Home Blog Page 244

जिला सूचना अधिकारी जौनपुर के सरकारी आवास पर चोरी

0

#Theft at the official residence of District Information Officer Jaunpur

जौनपुर जिले के जिला सूचना अधिकारी के आवास पर रविवार की रात्रि में चोरों ने आलमारी में रखे सोने के गहनो , नगद रुपये और जरूरी कागजाद पर हाथ साफ कर लिया

प्राप्त जानकारी के मुताविक लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जज कालोनी से सटे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ चंद कदमो की दूरी पर स्थित सरकारी अधिकारियों के आवास है। वही जिले की सूचना अधिकारी मनोकामना राय भी रहती है जो शनिवार को किसी काम से वाराणसी गई हुई थी सोमवार की सुबह डिएसटीओ ने फोनकर सूचना अधिकारी को ताला तोड़ने की जानकारी दी वारणसी से जौनपुर लौटकर देखा तो उनके होस उड़ गए , उनके आवास का गेट का ताला टूटा हुआ था ।

चोरी की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घर के अंदर देखा तो आलमारी का लॉकर हुआ था कपड़े विखरे पड़े थे। अलमारी में रखे गहने,नकदी गायब थे चोरी में क्या समान गायब है उनमें बताया जा रहा है कि घर के अंदर रखे आलमारी से एक सोने की चैन ,एक लाख रुपये, 5 कलाई घड़ी समेत कुछ जरूरी कागजाद गायब है जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर फोरेंसिक के साथ डॉग स्क्वायड पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है ।

अभ्यर्थी की जगह अपना फोटो लगाकर मुन्ना भाई दे रहे थे पुलिस की परीक्षा,भेजे गए जेल 

0
अभ्यर्थी की जगह अपना फोटो लगाकर मुन्ना भाई दे रहे थे पुलिस की परीक्षा,भेजे गए जेल 
अभ्यर्थी की जगह अपना फोटो लगाकर मुन्ना भाई दे रहे थे पुलिस की परीक्षा,भेजे गए जेल 

जौनपुर :दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर पुलिस परीक्षा देते पकडे गए मुन्ना भाई ,पुलिस ने भेजा जेल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र  के पूर्वांचल विश्वविद्यालय  परिसर में रविवार 25 अगस्त को चल रही उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा के द्वितीय पाली में परीक्षा केन्द्र फार्मेसी बिल्डिंग वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अभ्यर्थी के पास से आधार कार्ड व प्रवेश पत्र मेंअभ्यर्थी के फोटो के स्थान पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा देते हुए अभियुक्त साहिल चौरसिया पुत्र अमृत लाल चौरसिया निवासी देवा राय का पुरवा पोस्ट डेरवा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l

वही दूसरी तरफ 25 अगस्त को  प्रथम पाली में थाना लाइन बाजार अन्तर्गत परीक्षा केन्द्र महाराणा प्रताप इण्टर कालेज रामदयालगंज लाइन बाजार जौनपुर में अभ्यर्थी के पास से आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी के फोटो के  स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति का परीक्षा देते हुए अभियुक्त आकाश भारती पुत्र राजेश कुमार निवासी सिन्धोरा बीबीपुर थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर थाना लाइन बाजार लाया गया। जिसके सम्बन्ध में  मु0अ0सं0-426/24 धारा  318(4) बीएनएस व धारा 6/7 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधि0 2024 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

एस के मिश्रा फार्मेसी कालेज में कड़ी निगरानी में बी फार्मा की परीक्षा 

0
एस के मिश्रा फार्मेसी कालेज में कड़ी निगरानी में बी फार्मा की परीक्षा 
एस के मिश्रा फार्मेसी कालेज में कड़ी निगरानी में बी फार्मा की परीक्षा 

जौनपुर। बिंद्रा बाजार के निकट स्थित एस के मिश्रा कालेज आफ फार्मेसी बालपुर खरैला आजमगढ़ में एके टीयू लखनऊ द्वारा बी फार्मा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार इस केंद्र पर कड़ी निगरानी में परीक्षाएं संचालित करायीं जा रही है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश गेट पर गहन तलाशी लेकर ही इंट्री किया जाता है।

