Home Blog Page 295

JauNpur News: मानव श्रृखंला बनाकर जनपद के मतदाताओं को किया गया जागरुक

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर। मंगलवार को जनपद के जिलाधिकारी ने मानव श्रृंखला में शामिल होकर मतदान के लिए किया प्रेरित किया कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई गई। इसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और मतदान की महत्वपूर्णता को समझाना है। इस मानव श्रृंखला में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओ व विभिन्न इंटर कालेज के छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।


Jaunpur news मानव श्रृंखला में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मांदड़, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने कतारबद्ध होकर एक दूसरे का हाथ से हाथ पकड़ कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर मतदान की महत्वपूर्णता को प्रस्तुत करने के लिए मत चिन्ह और मतदान की मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया।


मानव श्रृंखला सदभावना पुल से कलेक्ट्री तिराहा तक बनाई गई। पूरे रास्ते भर ई रिक्शा पर मतदाता जागरूकता गीत बजता जा रहा , जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहा था। मानव श्रृंखला में उमड़ी भीड़ से जिलाधिकारी बहुत उत्साहित दिखे उन्होंने कहा कि जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई है। उन्होंने सभी से अपील की है कि आगामी 25 मई को अधिक से अधिक को संख्या में मतदान कर पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ने में अपना सहयोग करे।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। 25 मई को जनपद की दोनों लोकसभा सीट जौनपुर व मछलीशहर सीट पर चुनाव है। इस दिन सभी मतदाता अपने अपने घर से निकलकर शत प्रतिशत मतदान कर जौनपुर का मान बढ़ाएं। सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए जागरूक करना हमारा दायित्व है, इसके मद्देनजर विभिन्न माध्यमों से मतदान के प्रति जागरूकता लाई जा रही है। बड़े बूढ़े, युवा जवान, महिलाएं व दिव्यांग सभी मतदान में सहभागी बने।


इस अवसर पर टीआई जी डी शुक्ला, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा,ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव, राजू सिंह, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, एसआरजी, एआरपी, व नगर के टीडी इन्टर कालेज, शीया इ. का., मोहम्मद हसन इ. का., बी. आर. पी. इ. का. साजिदा गर्ल्स इ. का., जीजीआईसी, राजा श्री कृष्ण दत्त इन्टर कालेज के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

jaunpur news

शाहगंज में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित, बाबू सिंह कुशवाहा रहे शामिल 

0
शाहगंज में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित, बाबू सिंह कुशवाहा रहे शामिल 
शाहगंज में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित, बाबू सिंह कुशवाहा रहे शामिल 

बाबू सिंह कुशवाहा को संसद भेजने के लिए शाहगंज और जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने कसी कमर: ललई  

शाहगंज। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक सपा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सोमवार को एक मैरिज हॉल में आयोजित हुई। गठबंधन के लोकसभा 73 प्रत्याशी, बसपा सरकार में रहे पूर्व मंत्री, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का सपा के पूर्व मंत्री व कई बार के विधायक शैलेंद्र यादव ललई और गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट करके और माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की जान और हाथ पैर होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का भय जनता में व्याप्त है इससे निजात दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनना जरूरी है।

कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत सार्थक होगी और कभी किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं महसूस होगी ।उन्होंने बताया कि धर्म के आधार पर बहला फुसला करकर वोट हथियाने वाली भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से मुक्ति दिलाना इंडिया गठबंधन का उद्देश्य है।पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं और लोकसभा क्षेत्र की जनता को पूरा भरोसा दिलाया कि वह हर कदम से कम कंधे से कंधा मिलाकर हर समय हर सुख दुख में खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जौनपुर की जनता की आवाज को संसद में उठाकर अधिकारों के लिए हर संभव लड़ाई अवश्य लडूंगा।उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि जौनपुर की जनता और गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बाबू सिंह कुशवाहा को जिताने के लिए कमर कस लिया है।

