Home Blog Page 259

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवी में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि निर्धारित

0

#Last date fixed for admission in class 6th in Jawahar Navodaya Vidyalaya in jaunpur

जौनपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बालकृष्णा ने जिले के समस्त समानित नागरिकों को अवगत कराया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहुं में सत्र 2025-26 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा छठवी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2024 है एवं प्रवेश परीक्षा की निर्धारित तिथि 18 जनवरी 2025 है। एसे छात्र जो जनपद के मूल प्रमाणिक निवासी है एवं जौनपुर जनपद के कक्षा 5वीं में अध्ययनरत है और जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 (दोनो तिथियॉ समाहित) के बीच है, वे छात्र www.navodaya.gov.in या cbseitems.rcil.gov/nvs  पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते है।

JAUNPUR NEWS N0 2 :

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने अवगत कराया है कि  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’’ वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद में दर्जी व हलवाई ट्रेड में दस दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in  पर 27 जून 2024 तक प्राप्त आवेदनों का स्कोर कार्ड के आधार पर चयन किया जाना है।


 समस्त आवेदक को अवगत कराया जाता है कि अपने वास्तविक अभिलेख (शैक्षिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र) के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में 22 जुलाई 2024 एवं 23 जुलाई 2024 को समय प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जाचॅ/साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करे।
 


                                           

यूपी में एक बार फिर CM और डिप्टी CM केशव आरक्षण के मुद्दे पर आमने सामने

0

लखनऊ : यूपी में एक बार फिर सीएम और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आरक्षण के मुद्दे पर आए सामने। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सीएम के विभाग को लिखा पत्र और उसमे आरक्षण का ब्यौरा, सोशल मीडिया पर वायरल है। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति और कार्मिक को लिखा पत्र और मंगवा आरक्षण का ब्यौरा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्मिक विभाग के अधिकारियों से आउटसोर्सिंग या संविदा पर कार्यरत कुल अधिकारियों और कर्मचारियों मांगा ब्यौरा। पत्र में केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि मैं 11 अगस्त 2023 में इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाया था और अधिकारियों से जानकारी चाहिए थी 16 अगस्त 2023 को उन्होंने पत्र लिखा था लेकिन जानकारी ना मिल पाने के कारण एक बार फिर पत्र लिखा और अधिकारियों को आदेशित किया की शासनादेश के अनुसार समस्त विभगांव को सूचमार एकत्र करते हर संकलित कराकर अवलोकनार्थ प्रस्तुत करे। इस वायरल पत्र को लेकर अब यूपी में राजनीति गरम हो चुकी है छोटे से लेकर बड़े नेता इसपर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।

शाहगंज : मनबढ़ युवकों ने पुलिस से किया गाली गलौज, हाथापाई

0

शाहगंज ( जौनपुर ) आजमगढ़ रोड नई सब्जी मंडी के पास रविवार देर शाम एक बाइक पर सवार तीन युवकों द्वारा कलाबाजी और स्टंट करने से रोकने पर पुलिस चौकी पर मौजूद दो सिपाहियों से गाली गलौज और हाथापाई पर उतर आए ।


सिपाहियों के द्वारा अच्छे घर से होने का वास्ता देकर समझाने के बावजूद उक्त तीनों युवकों ने अपने गांव से 8-10 की संख्या में युवकों को बुलाकर जमकर हंगामा किया ।
बताया जाता है कि उक्त युवक दबंग किस्म के हैं तथा एक नामी प्लॉटर के भतीजे हैं । पुलिस द्वारा अराजकता पर उतारू पांच युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आया गया।हिरासत में लिए गए पांचो युवक छिड़वा भादी के बताए जा रहे हैं पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी रही ।

V.C.B.(पैनल) के संचालन एवं रख-रखाव हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

0
V.C.B.(पैनल) के संचालन एवं रख-रखाव हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
V.C.B.(पैनल) के संचालन एवं रख-रखाव हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

वी.सी.बी. (पैनल) के संचालन एवं रख-रखाव हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

  • प्रशिक्षण में कम्पनी के तरफ से आये विशेषज्ञों ने बताया बारीकियां

JAUNPUR NEWS जौनपुर: अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल द्वितीय जौनपुर के निर्देशानुसार विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय शाहगंज, मछलीशहर, जौनपुर के नियंत्रणाधीन 33/11केवी विद्युत उपकेंद्रों पर पैनल के रख-रखाव हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अहमदाबाद की कम्पनी एम/एस स्टेलमेक के तरफ से आये इंजीनियरों द्वारा पैनल के बारे में विस्तार से बताते हुए उसके बारीकियों को बताया।

वी.सी.बी. निर्माता कम्पनी के तरफ से विशेषज्ञ के रूप में मुकेश मिश्रा, विकास, अरविन्द, विष्णु सिंह ने 11 केवी पैनल की महत्व एवं इसके प्रयोग व संचालन के बारे में विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय जौनपुर में उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता एवं उपकेंद्र संचालक (एसएसओ) को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शामिल लोगों को विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्युत व्यवधान का पूर्वाभ्यास कर लेता है और तुरन्त एक्टिव हो जाता है। इससे ट्रांसफार्मर को जलने और फूंकने से सम्भवना रहती है। इससे बचने और उसके रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