उसके बाद परीक्षा केंद्र पर तैनात एजेंसी टीम द्वारा प्रत्येक परीक्षार्थियों का फोटो स्कैनिंग व बायोमेट्रिक एटेन्डेस लिया जा रहा है। परीक्षा कक्ष में तैनात कक्ष निरीक्षकों द्वारा सकुशल पारदर्शी परीक्षा संचालित कराते देखा गया। परीक्षा केंद्र पर एकेटीयू द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सविन्दु सिंह भी परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्षों का स्वयं जाकर परीक्षा की निगरानी करते रहे। परीक्षा केंद्र पर सकुशल व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जा रहा है परीक्षा शनिवार से चल रही है मंगलवार को समाप्त होगा। जिससे लगभग 900 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

लखपति दीदी सम्मान समारोह सम्पन्न 

0
लखपति दीदी सम्मान समारोह सम्पन्न 
लखपति दीदी सम्मान समारोह सम्पन्न 

#Lakhpati Didi felicitation ceremony concluded jaunpur

जौनपुर : जलगाँव महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री के वर्चुअल उपस्थिति में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत लखपति दीदी एवं लखपति सी0आर0पी0 का सम्मान समारोह जनपद स्तर, विकास खण्ड स्तर व क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें जनपद स्तर पर 125 से 150, प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर 100 से 150 व जनपद के 84 क्लस्टर में प्रत्येक क्लस्टर में 80 से 100 इस प्रकार जनपद में लगभग 12000 लखपति दीदी, लखपति सी0आर0पी0 व समूह के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया।

 उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागी महिलाओं व अन्य द्वारा मा० प्रधानमंत्री के जलगाँव महाराष्ट्र से लखपति दीदी एवं लखपति सी0आर0पी0 के सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। जनपद, विकास खण्ड व क्लस्टर स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आजीविका मिशन के समूह की कुल 6342 लखपति दीदी व 789 लखपति सी0आर0पी0 महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव द्वारा 105 लखपति दीदी  लखपति सी0आर0पी0 के सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। जनपद, विकास खण्ड व क्लस्टर स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आजीविका मिशन के समूह की कुल 6342 लखपति दीदी व 789 लखपति सी0आर0पी0 महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव द्वारा 105 लखपति दीदी लखपति सी0आर0पी0 को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबन्धक, श्रीमती शोभी गौर, गुलाब चन्द सरोज व राजीव कौशल, शिव कुमा

#कुटीर पीजी कालेज चक्के के संस्थापक स्व० पंडित अभय जीत दुबे की मनाई गई 26वीं पुण्यतिथि 

0
कुटीर पीजी कालेज के संस्थापक स्व०पंडित अभय जीत दुबे की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
कुटीर पीजी कालेज के संस्थापक स्व०पंडित अभय जीत दुबे की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

 जौनपुर : कुटीर पीजी कालेज के संस्थापक स्व० पंडित अभय जीत दुबे की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साप्ताहिक समाचार पत्र ‘विकास’ के सम्पादक एवं कुटीर संस्थान (कुटीर पीजी कालेज) कुटीर चक्के, जौनपुर के संस्थापक स्व. पं अभयजीत दुबे जी की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

#कुटीर पीजी कालेज चक्के के संस्थापक स्व० पंडित अभय जीत दुबे की मनाई गई 26वीं पुण्यतिथि 

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, चेन्नई के पूर्व कुलपति प्रो. राम मोहन पाठक जी, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी, मुख्य वक्ता भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. राकेश उपाध्याय जी व वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष आदरणीय डॉ मनोज मिश्रा ‘गुरुजी’ ने अपना विचार व्यक्त किया। 

नाबालिक लड़की से रेप मामले में ग्रामीणों ने खुटहन थाने का किया घेराव  

0
नाबालिक लड़की से रेप मामले में ग्रामीणों ने खुटहन थाने का किया घेराव  
नाबालिक लड़की से रेप मामले में ग्रामीणों ने खुटहन थाने का किया घेराव  

जौनपुर : नाबालिक लड़की से रेप को लेकर ग्रामीण हुए आक्रोशित खुटहन थाने का किया घेराव।  स्थानीय खुटहन थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक दलित लड़की (13) के साथ घर में घुसकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना की त्वरित जांच पड़ताल कर कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर संबंधित नए धाराओं में जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव निवासी संतोष यादव पुत्र सुभाष यादव जो दो बच्चों का पिता है, सुबह करीब 8:00 बजे बच्ची के घर पहुंचा, वहां बच्ची के माता-पिता व अन्य लोग खेत में काम करने के लिए गए हुए थे, बच्ची घर में अकेली खाना बना रही थी, जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष दरिंदे ने बच्ची को घर मे अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

