Home Blog Page 239

नगर पंचायत जफराबाद चेयरमैन के पति पर बदसलूकी का आरोप  

0
नगर पंचायत जफराबाद चेयरमैन के पति पर बदसलूकी का आरोप  
नगर पंचायत जफराबाद चेयरमैन के पति पर बदसलूकी का आरोप  

नगर पंचायत जफराबाद बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा,सभासदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार

जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद चेयरमैन के पति पर बदसलूकी का आरोप लगा है दरअसल शनिवार को बोर्ड की बैठक आयोजित होनी थी तभी  बैठक में कुछ सभासदों और ईओ के बीच जमकर बहस शुरू हो गई। जिसके बाद सभासदों ने चेयरमैन पति पर जबरदस्ती बोर्ड की बैठक में आकर बदसलूकी तथा अपशब्द कहने का आरोप लगाया।

नगर पंचायत जफराबाद के दस सभासदों में से पांच सभासद परवेज,दिलशाद,विनोद प्रजापति,सिद्दीका बानो व शमा परवीन ने आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह ने सदस्यों से पिछले कार्य के पुष्टि करने को कहा।जिसका इन सदस्यों ने विरोध किया।जब सभासदों ने विरोध किये तब ईओ ने कहा हम पुष्टि करवा लेंगे।इसके अलावा ऊक्त पांचों सदस्यों ने कहा कि कार्यवाही रजिस्टर में जो बातें सदस्य कहते है उसे बड़े बाबू को लिखना चाहिये।किंतु सफाई सुपरवाइजर वेदप्रकाश से क्यों लिखवाया जा रहा है।

वह सभासदों की बात सही नही लिखते।इन सदस्यों ने कहा कि जब इन बातों को लेकर हंगामा हुआ तो चेयरमैन पति डॉक्टर सरफराज खान बैठक में अन्दर आकर बदसलूकी किये तथा अपशब्दों का इस्तेमाल किये।उसके बाद सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया| तथा सभासदों द्वारा उक्त प्रकरण को लेकर जफराबाद थाने पहुँच कर नगर पंचायत अध्यक्ष पति डॉक्टर सरफराज खान के खिलाफ थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है|

उधर इस बारे में  नगर पंचायत जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर सरफराज खान ने कहा चेयरमैन उम्मे रहिला की तबियत कुछ खराब थी।जब हंगामा हुआ तब मैं उन्हें बाहर निकालकर घर भिजवा दिया।मेरे द्वारा किसी को अपशब्द नही कहा गया है।उधर ईओ विजय कुमार सिंह ने बोर्ड बैठक में हुए हंगामे के बाद जब उनके मोबाइल फोन पर काल किया गया तो वे फोन नही उठाये।उसके बाद उन्होंने स्विच ऑफ कर दिया।

यह भी पढ़े : BSAजौनपुर के निरीक्षण में 20 शिक्षकों पर गिरी गाज,एक निलंबित वेतन अवरुद्ध


यह भी पढ़े : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बदलापुर की टीम विजयी  

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बदलापुर की टीम विजयी  

0
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बदलापुर की टीम विजयी  
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बदलापुर की टीम विजयी  

जौनपुर :खेल दिवस पर जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 26 से 31 अगस्त,  तक समस्त जनपदों में वृहद खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने के क्रम में इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में आज जनपद स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन सुरेश यादव, वरिष्ठ वॉलीबाल प्रशिक्षक द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत राजकुमार यादव, तलवारबाजी प्रशिक्षक द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उमाशंकर यादव, उपाध्यक्ष, जिला वॉलीबाल संघ जौनपुर को शशि कुमार यादव, बॉक्सिंग प्रशिक्षक द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर किया गया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि दुर्गेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, देवदूत वानर सेना को बुके एवं मोमेन्टो प्रदान कर स्वागत किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि को अमरजीत यादव, खो-खो प्रशिक्षक द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, देवदूत वानर सेना, शरद सिंह, प्रदेश सचिव, देवदूत वानर सेना एवं बलवन्त सिंह, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।