 आदर्श भारती महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन  

0
 आदर्श भारती महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन  
 आदर्श भारती महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन  

पौध लगाने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा का भी ध्यान दें: विनय सिंह

 

खेतासराय (जौनपुर) एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक स्तर पौधरोपण किया जा रहा है। जिसकी कड़ी में कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित आदर्श भारती महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राध्यापक सहित छात्र-छात्राओ द्वारा पौधरोपण किया गया।

प्राचार्य विनय सिंह के नेतृत्व में उपरोक्त कॉलेज परिसर में प्राध्यापक सहित छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। जिसमें पीपल, अशोक, नीम, सागौन आदि पौधों से पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य विनय सिंह ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र के समान है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम में जन-जन को सहभागिता करनी चाहिए। इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि पौध लगाना आवश्यक है, के साथ-साथ उसकी सुरक्षा भी अति आवश्यक है। इस अवसर पर मुकेश पाठक, डॉ.अजय तिवारी, चन्द्रवीर सिंह, अखिलेश चन्द्र मिश्र, डॉ. श्यामजीत पाण्डेय, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय उपस्थित रहे।

SHAHGANJ:मरीज़ को देखने जा रही महिला बेहोशी हालत में खेत मे मिली

0
SHAHGANJ:मरीज़ को देखने जा रही महिला बेहोशी हालत में खेत मे मिली
SHAHGANJ:मरीज़ को देखने जा रही महिला बेहोशी हालत में खेत मे मिली

# Woman going to see patient found unconscious in field in shahganj

SHAHGANJ NEWS शाहगंज [जौनपुर] स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गाव निवासी महिला अपने रिश्तेदार जो बीमार थे उन्हें देखने के लिए निकली महिला बेहोशी हालत मे सड़क से थोड़ी दूर खेत मे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे विमला देवी पत्नी राम नयन निवासी बड़ा गांव थाना शाहगंज जिला जौनपुर अपने किसी बीमार रिश्तेदार को देखने जा रही थी बड़ा गांव से टैम्पू मे सवार होकर शाहगंज के लिए निकली थी और रोडवेज स्थित टैम्पू से उतर गई करीब दो घन्टे बाद घर पर फोन आया कि आपके परिवार की कोई महिला बेहोशी हालत में खेतासराय स्थित कब्रिस्तान के निकट सड़क से थोड़ी दूर एक खेत में मिली है।

जिसको SHAHGANJ पुरुष चिकित्सालय ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया गया है जहा उसका इलाज चल रहा है परिवार के मुताबिक के पास आठ हजार रुपये नगद के अलावा सोने की झुमकी गायब मिली है जिससे परिवार वालों का कहना है किसी ने जहर खुरानी की है ऐसा लगता है कि किसी ने महिला को बाईक पर बिठा कर ले गये और जहर खुरानी कर दिया विमला अभी तक बेहोश है होश मे आने पर इसका खुलासा होगा जिसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है।

NEWS JAUNPUR :FREE RATION वितरण तिथि 24 जुलाई  तक विस्तारित 

लोकतंत्र सेनानी जैतूराम यादव को दी गई अंतिम विदाई  

0
लोकतंत्र सेनानी जैतूराम यादव को दी गई अंतिम विदाई  
लोकतंत्र सेनानी जैतूराम यादव को दी गई अंतिम विदाई  

# राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी को दी गई अंतिम विदाई

  • 1975 में लागू इमरजेंसी के दौरान जेल गए थे जैतूराम,75 वर्ष की उम्र हुआ अकास्मिक निधन
  • #Last farewell given to democracy fighter Jaitu Ram Yadav in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर। विकासखंड करंजाकला के कुकुङीपुर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी जैतूराम यादव का अकास्मिक निधन हो गया। जिसकी खबर लगते ही जिला प्रशासन से आए नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई दी उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।

बता देंगे कुकुङीपुर निवासी 75 वर्षीय जैतूराम यादव इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र बचाओ आंदोलन में कूद पड़े थे । तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को इमरजेंसी लगाया था, उस इमरजेंसी के दौरान जैतूराम यादव जेल चले गए थे ,उनके लोकतंत्र बचाव के अभियान में उनकी काफी सक्रिय भूमिका रही थी। जिसके लिए वह क्षेत्र में भी जाने जाते रहे हैं। जैतूराम का रविवार के भोर में उनके निवास स्थान कुकुङीपुर में निधन हो गया ।जिसकी जानकारी लगते ही सदर नायब तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, लेखपाल केसी मौर्या, प्रभात यादव,सरायख्वाजा पुलिस अन्य सहयोगियों के साथ घर पहुंच गए और उनके शव पर पुष्पा माला अर्पित कर श्रद्धांजलि सलामी दी गई ।

