Home Blog Page 279

आजादी के 76 साल बाद भी कैराडीह गांव का यह मामला नही हुआ हल

0
आजादी के 76 साल बाद भी कैराडीह गांव का यह मामला नही हुआ हल
आजादी के 76 साल बाद भी कैराडीह गांव का यह मामला नही हुआ हल

खुटहन (जौनपुर ) आजादी के 76 साल बीत जाने के बाद भी गांव के रोड़ और रास्तों के मामलों का निस्तारण आज तक नहीं हो पाया है, 15 पंचवर्षीय सालों के बीत जाने के बाद भी गांव के प्रधान गांवों के कार्यो को पूरा नही कर पाएं है। लगातार विकास के वादे किये जाते रहे हैं। ऐसा ही एक रास्ते का मामला सोशल मीडिया पर वायरल है ये मामला खुटहन थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव का है, जहां बीते लगभग 22 वर्षों से रास्ते को बनवाने के लिए जरूरतमंदों के द्वारा तहसील प्रशासन (राजस्व विभाग) को अवगत कराते रहे हैं लेकिन आज तक मामले का निस्तारण नहीं हो पाया है। जिसके संबंध में तहसील प्रशासन को कई बार तारीख देकर पैमाइश के लिए कहा गया लेकिन आज तक पैमाइश नहीं हो पाई।

यदि ग्राम प्रधान रास्ते को बनवाना चाहे तो वो भी बनवा नही सकता, क्योंकि कब्जेदार रास्ता बनने नही दे रहे है। जिसकी वजह से रास्ता बन नहीं पा रहा है। गांव के ही अमूल्य यादव पुत्र देवानंद यादव के द्वारा एक बार फिर मुख्यमंत्री पोर्टल पर पैमाइस के लिए शिकायत की गई है अब देखना यह है कि जो मुख्यमंत्री पोर्टल पर सही रिपोर्ट लगाने का दावा जिलाधिकारी करते आ रहे हैं उस मुख्यमंत्री पोर्टल पर क्या रिपोर्ट लगाई जाती है। वैसे तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर फर्जी रिपोर्ट लगाने वालों की लंबी लाइन है, ऐसे में किस तरह का रिपोर्ट प्रेषित किया जाता है यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

यह भी पढ़े :जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

यह भी पढ़े : धान की रोपाई करते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बालिका झुलसी 

धान की रोपाई करते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बालिका झुलसी 

0
धान की रोपाई करते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बालिका झुलसी 
धान की रोपाई करते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बालिका झुलसी 

धान की रोपाई कर रही युवती 11 हज़ार वोल्टेज तार की चपेट में आने से झुलसी,जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मानीकला में धान की रोपाई करते समय 11 हज़ार वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक बालिका झुलस गयी। स्वजनों ने आनन-फानन एक निजी अस्पताल में ले गए। जहाँ चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को क्षेत्र के उक्त गाँव निवासी लक्ष्मीना पुत्री लालता परिजनों के साथ खेत मे धान की रोपाई कर रही थी। बताया जाता है कि खेत के ऊपर से विद्युत विभाग का 11 हज़ार वोल्टेज तार गुजरा हुआ है। जो खेत से महज तीन फीट की ऊँचाई पर लटक रहा है। जिससे धान कि रोपाई कर बालिका उसकी चपेट में आ गयी और बुरी तरह से झुलस गयी। स्वजनों ने आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए। जहाँ बुरी तरह से झुलसी बालिका की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उसी स्थान पर दो बार हो चुका है हादसा

ग्रामीणों का कहना है उसी जगह एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि यह तीसरी बार ऐसी घटना हो रही है। बावजूद इसके विद्युत विभाग नहीं चेत रहा है। जबकि इस सम्बंध में लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग से किया है। सम्बन्धित विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने के चलते हादसा हो रहा है। लोगों का कहना है कि पिछली बार उसी स्थान और दो बार हादसा हो चुकी है। फिर जिम्मेदार नहीं चेत रहे है। यदि समय रहते उसको चेत लिया होता विभाग तो आज यह हादसा नहीं होता। लेकिन विभाग क्यों चेत रहा है यह बात लोगों के समझ से परे है। लोगों का कहना है कि लगता है विद्युत विभाग लोगों के मौत का इंतज़ार कर रहा है?

