Home Blog Page 275

जौनपुर में पाही पर सो रहे ब्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस कातिलों को खोज रही है

0

जौनपुर जिले के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के पाल्हामऊ मे रात में बदमाशो ने वृद्ध को गोली मारकर हत्या कर दी चंद्रभूषण तिवारी पुत्र स्व० नरसिंह तिवारी रात को गाँव में तेरहवीं का भोज खाकर रोज की तरह सोने के लिए अपने पाही मशीन पर चले गए रात को उनके सो जाने के बाद बदमाशो ने ये अंजाम दिया लगातार बढ़ रहा है थाना सरायख्वाजा क्षेत्र मे लगातार हत्याएँ हो रही है पुलिस प्रशासन हत्या रोकने में असमर्थ हैं आये दिन महीने नही बीत रहा है कही न कही आये दिन सरायख्वाजा क्षेत्र में बदमाश अंजाम दे दे रहे है 2 जून को बदमाशो ने दीपक विश्वकर्मा को गोली मारी थी उसके पहले हरबसपुर मे लालजी यादव जी की पाही खाना खाने के बाद सोये थे उनकी भी निर्मम धारदार हथियार से हत्या हुई थी

सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी समर कैंप “परिवर्तन 3.0” का हुआ शुभारंभ

0

शाहगंज ( जौनपुर ) सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी के समर कैंप “परिवर्तन 3.0” का शुभारंभ बुधवार को होटल शाहगंज पैलेस में हुआ । उद्घाटन समारोह में फैकल्टी शालिनी बर्मन ने कहा कि समर कैंप के दौरान बच्चों के सोचने के नजरिए को बेहतर बनाने और उनके व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास किया जाएगा ।

अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि समर कैंप में नगर के कुल 62 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं । उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, विशिष्ट अतिथि प्रदीप जायसवाल और पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने बच्चों को समर कैंप के दौरान मिलने वाली सीखों को आत्मसात करने और खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया । संचालन सौरभ सेठ ने किया ।

इस मौके पर अभिषेक अग्रहरि, दीपक जायसवाल, निर्भय जायसवाल, आशीष जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक कार्तिक अग्रहरि, आशीष सोनी, उज्जवल सेठ, अश्विनी यादव, रोहित अग्रहरि, सुशील मोदनवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, दीपक सिंह, आयुष्मान, अनूप गुप्ता, आदित्य, आर्यन अग्रहरि, रौनक मोदनवाल, आयुष अग्रहरि आदि मौजूद थे ।

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान पर हुई चर्चा

0


जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । अध्यक्षता करते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि अक्सर हम सड़क के किनारे रोडवेज पर स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही बच्चे अक्सर गाड़ी पोछने या सामान बेचते हुए या भीख मांगते हुए दिख जाते हैं ऐसे बाल श्रमिकों का चिन्हीकरण किया जाना अति आवश्यक है हमें उनके अभिभावकों को गाइड करना होगा और पुनर्वासन के लिए स्पॉन्सरशिप योजना आवास योजना और अन्य योजनाओं में भी जोड़ना चाहिए। अब हमें परिणाम चाहिए । इसकी रिपोर्टिंग केंद्र और राज्य सरकारों को बराबर की जाती है। मुख्य अतिथि सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत जी ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में एक जून से 30 जून तक रेस्क्यू बाल श्रम मुक्त अभियान अभियान चलाया जा रहा है जो 12 से 14 वर्ष के किशोर को चिन्हीकरण करना है और नियोक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी है । कोई भी बाल श्रमिक 18 साल के नीचे कार्य करते हुए दिखाई दे तो उसकी सूचना श्रम विभाग चाइल्ड लाइन या सीडब्ल्यूसी को तुरंत दें तथा ऐसे बच्चों को रेस्क्यू कर पुनर्वासन एवं स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ना भी हमारा मुख्य उद्देश्य है । समाज अगर जागरूक होगा तो बाल श्रम पूरी तरह मुक्त किया जा सकता है आज समाज इसके लिए पूरी तरह तैयार हो गया है बाल श्रम कानूनी रूप से संज्ञेय अपराध है । श्रम परिवर्तन अधिकारी मान सिंह ने कहा कि बाल श्रम को नैतिक रूप से भी पूर्णता गलत माना जाना चाहिए 14 साल से नीचे के बाल श्रमिक बालक या बालिका को किसी भी प्रकार के कार्य में नियोजित करेगा तो वह दंड का भाग होगा और 2 साल तक कारावास और 50000 का जुर्माना देना होगा।
संचालन करते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि बाल श्रम बच्चों की प्रति कहीं न कहीं असंवेदनशीलता का परिणाम है आज अगर हमारा समाज संवेदनशील होता तो निश्चित हम बाल श्रम मुक्त समाज की तरफ अग्रसर होते किसी भी सभय समाज के लिए बाल श्रम एक कलंक की तरह ही है जिससे हमें निजात पाना ही होगा ।
उक्त अवसर पर बाल कल्याण समिति के सी .बी. सिंह बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय सहविधि परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति प्रधान अध्यापक सुभाष सरोज सर्वेस चतुर्वेदी डॉ राजेश कुमार मौर्य आलोक कुमार मिश्रा प्रदीप कुमार विश्वकर्मा नंदन शर्मा अवनीश मणि त्रिपाठी शिवम सिंह चाइल्डलाइन और एसजेपीयू के लोग मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने कहा कि हमें इस तरह बाल श्रम मुक्त अभियान सतत चलाने की जरूरत है आप सबकी सहयोग के लिए आभार।