ललई ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं को ईडी,सीबीआई, आयकर विभाग और पुलिस से लड़ना है क्योंकि सत्ता के बजाय विपक्षी पार्टियों पर ही इनकी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार ,अशिक्षा ,बेरोजगारी को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला।पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि यह ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार संविधान समता ,आरक्षण और जनता के अधिकार के खिलाफ है। उन्होंने सरकार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया। सपा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि अखिलेश यादव एनडीए के विपक्ष के सबसे मजबूत विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार का सफाया होगा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने भाजपा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को दिलों को तोड़ने वाली सरकार बताया।नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि आपसी मतभेद और दिलों की दूरियाँ मिटाकर गठबंधन के प्रत्याशी को संसद भेजने का काम करें।

उन्होंने बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। पूर्व एमएलसी लल्लन यादव ,आप के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद प्रजापति, मास्टर आफताब, सुशीला राव ,विक्रमाजीत बिंद, त्रिभुवन यादव ,लाल प्रकाश पाल, मसूद अहमद, अमित सिंह आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर सपा नेता व अधिवक्ता संजय सुरेंद्र कुमार यादव सदस्य जिला पंचायत, भूपेंद्र यादव ,प्रमोद यादव सपा नेता ,डॉ वीरेंद्र विक्रम यादव, विजय यादव ,हिसामुद्दीन, अरशद अंसारी ,सुशील यादव सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षको को जारी हुआ मानव श्रृंखला का निर्देश, मतदाताओं को जागरूक करेंगे   

0
शिक्षको को जारी हुआ मानव श्रृंखला का निर्देश, मतदाताओं को जागरूक करेंगे   
शिक्षको को जारी हुआ मानव श्रृंखला का निर्देश, मतदाताओं को जागरूक करेंगे   

जौनपुर :23 अप्रैल को जिले भर के शिक्षको को मानव श्रृंखला के निर्देश जारी हुए है ,सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मतदाताओं को जागरूक करेंगे जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम (स्वीप) के अन्तर्गत 23 अप्रैल  को प्रातः 07.30 बजे मतदाता जागरुकता हेतु मानव श्रृखंला का आयोजन किये जाने का निर्देश दिया गया है।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने अवगत कराया कि उक्त मानव श्रृखंला में शिक्षको को जारी हुआ आदेश विवरण के अनुसार मानव श्रृंखला का निर्देशप्रतिभाग किया जाना है। मतदाता जागरुकता हेतु मानव श्रृखंला केरारवीर मन्दिर (सद्भावना पुल) से अम्बेड़कर तिराहा जिलाधिकारी आवास तक बनेगी। तहसील के अन्तर्गत आने वाले नगर क्षेत्र, सिकरारा, धर्मापुर व करंजाकला, केरारबीर मंदिर से ओलन्दगंज मोड़ तक,

तहसील केराकत, मुफ्तीगंज, जलालपुर व डोभी हेतु ओलन्दगंज मोड़ से लालजी टाकीज तक, बदलापुर व महराजगंज क्षेत्र के लालजी टाकीज मोड़ से प्रेमगाढ़ा शोरुम तक, मड़ियाहॅू रामपुर, रामनगर व बरसठी क्षेत्र के प्रेममाढ़ा शोरुम से मियांपुर मोड़ तक, शाहगंज, खुटहन व सुइथाकला क्षेत्र के मियांपुर मोड़ से कलेक्ट्रेट गेट तक, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज व सिरकोनी क्षेत्र के कलेक्ट्रेट गेट से अम्बेड़कर तिराहा तक मानव श्रृखंला का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़े : ACCIDENT:स्कूल बस से गम्भीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत 

25 मई को होने वाले मतदान के लिए उद्यमियों को किया गया जागरूक 

0
25 मई को होने वाले मतदान के लिए उद्यमियों को किया गया जागरूक 
25 मई को होने वाले मतदान के लिए उद्यमियों को किया गया जागरूक 

