जौनपुर : शाहगंज क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में मोहर्रम के सिलसिले से मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से एक सफ़र जुलूस-ए अज़ा का आयोजन किया गया जिसमें आए हुए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट व लालती पाली क्लीनिक के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वच्छ शिविर व निशुल्क दवा वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 665 जायरीनों शिविर का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान लालती हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर में निस्वार्थ भाव से सेवा दी। स्वास्थ्य शिविर के आरंभ से ही डॉक्टर डीके रंजन लगातार मरीज से परामर्श करते रहे और और उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाई। शिविर के दौरान अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इस्तखार हुसैन, उपाध्यक्ष मेराज हाशमी, निजाम इदरीसी, शाहिद हुसैन इदरीसी, खुर्शीद हसन, मौलाना एजाज मोहसिन, डॉक्टर दीपक, डॉक्टर शहंशाह, आसिफ सोनू, सलीम,नसीम,मोसिम खान, समेत संस्था के आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर के दौरान लालती हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर में निस्वार्थ भाव से सेवा दी।
स्वास्थ्य शिविर के आरंभ से ही डॉक्टर डीके रंजन लगातार मरीज से परामर्श करते रहे और और उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाई। शिविर के दौरान अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इस्तखार हुसैन, उपाध्यक्ष मेराज हाशमी, निजाम इदरीसी, शाहिद हुसैन इदरीसी, खुर्शीद हसन, मौलाना एजाज मोहसिन, समेत संस्था के आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का 665 श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
FREE O LEVEL CCC कम्प्यूटर कोर्स 2024 की अंतिम तिथि 12 अगस्त
FREE O LEVEL CCC COMPUTER COURSE APPLICATION 12 AUGUST 2024 जौनपुर : फ्री ओ’ लेवल,सी0सी0सी0 कम्प्यूटर में प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों के लिए जरुरी सूचना जिले के जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुभाग-2 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक,युवतियों के लिए निःशुल्क संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद में संचालित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं का चयन निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के स्तर से करते हुये वेबसाईट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। योजनान्तर्गत 11 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक अन्य पिछड़े वर्गों के इच्छुक युवक,युवतियों द्वारा वेबसाईट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ‘ओ’ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन भरे जायेंगे।
FREE O LEVEL CCC COMPUTER COURSE योजनान्तर्गत ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण शुल्क क्रमशः रु0 15,000 एवं रु0 3,500 तक विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल/‘‘सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित अर्हता आवश्यक है- कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10 $ 2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता अनिवार्य है। प्रशिक्षार्थी की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक उम्र के आवेदन निरस्त माने जायेंगे। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था में छात्रवृत्ति न लेता हो। कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रवेश माह जुलाई एवं जनवरी होगा।
यह भी पढ़े : अयोध्या का बदमाश जौनपुर में गिरफ्तार
# Last date of FREE O LEVEL CCC Computer Course 2024 is 12th August….
FREE O LEVEL CCC प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष होगी। ‘‘सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 03 माह होगी। प्रशिक्षार्थी के माता-पिता/अभिभावक की सकल वार्षिक आय (ग्रामीण शहरी क्षेत्र) रु0 1,00,000-00 (रुपये एक लाख मात्र) से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासनादेश के अनुसार उपर्युक्त अर्हता रखने वाले युवक,युवतियाँ वेबसाईट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर 11 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तकआंनलाइन आवेदन एवं शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड करते हुये समस्त वांछित संलग्नकों सहित आवेदन पत्र दो प्रतियों में विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-106 में अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। यदि आवेदन कार्यालय में प्राप्त नहीं होता है तो ऐसे प्रशिक्षार्थी का आवेदन निरस्त माना जायेगा।
अयोध्या का बदमाश जौनपुर में गिरफ्तार
#Ayodhya’s criminal arrested in Jaunpur