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों द्वारा निकाली गई रैली

0
अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों द्वारा निकाली गई रैली
अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों द्वारा निकाली गई रैली

रामपुर ! जौनपुर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा रामपुर ब्लाक के लगभग 20 ग्राम पंचायत में विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बच्चों ने रैली निकाली जिसमे बच्चो ने अपनी हाथ से बनाई हुए तख्ती बनाई हुई श्लोगन को भी नारे के माध्यम से जागरूक किए,जिसमे सभी गांव के ग्राम प्रधान और आंगनवाड़ी भी सामिल रही जिसमे बच्चो ने बताया की अपने श्लोगन में की हम लोगो ने ठाना है , बाल श्रम मिटाना है, बाल श्रम से नाता तोड़ो बच्चो को शिक्षा से नाता जोड़ो इसी के माध्यम से सभी बच्चों ने अपने अपने गांव और बाजार में बाल श्रम निषेध दिवस पर लोगो को जागरूक किए जिसमे उस समुदाय के लीडर रंगीला बनवासी, निरंजन, सीमा, शांति डाक्टर, शिला और सुभाष तथा संस्था द्वारा नीता, उपेंद्र, सोनू, बबिता, राजकुमार, सरिता यादव, सरिता प्रजापति, जयशंकर, शिला यादव,सुरेश चंद्र, सुनील, दुर्गा, आशीष,गूंजा,माला,सरिता आदि उपस्थित रहे।

मूल अधिकार संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने सभी वर्गों की आयु सीमा समान करने की मांग

0
मूल अधिकार संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने सभी वर्गों की आयु सीमा समान करने की मांग
मूल अधिकार संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने सभी वर्गों की आयु सीमा समान करने की मांग

जौनपुर। मूल अधिकार संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी जौनपुर को एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सरकारी सेवाओं एवं उच्च शिक्षा संस्थान में प्रवेश के लिए सभी विद्यार्थियों की उम्र सीमा समान की जाए।


ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अभियान के संयोजक चंद्रमणि पांडे ने कहा कि संविधान में सभी नागरिकों को समान अवसर का अधिकार प्राप्त हुआ है। ऐसे में ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की आयु सीमा कम करके इस अधिकार से वंचित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के अंदर खाली बहुत सारे पदों को भरने की घोषणा की है। हमारी मांग है कि इन सभी रिक्तियों के संदर्भ में अधिसूचना जारी करने से पहले इस भेदभाव पूर्ण कानून में सुधार करके ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की आयु सीमा बढ़ाकर अन्य वर्गों के बराबर की जाए। इस अवसर पर अतुल कुमार शर्मा, योगेश द्विवेदी अधिवक्ता, यशवंत कुमार गुप्ता, राम नगीना यादव, सुशील कुमार शुक्ल एवं अतुल शुक्ल आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने को लेकर कुलपति ने की बैठक