जर्जर तार के सहारे की जा रही है बिजली सप्लाई

आपको बता दें कि घटना वाली जगह जर्जर तार से विद्युत सप्लाई की जा रही है। जो हल्के हवा के झोंके से टूट जाता है। जिसकी शिकायत कई ग्रामीणों ने लाइनमैन और सम्बन्धित अधिकारियों से भी किया लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। यदि समय जर्जर तार को बदल दिया जाता तो शायद हादसा न होता। तीसरी बार हादसा होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यदि शीघ्र ही जर्जर तार को नहीं बदला गया तो ऐसे ही हादसे होते रहेंगे। लोगों का कहना है कि जर्जर तार इतना नीचे है कि कोई भी खेती, जानवरों को चराने के लिए जाता है तो हमेशा भय बना रहता है। दशकों पुराने तार से विद्युत सप्लाई की जा रही है जिससे आएं दिन घटनाएं हो रही है। लोगों में चर्चा है कि विद्युत विभाग अभी कितनी घटनाओं का इंतज़ार करेगा?

यह भी पढ़े : जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

0
जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ
जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर एंड डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ,

  • डिजिटल लाइब्रेरी में विकलांग बच्चों के लिए निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध है

JAUNPUR NEWS : जौनपुर शहर के मछली शहर पड़ाव के निकट ईदगाह कोटा पॉइंट गली जौनपुर में माँ शारदा डिजिटल एजुकेशन इंस्टीट्यूट लिमिटेड द्वारा ऑनलाइन एक्जाम सेंटर एंड डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ सत्य प्रकाश सिंह प्रबंधक टी डी इंटर कॉलेज जौनपुर द्वारा फीता काटकर किया गया।

जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ
जौनपुर में माँ शारदा डिजिटल एजुकेशन इंस्टीट्यूट लिमिटेड द्वारा ऑनलाइन एक्जाम सेंटर एंड डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ

विशिष्ट अतिथि आशीष चौरसिया ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी का खुलना जौनपुर जिले की गौरव की बात है क्योंकि अभी तक जिले में कोई भी डिजिटल लाइब्रेरी नहीं खुली है संस्था की डायरेक्टर उपमा चौरसिया ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी और एग्जाम सेंटर से बच्चों को ऑनलाइन क्लास करने में बहुत आसानी होगी। शीराज ए हिंद सहयोग फाऊंडेशन के मुख्य ट्रस्टी एमडी शिराज ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी में विकलांग बच्चों के लिए निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध है।

जौनपुर के सबसे बड़े ऑनलाइन एक्जाम सेंटर का हुआ शुभारंभ

ऑनलाइन एक्जाम सेंटर एंड डिजिटल लाइब्रेरी के शुभारंभ में भूलन चौरसिया, लालचंद चौरसिया,किशन चौरसिया, रमन यादव, छोटेलाल चौरसिया,रविंद्र यादव, शुभम यादव ,राहुल यादव, अवनीश यादव, कौशल यादव,अशोक मौर्य, विवेक विश्वकर्मा,सना खान इमरान मंसूरिया, गौरव, राजकुमार यादव ,सचिन यादव, शिवेंद्र सिंह,इंदु प्रकाश यादव, चंदन सिंह, आर्यन सिद्दीकी, बिट्टू यादव, शिवम रावत,आदि लोग उपस्थित रहे l

यह भी पढ़े : C.C.C कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक 

खेतासराय में सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस

0
खेतासराय में सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस
खेतासराय में सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा में सातवीं मोहर्रम को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हजरत अब्बास अलमदार की याद में अलम का जुलूस निकाला गया। जिसमें शामिल ए, बी और सी ग्रूप के ताजिएदार अपने चौक से अलम और झंडे के साथ तबला बजाते पुरानी बाजार पहुंचे। शहीदी चौक से उठा ग्रूप ए का जूलूस पुरानी बाजार से सबसे आगे हुआ। पुरानी बाजार से सभी ताजिएदार इमामबाड़ा के लिए प्रस्थान किए।