जौनपुर पुलिस अयोध्या के बदमाश को गिरफ्तार करने में सफल रही , सिकरारा व थाना बक्शा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में चेकिंग के दौरान जौनपुर तथा अयोध्या के विभिन्न थानों में वांछित अन्तर्जनपदीय अपराधी घायल, गिरफ्तार, घायल अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक पल्सर मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट) बरामद-
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर, श्री परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थाना सिकरारा व थाना बक्सा की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक- 05.08.2024 को समय करीब 11.54 बजे रात्रि के दौरान वहद ग्राम पुराना बरगुदर पुल से अपराधी रजनीश यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी ग्राम मोहउद्दीपुर जहीरगंज, थाना पूराकलन्दर, जनपद अयोध्या उम्र करीब 24 वर्ष को एक देशी तमन्चा.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक पल्सर मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट) के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, दूसरा बदमाश राजन सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी ग्राम चौरा बाजार थाना जलालपुर जनपद जौनपुर अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है । आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग से अभियुक्त रजनीश यादव के बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से चोटिल हुआ है। जिसके जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है, नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- रजनीश यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी ग्राम मोहउद्दीपुर जहीरगंज, थाना पूराकलन्दर, जनपद अयोध्या। ( घायल )
फरार अभियुक्त- - राजन सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी ग्राम चौरा बाजार थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
विवरण बरामदगी– - एक देशी तमन्चा.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक पल्सर मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट)
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 209/2024 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 236/24 धारा 109/317(2) बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 130/2024 धारा 25/9 आयुद्ध अधि0, 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955, 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 ,8/20 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 285/2022 धारा 3(2)5(A) SC/ST Act , 147, 323, 354(घ), 504, 506 भादवि , 11/12 लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
5.मु0अ0सं0 609/2020 धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
गिरफ्तारी टीम थाना सिकरारा – - थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
- उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह
- कां0 विमलेश यादव, कां0 अंकित कुमार सिंह ,कां0 चालक अभिमन्यु यादव, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम थाना बक्शा – - प्रभारी निरीक्षक बक्शा श्री उदय प्रताप सिंह
- का0 निशान्त कुमार राय, कां0 बाल मुकुन्द गुप्ता, हे0कां0 चालक महबूब खान थाना बक्शा जनपद जौनपुर ।
मनरेगा के डोंगल को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने की फिर उठी मांग
उतरप्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न
- संघ की एकता एवं संघर्ष से सफलता के नए प्रतिमान बनाएंगेः डॉ प्रदीप सिंह
जौनपुर l UP ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को लखनऊ में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के परिषद भवन सभागार में संपन्न हुयी। बैठक में पूरे प्रदेश से 50 से अधिक जनपदों के पदाधिकारियों ने सहभागिता किया। बैठक में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत के प्रदेश महामंत्री कमल किशोर शुक्ल ने भी प्रतिभाग किया।
यह भी पढ़े : JAUNPUR:ग्राम प्रधान के प्रशासनिक अधिकार पर लगी रोक
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने वर्तमान मे शासन के समक्ष लंबित विभिन्न मांगों यथा शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने,ग्रेड पे बढ़ाने, मनरेगा के डोंगल को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, ई ग्राम स्वराज के डोंगल प्रणाली में आ रही जटिल तकनीकी एवं व्यवहारिक समस्याओं के निदान करने, निराश्रित गौ सेवा केंद्रों तथा ग्रामीण आवास योजना में सचिव के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों की भूमिकाओं के उत्तरदायित्व निर्धारित करने, प्रदेश स्तरीय सचिवों की अनंतिम त्रुटिपूर्ण ज्येष्ठता सूची को शुद्ध करने, अगली विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक कराने, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली सहित विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर अपनी बात रखी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का इतिहास अनवरत संघर्षों का रहा है हम अपनी संगठित एकता एवं लंबे संघर्ष से भविष्य में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करेंगे।