0
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने को लेकर कुलपति ने की बैठक
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने को लेकर कुलपति ने की बैठक

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में विश्व योग दिवस-2024 के उपलक्ष्य में बुधवार को कुलपति प्रो वंदना सिंह जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य विश्व योग दिवस 2024 के अवसर पर उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं राजभवन सचिवालय के द्वारा ऑनलाइन शपथ ग्रहण कर अपने तथा अपने परिवारजनों को जीवनशैली में योगाभ्यास को सम्मलित करके अपने स्वास्थ्य को उन्नत बनाने हेतु लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अभियान के अंतर्गत विश्व की प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थान/विश्वविद्यालय का नाम दर्ज कराना है।


बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने की। उन्होंने विश्वविद्यालय के संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यों/प्रबंधकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए इस महत्वपूर्ण प्रयास में उनकी सक्रिय भागीदारी करने हेतु आह्वान किया। कुलपति ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है और इसे वैश्विक स्तर पर सम्मानित करना हमारी जिम्मेदारी है। बैठक में ऑनलाइन 12 से 18 जून, 2024 तक चल रहे ऑनलाइन शपथ अभियान में विश्वविद्यालय को प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अग्रिम पंक्ति में आने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। यह तय किया गया कि विश्वविद्यालय परिसर एवं आस पास के क्षेत्रों में एक भव्य योग शिविर तथा योग से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय के समस्त हितकारकों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए अमृत लाल, उपकुलसचिव ने कहा कि जैसा पूर्वांचल विश्वविद्यालय सदैव से ही प्रदेश में अग्रिम पंक्ति में रहा है और इस आयोजन में भी अपने समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के सहयोग से अग्रिम पंक्ति में रहेगा। विश्व योग दिवस एवं गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के समन्वयक डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को इस अभियान और गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में कैसे प्रतिभाग करना है तथा कैसे हम सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते है, के विभिन्न पहलुओं को अवगत कराया।


अंत में, कुलपति ने सभी उपस्थित लोगों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत और उत्साह के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय इस आयोजन के माध्यम से न केवल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराएगा, बल्कि योग के प्रति जनसाधारण में जागरूकता भी बढ़ाएगा।
इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय ने सभी को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, प्रो.अजय द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह उपकुलसचिव अमृतलाल, बबिता सिंह, प्रो मनोज मिश्र, प्रोफेसर राकेश कुमार यादव पूर्व कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस , रासेयो समन्वयक डॉ राजबहादुर यादव, प्रो प्रमोद यादव, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ सुजीत चौरसिया, डॉ अनुराग मिश्र, अध्यक्ष नंद किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, डॉ प्रमोद कौशिक, डॉ अमित वत्स, संतोष मौर्य, जितेंद्र पांडेय इत्यादि रहे।

ईद-उल-अजहा बकरीद के त्योहार को लेकर पीस कमेटी बैठक संपन्न

0
ईद-उल-अजहा बकरीद के त्योहार को लेकर पीस कमेटी बैठक संपन्न
ईद-उल-अजहा बकरीद के त्योहार को लेकर पीस कमेटी बैठक संपन्न

कुर्बानी के अवशेष को जमीन खोदकर दबाया जाए प्रभारी निरीक्षक

शाहगंज [जौनपुर ] स्थानीय कोतवाली प्रांगण में बुधवार को शाम लगभग 5:00 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पीस कमेटी की बैठक में आपसी सौहार्द ईद उल अजहा बकरीद की नमाज और कुर्बानी को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं की गई।


प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया किसी भी नई परंपरा को नहीं किया जाएगा पीस कमेटी की बैठक में आए हुए सभी सम्मानित लोगों को अवगत कराते हुए बताया कि आप लोग आपस में सौहार्द बनाए रखें यदि उसमें कोई अराजकता करता है तो उसे चिन्हित कर पुलिस को सूचित करो ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और बताने वाले की सूचना को गोपनीय रखा जाएगा।