Entrepreneurs made aware about voting to be held on 25th May

JAUNPUR NEWS : जनपद जौनपुर में 25 मई को  होने वाले मतदान के लिए उद्यमियों को किया गया जागरूक सतहरिया-औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित वरूण बेवरेजेज लिमिटेड में सोमवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ० ज्ञान प्रकाश ने उद्यमियों के साथ बैठक कर मतदान के लिए जागरुक किया। ई आर ओ डा० ज्ञान प्रकाश ने आगमी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए उद्यमियों को जागरूक किया और कहा कि यह देश का सब से बड़ा महापर्व है। उद्यमीगण अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए इस महापर्व में अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें जिससे देश का लोकतंत्र मजबूत हो सके और कहा कि एक एक वोट बहुत ही कीमती है।

इस लिए कोई भी मतदान से वंचित न होने पाए। उन्होंने उपस्थित राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदाताओं से मिलकर उन्हें मतदान का महत्व समझाए। निर्भीक व निडर होकर मतदान करने के लिए मतदान केन्द्रों पर जाए। इसमें किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बच कर मतदान करना चाहिए। किसी भी प्रकार का चुनाव से संबंधित कोई दिक्कत आए तो इसकी सूचना हमे दिया जाए। मतदान के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई। फैक्ट्री के जीएम प्रेरणा व एचआर शिव कुमार ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी, जिला उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह, तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार सूरज कुमार पटेल, आई आई ए अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, सीडा विकास समिति अध्यक्ष शिवा जी सिंह,उद्यमी नेता राहुल दूबे, महेन्द्र श्रीवास्तव, गुलाब चन्द्र पाण्डेय, अरविंद मौर्य सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

जौनपुर:लाखों लोगों के घर पहुंचेगी चिट्ठी-चिट्ठी पर लिखी होगी यह बात

0
जौनपुर में लाखों लोगों के घर पहुंचेगी चिट्ठी-चिट्ठी पर लिखी होगी यह बात
जौनपुर में लाखों लोगों के घर पहुंचेगी चिट्ठी-चिट्ठी पर लिखी होगी यह बात

जौनपुर :अपना वोट जरुर करें, लाखों लोगों के घर पहुंचने वाली चिट्ठी पर लिखी होगी यह बात घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को जागरूक करेगा डाक विभाग स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का बीड़ा अब डाक विभाग ने भी उठाया है। घर-घर दस्तक देकर लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करेंगे, लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अब डाक विभाग ने भी उठाया है। इसके तहत आपके घर पहुंचने वाले हर पत्र पर विशेष मुहर लगाया जा रहा है। जिसपर लिखा है अपना वोट जरुर करें मतदान तिथि 25 मई। सोमवार को प्रधान डाक घर में मतदाता जागरूकता इस अभियान का शुभारंभ अधीक्षक डाकघर जौनपुर मण्डल परमानन्द कुमार ने किया।


 इस अवसर पर डाक अधीक्षक श्री परमानन्द कुमार ने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनपद में बड़े 55 छोटे 368 कुल 423 डाकघर है, सभी को निर्देशित किया गया है कि मतदाता जागरूकता अभियान चलाये। डाकघर आने वाले लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें, तथा रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पार्सल, साधारण डाक जो बाहर जाने के लिए जनपद से निकलती है और जो डाक बाहर से आती है यहाँ जनपद में वितरित होती है सभी पत्रो पर मुहर लगाई जा रही कि 25 मई को अपना वोट जरुर करें। उन्होंने बताया कि लाखों लोगों के घरों तक पहुंचने वाली चिठ्ठी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। खास कर बुजुर्ग, युवा, महिला और फर्स्ट वोटर्स के साथ-साथ दिव्यांग मतदाताओं तक हर हालत में जागरूकता संदेश पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।


उन्होंने मौजूद समस्त पोस्ट ऑफिस अधिकारी, कर्मचारियों व एजेंट्स को मतदाता शपथ दिलाई। जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि पोस्ट ऑफिस में दैनिक रूप से बड़ी संख्या में आम जनता अपने कार्यों के लिए पहुंचती है, इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस मतदाता जागरूकता के लिए भी उचित स्थान है। उन्होंने डाक विभाग के समस्त एजेंट्स को डोर-टू-डोर मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया।इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक श्री नरेश बारा, पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर जौनपुर श्री विष्णु देव मिश्र, कार्यालय सहायक रवि रंजन, रंजीत कुमार, विक्रांत सिंह सहित बड़ी संख्या में डाक विभाग के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