संघ के प्रदेश महामंत्री नागेंद्र प्रताप कुशवाहा ने प्रदेश के साथियों का स्वागत करते हुए सभी से अपील किया कि आप दृढ़ संकल्पित होकर तन,मन एवं धन से संघ का साथ दें तथा जनपद में सरकार द्वारा दिए गए उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें आपकी उचित न्याय पूर्ण मांगे जरूर पूरी होंगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के प्रदेश महामंत्री कमल किशोर शुक्ल ने 01अगस्त 2016 के अधूरे शासनादेश पर उचित निर्णय लेते हुए विकास खंडो पर पंचायत विभाग के अधिकारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सरकार से मुहैया कराने की अपील किया।
यह भी पढ़े : NREGA अमृत सरोवर घोटाले में फसेंगे जौनपुर के सैकड़ोअधिकारी,जाँच शुरू
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने ग्राम प्रधानों के समक्ष वर्तमान में आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रदेश स्तर पर पंचायती राज एवं ग्राम प्रधान संगठन का संयुक्त महाधिवेशन कराने का प्रस्ताव रखा। प्रांतीय बैठक में आदित्य कुमार शुक्ल,प्रशांत पोरवाल, जितेंद्र गंगवार, सुनील कुमार वर्मा, राघवेंद्र सिंह, संरक्षक ओंकार नाथ दुबे, अरुणेश पाल, सुरेंद्र कुमार तिवारी, डॉ आशीष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी,ओम प्रकाश प्रजापति, नितेश सिंह चंदेल, सूर्यभानु राय, दीपक श्रीवास्तव,पवन तिवारी, डॉ राकेश कुमार, ललित कुमार, पीयूष दुबे, बृजेश सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रेम लाल यादव, मनोज कुमार दुबे, विवेक कुमार,परमानंद गंगवार, संजय सिंह, पवन पांडेय, डॉ दयाराम पटेल, अक्षय प्रताप सिंह,शिवम पाठक, योगेश चौबे, दिनेश कुमार सिंह,गंगाराम गुप्ता, मित्र सेन यादव,राहुल, हंसपाल चौधरी,दीवान सिंह,अमीन खां,संदेश कुमार,नकुल धामा, आशीष कुमार मिश्रा, अतुल कुमार,योगेंद्र सिंह कुशवाहा, क्षितिज चौधरी, करन सिंह,वीरेंद्र बरौदिया, रामकिशोर,सुशील मलिक, रामकुमार चौधरी,नीरज यादव,जितेंद्र सिंह आदि सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बिजनौर के जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप राजपूत ने किया।
JAUNPUR:ग्राम प्रधान के प्रशासनिक अधिकार पर लगी रोक
# Ban on administrative rights of village head IN JAUNPUR
JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले की एक और ग्राम पंचायत पर जाँच की गिरी गाज पंचायत के अधिकारी परेशान है ,मामला भैसहारामपुर के प्रशासनिक अधिकार पर लगी रोक जाँच की सही जानकारी नहीं देने पर जिला प्रसाशन ने वित्तीय अधिकारों पर लगाई गई रोक ,जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि संतोष कुमार पुत्र स्व0 बजरंगबली दूबे,अरूण प्रकाश पुत्र स्व0 इन्द्रचन्द्र दूबे व अन्य निवासी ग्राम भैसहारामपुर पोस्ट प्रेमकापूरा विकास खण्ड सुजानगंज तहसील मछलीशहर जौनपुर द्वारा प्रधान ग्राम पंचायत भैसहारामपुर के विरूद्व प्रस्तुत दिनांक रहित शपथ पत्र युक्त शिकायती प्रार्थना पत्र के क्रम में प्रकरण की प्रारम्भिक जांच जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के द्वारा उपायुक्त श्रम रोजगार जौनपुर को जॉच अधिकारी नामित किया गया।
सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति से जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी JAUNPUR ने बताता कि जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सचिव एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उ0प्र0 पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95-1(जी) के अर्न्तगत विनोद कुमार प्रधान ग्राम पंचायत भैसहारामपुर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। सम्बन्धित प्रधान व सचिव ग्राम पंचायत भैसहारामपुर द्वारा कारण बताओं नाटिस प्राप्त कर उत्तर/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया।
यह भी पढ़े : बदलापुर के विधायक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका जाएंगे
उक्त उत्तर/स्पष्टीकरण का परिशीलन के उपरान्त संबधित ग्राम प्रधान/सचिव ग्राम पंचायत द्वारा उत्तर/स्पष्टीकरण के साथ ठोस साक्ष्य प्रस्तुत न किये जाने के कारण सम्बन्धित ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा आपस में दूरभिसंधि कर शासकीय धनराशि का दूरूपयोग करने के फलस्वरूप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में अन्तिम जांच मे मुक्त होने तक प्रधान ग्राम पंचायत भैसहारामपुर विकास खण्ड सुजानगंज के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाते हुए प्रकरण की अन्तिम जांच हेतु जिला विकास अधिकारी को नामित किया है और 17अगस्त को अपरान्ह् 02 बजे जॉच करने की तिथि निर्धारित किया गया है ।
बदलापुर के विधायक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका जाएंगे
#बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने यूएसए जाएंगे।
Badlapur MLA ramesh mishra will go to America to participate in the international summit.
JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले के बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र राज्य विधान मंडलों के अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लेने अमेरिका जाएंगे। उनकी यह यात्रा 11 दिवसीय है। जिसमें वह शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद अमेरिका में विभिन्न पहलुओं पर जानकारी लेते हुए अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
यह शिखर सम्मेलन यूएसए के केंटकी प्रांत के लुइसविले शहर में 6 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगा। इसका आयोजन अमेरिका की अग्रणी संस्था एनसीएसएल और एनएलसी भारत के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। श्री मिश्र के साथ उत्तर प्रदेश के 6 विधायक भी जा रहे हैं , जिसमें राजेश चौधरी राजीव सिंह बब्बू भैया संजय शर्मा, धीरेंद्र सिंह, डॉक्टर सुरभि, प्रिंस सिंह शामिल है। पूरे पूर्वांचल क्षेत्र से रमेश चंद्र मिश्र इकलौते विधायक हैं जो इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
इस बारे मे बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र ने बताया कि यह शिखर सम्मेलन में यूएसए के विधायी नेताओं, कर्मचारी विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं की सबसे बड़ी सभा है। शिक्षा, नेटवर्किंग और प्रेरणा से भरा वातावरण बनाती है। यह सम्मेलन विधायी साथियों और नीति नवप्रवर्तकों से जुड़ने का अवसर देता है। इस सम्मेलन में मिलने वाले विचार को अपने देश में क्रियान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया सकता हैं। इस वर्ष हमें राज्य विधानसभाओं और भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों के सम्मानित विधायकों की भागीदारी को सक्षम करने के लिए एनएलसी भारत के साथ सहयोग करने का सौभाग्य मिला है।
कार्यक्रम में अमेरिकी विधायकों और विधायी कर्मचारियों के साथ जुड़ने और ठोस नीति चर्चा में शामिल होने के अवसर प्रदान होगा। अंतर्राष्ट्रीय उपस्थित लोगों के भाग लेने के लिए पूरे सम्मेलन में विशेष कार्यक्रम, दौरे और सत्र आयोजित है। सम्मेलन में अपने समुदायों में महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए विचार, रणनीतियाँ और समाधान पर चर्चा होगी। व्यावसायिक विकास कार्यशालाएँ और नेटवर्किंग कार्यक्रम भी होगा जहाँ विधायी सहयोगियों से जुड़ सकेंगे। एनसीएसएल विधान शिखर सम्मेलन 2024 में भागीदारी से ज्ञान के आदान-प्रदान, लगभग 2,000 सम्मानित अमेरिकी सीनेटरों और भारतीय विधायकों/एमएलसी के बीच नेटवर्किंग के अवसर, नीति सीखने और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य सहित कई लाभ मिलेगा।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अमेरिका के नैशविले एवं कैलिफोर्निया में अप्रवासीय भारतीयों से मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 10 अगस्त को प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि श्री मिश्र का सम्मान किया जाएगा। 11 अगस्त को नैशविले के श्री गणेश मंदिर (हिंदू सांस्कृतिक केंद्र) में अप्रवासी भारतीयों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका के प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मगुरु पण्डित रिंकू मिश्रा कर रहे है। इस दौरान 12 अगस्त को श्री मिश्रा अमेरिका में उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए अमेरिका में अध्ययन की संभावनाओं पर विचार करने के लिए मिडिल टेनेसी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
13 अगस्त को नैशविले से कैलिफोर्निया पहुंचेंगे। वह कैलिफोर्निया में प्रवासी भारतीयों में उद्योगपतियों तथा अन्य विशिष्ट जनों से मुलाकात करेंगे। 13 अगस्त से 17 अगस्त तक यहां रहकर अमेरिका के परिवहन व्यवस्थाओं एवं पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार से विभिन्न जनों से चर्चा भी करेंगे। वह अमेरिका के तीव्र सुरक्षित परिवहन एवं सड़कों का अध्ययन कर यह सुनिश्चित करेंगे कि क्या इस तरह की सेवाएं उत्तर प्रदेश कैसे में हो सकती हैं। 18 अगस्त को वह वापस स्वदेश लौटेंगे।