नाबालिक लड़की से रेप मामले में मामले में थाना अध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी संतोष यादव पुत्र सुभाष यादव को 25 अगस्त 2024 की सुबह करीब 3:55 पर पिलकिछा बाजार से गिरफ्तार कर पॉस्को व अन्य संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है। उधर सूचना पर पहुंचे भीम आर्मी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने खुटहन थाने का घेराव कर दिया और कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे, थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि इस मामले में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इश्क़-ए हुसैन में पैदल यात्रा कर पहुंचे चेहल्लुम जुलूस की ज़ेयारत करने

0
इश्क़-ए हुसैन में पैदल यात्रा कर पहुंचे चेहल्लुम जुलूस की ज़ेयारत करने
इश्क़-ए हुसैन में पैदल यात्रा कर पहुंचे चेहल्लुम जुलूस की ज़ेयारत करने

SHAHGANJ NEWS : इश्क़-ए हुसैन में 50 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पहुंचे चेहल्लुम जुलूस की ज़ेयारत करने क्षेत्र के बड़ागांव से शनिवार को प्रातः लगभग 5:00 से जौनपुर के ऐतिहासिक चेहल्लुम जुलूस में शामिल होने व ज़ियारत कर सय्यदा के लाल का पुर्सा देने पैदल यात्रा कर पहुंचे लगभग सैकड़ो लोग।आपको बता दें कि बड़ागांव से लगभग 50 किलोमीटर दूर पैदल यात्रा कर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित रौज़-ए पंजे शरीफ से सबीह-ए आलम लेकर शनिवार की प्रातः लगभग 5:00 बजे जौनपुर ऐतिहासिक चेहल्लुम में शामिल होने के लिए सैकड़ो लोगों का काफिला रवाना हुआ।

इस काफिले का नेतृत्व कमर अब्बास करबालाई द्वारा किया गया। काफिले के उत्सवर्धन के लिए पूरे रास्ते चाय शरबत की सबील का इंतजाम रहा।यह काफिला लगभग 8:00 बजे अपने गंतव्य तक सकुशल पहुंच गया।काफिले में ज़ाकिर हुसैन, ज़मान हैदर, मिर्जा अली, कायम अब्बास, अली हैदर, अक़ील, आयत रज़ा, शेर खान, नेहाल, मोहम्मद कैस, फहद, सलमान, लारैब, समेत सैकड़ो लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।

जौनपुर:इस गांव के आस-पास के मरीज 8 किलोमीटर दूर दवा के लिए भटकने को मजबूर

0

( जौनपुर ) राजकीय स्वास्थ्य विभाग की कमजोरी को दर्शाता जिले का यह चिकित्सालय शाहगंज विकासखण्ड क्षेत्र के सबरहद गांव में विगत दो दशकों से संचालित राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय सालों से दूसरे गांव में चल रहा है। उक्त अस्पताल से आस-पास के ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा था। भारी संख्या में मरीज होम्योपैथिक चिकित्सा का लाभ भी उठा रहे थे। प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन बिना किसी कारण सबरहद के होम्योपैथी अस्पताल को ताखा के अतरिक्त पीएचसी पर स्थान्तरित कर दिया गया। जहां पर पहले से ही अस्पताल संचालित है।

लगभग पांच सालों से सबरहद सहित आस-पास के मरीजों को आठ किलोमीटर दवा के लिए भटकना पड़ रहा है। जबकि सबरहद के अस्पताल कागजी कोरम पूरा करने के लिए अस्पताल संचालन का बोर्ड बाकायदा लगाया गया है। सबरहद गांव से अस्पताल को हटाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं ताखा गांव के पीएचसी में होम्योपैथी अस्पताल के संचालन से यहां के ग्रामीणों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

ताखा निवासी राधेश्याम, अरबिंद, केवला देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताखा पश्चिम के भवन में राजकीय होम्योपैथी अस्पताल सबरहद को संचालित कर दिया गया। जिससे अस्पताल के अधिकतर हिस्से पर होम्योपैथिक अस्पताल का कब्जा हो गया है। जगह कम होने के कारण मरीजों को काफी असुविधा होती है। न तो ठीक से अतिरिक्त पीएचसी ताखा चल पा रही है और न ही होम्योपैथी अस्पताल। छोटे से भवन में एक ही अस्पताल का संचालन संभव है।