समस्त सम्मानित विशिष्ट अतिथियों को राजकुमार यादव, तलवारबाजी प्रशिक्षक, कन्हैया सिंह यादव, कबड्डी प्रशिक्षक एवं कृष्ण कुमार यादव, एथलेटिक्स प्रशिक्षक द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बदलापुर की टीम विजयी  

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते विशिष्ट अतिथि 

इस अवसर पर समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों के साथ ही निर्णायकों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने आर्शीवचन में खिलाड़ियों को प्रेरित किया कि ’’हार में भी जीत है, अगली बार हारे हुए खिलाड़ी ही जीतेंगे’’। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को रू0 2500 नकद धनराशि प्रदान करते हुए दोनो टीमों के टीम मैनेजर को अपने जूते साइज उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन्हें उनकी साइज का जूता उपलब्ध कराया जा सके।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बदलापुर की टीम विजयी  

आज के volleyball competition मैच विवरण इस प्रकार है- पहला सेमीफाइनल एस0एस0 पब्लिक स्कूल व स्टेडियम ’’ए’’ के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम ’’ए’’ 15-02 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम ’’बी’’ व बदलापुर के मध्य खेला गया जिसमें बदलापुर की टीम 25-03 से विजेता रही। फाइनल मैच स्टेडियम ’’ए’’ व बदलापुर के मध्य खेला गया जिसमें बदलापुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में पहला सेट 25-15 से विजेता हुई तथा दूसरा सेट भी बदलापुर की टीम 25-16 से विजेता हुई। इस तरह बदलापुर की टीम ने 2-0 से विजेता रही। बदलापुर की टीम से श्रुति यादव ने 13 प्वाइन्ट एवं स्टेडियम ’’ए’’ की टीम से प्रिया यादव ने 11 प्वाइन्ट बनाकर अपनी टीम के लिए सराहनीय प्रदर्शन किया। निर्णायकों में पूजा यादव,रागिनी मिश्रा, गीता प्रजापति,आदेश विश्वकर्मा, शशि कुमार यादव व अमरजीत यादव रहे।

यह भी पढ़े : BSAजौनपुर के निरीक्षण में 20 शिक्षकों पर गिरी गाज,एक निलंबित वेतन अवरुद्ध

BSAजौनपुर के निरीक्षण में 20 शिक्षकों पर गिरी गाज,एक निलंबित वेतन अवरुद्ध

0

JAUNPUR NEWS : BSA जौनपुर डॉ0 गोरखनाथ पटेल के निरीक्षण से जिले भर के प्राथमिक विद्यालयो में हलचल । शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खण्ड रामनगर के दो विद्यालयों एवं विकास खण्ड रामपुर के ब्लाक संसाधन केन्द्र समेत कुल आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया।

BSA जौनपुर के निरीक्षण के दौरान 20 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, परिणाम स्वरूप निलम्बन एवं वेतन अदेय करते हुये स्पष्टीकरण निर्गत कर कार्यवाही के आदेश जारी कर दिया गया ।
 
बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम रामनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकडोमनपुर का निरीक्षण कर विद्यालय में प्रार्थना सभा आयोजित करायी। निरीक्षण के दौरान किसी भी कर्मचारी के विद्यालय में उपस्थित न होने पर बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक रामकमलेश दूधनाध को निलम्बित करते हुये शेष अन्य कार्मिकों को स्पष्टीकरण निर्गत कर कार्यवाही की गयी।

बीएसए द्वारा कम्पोजिट विद्यालय गोता का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में गम्भीर अनियमितता के दृष्टिगत प्रधानाध्यापक राजेश्वर मिश्र को निलम्बित करते हुये सहायक अध्यापक अरविन्द कुमार मौर्य एवं सुरेन्द्र प्रताप यादव को शो-काज नोटिस निर्गत किया।