यह भी पढ़े ; जौनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच आधी रात को हुई मुठभेड़,दो गिरफ्तार
यह भी पढ़े : NREGA अमृत सरोवर घोटाले में फसेंगे जौनपुर के सैकड़ोअधिकारी,जाँच शुरू
कावड़ में एक तरफ भगवान भोलेनाथ दूसरी तरफ अखिलेश की तस्वीर
कावड़ यात्रा में जौनपुर के डॉक्टर बने चर्चा का विषय
जौनपुर । हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद तक की कावड़ यात्रा जिले के तहसील शाहगंज के डेहरी गांव निवासी और गाजियाबाद में पेशे से चिकित्सक की कावड़ यात्रा में एक अलग अंदाज दिखा, जो चर्चा का विषय बन गया। जिसमें भगवान के प्रति गहरी आस्था भक्ति के साथ- साथ अपने नेता के प्रति समर्पण भाव का अद्भुत संगम समावेश था । कांवड़ यात्रा में अनोखा रूप देखकर लोगों में जमकर चर्चा कर रहे थे।
बता दें कि शाहगंज तहसील के डेहरी गांव निवासी डा सुर्यभान यादव जो गाजियाबाद में पेसे से चिकित्सक है वह अपनी कावड़ यात्रा को लेकर चर्चा में रहे । उनके कावड़ यात्रा में गाजियाबाद से लेकर हरिद्वार तक खूब चर्चा हुई । जिसमें कावड़ में एक कंधे पर भगवान भोलेनाथ की भारी भरकम तस्वीर सुशोभित हो रही थी , तो दूसरे कंधे कावड़ पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर कावङ को सुशोभित कर रही थी। जिसे देखकर सावन के पवित्र माह में एक तरफ भगवान के प्रति गहरी श्रद्धा भक्ति दूसरी तरफ अपने नेता के प्रति त्याग समर्पण की भावना का संगम देखने को मिल रहा था। डॉ सुर्यभान यादव चिकित्सा सेवा के साथ-साथ राजनीति में अच्छी पैठ रखते हैं और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। सुर्यभान यादव 2017 में विधानसभा चुनाव शाहगंज से लड़े थे जो करीब 25 हजार मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे ,लेकिन बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और तब से समाजवादी पार्टी में सेवा दे रहे हैं। कावड़ यात्रा में इन्होंने हरिद्वार से जल लेकर बाबा दूधेश्वरनाथ गाजियाबाद में जल चढ़ाया और कांवङ यात्रा सोशल मीडिया पर काफी फोकस में रहा लोगों ने उनकी खूब चर्चा की।
जौनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच आधी रात को हुई मुठभेड़,दो गिरफ्तार
जौनपुर। जलालपुर थाना व केराकत की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई बीती रात पुलिस मुठभेड में गौकशी का 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल देशी तमंचा बरामद।
जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बृजेश कुमार के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत, देवेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जलालपुर मय हमराहि जलालपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहन व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे कि एक मोटरसाइकिल हिरो स्पप्लेण्डर प्लस बिना नंम्बर प्लेट पर दो व्यक्ति जौनपुर के तरफ से तेज गति से आ रहे थे । उक्त मोटरसाइकिल को थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो थाना गद्दी की तरफ मोड़कर तेज गति से भागने लगे, पिछा किया गया तो अवैध तमन्चे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिये। जिसपर जरिये आरटी सेट थाना व अगल बगल के थानो को कन्ट्रोल के माध्यम से मैसेज कराया गया तो केराकत के तरफ से प्रभारी निरीक्षक केराकत मय फोर्स उधर से आ रहे थे कि मोटरसाइकिल सवार दोनो बदमाश केराकत के तरफ से आते हुऐ फोर्स को देखकर ग्राम हरीपुर के तरफ मुड़ कर भागना चाहे। हरीपुर मोड़ से लगभग 200 मी0 आगे भागने के दौरान गाड़ी गिर गयी। बदमाश पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर फायर करने लगे, जिसकी एक गोली प्र0नि0 जलालपुर के पहने हुए बी.पी. जैकेट के दाहिने तरफ सीने के नीचे आकर लगी। अन्य कोई उपाय न पाकर प्र0नि0 जलालपुर व चौकी इंचार्ज उ0नि0 श्री विद्यासागर सिंह द्वारा अपने-अपने सरकारी पिस्टल से 01-01 राउंड फायर किया गया। थोडे देर बाद फायर आना बन्द हुआ तो फायर आने वाले दिशा मे धीरे –धीरे बढे तो एक व्यक्ति कराहते हुए बताया की साहब हमको गोली लग गयी है मेरी जान बचा लो। इस पर उसका नाम पता पुछते हुए भागने वाले साथी का नाम भी पुछा गया तो अपना नाम विनोद कुमार शर्मा पुत्र काशीराम निवासी मीरपुर थाना रौनाही जनपद फैजाबाद उम्र करीब 32 वर्ष बताया व फरार साथी का नाम रजनीश .यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी मोहिद्दिनपुर जहीरगंज थाना पुराकलन्दर जनपद फैजाबाद बताया। पहने हुए पैन्ट के जेब से एक जिन्दा करातूस 315 बोर व दाहिने हाथ मे एक अवैध तमन्चा 315 बोर बरामद हुआ व 1120 रु0 नगद व एक मोबाइल फोन ओप्पो बरामद हुई। पुलिस मुठभेड़ में कारण गिरफ्तारी बताते हुये अभियुक्त विनोद कुमार शर्मा उपरोक्त को हिरासत पुलिस लेकर मानवीय दृष्टिकोण से उपचार हेतु सीएचसी रेहटी के लिये रवाना किया गया। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
वही दूसरी तरफ जिले में एक और बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताविक मुगराबादशाहपुर, जौनपुर पुलिस टीम के साथ बीती रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर लूटेरा अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि उसके पास से 01 तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 09 mm, एक मोबाईल, एक मोटरसाइकिल व 1500 रुपया नगद बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण व दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर संतोष पाठक मय हमराह देख भाल क्षेत्र तलाश वांछित वारण्टी में रवाना होकर आज सुबह 05.00 बजे गौरीशंकर महादेव मंदिर पर जाने वाले कावड़ियो की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना क्षेत्र सुजानगंज के करीब मुंगराबादशाहपुर रोड पर वाहनो को रोक कर चेक कर रहे थे तथा आने जाने वाले इक्का दूक्का बड़े वाहनों को श्रावण सोमवार होने की वजह से वापस मुंगराबादशाहपुर की तरफ भेजा जा रहा था कि उसी समय एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेजी से सुजानगंज की तरफ से आ रहे थे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया किन्तु रुके नही भागने लगे, संदिग्ध प्रतीत होने पर उक्त टीम द्वारा बदमाशो का पीछा करते हुए जैसे ही रामपुर मोड़ पटेल नगर रोड के पास पहुंचे तो नीलगायों का झुण्ड देखकर उक्त बदमाश अचानक ब्रेक लगाये तो बदमाश जमीन पर मय गाड़ी सहित गिर गये , जब पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाशों को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया तो एक बदमाश जान से मारने की नियत से पुलिस वालो के ऊपर फायर कर दिया,आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल से फायर किया तो कुछ समय बाद कराहने की अवाज आयी , पास में जाकर देखा तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी हुई है तथा दूसरा बदमाश झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया । घायल/पकड़े हुए व्यक्ति का नाम पूछा गया तो अरविन्द बिन्द पुत्र राम नरायण बिन्द निवासी देनवा दुबौली थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र 37 वर्ष बताया जिसे समय करीब 05.22 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं । उक्त अभियुक्त द्वारा थाना खुटहन , बक्सा , बदलापुर, सुजानगंज में कई लूट की घटनाओं को अपने साथी के साथ अंजाम दिया गया था ।
NREGA अमृत सरोवर घोटाले में फसेंगे जौनपुर के सैकड़ोअधिकारी,जाँच शुरू
#Hundreds of officers of Jaunpur will be trapped in NREGA’s Amrit Sarovar scam, investigation started
NREGA SCAM JAUNPUR :यूपी के जौनपुर में मनरेगा अमृत सरोवर योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है जिले की नवागत जिला विकास अधिकारी जाँच के बाद कारवाही करेंगी मामला ग्राम पंचायत छांगापुर-का बताया जा रहा है यहाँ प्रथम में निर्मित अमृत सरोवर में मस्टर रोल पर श्रमिकों का फर्जी हस्ताक्षर किये जाने, बिना सेक्टर अधिकारी के सत्यापन के भुगतान हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने, के सम्बन्ध में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि l