कुर्बानी को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने बताया परंपरागत तरीके से कुर्बानी करो और किसी भी प्रतिबंध पशु की कुर्बानी करते हुए पकड़े जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी कुर्बानी को दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक ने अवगत कराया कुर्बानी निर्धारित स्थान पर करें और संपूर्ण रूप घेराबंदी करें कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेष को जमीन खोदकर उसमें दफन कर चूना नमक का छिड़काव करें ताकि संक्रमण फैलने के खतरे को समाप्त किया जाए।

पीस कमेटी की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कुर्बानी का वीडियो फोटोस ना बनाया जाए अन्यथा आपसी सौहार्द बिगड़ने का खतरा बना रहता है यदि कोई बनता है तो उसे कठोरता से रोका जाय अन्यथा उसके ऊपर विधिक कार्रवाई हो सकती है क्षेत्र अधिकारी महोदय ने लोगों को अवगत कर त्यौहार की अग्रिम बधाई दी और लोगों को आपसी सौहार बनाने की अपील की ताकि क्षेत्र में अमन शांति कायम रहे।

पीस मीटिंग के दौरान उप निरीक्षक आनंद प्रजापति उप निरीक्षक राजकुमार वर्मा उप निरीक्षक मंसाराम गुप्ता असगर अली अनंत कुमार समेत और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। जिसमें क्षेत्र के मस्जिद के इमाम ग्राम प्रधान सम्मानित नागरिक समेत बड़ा गांव के वारिस हाशमी. अमीन अंसारी. मेराज हाशमी. हसन मेहंदी. नई आबादी से मोहम्मद कासिम खान शाहगंज बड़ी मस्जिद के इमाम समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR:लठ्ठबाजी में दो महिला सहित पांच घायल,जिला अस्पताल रेफर

0
JAUNPUR:लठ्ठबाजी में दो महिला सहित पांच घायल,जिला अस्पताल रेफर
JAUNPUR:लठ्ठबाजी में दो महिला सहित पांच घायल,जिला अस्पताल रेफर

टीका-टिप्पणी को लेकर उपजा था विवाद

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में बुधवार की सुबह परिवारिक विवाद में लठ्ठबाज़ी हो गया। जिसमें दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी छोटेलाल और अच्छेलाल भाई है। छोटेलाल के घर की महिलाएं किसी बात को लेकर अच्छेलाल के घर की महिलाओं पर टीका-टिप्पणी कर दिया।

जो छोटेलाल पक्ष के लोगों को नागवार लगा और दोनों परिवार के लोगों में कहासुनी हो गयी तथा बात बिगड गयी तो दोनों पट्टीदार आमने-सामने हो गए, देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से छोटेलाल पुत्र जयराम (40 वर्ष), लालजी पुत्र रामनैन (37 वर्ष) सूर्यकला पत्नी छोटेलाल (36 वर्ष) घायल हो गए तथा दूसरे पक्ष से अच्छेलाल पुत्र स्व. जयराम (50 वर्ष) व उनकी पत्नी फूला देवी (48 वर्ष) घायल हो गयी। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया गया। जहाँ स्थिति नाज़ुक देखते हुए सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट का मुकदमा कायम कर छानबीन में जुट गयी है।

Hardoi:सड़क किनारे झोपडी पर पलटा ट्रक चार बच्चो समेत 8 की मौत

0
Hardoi:सड़क किनारे झोपडी पर पलटा ट्रक चार बच्चो समेत 8 की मौत
Hardoi:सड़क किनारे झोपडी पर पलटा ट्रक चार बच्चो समेत 8 की मौत

# Hardoi: Truck overturns on roadside hut, 8 including four children killed

HARDOI TRUCK ACCIDENT : उतरप्रदेश के हरदोई जिले में सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे परिवार पर बालू लदा ट्रक पलटा, चार बच्चो समेत आठ की मौत उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले आज तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे कंजड़ जाति के एक ही परिवार के आठ लोगो पर  बालू लदा ट्रक पलटने से पूरा परिवार उसके नीचे दब गया। जब तक बालू और ट्रक हटाकर नीचे दबे लोगो को निकाला जाता तब तक चार बच्चों समेत आठ की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ट्रक गंगा किनारे से बालू लेकर हरदोई जा रहा था।

