ACCIDENT:ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत
मामला खेतासराय के गुरैनी पेट्रोल पम्प का
JAUNPUR ACCIDENT खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास शनिवार की भोर में ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के पीछे का कारण ट्रक चालक को झपकी लगाना बताया जा रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को पीएचसी सोंधी ले गयी जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त पेट्रोल पम्प के पास सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ी थी। मिर्ज़ापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के करछा गाँव निवासी विजय कुमार पुत्र कन्हैयालाल (28 वर्ष) गोरखपुर से गिट्टी उतार कर खाली ट्रक लेकर मिर्जापुर जा रहा था कि गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास झपकी लग गया। जिससे ट्रक से नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार ACCEDENT टक्कर हो गयी। जिसमें ट्रक चालक विजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने घायलावस्था में ट्रक चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गयी। जहाँ चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर मण्डल को उत्तर प्रदेश में आधार राजस्व में प्रथम स्थान, चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार को किया सम्मानित
वाराणसी क्षेत्र के 13 अधिकारियों और कर्मियों को उत्तर प्रदेश परिमंडल में उत्कृष्टता हेतु चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने किया सम्मानित
डाक विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश परिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्किल एक्सिलेंस अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। इसमें वाराणसी परिक्षेत्र के 13 अधिकारियों/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु उत्तर प्रदेश के चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल श्री बा. सेल्वकुमार ने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की उपस्थिति में सम्मानित किया। इस अवसर पर उ.प्र. के सभी परिक्षेत्रों के पोस्टमास्टर जनरल और निदेशक डाक सेवाएँ उपस्थित रहे।
चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री बा. सेल्वकुमार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरे उत्तर प्रदेश में आधार राजस्व में प्रथम स्थान हेतु जौनपुर मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री परमानंद कुमार को सर्किल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में सम्मानित किया। वहीं, बचत खाता राजस्व एवं सुकन्या समृद्धि खाता में प्रथम स्थान हेतु वाराणसी पश्चिम मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री विनय कुमार एवं डाक वितरण में द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु बलिया मण्डल के डाक अधीक्षक श्री हेमंत कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया ।
इसके अलावा, अन्य श्रेणियों में बेस्ट डाक निरीक्षक संवर्ग में डाक निरीक्षक चंदौली जय गोपाल पांडेय को द्वितीय स्थान, बेस्ट ग्रामीण डाक सेवक संवर्ग में शुभम जयसवाल, ब्रांच पोस्टमास्टर न्योली गाजीपुर को प्रथम स्थान, डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में डेवलपमेंट ऑफिसर संवर्ग में सर्वेश पांडेय, वाराणसी पश्चिम मण्डल को प्रथम स्थान और दिनेश कुमार, गाजीपुर मण्डल को द्वितीय स्थान, डायरेक्ट एजेंट संवर्ग में संतोष कुमार यादव को तृतीय स्थान, फील्ड ऑफिसर संवर्ग में राम बचन मौर्य को द्वितीय स्थान एवं ड्राइवर संवर्ग में वाराणसी पूर्वी मंडल के गोपाल सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया। वाराणसी पश्चिमी के सहायक डाक अधीक्षक इंद्रजीत पाल, क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी के जांच निरीक्षक दिलीप पांडेय को भी उत्कृष्ट कार्यों हेतु हेतु सम्मानित किया गया।