मनरेगा अमृत सरोवर पत्रावली में किसी भी स्थान पर ग्राम पंचायत सचिव का मोहर न लगवाने पर तथा मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के निरीक्षण के समय मस्टर रोल में 26 जुलाई को 138 श्रमिकों का मास्टर रोल निकलने के बावजूद मौके पर एक भी श्रमिक का न पाए जाने, ग्राम पंचायत जवन्सीपुर में निर्मित अमृत सरावेर के मस्टर रोल पर श्रमिको का फर्जी हस्ताक्षर करने,ग्राम पंचायत जवन्सीपुर मे बिना सेक्टर अधिकारी के सत्यापन के भुगतान हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने पर,
तथा ग्राम पंचायत जवन्सीपुर में मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के समय NREGA मस्टर रोल में दिनांक 26 जुलाई 2024 को 101 श्रमिकों का मस्टर रोल निकलने के बावजूद मौके पर एक भी श्रमिक का न पाए जाने, और मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के समय परियोजनाओ के सम्बन्ध में पूछे जाने पर समुचित उत्तर न देने पर तात्कालिक प्रभाव से ग्राम विकास अधिकारी, वि०ख० रामनगर कमलेश सरोज को महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी की संस्तुति के क्रम में निलम्बित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी रामपुर को जाँच अधिकारी नामित किया है।
निलम्बन काल में कमलेश सरोज, ग्राम विकास अधिकारी को नियमानुसार भत्ता देय इस शर्त के साथ होगा कि उनके द्वारा निलम्बन काल में कोई अन्य रोजगार अथवा सेवायोजन का कार्य नहीं किया जा रहा है। इस तर्ज पर अगर जिले भर की ग्रामपंचायत में बन रहे अमृत सरोवर की जाँच हो तो सैकड़ो अधिकारी कर्मचारियो को जेल जाना पड़ सकता है निलम्बन अवधि में श्री सरोज जॉच अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी रामपुर के साथ सम्बद्ध रहेगे।
यह भी पढ़े : JAUNPUR:मंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास
संस्कार भारती शाहगंज के नव निर्वाचित कार्यकारणी की हुई घोषणा
#Announcement of newly elected executive of Sanskar Bharti Shahganj
संस्कार भारती शाहगंज के नव निर्वाचित अध्यक्ष रचित चौरसिया ने मीडिया में अपने नई कार्यकारणी की घोषणा
शाहगंज जौनपुर: संस्कार भारती शाहगंज के नव निर्वाचित अध्यक्ष रचित चौरसिया ने अपने नई कार्यकारणी घोषण मीडिया के सामने की । आप को बता दे कि शाहगंज के वार्षिक योजना बैठक नटराज एवं गुरु पूजन का कार्यक्रम प्रांतीय महामंत्री सुजीत जी श्रीवास्तव, संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, नगर संघचालक की उपस्थिति में नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण में सायं संपन्न हुआ । जिसमें नटराज पूजन, संस्कार भारती के ध्येय गीत एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे चार कला गुरुओं का सम्मान संस्था द्वारा किया गया।
तदुपरांत वर्तमान कार्यकारिणी ने अपना वर्ष पर्यन्त हुए कार्यक्रम एवं आय व्यय प्रस्तुत किया। प्रांतीय अधिकारी के निवेदन पर वर्तमान कार्यकारी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमे नए अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव कालीचरण और अनुमोदन जय कुमार यादव ने किया। जिसकी स्वीकृति उपस्थित सभी ने ओम के उच्चारण के साथ किया। नए अध्यक्ष के रूप में रचित चौरसिया महामंत्री राजकुमार कसेरा कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल बबलू के नाम की घोषणा हुई। इस के बाद अध्यक्ष रचित चौरसिया ने अपने दोनो प्धधिकारियो से विचार विमर्श के उपरान्त अपने नई कार्य करनी की घोषण रविवार को मीडिया के सामने की । जिसमें उपाध्यक्ष शीम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू ,मुकेश जायसवाल, पवन तनय ( अदुतिय ) , नीतू मिश्रा, कुसुम जायसवाल, ,प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक सिंह पत्रकार , शुभम केसरवानी, विधा संयोजक क्रम में संगीत भुवनेश्वर मोदनवाल, साहित्य जय यादव, चित्रकला संतोष ओम सेठ, प्राचीन कला देवेश जी, भू अलंकरण मुकेश कसेरा विक्की को पद की जिम्मेदारी दी गई हैं । कार्यक्रम का संचालन विरेन्द्र यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नीतू मिश्रा, पूजा, सुनील जायसवाल, कृष्णकान्त, अजेंद्र, श्रवण, अमित, गौरव, नीरज मिश्रा, अश्वनी, संजीव आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : JAUNPUR ACCIDENT में बाईक सवार युवक की मौत
यह भी पढ़े : JAUNPUR:मंत्री ने तीन और नई सड़को का किया शिलान्यास











