जानकारी भी ली।


इसके पूर्व जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत शिकायतों का सन्दर्भ लेते हुए 24 सितम्बर 2024 को सादिक पुत्र गेना निवासी ग्राम अजोरपुर तहसील केराकत जौनपुर के द्वारा वरासत के सम्बन्ध में दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र के क्रम में मृतक गेना के वरिस सादिक के नाम वरासत दर्ज कर खतौनी में अंकित करा दिया गया है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR CRIME: जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरो को सुनाई गई सजा 


                                                 

जौनपुर:आधा दर्जन स्कूलों पर BSA का छापा,2 निलंबित कईयों का रुका वेतन         

0
विद्यालय पर निरीक्षण करते बीएसए डा0 गोरखनाथ पटेल -फ़ाइल फोटो
विद्यालय पर निरीक्षण करते बीएसए डा0 गोरखनाथ पटेल -फ़ाइल फोटो

बीएसए जौनपुर ने स्कूलों का किया निरीक्षण,2 निलम्बित कईयों का रोका वेतन       

जौनपुर:सरकारी स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था किस तरह चल रही है,इसकी पड़ताल के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को विकास खण्ड सुजानगंज एवं मछलीशहर के स्कूलों का निरीक्षण किया।


प्राथमिक विद्यालय बौराई में कार्यरत शिक्षक दिनेश शर्मा के 21 सितम्बर 2024 से निरीक्षण तिथि तक बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के कारण बीएसए जौनपुर डा0 गोरखनाथ पटेल ने सम्बंधित शिक्षक को निलम्बित कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवीन्द्र कुमार एवं सहायक अध्यापक सुदीश चन्द्र एफ0एल0एन0 प्रशिक्षण में बीआरसी पर गये थे। विद्यालय में बना हुआ मध्यान्ह् भोजन गुणवत्तायुक्त नहीं पाया गया एवं विद्यालय प्रांगण अत्यन्त गन्दा पाया गया। विद्यालय में प्राप्त उपरोक्त कमियों के दृष्टिगत बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अदेय कर दिया गया।


कम्पोजिट विद्यालय बौराई का निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक बृजेश कुमार एवं शिक्षामित्र मंजू देवी एफ0एल0एन0 प्रशिक्षण में बीआरसी पर गये मिले। शेष समस्त कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि रूपए 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं बनायी गयी एवं बच्चों हेतु क्रय की गयी खेल-कूद सामग्री बच्चों द्वारा उपयोग नहीं किये जाने पर बीएसए द्वारा कड़ी नाराजगी दर्ज की गयी। उन्होंने पाया कि विद्यालय की रंगाई-पुताई दो वर्ष से नहीं करायी गयी। कक्षा 08 के छात्रों से गणित के प्रश्न हल करने हेत दिया गया जिस पर सिर्फ एक ही छात्र द्वारा प्रश्न को सही-सही हल किया गया। विद्यालय में प्राप्त उपरोक्त कमियों के दृष्टिगत बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अदेय कर दिया गया।


प्राथमिक विद्यालय हरीपुर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय पर नामांकित कुल 92 छात्रों के सापेक्ष 56 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि रूपए 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका प्रधानाध्यापक द्वारा अवलोकित कराउयी गयी। विद्यालय की रंगाई करायी गयी प्राप्त हुयी। विद्यालय का भौतिक एवं शैक्षणिक परिवेश शिक्षण-अनुकूल पाये जाने पर बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक सहित समस्त कर्मचारियों की प्रशसा करते हुये बच्चों में स्वच्छ आदतों के विकास हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।


 विकास खण्ड मछलीशहर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोपपुर का निरीक्षण के दौरान विद्यालय बन्द पाया गया। विद्यालय निरीक्षण से वापसी के दौरान विद्यालय पर कार्यरत सहायक अध्यापक अजय यादव एवं पूनम यादव रास्ते मे जाते हुये मिले। टाइम एण्ड मोशन शासनादेश का अनुपालन न किये जाने के कारण सम्बंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बीएसए द्वारा निलम्बित करते हुये शेष अन्य कार्यरत शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन/मानदेय अवरूद्ध कर दिया गया।


 कम्पोजिट विद्यालय रामपुर खुर्द का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी एवं सहायक अध्यापक छेदीलाल एफ0एल0एन0 प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु बीआरसी पर तथा अनुदेशक शारदा यादव, रानीलक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण गये मिले, शेष समस्त अध्यापक उपस्थित मिले।

विद्यालय में नामांकित 361 के सापेक्ष 191 छात्र-छात्रा उपस्थित मिले। विगत सत्र में 491 के सापेक्ष 425 बच्चों की डी0बी0टी0 की गयी थी। विद्यालय में रंगाई-पुताई नहीं हुई थी। विद्यालय परिसर गन्दा, हैण्डवाश टूटा हुआ, रसोई घर गन्दगी युक्त पाया गया। बच्चों द्वारा लकड़ी पर खाना बनाना डेस्क-बेन्च टूटा, शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ, विद्यालय के समय में शौचालय बन्द रखना एवं छत से पानी टपकना बताया गया। निरीक्षण में पायी गयी उपरोक्त गम्भीर कमियों के कारण प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक वेतन अवरूद्ध कर दिया गया।