चित्र : जौनपुर मण्डल के डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार को सम्मानित करते उ.प्र. के चीफ पोस्टमास्टर जनरल बा. सेल्वकुमार, साथ में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव।
खुटहन (जौनपुर)सर्वसिंग करते समय बाइक में लगी आग,मची अफरा तफ़री ब्लाक मुख्यालय के हनुमान मंदिर के सामने गैरेज पर बाइक की सर्विसिंग करते सम अचानक आग लग गई। बाइक के टैंक से अचानक आग की लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ब्लॉक मुख्यालय के पास ऑटो गैरेज की दुकान पर खुटहन गांव निवासी विक्की गौतम अपनी स्प्लेंडर गाड़ी की सर्विसिंग करा रहे थे। तभी गाड़ी की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने के कारण अचानक गाड़ी की टंकी में आग लग गई। बाइक धू-धूकर जलने लगी। मौके पर मौजूद विपिन मौर्या, राजेश, कैलाश मौर्या, विशाल मौर्या व अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
डॉक्टरों की टीम ने मानव शरीर से निकला विशालकाय स्टोन
खेतासराय (जौनपुर) नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित हबीब हॉस्पिटल में एक ऐसा वाकया सामने आया जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार खेतासराय के क्षेत्र के भुड़कुड़हा गाँव निवासी 24 वर्षीय इश्तियाक अहमद पुत्र अब्दुल हक को यूरिन की समस्या थी। उसने हबीब हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ0 एम.एस. खान से चिकित्सीय परामर्श किया। डॉक्टरों ने मेडिकल जाँच कराकर प्रोटोकाल पूरा किया। एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने मरीज का ऑपरेशन किया तो लगभग 800 ग्राम का स्टोन पेशाब की थैली से निकला और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर उक्त अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉक्टर एम.एस. खान ने बताया कि मरीज को यूरिन की समस्या थी, जाँच कराया गया तो पेशाब की थैली में स्टोन की पुष्टि हुई। जाँच के बाद एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया तो एक विशालकाय स्टोन निकला जिसकी लम्बाई 10, चौड़ाई 7, और ऊँचाई 5 सेंटीमीटर के लगभग थी, जिसका वजन 800 ग्राम के लगभग है। पहली बार इस तरह केश सामने आया है। स्टोन को बायोप्सी जाँच के लिए लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उस पर रिसर्च की जाएगी। मरीज का ऑपरेशन सफल रहा मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है। श्री खान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लापरवाही न करें डॉक्टरों की सलाह अवश्य लें।
शाहगंज (जौनपुर) गुरुवार की रात पुलिस और पत्रकारों के बीच मैत्री कायम रखने के नाम रहा। दिनभर खबरों और शब्दों से खेलने वाले और कानून का डंडा बजाने वाले हाथों में आज बल्ला और गेंद था । बल्लेबाज रन बरसा रहे थे तो गेंदबाज उन्हें क्लीन बोल्ड करने के लिए बैताब थे। यह नजारा था शाहगंज ऐराकियाना स्थित मैदान का जहां गुरुवार की रात आठ बजे पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य मैत्री रुल आउट पांच पांच ओवरों का क्रिकेट मैच हुआ । क्रिकेट मैच का शुभारंभ शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ठाकुर ने फीता काट कर किया वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने क्रिकेट के मैदान में उतरे सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पत्रकार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए पुलिस प्रशासन की टीम को पांच ओवर में चार विकेट की नुकसान पर 35 रन बनाने दिया। पुलिस प्रशासन की टीम के ओपनिंग करने आये बल्लेबाज महेश और शहदाज ने चौंका के साथ अपने टीम का खाता खोला लेकिन पत्रकारों के टीम के तरफ से गेंदबाजी कर रहें कार्तिक ने सहजाद को चार रन पर आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