विकास खण्ड रामपुर के प्राथमिक विद्यालय नयेपुर का निरीक्षण कर उपस्थित समस्त कार्मिकों को विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अधिगम स्तर में वृद्धि एवं विद्यालय को निपुण बनाये जाने हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये।

 तत्पश्चात BSA द्वारा ब्लाक संसाधन केन्द्र रामपुर पर पहुँचकर केंद्र पर गतिमान एफ0एल0एन0 प्रशिक्षण  का गहनता से निरीक्षण किया। ब्लाक संसाधन केन्द्र रामपुर पर कार्यरत कार्मिकों के अनुपस्थित पाये जाने पर बीएसए द्वारा कार्मिकों का निरीक्षण तिथि का वेतन अथवा मानदेय अदेय कर दिया गया। एफ0एल0एन0 प्रशिक्षण में कुल 14 कार्मिकों के अनुपस्थित पाये जाने पर बीएसए द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये समस्त कार्मिकों का वेतन अथवा मानदेय अग्रिम आदेशों तक अवरूद्ध कर दिया गया। ब्लाक संसाधन केन्द्र परिसर में संचालित कम्पोजिट विद्यालय रामपुर में प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों को दिये जा रहे मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता की कमी पाये जाने पर बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक को प्रबंध समिति अध्यक्ष के साथ मध्यान्ह निधि संचालित किये जाने हेतु मौके पर ही दिशा-निर्देश देते हुये विद्यालय मे प्राप्त समस्त कमियों में सुधार एक सप्ताह मे किये जाने हेतु निर्देशित किया गया और साफ सफाई की फोटो एक सप्ताह मे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

विद्यालय बासूपुर के निरीक्षण के दौरान सन्तोष सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पटैला एवं सुरेश मौर्य, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कबीरूद्दीनपुर द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक से बीएसए का लोकेशन पूछे जाने पर बीएसए डा0 गोरखनाथ पटेल द्वारा सम्बंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी।

 बीएसए द्वारा प्राथमिक विद्यालय कोचारी के प्रधानाध्यापक की लगातार प्राप्त हो रही शिकायत के क्रम में निरीक्षण में विद्यालय में अनियमितता माये जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनारायण सिंह के विरूद्ध वेतन बाधित करने की कार्यवाही की गयी। जूनियर हाईस्कूल सुरेरी के निरीक्षण में BSA द्वारा समय से पूर्व विद्यालय बंद किये जाने की तैयारी एवं विद्यालय में व्याप्त कमियों के कारण अखिलेश कुमार उपाध्याय का अग्रिम आदेश तक वेतन अवरूद्ध कर दिया गया।

निरीक्षण की अंतिम कड़ी में बीएसए द्वारा कम्पोजिट विद्यालय कमरूद्दीनपुर का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के किचन एवं भूकम्परोधी कक्ष से पानी टपकनें एवं बाउंड्रीवाल के अभाव पाये जाने के क्रम में सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये प्राप्त कमियों को दूर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जौनपुर शहरी क्षेत्र में VN कम होने पर,कई अधिकारियों का वेतन बाधित    

0
जौनपुर शहरी क्षेत्र में VN कम होने पर,कई अधिकारियों का वेतन बाधित    
जौनपुर शहरी क्षेत्र में VN कम होने पर,कई अधिकारियों का वेतन बाधित    

जौनपुर शहरी क्षेत्र में टीकाकरण कम होने पर सीडीओ हुए नाराज जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई, जिसमें जनपद के स्वास्थ्य कार्यक्रमो की समीक्षा की गयी।

 जौनपुर शहरी क्षेत्र के टीकाकरण कम होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए उनका वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया। जननी सुरक्षा योजना के समस्त लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भुगतान कराने एवं विभाग के सभी कार्यक्रमों का लक्ष्य के अनुरुप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया।

 बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव कुमार, डा० यू बी चौहान, डीटीओ डॉ० आर के सिंह, जनपद के समस्त अधीक्षक प्रतिभाग किये एवं सत्यब्रत त्रिपाठी डी पी एम एन एच एम ने प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया।