JAUNPUR : ACCIDENT:स्कूल बस से गम्भीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत 
                                                                 

सर्वोदय इण्टर कॉलेज के छात्रों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली  

0
सर्वोदय इण्टर कॉलेज के छात्रों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली  
सर्वोदय इण्टर कॉलेज के छात्रों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली  

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के छात्र-छात्राओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली कॉलेज के आस-पास के गाँव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने रैली को रवाना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक तरीके से करना चाहिए आगामी लोकसभा चुनाव में आप सब बढ़-चढ़ कर मतदान करें।

इसके साथ ही साथ उपस्थित छात्र-छात्राओं को पहले मतदान फिर जलपान का शपथ दिलाया गया। रैली कॉलेज प्रांगण से निकलकर नौली, खुदौली और महरौडा ग्रामसभा में भ्रमण करने के उपरांत पुनः कॉलेज प्रांगण में आकर सम्पन्न हो गया। इस दौरान रैली में शामिल छात्र गगनभेदी आवाज में मतदाता जागरूकता से सम्बंधित नारे लगा रहे थे। इस दौरान सहयोग में एनसीसी अधिकारी राजेश यादव,एनसीसी ऑफिसर विनोद मिश्रा, रेखा यादव,अनुराग यादव, अभिषेक मिश्रा, मेवालाल यादव, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।

ACCIDENT:स्कूल बस से गम्भीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत 

0
 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 
 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल,बाइक के उड़े परखच्चे,इलाज के दौरान तोड़ा दम

  • सड़क पर खून से लथपथ कराह रहा युवा भीड़ वीडियो बनाने में व्यस्त

JAUNPUR ACCIDENT” खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला रेलवे हाल्ट के समीप एक तेज़ रफ़्तार से जा रही स्कूली बस के चपेट में आने से एक बैंड पार्टी संचालक घायल हो गया पुलिस की मदद से उसे पीएससी सोंधी पहुंचाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने स्थिति नाज़ुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र सुखराज शादी-विवाह के अवसर पर बैंड पार्टी में काम करता है कहीं से कार्यक्रम करके वह घर मानीकला लौट रहा था तभी रेलवे क्रासिंग के समीप सामने से आ रही एक अनियंत्रित स्कूली बस ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

सड़क किनारे घायलावस्था में कराह रहा था। ACCIDENT इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा युवक के पैर की हड्डियां टूटकर टुकड़ों में सड़क पर छिटक गयी थी। मौके पर जुटी भीड़ सहयोग करने के बजाय वीडियो बनाने में जुटी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे मानीकला चौकी प्रभारी मुन्नीलाल कन्नौजिया ने पुलिस की जीप अपने हमराहियों के सहयोग से अस्पताल पहुँचाया तथा घायल के परिवार को घटना से अवगत कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ उसने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वाहन चालक बस लेकर भागने में सफल रहा।

सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा-

आम तौर पर लोगों की धारणा पुलिस को लेकर नकारात्मक होती है अपनी कार्यशैली को लेकर स्थानीय पुलिस हमेशा सुर्खियों में रहती है लेकिन इस तरह के विचारों पर विराम लगाते हुए मानीकला चौकी प्रभारी – कार्यवाहक मुन्नीलाल कन्नौजिया ने ACCIDENT के तुरंत बाद ही मौके पर पहुँच। फौरन थाने की सरकारी गाड़ी से हमराही अनिल यादव के मदद से अस्पताल पहुँचाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे परिजनों के पास इलाज का पैसा नहीं था तो चौकी प्रभारी ने पीड़ित की इलाज के लिए आर्थिक मदद किया और सरकारी एम्बुलेंस बुला कर उसे जिला अस्पताल भेजा तो पुलिस के इस मानवीय चहरे की चर्चा क्षेत्र में हो रही है लोग इनकी कार्यशैली की प्रशंसा भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : आईपीएस सृष्टि मिश्रा का विद्यालय के छात्रों ने किया जोरदार स्वागत 