राजकीय सम्मान के साथ उनके विदाई दी गई ।इस दौरान काफी संख्या में उनके लोग पहुंचे थे ।जैतूराम सर्वजन इंटर कॉलेज जंगीपुर के प्रबंधक जितेंद्र यादव के मामा थे ।इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले,दयाराम यादव, रामानंद अमित यादव,अशोक,शेखर यादव ,सुनील कुमार, चंदन यादव, अंकित , सुजीत, राम अजोर गौतम समेत काफी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

JAUNPUR:मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल  

0
JAUNPUR CRIME
JAUNPUR CRIME

JAUNPUR CRIME NEWS :खुटहन (जौनपुर) शनिवार की शाम करीब पांच बजे सौरईया पट्टी गांव में लाठी डंडे के साथ दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया जो भी मिला एक तरफ से सबको मारना पीटना शुरू कर दिये अचानक हुये हमलें में परिवार सहम गया चींख पुकार के बीच घंटों खुनी खेल चलता रहा सभी घायलों को सीएचसी लाया गया जहां मौके पर डॉ ही मौजूद नहीं थे घंटों घायल छटपटाते रहे हंगामा बढ़ता देख देर रात में डॉक्टर के आने पर सभी घायलों का उपचार सुरू हो सका एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया पुलिस दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले कि छानबीन में जुट गई हैl


गांव निवासी महिला मनभावती देवी पत्नी योगेन्द्र ने बताया कि शनिवार की शाम मेरा भतीजा राकेश निवासी कैराडिह मेरी बेटी को दवा दिलवाने आया था वह सड़क के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर घर के बारामदे में बैठकर पानी पी रहा था उसी समय गांव निवासी निकेश पुत्र बलराम अपनी बाइक से कहीं जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक घर के सामने पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराया जिसे गिरता देख भतीजे के साथ घर के लोग मौके पर पहुंच कर उसे निकाले उसके पैर से खुन बह रहा था वह कुछ बुदबुदाते हुए घर की तरफ भाग गया थोड़ी देर बाद दर्जनों की संख्या में लाठी डंडा लेकर पहुंचे लोग एक तरफ से पुरे परिवार को मारने लगें l

शाहगंज के इस क्षेत्र में नहर में पानी न छोड़े जाने से सैकड़ो गांव प्रभावित

0

नहर में पानी न छोड़े जाने से सैकड़ो गांव प्रभावित किसान मायूस

जौनपुर ( शाहगंज ) विकासखंड क्षेत्र के शारदा सहायक नहर से लिंक माइनर में पानी ना छोड़े जाने से सैकड़ो गांव में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। सूखे का दंस झेल रहे किसानों को नहर विभाग की भी सहानुभूति प्राप्त होते नहीं दिख रही है। किसानों को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े वादे कर रही है मगर उन्हीं के योजनाओं को पलीता लगाते नहर विभाग के कर्मचारी से किसान खासा मायूस दिख रहे हैं।
आपको बता दें की शारदा सहायक नहर डेहरी गांव के समीप से लिंक माइनर निकाला गया है जो ऊसरगांव बूढ़पुर गौसपुर के रास्ते बड़ागांव होता हुआ खानवाई अरगूपुर से आगे निकल गया है जो की सैकड़ो गांव के किसानों के लिए सिंचाई का एकमात्र साधन है।


बड़ागांव निवासी किसान समीम हैदर ने बताया जिस समय पानी की अधिक आवश्यकता होती है उसे समय नहर की सफाई का कार्य किया जा रहा था जिससे किसानों ने टेबल व अन्य माध्यम से धान के बीज जरई डाला और नहर में पानी आने का प्रतीक्षा करने लगे। ऐसे में अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया जिससे रुपए के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण सैकड़ो गांव के किसान मायूस है।

FREE RATION वितरण तिथि 24 जुलाई  तक विस्तारित 

0
FREE RATION वितरण की तिथि 24 जुलाई तक विस्तारित 
FREE RATION वितरण की तिथि 24 जुलाई तक विस्तारित 

#FREE RATION DELIVERY DATE EXTENDED TO 24TH JULY 2024

JAUNPR NEWS जौनपुर : FREE RATION लेने वालो कार्ड धारको के लिए जरुरी सूचना है,आवंटित खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की तिथि आठ जुलाई  से 20 जुलाई तक निर्धारित की गयी थी जिसको लेकर जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण 20 जुलाई  तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन के पत्र द्वारा वितरण की तिथि-24 जुलाई  तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

 जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूं तथा 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा। 

 खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा 24 जुलाई  तक उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजना के वितरण की अन्तिम तिथि 24 जुलाई  होगी। अतः पूर्व निर्धारित तिथि 20 जुलाई 2024 के साथ-साथ 24 जुलाई  को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।

तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए 24 जुलाई 2024 तक नियमानुसार लाभार्थियों राशनकार्डधारकों में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण FREE RATION पर्यवेक्षणीयअधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।