   यह भी पढ़े : संत निरंकारी के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने प्राप्त किया गौरवशाली सम्मान

   यह भी पढ़े : चकबंदी पुलिस संत जौनपुर पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन दो संदिग्ध छात्र गिरफ्तार

   यह भी पढ़े : चकबंदी विभाग लखनऊ की जांच में,जौनपुर के 12 कर्मचारी दोषी, लेखपाल निलंबित


जौनपुर पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन दो संदिग्ध छात्र गिरफ्तार

0
जौनपुर पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन दो संदिग्ध छात्र गिरफ्तार
जौनपुर पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन दो संदिग्ध छात्र गिरफ्तार

#Two suspicious students arrested on the fourth day of Jaunpur police recruitment exam

जौनपुर: यूपी पुलिस प्रवेश परीक्षा के चौथे दिन जौनपुर पुलिस ने दो संदिग्ध अभ्यर्थियों को पकड़ लिया । शुक्रवार को लाइनबाजार थाने की पुलिस ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले दो अभ्यर्थियों गिरफ्तार हो गये एक अभ्यर्थी  दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देना चाहता था l

जौनपुर पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन दो संदिग्ध छात्र गिरफ्तार

 फोटो – अभियुक्त राघवेन्द्र प्रताप वर्मा 

जानकारी के मुताविक मामला  तिलकधारी इण्टर कालेज ब्लाक बी  का बताया जा रहा है पुलिस ने जिस अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है उसका नाम राघवेन्द्र प्रताप वर्मा पुत्र जगत पाल लोखारीपुर पोस्ट मण्दवा थाना सुल्तानपुरघोष जनपद फतेहपुर का निवासी है जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष जो दूसरे अभ्यार्थी विरेन्द्र कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था बीएनएस व धारा 6/7 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधि0 2024 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया l

दूसरा मामला भी थाना लाइन बाजार का ही है यहाँ एक अभ्यर्थी का आधारकार्ड और प्रवेश पत्र पर अंकित बायोमैट्रिक जांच में जन्म तिथि भिन्न थी अभ्यर्थी ,तिलकधारी इण्टर कालेज ब्लाक ए से अभय मद्धेशिया पुत्र राजेश कुमार निवासी वार्ड नं0 3 जमीन दुर्गा, थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 18 वर्ष 6 माह परीक्षा फार्म भरते समय अपनी उम्र 17 वर्ष 6 माह के स्थान पर 18 वर्ष दर्शाया गया था। जिसे परीक्षा देने के दौरान चेकिंग में गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूध्द थाना लाइन बाजार पर पर मामला दर्ज हुआ है l

जौनपुर पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन दो संदिग्ध छात्र गिरफ्तार

 अभियुक्त- अभय मद्धेशिया

गिरफ्तार अभियुक्त- अभय मद्धेशिया पुत्र राजेश कुमार निवासी वार्ड नं0 3 जमीन दुर्गा, थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ के पास से आधार कार्ड व पैन कार्ड एडमिट कार्ड बरामद बाइट- क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस प्रवेश परीक्षा के चौथे दिन आज टीडी कालेज के परिषर से दो संदिग्ध अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।अभय मद्देशिया निवासी जनपद मऊ के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के जन्म तिथि में भिन्नता पाई गई। व एक अन्य अभ्यर्थी राघवेंद्र प्रताप वर्मा निवासी जनपद फतेपुर एक अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास कर रहा था गिरफ्तारी हुई है।  

यह भी पढ़े : NEET परीक्षाअनन्या सिंह ने की पास,कल्याण सिंह मेडिकल में दाखिला मिलेगा 


यह भी पढ़े : चकबंदी विभाग लखनऊ की जांच में,जौनपुर के 12 कर्मचारी दोषी, लेखपाल निलंबित