खेतासराय में सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस
खेतासराय में सातवीं मोहर्रम को निकला अलम का जुलूस

अलम के साथ जुलूस में शामिल ताजिएदार तबला बजाते चल रहे थे। सायंकाल ताजिएदार इमामबाड़ा पहुंचे। जहां फातिहा कराने के बाद उसी रास्ते से वापस अपने अपने चौक पर पहुंचे। जुलूस में पूरब मोहल्ला, सराय, कासिमपुर, बरतल, बारा, निराला चौक,अजानशहीद, डोभी समेत डेेेढ़ दर्जन चौक के ताजिएदार शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा में मुस्तैद रहे। जुलूस में असलम खान, नूर मोहम्मद खांं, सोनू खान, एजाज अहमद, इलियास अहमद, तबरेज अशर्फी, सिराज खान, मो. सलीम, सफर शेख व महमूद खान आदि शामिल रहे।

कर्बला के शहीदों के ग़म में अक़ीदतमंदो ने निकाला सातवीं मोहर्रम का जुलूस

0
कर्बला के शहीदों के ग़म में अक़ीदतमंदो ने निकाला सातवीं मोहर्रम का जुलूस
कर्बला के शहीदों के ग़म में अक़ीदतमंदो ने निकाला सातवीं मोहर्रम का जुलूस

जौनपुर [शाहगंज ] क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को 1400 साल पहले हुए कर्बला के जुल्मों सितम व यजीद की बर्बरियत को याद कर निकाला गया सातवीं मोहर्रम का जुलूस। जुलूस की अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर ने किया। यह जुलूस अपने निर्धारित स्थान से बरामद होकर बाजार के रास्ते गन्तव्य स्थान पर जाकर संपन्न किया गया जुलूस का संचालन असगर मेहंदी गुड्डू ने किया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

जिसमें उप निरीक्षक गोवर्धन प्रसाद,अभिषेक सिंह, दिवाकर यादव,अनंत कुमार, समेत और पुलिसकर्मी मुस्तादी से उपस्थित रहे। यह जुलूस सबीह-ए अलम व दुलज़नाह के साथ स्थानीय अंजुमनों ने नौहा खानी व सीना ज़नी करते हुए जुनून को सकुशल संपन्न कराया। जुलूस के दौरान मोहम्मद अजहर, मोहम्मद वारिस हाशमी, जनरल सिक्योरिटी हुसैनी मिशन जनरल सेक्रेटरी हुसैनी मिशन सैयद परवेज़ मेहंदी,समीम हैदर,हसन मेहंदी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

JAUNPUR NREWS:गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आरोप में लेखपाल निलंबित 

0
JAUNPUR NREWS:गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आरोप में लेखपाल निलंबित 
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर : शाहगंज तहसील के एक लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट देने के आरोप में किया गया निलंबित उप जिलाधिकारी शाहगंज के द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम सबरहद परगना अंगुली, तहसील शाहगंज, जौनपुर के लेखपाल के पद के कार्य अवधि में लेखपाल विकास सिंह के विरूद्ध उक्त ग्राम के गाटा संख्या 1037 पुराना गाटा संख्या 1866, जो पोखरी के रूप में दर्ज है, को विनिमय आवंटन प्रस्ताव में गाटा संख्या 1866 पोखरी को छुपाने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक आशुतोष श्रीवास्तव के 18 फरवरी 2023 में प्रसारित गाटा संख्या 1816 व 1037 की शिकायत करने पर लेखपाल द्वारा कोई कार्यवाही न करने तथा उक्त ग्राम के चूना भट्ठी के रूप में दर्ज जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने सम्बन्धी शिकायत पर कार्यवाही न करने आदि आरोप के बावत प्रकरण में विभागीय कार्यवाही करते हुए एक आरोप पत्र जारी किया गया, जिसकी प्रति विकास सिंह लेखपाल ने 15 जून को प्राप्त किया और आरोप पत्र का जवाब सिंह ने 06 जुलाई कको प्रस्तुत किया ।      