वहीं 15 रन बनाते हुए महेश भी आउट हो गए तीसरे विवेट पर आये जीतेन्द्र पांडेय भी पांच रन बनाकर कीपर के हाथों से स्टंपिंग हो गये। चौथे स्थान पर आये रवि ने शून्य पर बोल्ड हो कर पवेलियन की ओर चलते बने पांचवें स्थान पर शलीम ने तीन रन बनाए और कुन्दन ने दो रन बनाकर अपने टीम को पांच ओवर में 35 रन बनाकर पत्रकार टीम को लक्ष्य दिया।
पुलिस प्रशासन की टीम के रनों की लक्ष्य को पूरा करने के लिए पत्रकार टीम के ओपनर बल्लेबाज रंजन सिंह और सहनवाज मैदान में उतरे अपनी टीम के गेंदबाजी कर रहे महेश ने सहनवाज को शून्य पर कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया। तीसरे स्थान पर आये विवेक कुमार ने महेश की गेंद पर शानदार चौंका मारते हुए उनकी लेंथ लाईन ही बिगाड़ दिया। विवेक ने 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। रंजन सिंह ने 13 रन बनाकर वो भी रन आउट हो गए। चौथे स्थान पर आये सुशील तिवारी ने शानदार पारी खेलते हुए 14 बनाते हुए कुल चार ओवरों में 36 बनाकर अपने टीम को जीत दिलाई। पुलिस प्रशासन टीम के कोच की भूमिका में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर रहे। पुलिस टीम के अनुज सिंह, सलीम खान, आशीष राठी, जितेन्द्र पांडेय, ज्ञान प्रकाश, शहजाद मलिक, महेश, कुंदन, पवन, नीरज शर्मा, रवि प्रताप रहे। पत्रकार टीम के खिलाडियों में
रंजन सिंह, सहनवाज, विवेक कुमार, सुशील तिवारी, इकरार खान, मीथिलेश नाग, अजय सिंह, सरफराज, रिशू अग्रहरि, नौसाद मंसूरी, कार्तिक आदि ने तीन विकेट के नुकसान पर चार ओवर में 36 रन बनाकर पुलिस टीम को शिकस्त दी। मीडिया टीम के कोच की भूमिका में एखलाक खान और मैनेजर की भूमिका प्रीतम सिंह, चंदन जायसवाल व प्रदीप वर्मा ने निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने दोनों टीमों की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ किए गए हर कार्य अच्छा संदेश देते हैं। परिवार हो या समाज सभी जगह एकजुट होकर टीम भावना के साथ काम करने का आनंद और लाभ मिलता है। कार्यक्रम आयोजक विनायक गुप्ता रहे, कमेंट्री फहीम खान ने की। इस मौके पर विक्रम सिंह, रईस खान, प्रदीप वर्मा, फहद खान, मिन्हाज इराकी, डाॅ. शरफुद्दीन आज़मी, डाॅ. नदीम खान, चंदन अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि समेत भारी संख्या में लोग रहे।
जौनपुर सुइथाकला। विकासखंड क्षेत्र के किशुनपुर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन तिवारी के आकस्मिक निधन पर ब्लॉक परिसर में प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी )अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित हुई। शोक सभा में बीडीसी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर दो मिनट का मौन रखा गया। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि उनका अल्पायु में इस दुनिया से जाना पूरे विकास खण्ड क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। यह घटना परिवार पर किसी वज्रपात से कम नहीं है। शोक सभा में तारा प्रणय तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ राम सकल वर्मा, राजेश बिंद, प्रशांत पांडेय, नितेश बेदर्दी, महेंद्र, पिंटू सिंह, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
खेतासराय नगर के वैभव पैलेस में आयोजित हुआ निरंकारी सत्संग समारोह
इंसान ईश्वर से जुड़कर जीवन आनंदमय बनाता है: अशोक कुमार सचदेव
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय कस्बा के बारां मोड़ स्थित वैभव मैरेज हाल में गुरुवार को निरंकारी सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में उपस्थित रहे। सत्संग में सन्त समूह को सम्बोधित करते हुए अशोक कुमार सचदेवा ने कहा कि इंसान ईश्वर से जुड़कर जीवन को आनंदमय बनाते है। उन्होंने आगे सम्बोधित करते हुए कहा की ईश्वर की खोज की अपेक्षा ऐसे ब्रह्म ज्ञानी की खोज करें जो आपका नाता ईश्वर के साथ जोड़ दें। ब्रह्मज्ञानी सन्त ईश्वर से जुड़े हुए होते है। उन्होंने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के ओआवन संदेशों का वर्णन करते हुए बताया कि सद्गुरु माता जी ने कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि मानव जीवन ईश्वर से नाता जोड़े बिना अधूरा होता है। यह नाता सन्तों के संग से ही स्थापित किया जा सकता है। हमें घृणा, ईष्या, स्वार्थ, लोभ और इस प्रकार के अन्य नकारात्मक भावनाओं से निजात प्राप्त होती है और हमारे अन्दर प्रेम, नम्रता, करुणा, दया व परोपकार जैसी नेक भावना पनपने लगती है। कार्यक्रम में क्षेत्र व दूर-दराज से मुखी महात्मा, संयोजक, क्षेत्रीय संचालक व सेवा दल के भाई-बहन उपस्थित रहे।
पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की पत्नी के खाते में भेजी गई धनराशि।
खेतासराय : रोजगार सेवक एवं पत्रकार अशुतोष श्रीवास्तव की हत्या से मर्माहत परिवार का आर्थिक मदद के लिए शाहगंज सोंधी ब्लाक की प्रमुख और कर्मचारियों ने हाथ बढ़ाया है। प्रमुख मंजू सिंह के प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मृतक पत्रकार के परिवार को दो लाख पंद्रह हजार रुपये की आर्थिक मदद की।
पिछले माह 13 मई को दिन दहाड़े सबरहद गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक परिवार को न्याय दिलाने, शासन से आर्थिक मदद और परिवार को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए पत्रकार संगठन लगातार मांग करता चला आ रहा है। ऐसे में रोजगार सेवक रहे पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के परिवार की आर्थिक मदद के लिए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में ब्लाक कर्मचारियों ने पैसा इकट्ठा किया। दो लाख पंद्रह हजार रुपए एकत्रित कर बीडीओ जितेन्द्र प्रताप सिंह से मृतक रोजगार सेवक व पत्रकार की पत्नी अलका श्रीवास्तव के खाते में दो लाख पंद्रह हजार रुपए जमा कराया।
जौनपुर:भंडारी,बलुआ घाट समेत इन क्षेत्रों में बिजलीं अपूर्ती 3 दिन सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बाधित रहेगी
जौनपुर । तीन दिन विद्युत ब्यवस्था नगर के इन क्षेत्रों मे बाधित रहेगी अभियंता विद्युत ने अवगत कराया हैै कि 132/33/11 के.वी. हुसैनाबाद, जौनपुर से पोषित 33 के0वी0 लाइन जो 33/11 के0वी0 अहियापुर के ऊर्जीकृत करती है के अनुरक्षण/मरम्मत का कार्य ग्रीष्म ऋतु में सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु आइपीडीएस योजना के अर्न्तगत कराया जाना है जिसके कारण 27 व 29 जून एवं 01 जुलाई को प्रतिदिन समय प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक नगर उत्तरी क्षेत्र में अहियापुर, भण्डारी, पुरानी बाजार, कोतवाली, उर्दू, बलुआघाट, सद्भावना, मुल्ला टोला, सब्जी मण्डी आदि मोहल्ला में सामान्य विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
स्वतंत्र भारत के इतिहास में आपातकाल सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक समय था :अशोक पाण्डेय
विराट रैली में जय प्रकाश नारायण ने पुलिस और सेना के जवानों से आग्रह किया कि सरकार के असंवैधानिक आदेश न मानें : पुष्पराज सिंह
जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर काला दिवस मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप मे लोकतंत्र सेनानी के जिलाध्यक्ष एव पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा भारत में 1975 में लगाया गया आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। आज की पीढ़ी आपातकाल के बारे में सुनती जरूर है, लेकिन उस दौर में क्या घटित हुआ, इसका देश और तब की राजनीति पर क्या असर हुआ, इसके बारे में बहुत कम ही पता है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक समय था आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे और सभी नागरिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। इसका जड़ 1971 में हुए लोकसभा चुनाव था, जिसमें उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी राजनारायण को पराजित किया था। लेकिन चुनाव परिणाम आने के चार साल बाद राज नारायण ने हाईकोर्ट में चुनाव परिणाम को चुनौती दी। 12 जून, 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर उन पर छह साल तक चुनाव न लड़ने का प्रतिबंध लगा दिया और उनके चिरप्रतिद्वंद्वी राजनारायण सिंह को चुनाव में विजयी घोषित कर दिया था।
विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा उनके चिरप्रतिद्वंद्वी राजनारायण सिंह को चुनाव में विजयी घोषित करने के वावजूद श्रीमती गांधी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया इसी दिन गुजरात में चिमनभाई पटेल के विरुद्ध विपक्षी जनता मोर्चे को भारी विजय मिली। इस दोहरी चोट से इंदिरा गांधी बौखला गईं और अदालत के इस निर्णय को मानने से इनकार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की घोषणा की और 26 जून को आपातकाल लागू करने की घोषणा कर दी इस दौरान जनता के सभी मौलिक अधिकारों को स्थगित कर दिया गया सरकार विरोधी भाषणों और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया समाचार पत्रों को एक विशेष आचार संहिता का पालन करने के लिए विवश किया गया, जिसके तहत प्रकाशन के पूर्व सभी समाचारों और लेखों को सरकारी सेंसर से गुजरना पड़ता था।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि आपातकाल की घोषणा के साथ ही सभी विरोधी दलों के नेताओं को गिरफ्तार करवाकर अज्ञात स्थानों पर रखा गया। सरकार ने मीसा (मैंटीनेन्स ऑफ इंटरनल सिक्यूरिटी एक्ट) के तहत कदम उठाया। उस समय बिहार में जयप्रकाश नारायण का आंदोलन अपने चरम पर था। कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग जनता में इंदिरा सरकार इतनी अलोकप्रिय हो चुकी थी कि चारों ओर से उन पर सत्ता छोड़ने का दबाव था, लेकिन सरकार ने इस जनमानस को दबाने के लिए तानाशाही का रास्ता चुना। 25 जून, 1975 को दिल्ली में हुई विराट रैली में जय प्रकाश नारायण ने पुलिस और सेना के जवानों से आग्रह किया कि शासकों के असंवैधानिक आदेश न मानें। तब जेपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह ऐसा कानून था जिसके तहत गिरफ्तार व्यक्ति को कोर्ट में पेश करने और जमानत मांगने का भी अधिकार नहीं था। विपक्षी दलों के सभी नेताओ को जेल भेज दिया गया इस दौरान सरकार ने संविधान में परिवर्तन कर एक ऐसी व्यवस्था को पनपने का आधार तैयार किया जिसको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र आर्गनाइजर ने पारिभाषिक दाग का नाम दिया। पत्र के संपादकीय में कहा गया कि ये समाज में वैमनस्यता, भेदभाव को बढ़ाने का काम करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान आये हुए लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित किया गया जिनमे मुख्य रूप से नरसिंह बहादुर सिंह, बाबूराम मिश्रा, रामस्वरूप, रामधारी यादव, मदन मोहन यादव, राम प्रसाद यादव, भगवती प्रसाद यादव, रामस्वरूप यादव, शंकर यादव, राम सिंगार यादव, ओमप्रकाश, लालता प्रसाद यादव, सभाजीत यादव, त्रिभुवन नाथ मौर्या, त्रिभुवन सिंह, ओमप्रकाश, महादेव चौरसिया, लालता प्रताप यादव, भोला मौर्य, रतिराम यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, लल्लन यादव, शारदा देवी, गुलशन मौर्य, तहसीलदार, राजेंद्र, कृष्णावती मिश्रा, राम सागर तिवारी, कमला देवी निषाद, दयाराम शर्मा, बलवंती देवी, ज्ञान देव तिवारी, भोलानाथ यादव, कपिल देव तिवारी, इंद्रपाल सिंह, जयप्रकाश तिवारी, कालुराम चौरसिया, हरिशंकर यादव, राजदेव यादव, शांति देवी, मनोज यादव, जनार्दन तिवारी, आद्या प्रसाद मिश्रा, लक्ष्मी शंकर, राजाराम सरोज, रमेश चंद्र उपाध्याय, नीलम यादव, राजाराम गौड़, राज बहादुर यादव, राधेश्याम प्रजापति, रामजतन देवी, छोटे लाल यादव, राम उजागर, जयंती प्रसाद मौर्य, विश्राम सिंह राम प्रसाद पाल, लालचंद मौर्या, अमन पाल, उमाशंकर सरोज, जय नाथ पाल, मोतीलाल मौर्य, बृजेश सिंह, छोटेलाल शुक्ला, रमेश चंद्र मौर्य को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर पियूष गुप्ता सुरेंद्र सिंघानिया ओमप्रकाश सिंह विनीत शुक्ला रोहन सिंह इंद्रसेन सिंह एव समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।