NEET परीक्षाअनन्या सिंह ने की पास,कल्याण सिंह मेडिकल में दाखिला मिलेगा 

0
NEET परीक्षाअनन्या सिंह ने की पास,कल्याण सिंह मेडिकल में दाखिला मिलेगा 
NEET परीक्षाअनन्या सिंह ने की पास,कल्याण सिंह मेडिकल में दाखिला मिलेगा 

Ananya Singh of Jaunpur passed NEET exam, now Kalyan Singh will get admission in Government Medical

NEET RESULT 2024 :जौनपुर की बेटी भूपतिपट्टी गांव निवासी राकेश सिंह सुक्खू के बेटी अनन्या सिंह ने दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा पास की है। उसे कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिला मिलेगा। यह खबर मिलते ही उसके परिवार वालों शुभचिंतकों और नाते रिश्तेदारो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

नगर के भूपतिपट्टी मोहल्ले के निवासी राकेश सिंह सुक्खू पेशे से मैरेज हाल संचालक की बेटी अनन्या सिंह ने हाईस्कूल सेन्टजॉन्स सिद्दीकपुर तथा इण्टर तक की पढ़ाई 2022 में टीडी इण्टर कालेज से करने के बाद नीट की तैयारी कर रही थी। वह दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा पास की है। अनन्या अपनी सफलता श्रेय अपने गुरूजनों ,माता माधुरी सिंह, पिता राकेश सिंह ,दादी चंपा देवी और बाबा राजेन्द्र बहादुर सिंह को दी है।

यह भी पढ़े : चकबंदी विभाग लखनऊ की जांच में,जौनपुर के 12 कर्मचारी दोषी, लेखपाल निलंबित


दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

0
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

खेतासराय(जौनपुर) दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भुड़कुड़हा मोड़ से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का तरसांवा गांव निवासी विवेक कुमार पुत्र रणजीत के विरुद्ध पड़ोस के एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप था। शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल से दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती गर्भवती भी हो गई। शादी से इनकार करने पर युवती ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के चौबीस घंटे बाद आरोपी युवक को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

गैस संरक्षण के बारे में छात्राओं को किया गया जागरूक

0
गैस संरक्षण के बारे में छात्राओं को किया गया जागरूक

खेतासराय (जौनपुर) घरेलू गैस का इस्तेमाल करते हुए आवश्यक सावधानी रखने से आग लगने जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। गैस सिलेंडर से होने वाली घटनाओं को रोकने और गैस संरक्षण के बारे में क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में शुक्रवार को जागरूक करते हुए उक्त बातें इंडेन गैंस एजेंसी संचालिका एडवोकेट कुसुम ने कही। इन्होंने कॉलेज में शुक्रवार को छात्राओ को जागरूक करते हुए कहा की इंडेन गैस एंजेसी की तरफ से समय-समय पर लोगों को गैस की बचत व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाता है।

सिलेंडर को कभी भी फर्श पर लेटा कर एवं टेड़ा करके नहीं चलाना चाहिए, क्योकि सिलेंडर में आग लगने का सबसे बड़ा कारण ही सिलेंडर को फर्श पर टेढ़ा डालने का होता है। इससे आप सब बचे और सावधानी बरतें, ताकि लोगों सुरक्षित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, रेखा यादव, अजय मोनू श्रीवास्तव,मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्रा समेत आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


नकली सोने की चेन का महिला हुई शिकार,बाजार में हंगामा  

0
नकली सोने की चेन का महिला हुई शिकार,बाजार में हंगामा  
JAUNPUR NEWS

आराध्या ज्वेलर्स ने नकली सोने का दिया चैन

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि आराध्या ज्वेलर्स ने नकली सोने का चैन देकर हमारे साथ ठगी की है। उक्त गांव निवासी पिंका गुप्ता पत्नी ईश्वर चंद गुप्ता ने तीन सितंबर 2023 में खेतासराय कस्बे के खुटहन रोड पर ऋषि तालाब के बगल यादव कटरा में आराध्या ज्वेलर्स के प्रोपाइटर सुजीत कुमार सोनी व उनके भांजे आनंद सोनी से एक सोने की चेन व पाजेब की खरीद की थी। चेन देकर पाजेब बाद में ले जाना को कहा महिला बार-बार दुकान का चक्कर लगाती रही लेकिन सुजीत आज कल करता रहा।