प्रथम दृष्टया विकास सिंह लेखपाल का जबाब सन्तोषजनक नहीं पाया गया । प्रकरण गम्भीर प्रकृति के होने और उक्त लेखपाल के कार्य प्रणाली से राजस्व प्रशासन तहसील शाहगंज की छवि आम जनमानस में धूमिल होने तथा ग्राम सबरहद में असन्तोष एवं क्षोभ व्याप्त है। श्री सिंह के द्वारा शासकीय कार्यों में घोर शिथिलता बरती गयी, जिसके कारण ग्राम सबरहद में लोक शान्ति भंग हुई है। आरोप की गम्भीरता को देखते हुए  विकास सिंह लेखपाल को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया कर दिया है।

खबर यह भी JAUNPUR NEWS : JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लगती है लाइन 

JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लगती है लाइन 

0
JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लग रही है लाइन
JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लग रही है लाइन

JAUNPUR जिले का एक ऐसा सरकारी स्कूल (उच्च प्राथमिक विद्यालय, जहां एडमिशन के लिए लग रही है लाइन

JAUNPUR SCHOOL NEWS  जौनपुर: सरकारी स्कूल में कौन कहता है नहीं होती पढाई जनपद का एक विद्यालय ऐसा भी है जहाँ अभिभाक को अपने बच्चे को विद्यालय में दाखिला कराने के लिए पहले प्रधानाध्यापक से समय लेना पड़ता है ,दरसल ,पूरा मामला जानने के लिए पहले यह समझे  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विकासखण्ड मड़ियाहूॅ के प्राथमिक विद्यालय उन्चनी कला का औचक स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे । निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रितेश कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित पर पाये गये, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 75,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को नहीं कराया जा सका। विद्यालय में कुल नामांकित 117 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 72 छात्र उपस्थित पाए गए, परन्तु उनके द्वारा पृच्छा करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा 82 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बतायी गयी।

JAUNPUR का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लगती है लाइन 
JAUNPUR SCHOOL का निरीक्षण करते बेसिक शिक्षा अधिकारी 

मध्यान्ह् भोजन मीनू के अनुसार बना था।उनके द्वारा कक्षा 4 बच्चों से ब्लॉक का नाम लिखवाने पर केवल 02 बच्चों द्वारा ही सही सही लिखा गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। विद्यालय प्रांगण गन्दा पाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डिजिटाइजेशन हेतु विभाग द्वारा वितरित टेबलेट का उपयोग नहीं किया जा रहा था। विद्यालय स्टाफ में आपसी सामंजस्य का अभाव पाया गया, जिसके परिणामस्वरुप विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्व करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहू के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण की अगली कड़ी में प्राथमिक विद्यालय गहोरा, वि0ख0 सिरकोनी का निरीक्षण 11ः30 बजे किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती निशा सिंह 08 जुलाई से चिकित्सकीय अवकाश पर पायी गय शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने के कारण  नहीं किया जा सका। विद्यालय में कुल नामांकित 138 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 59 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन मीनू के अनुसार बना था। हैण्डवाश टूटा हुआ था तथा समर्सिबल चोरी हो गया था। विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण की अगली कड़ी में प्राथमिक विद्यालय पचोखर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण किया गया। माधुरी देवी शिक्षामित्र अनुपस्थित पायी विद्यालय में शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाये गए। विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं कराया जा सका। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 112 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 57 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय प्रांगण गन्दा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। कक्षा-कक्ष में जाले लगे थे। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।     

प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 107 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 102 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय का भौतिक परिवेश सुसज्जित पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया। विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से प्रसन्न होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी JAUNPUR डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण 12ः40 बजे किया गया। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका एवं स्टाक पंजिका अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 153 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 92 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय प्रागण साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय कक्षा-कक्ष सुसज्जित व सुव्यवस्थित पाये गये। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक एवं शिक्षक-छात्र अनुशासन व अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