किसी तरह अनियंत्रित होकर मोड़ पर TRUCK पलट गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे लोगो को किसी तरह निकलवाय लेकिन एक बालिका को छोड़कर सभी की मौत हो हो चुकी थी हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है HARDOI प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है इस घटना पर यूपी के सीएम ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है ।

Hardoi:सड़क किनारे झोपडी पर पलटा ट्रक चार बच्चो समेत 8 की मौत
HARDOI TRUCK ACCIDENT

प्राप्त सूचना के मुताविक HARDOI जिले के मल्लावां कस्बे में चुंगी संख्या दो  की घटना है । दरअस्ल यहां पर बल्ला कंजड़ अपने परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रहता था। मंगलवार की रात रोजाना की तरह परिवार सड़क के किनारे सो रहा था। बुधवार को तड़के मेंहदीघाट कन्नौज की तरफ से हरदोई जा रहा बालू लदा ट्रक झोपड़ी के ऊपर पलट गया। घटना के समय सभी सो रहे थे और बालू के नीचे ही दब गए। पहले काफी देर तो कोई जान ही नहीं पाया, लेकिन फिर पता चला कि यहां पर बल्ला का परिवार रहता था तो तुंरत ही पुलिस को सूचना देकर बालू हटाने का काम शुरू किया गया। जेसीबी से ट्रक उठाकर बालू उठाई गई तो उसके नीचे बल्ला (45), उसकी पत्नी मुंदी (42), पुत्री सुनैना 5 वर्ष, पुत्री लल्ला 4 वर्ष, पुत्री बुद्धू 4 वर्ष  के अलावा उसके बिलग्राम के कासुपेट मोहल्ले के रहने वाले दामाद करन पुत्र रामकिशोर 25 उसकी पत्नी हीरो 22 वर्ष व उनके पुत्र कोमल 5 वर्ष व पुत्री बिट्टू 4 वर्ष घायल है ।घटना की जानकारी पाकर मौके पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी और एसपी ने मौके पर पहुँच कर मौके का हाल जाना ।

https://twitter.com/OfTaftish/status/1800746446175805755

मुख्यमंत्री  ने जनपद #HARDOI ROAD ACCIDENT में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्तमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद हरदोई में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत  कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जौनपुर में तालाब और सरकारी जमीन खाली कराए जाने का कार्य जोरो पर 

0
जौनपुर में तालाब और सरकारी जमीन खाली कराए जाने का कार्य जोरो पर 
जौनपुर में तालाब और सरकारी जमीन खाली कराए जाने का कार्य जोरो पर 

जौनपुर : शासकीय संपत्तियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर व्यापक अभियान चलाने की निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में 10 जून को तहसील सदर के मोहम्मदपुर कांध में गाटा संख्या 265 नवीन परती, कटघरा में गाटा संख्या 149/1 बंजर की जमीन, ग्राम मोथहा में गाटा संख्या 263 में चक मार्ग को, ग्राम फिरोजपुर में गाटा संख्या 421 तालाब और ग्राम प्रेमराजपुर में गाटा संख्या 436 नवीन परती को खाली कराया गया।

जिलाधिकारी  रविंद्र कुमार माँदड़ के निर्देश पर राजस्व ग्राम फरीदपुर, थाना जफराबाद तहसील सदर के अंतर्गत आराजी न. 122 रकबा 0.018 हेक्टेयर जो राजस्व अभिलेख में चकमार्ग के नाम से दर्ज है। चकमार्ग पर हुए अवैध अस्थाई अतिक्रमण को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त करके ग्राम प्रधान को चकमार्ग निर्माण हेतु सुपुर्द किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।सभी पक्षों से वार्ता कर तथा अतिक्रमण की स्थिति से अवगत करा कर ही उक्त कार्यवाही की गई है।