उसके बाद उक्त महिला जरुरत पड़ने पर वही सोने की चेन बेचने के लिए दुकान पर गई तो दुकान का सटर बन्द मिला अगल बगल के लोगों से पूछने पर पता चला कि सुजीत दुकान बन्द कर लगभग तीन माह से लापता है। उसका भान्जा दुर्गा मंदिर के पास अलग दुकान चलाता है महिला जब आनंद की दुकान पर पहुंची तो उसने बताया की यह चेन पीतल की है। महिला और दो तीन दुकानों पर पता की तो सभी ने पीतल होने की बात कही तब महिला ने आनंद से कहा कि यह चेन आप और आपके मामा ने ही दिया था तो आनंद ने कहा हमसे कोई मतलब नहीं है। महिला यह सुन बिल्कुल स्तब्ध रह गई फिलहाल इस मामले में लिखित तहरीर थाने में दिया है।

चकबंदी विभाग लखनऊ की जांच में,जौनपुर के 12 कर्मचारी दोषी, लेखपाल निलंबित

0

जौनपुर। संयुक्त संचालक चकबंदी मुख्यालय लखनऊ की जांच की आंच में जिले के एक दर्जन चकबंदी कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश जारी हुए है।

बन्दोबस्त अधिकारी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में जनपद जौनपुर में 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की समीक्षा 29 अगस्त को संयुक्त संचालक चकबन्दी मुख्यालय लखनऊ रण विजय सिंह द्वारा की गयी और 30 अगस्त को चकबन्दी अधिकारी कटघरा के न्यायालय का निरीक्षण किया गया। 
             

जनपद में 46 ग्राम 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रियाधीन है। समीक्षा के दौरान 10 वर्ष से पुराने ग्रामों में अपेक्षित प्रगति न होने तथा शिथिल पर्यवेक्षण के कारण सहायक चकन्दी अधिकारी बुद्धूराम को कारण बताओ नोटिस, राम नयन सिंह सहायक चकबन्दी अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा सहायक चकबन्दी अधिकारी राम अचल राम को नियम 10 (2) के अन्तर्गत नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। अपेक्षित कार्य प्रगति न होने के कारण चकबन्दीकर्ता नन्दलाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये तथा चकबन्दीकर्ता हरिराम का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये गये हैं।


 असंतोषजनक कार्य प्रगति के लिए ग्राम सलेडी के चकबन्दी लेखपाल चन्द्रसेन को निलम्बित करने के निर्देश दिये गये हैं। ग्राम लपरी के चकबन्दी लेखपाल श्याम कुमार यादव व ग्राम मानीकला के चकबन्दी लेखपाल दुर्गा प्रसाद के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही एवं चकबन्दी लेखपाल राजेन्द्र पटेल का वेतन अग्रिम आदेश तक आहरित न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। ग्राम किर्तापुर में पूर्व में कार्यरत रहे चकबन्दी लेखपाल महेन्द्र के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। 


                 न्यायालय चकबन्दी अधिकारी कटघरा के निरीक्षण के समय ग्राम दक्षिणपट्टी के धारा-9 की 426 पत्रावलियों अनाधिकृत रूप से रखे जाने के लिए तथा खराब रख-रखाव के लिए दोषी न्यायालय लिपिक को निलम्बित करने एवं चकबन्दी अधिकारी कटघरा विजय शंकर सिंह का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं। 10 वर्षों से पुराने ग्रामों में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी/चकबन्दी अधिकारी को अपने पर्यवेक्षण में निर्धारित कार्य योजना के अनुसार कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये गये हैं।