JAUNPUR NEWS

C.C.C कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक 

0
C.C.C कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक 
C.C.C. COMPUTER COURSE 2024

कम्प्यूटर प्रशिक्षण आवेदन भरने की अंतिम तिथि पांच अगस्त ,उसके बाद के आवेदन मान्य नहीं होंगे 

C.C.C. COMPUTER COURSE 2024: जौनपुर :ट्रीपल सी करने वालो  के लिए आवश्यक सूचना उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण के द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक ,युवतियों के लिए निःशुल्क संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद में संचालित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं का चयन निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के स्तर से करते हुये वेबसाईट  obccomputertraining.upsdc.gov.in   पर प्रदर्शित कर दिया गया है।

योजनान्तर्गत 11 जुलाई, 2024 से 05 अगस्त, 2024 तक अन्य पिछड़े वर्गों के इच्छुक युवक/युवतियों द्वारा वेबसाईट  obccomputertraining.upsdc.gov.in   पर ‘ओ’ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आनलाइन आवेदन भरे जायेंगे। योजनान्तर्गत ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण शुल्क क्रमशः रु0 15,000-00 एवं रु0 3,500-00 तक विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल/‘‘सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत C.C.C कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए  इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता अनिवार्य है।   प्रशिक्षार्थी की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक उम्र के आवेदन निरस्त माने जायेंगे। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था में छात्रवृत्ति न लेता हो। 

कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रवेश माह जुलाई एवं जनवरी होगा।  ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष होगी। ‘‘सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 03 माह होगी।  प्रशिक्षार्थी के माता-पिता अभिभावक की सकल वार्षिक आय (ग्रामीण/शहरी क्षेत्र) रु0 1,00,000-00 (रुपये एक लाख मात्र) से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासनादेश के अनुसार उपर्युक्त अर्हता रखने वाले युवक/युवतियाँ वेबसाईट  obccomputertraining.upsdc.gov.in  पर 11 जुलाई, 2024 से 05 अगस्त, 2024 तक आनलाइन आवेदन एवं शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड करते हुये समस्त वांछित संलग्नकों सहित आवेदन पत्र दो प्रतियों में विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-106 में अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। यदि आवेदन कार्यालय में प्राप्त नहीं होता है तो ऐसे प्रशिक्षार्थी का आवेदन निरस्त माना जायेगा। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कापी जमा करने की अन्तिम तिथि 05 अगस्त 2024 है।

यह भी पढ़े :Hawkins Cooker कंपनी जौनपुर से 20 लाख से अधिक रुपयों की हुई वसूली        

जौनपुर: स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच शुरू 

0
जौनपुर के स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच शुरू 
जौनपुर के स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच शुरू 

जौनपुर के स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच शुरू  08 स्कूली वाहन को निरूद्ध/चालान की कार्यवाही की गयी। वर्तमान समय में स्कूल में पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। स्कूली बच्चों का सुरक्षित परिवहन प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक प्राथमिकता है। स्कूली वाहनों की बढती दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। इसके लिए आवश्यक है कि स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले ऐसे सभी वाहनों को आवश्यक रूप से चेक कर उसकी फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि की वैधता की जॉच की जाए। इसके लिए प्रदेश के समस्त जनपदों में एक विशेष अभियान दिनांक 08 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य चलाया जा रहा है उक्त के क्रम में आज दिनांक 11 जुलाई को संचालित स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच की गयी जिसमें तीन विद्यालयों के 08 स्कूली वाहन को निरूद्ध/चालान की कार्यवाही की गयी।

Hawkins Cooker कंपनी जौनपुर से 20 लाख से अधिक रुपयों की हुई वसूली        

0
Hawkins Cooker कंपनी जौनपुर से 20 लाख से अधिक रुपयों की हुई वसूली        
Hawkins Cooker कंपनी जौनपुर से 20 लाख से अधिक रुपयों की हुई वसूली        