यह भी पढ़े ; पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के दस शिक्षकों को मिला अनुदान  
                                                   

स्वच्छता ही सेवा थीम पर मनाया गया NSS का स्थापना दिवस

0
स्वच्छता ही सेवा थीम पर मनाया गया NSS का स्थापना दिवस
स्वच्छता ही सेवा थीम पर मनाया गया NSS का स्थापना दिवस

पीयू में स्वच्छता ही सेवा थीम पर मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो वंदना सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना परिसर इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना कार्यक्रम मंगलवार को मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता, सेवा समर्पण की प्रतिमूर्ति शांति नोबेल पुरस्कार एवं भारत रत्न मदर टेरेसा एवं स्वामी विवेकानंद और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर विशिष्ट अतिथि स्वयंसेवक के रूप में आमंत्रित अभिनव कीर्ति पांडेय एवं महक बानो अपना अनुभव साझा किया।

स्वयंसेवक अभय दुबे,अभिषेक यादव, टीम लीडर प्रभात तिवारी, प्रियांशी मौर्या, प्रिया मौर्या, संस्कृति यादव ने स्वच्छता पर भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक सुमित सिंह ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में स्वच्छता को एक आदत के रूप में स्थापित करना है। इसका मूल संदेश यह है कि स्वच्छता न केवल हमारे व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े ; पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के दस शिक्षकों को मिला अनुदान  

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव,डॉ. विशाल यादव, डॉ. अजय मौर्य और डॉ.अवधेश मौर्य एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक  कार्यक्रम में अभषेक दुबे समेत तमाम लोग उपस्थित रहे उपस्थित रहें।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के दस शिक्षकों को मिला अनुदान  

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के दस शिक्षकों को मिला अनुदान  
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के दस शिक्षकों को मिला अनुदान  

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु दस शिक्षकों को मिला शासन से अनुदान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के दस शिक्षकों को उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु शोध अनुदान दिया गया है, इस शोध योजना की अवधि तीन वर्षों की होगी। सत्र 2024-25 हेतु शासन द्वारा अनुदान राशि स्वीकृत हो चुकी है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेतु एक- एक प्रोजेक्ट फेलो को बीस हजार रुपए मासिक फेलोशिप दी जाएगी।


यह अनुदान रज्जू भैया संस्थान के निदेशक और भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ पुनीत कुमार धवन, रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ दिनेश कुमार वर्मा, भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नीरज अवस्थी, डॉ शशिकांत यादव, नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार चौरसिया, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. रामनारायन, डॉ मनीष कुमार गुप्ता और गणित विभाग के डॉ सुशील कुमार शुक्ला को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु दिया गया है।


इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अनुदान प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को बधाई दी तथा यह कहा कि विश्वविद्यालय को नैक A+ग्रेड मिलने के फलस्वरूप विश्वविद्यालय के शिक्षकों को भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न शोध परियोजनाओं के तहत कई अनुदान प्राप्त हुआ है, उन्होंने उम्मीद जताई की शोध के क्षेत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय, विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित करेगा।इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो राजेश शर्मा, प्रो अजय द्विवेदी,प्रो देवराज सिंह, प्रो.सौरभ पाल, प्रो.अशोक श्रीवास्तव, प्रो. मनोज मिश्र,प्रो. राजकुमार, प्रो.मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ श्याम कन्हैया समेत विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने बधाई दी।

विद्युत विभाग शाहगंज द्वारा कैंप लगाकर वसूले गए लाखों रुपए बकाया बिल

0
विद्युत विभाग शाहगंज द्वारा कैंप लगाकर वसूले गए लाखों रुपए बकाया बिल
विद्युत विभाग शाहगंज द्वारा कैंप लगाकर वसूले गए लाखों रुपए बकाया बिल

शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार प्रातः 10:00 बजे विद्युत उपखंड शाहगंज द्वारा कैंप लगाकर वसूले गए लाखों रुपए के बकाया बिल।
आपको बता दे की उपखंड अभियंता धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, के मार्गदर्शन में अधिशासी अभियंता संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह ने विद्युत बकाया बिल वसूली हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो विद्युत उपभोक्ताओं ने शिविर का लाभ उठाया और अपनी विद्युत बकाया बिल कैंप द्वारा जमा किया। अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह ने बताया यदि इसी प्रकार विद्युत उपभोक्ता अपने बिल को प्रतिमाह जमा करते रहे तो उनके ऊपर आर्थिक भार का दबाव नहीं रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या भी नहीं होगी। अधिक बिल बकाया हो जाने के बाद उपभोक्ता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कैंप के दौरान मुन्ना सिंह, क्षेत्री लाइनमैन अली असद, विपिन कुमार बिंद, अभिषेक कुमार सिंह समेत अन्य विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।