इस सम्बंध में डीएचओ डॉ. मनीषा अवस्थी ने बताया कि जगह के आभाव में ताखा में अस्पताल को शिफ्ट किया है। अपना भवन मिलने पर अपने मूल स्थान पर संचालित होगा। फिलहाल अस्पताल को सबरहद में अपने भवन की तलाश है, और यहां के ग्रामीणों को होम्योपैथी अस्पताल वापस आने की आशा है, देखना ये है कि जिम्मेदार ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने में कितना कारगर साबित हो पाते हैं।

#जौनपुर में 26 से 29 अगस्त तक खेल प्रतियोगिता गोगी,खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा 

0
जौनपुर में 26 से 29 अगस्त तक खेल प्रतियोगिता गोगी,खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा 

#Sports competition Gogi will be held in Jaunpur from 26th to 29th August, players will be rewarded.

  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

जौनपुर: हॉकी के जादूगर स्व0 मेजर ध्यानचन् के जन्म दिवस 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 26 से 31 अगस्त तक समस्त जनपदों में बृहद खेल प्रतियोगितायें आयोजित कराने के साथ ही फिटनेस क्रियाकलापों का भी आयोजन

कराया जाना है।

उक्त निर्देश के अनुपालन में 26 अगस्त को इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में अपरान्ह् 4.00 बजे ‘‘फिट इण्डिया प्रतिज्ञा’’ समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ ही आम जनमानस को दिलायी जायेगी। खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत 27 अगस्त 2024 को प्रातः 9.00 बजे से जनपद स्तरीय जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा 28 अगस्त 2024 को प्रातः 9.00 बजे से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर स्थित एकलव्य स्टेडियम में जनपद स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

29 अगस्त को इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में 14 वर्षीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, 30 अगस्त को जनपद स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर बालक वर्ग की तथा जूनियर बालिका वर्ग की तलवारबाजी प्रतियोगिता एवं 31 अगस्त 2024 को जनपद स्तरीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि सम्बन्धित प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व अपरान्ह 5.00 बजे तक जिला खेल कार्यालय, इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर जौनपुर में निर्धारित प्रारूप पर अवश्य उपलब्ध करायें। फुटबाल टीम में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 16+1 होगी तथा वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 12+1 होगी। जूनियर आयु वर्ग की प्रतियोगिता में जनपद की कुल 08 टीमों को प्रविष्टि दी जायेगी, प्रविष्टि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। फुटबाल, वॉलीबाल, खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2006 के पूर्व की न हो। कबड्डी एवं सब-जूनियर तलवारबाजी में खिलाड़ी की उम्र 01.01.2010 के पूर्व की न हो तथा जूनियर बालकध्बालिका तलवारबाजी में खिलाड़ियों की उम्र 01.01.2004 के पूर्व की नहीं होनी चाहिए।

 खिलाड़ी आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं हाईस्कूल का मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आयेंगे। आयु निर्धारण के लिए इन्हीं अभिलेखों को आधार माना जायेगा। विद्यालय की टीमें अपनी प्रविष्टि विद्यालय के प्रधानाचार्य या खेल अध्यापक के माध्यम से करायेंगी। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त खिलाड़ियों टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा। तलवारबाजी में प्रतियोगिता में खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से अपने प्रमाण पत्र के साथ 29 अगस्त की अपरान्ह 5.00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त विजेता-उपविजेता टीमों तथा तलवारबाजी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में सम्पर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने दी है।

#JAUNPUR का ROJGAR MELA 28 अगस्त को 

0
JAUNPUR का ROJGAR MELA 28 अगस्त को 
JAUNPUR NEWS

JAUNPR ROJGAR MELA: जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के द्वारा खण्ड विकास कार्यालय परिसर बक्शा जौनपुर मे 28 अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 10 कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल,इण्टर,आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों का कैम्पस सलेक्शन करेंगी।

जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें, निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी JAUNPUR जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल  rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

 यह भी पढ़े : #जौनपुर में बिना दुल्हन वापस लौटे दूल्हे,गाली गलौज के बाद हुआ दंगल