Hawkins Cooker LTD जौनपुर : उपजिला मजिस्ट्रेट, मछलीशहर श्रीकेश कुमार राय व क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हाकिन्स कूकर्स लिमिटेड मुंगरा बादशाहपुर से 2091000- रूपये की बकाया श्रमिक मजदूरी वसूल की गयी।      

विस्तृत विवरण :

विनय कुमार सिंह,अध्यक्ष,Hawkins Cooker मजदूर यूनियन,सतहरिया, मछलीशहर,जौनपुर द्वारा उ०प्र० औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 एवं उ०प्र० नियमावली के नियम-33 के अन्तर्गत धारा 6 एच में वाद सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। स्थायी श्रमिकों हेतु किये गये समझौता दिनांक 01 दिसंबर 2011, दिनांक 16अगस्त 2012 एवं दिनांक 04 नवंबर 2014 में निहित बकाया मजदूरी की धनराशि की वसूली हेतु दिनांक 06 अप्रैल 2022 को यूनियन द्वारा प्रस्तुत वाद में यह भी अनुरोध किया गया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा रिट याचिका सं० 18673/2017 Hawkins CookerS MAJDUR यूनियन बनाम उ०५० व अन्य में पारित आदेश दिनांक 03 मई 2017 के परिपालन में मजदूरों की बकाया धनराशि नियोजक से दिलायी जाये। यूनियन द्वारा प्रस्तु वाद प्रार्थना पत्र को वाद सं० 01/22 के रूप में पंजीकृत कर सम्बन्धित पक्षों को सम्मन निर्गत करते हुए सुनवाई प्रारम्भ की गयी।

उक्त वाद में श्रमिक पक्ष एवं प्रबंधन पक्ष के मध्य विभिन्न तिथियों पर वार्ता आहूत कर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों द्वारा वाद में प्रस्तुत कथनों, अभिकथनों एवं साक्ष्यों का परीक्षण एवं परिशीलन किया गया तथा सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2022 को उक्त वाद में अपना आदेश पारित किया गया।

उक्त पारित आदेश में नियोजक, मेसर्स Hawkins CookerS [हॉकिन्स कूकर्स ] लि०, सतहरिया, मछलीशहर, जौनपुर को 27 कर्मचारियों को 34 माह की बकाया धनराशि रु० 1864000/- 6 कर्मचारियों के लिए धनराशि रु० 6,27,000/- एवं अन्य 6 कर्मचारियों को रू0 200000/- की धनराशि दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सम्बंधित नियोजक द्वारा उक्त वर्णित मजदूरी की कुल धनराशि रु० 26.91,000/- (रु० छब्बीस लाख इक्यानबे हजार मात्र) का भुगतान सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर द्वारा आदेश पारित करने के उपरान्त भी नहीं किया गया।

उक्त धनराशि की वसूली हेतु औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 सपठित उ०प्र० नियमावली के नियम 33 एवं धारा 6एच। के अन्तर्गत दायर वाद में पारित निर्णय में निहित धनराशि रू0 26,91,000/- की वसूली हेतु दिनांक 19 अप्रैल 2024 को वसूली प्रमाण पत्र जारी कर जिला कलेक्टर जौनपुर से वसूली हेतु अनुरोध किया गया।

सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर द्वारा निर्गत वसूली प्रमाण पत्र में निहित धनराशि रू० 26.91,000/- को श्रीकेश कुमार राय उप जिला मजिस्ट्रेट, मछलीशहर व गिरेन्द्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी महेन्द्र कुमार नायब तहसीलदार व दारा सिंह संग्रह अमीन के प्रभावी प्रयास करते हुए भू राजस्व की भांति वसूली कराया गया। नियोजक से धनराशि वसूल हो जाने के उपरांत अब उक्त धनराशि को नियमानुसार आदेश में उल्लिखित समस्त 27 श्रमिकों के मध्य उनकी देयता के अनुसार वितरित कराया जाना संभव हो सकेगा।

यह भी पढ़े : प्रयागराज में मध्य व उनके स्थान पुस्तक का विमोचन