पीएच.डी.के उपाधि से नवाजे गए अरविंद यादव

0

जौनपुर:- जनपद जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र रामचेत यादव ने अपना परचम लहराते हुए अपने परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनका पीएच.डी. राजनीति विज्ञान से टी.डी.पी.जी. कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गीता यादव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। जिनको वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वां दीक्षांत समारोह में पीएच.डी. के उपाधि से नवाजे गए।

वर्तमान समय में मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप में पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों एवं पत्नी बच्चों को दिया। इस उपलब्धि के अवसर पर पूर्व प्रधान दयाराम यादव, रामचन्दर यादव, यादवेंद्र यादव, बलवंत प्रजापति, सुरेश कुमार, विनोद यादव, संतोष यादव, सुनील यादव समेत आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पीएच.डी.के उपाधि से नवाजे गए अनुराग सिंह

0
पीएच.डी. के उपाधि से नवाजे गए अनुराग सिंह

28वां दीक्षांत समारोह में पीएच.डी. के उपाधि से नवाजे गए अनुराग सिंह

जनपद जौनपुर के पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर नया नगर एमजीएस फील्ड निवासी अनुराग सिंह ने अपना परचम लहराते हुए अपने परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनका पीएच.डी. बॉटनी से राज कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. विजय प्रताप तिवारी के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। आपको बता दें कि अनुराग बचपन से मेधावी छात्र के रूप अपना पहचान बनाते रहे है। वर्तमान समय में अनुराग सन्त तुलसीदास पी.जी. कॉलेज कादीपुर सुल्तानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उच्च सेवा में जाकर एक सशक्त राष्ट्र निर्माण करने में अपना अहम योगदान देना चाहते है। इस उपलब्धि के बाद उनके सुख-चिंतकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है।

इंसान मन स्थिर कर ईश्वर से जोड़कर जीवन आनंदमय बनाएं- शीला

0
इंसान मन स्थिर कर ईश्वर से जोड़कर जीवन आनंदमय बनाएं- शीला
इंसान मन स्थिर कर ईश्वर से जोड़कर जीवन आनंदमय बनाएं- शीला

निरंकारी सत्संग का हुआ आयोजन

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खेतासराय ब्रांच के सामने स्थित निरंकारी सत्संग भवन में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सत्संग में संत समूह को बलिया से पधारी शीला कि इंसान स्थिर मन करके ईश्वर से जोड़ के अपने जीवन को आनंदमय बनाते है। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर खोज की उम्मीद ऐसे ब्रह्म ज्ञानी की खोज से करें जो आपका नाता ईश्वर के साथ जोड़ दे, हम अपने मन को स्थिर रखकर अपने जीवन को आनंदमय बनाते हैं और ईश्वर से जोड़कर अपने मन को अपने जीवन में प्रति-दिन के उतार चढ़ाव से मुक्त हो जाते हैं। इन्होंने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेशों का वर्णन करते हुए बताया की स्थिर मन और सहज जीवन का यह नाता संतों के संग से ही स्थापित किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शोभनाथ, सतिराम, जितेंद्र, सौरभ, डॉ अरविंद, गिरीशचन्द यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का समापन रामसमुझ ने किया।

राज्यस्तरीय बास्केटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र का हुआ सम्मान

0
राज्यस्तरीय बास्केटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र का हुआ सम्मान
राज्यस्तरीय बास्केटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र का हुआ सम्मान

अग्रिम उज्जवल भविष्य की कामना करता हुए दी शुभकामनाएं

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के छात्र आनन्द कुमार यादव ने राज्यस्तरीय विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मण्डल की ओर से खेलते हुए वाराणसी मण्डल के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर किया। जो विद्यालय सहित जनपद का नाम रोशन किया है। कॉलेज परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। सोमवार को विद्यालय पहुँचने पर उक्त छात्र को प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता कानपुर में 17-20 सितम्बर के मध्य आयोजित किया गया था। विद्यालय के छात्र आनन्द कुमार यादव का चयन मण्डलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के आधार पर वाराणसी मण्डल टीम में हुआ था। वाराणसी मण्डल की ओर से खेलते हुए आनन्द कुमार यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने खेल शिक्षक मो. शरीफ को खेल के प्रति बच्चों के साथ समर्पित भाव से लगे रहने पर प्रशंसा करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इसी क्रम में नीट परीक्षा उत्तीर्ण छात्र अल्पेश सोनकर तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 28वां दीक्षांत समारोह में डॉक्टर की उपाधि मिलने पर सुरेश कुमार कुमार को बधाई तथा शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर रेखा यादव, अच्छे लाल, केवल कमल, राजेश कुमार यादव, जयदेव पांडे, अनुराग कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, अनिल कुमार सिंह, राजधारी, आशुतोश कुमार गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, बृजेश कुमार, विकास कुमार पाल उपस्थित रहे।