यह भी पढ़े : जौनपुर में सपा विधायक पंकज पटेल ने अपने ही कार्यकर्ताओ की बीच सड़क पर कर दी पिटाई ,जाने पूरा मामला

JauNpur Crime:अपहरण करने वाला आरोपी चढ़ा खेतासराय पुलिस के हत्थे

0
JauNpur Crime:अपहरण करने वाला आरोपी चढ़ा खेतासराय पुलिस के हत्थे
JAUNPUR CRIME NEWS

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपहरण करने वाले वाले नामजद आरोपी को दबोच लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। कार्यवाहक प्रभारी आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े छः बजे उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह के साथ हमराह विजयशंकर यादव, देवी प्रसाद चौहान में साथ क्षेत्र में मामूर था।

इसी दौरान मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि अपरहण का नामजद आरोपी खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। सूचना के बाद तत्काल उक्त हमराह के साथ मौके पर खेतासराय रेलवे स्टेशन पर पहुँच गया और मुखबीर की निशानदेही पर आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आशीष राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी बीबीगंज थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़। जिसको थाने लाकर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। #TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS

यह भी पढ़े : आईपीएस सृष्टि मिश्रा का विद्यालय के छात्रों ने किया जोरदार स्वागत 

आईपीएस सृष्टि मिश्रा का विद्यालय के छात्रों ने किया जोरदार स्वागत 

0
आईपीएस सृष्टि मिश्रा का विद्यालय के छात्रों ने किया जोरदार स्वागत 
आईपीएस सृष्टि मिश्रा का विद्यालय के छात्रों ने किया जोरदार स्वागत 

हाई स्कूल में साक्षी चतुर्वेदी  93.6% व इंटर में अंकित विश्वकर्मा ने 86.8 % हासिल किया सर्वोच्च अंक,यूपी बोर्ड परीक्षा मे उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले मेधावियों का सम्मान समारोह

JAUNPUR NEWS जौनपुर : निर्धारित लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पूरी मेहनत करने से मिलेगी सफलता आईपीएस सृष्टि मिश्रा सुईथाकला क्षेत्र के बाल संरचना संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज लालापुर के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन  सोमवार को किया गया। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि आईपीएस सृष्टि मिश्रा का विद्यालय में आगमन पर छात्राओं ने  पुष्प वर्षा करके शानदार तरीके से भव्य स्वागत किया। प्रबंधक सुरेश पांडेय ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण,पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।

सम्मानित होने पर वह भाव विभोर हो उठीं।इंटरमीडिएट के अंकित विश्वकर्मा ने 86.8 फ़ीसदी,सतीश यादव 86.6 फ़ीसदी तथा  श्रुति सिंह ने 84.4 फ़ीसदी अंक हासिल किया और हाई स्कूल परीक्षा में  साक्षी चतुर्वेदी 93.66%, श्रेया यादव 91.7 %, आस्था शुक्ला 89.15% अंक हासिल करके विद्यालय परिवार का सम्मान  जनपद स्तर पर बढ़ाया।मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले बच्चों को माल्यार्पण और सामान्य ज्ञान पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए त्याग और कठिन परिश्रम जरूरी है।उन्होंने बताया कि  निर्धारित लक्ष्य पर पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित करने पर पूरी मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलेगी।उन्होंने कहा कि रोज की मेहनत जब अनुशासन में बदल जाती है तो सफलता सुनिश्चित है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियां थोड़ा सा भी अवसर मिलने पर आगे निकल जाती हैं।

आईपीएस सृष्टि मिश्रा का विद्यालय के छात्रों ने किया जोरदार स्वागत 

उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया।ऊंचाई पर पहुंचने से पहले लक्ष्य के निर्धारण को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया । सिविल सेवा को उन्होंने बड़ा अवसर बताया। प्रबंधक सुरेश पांडेय ने  परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने और राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए आह्वान किया। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ  रणंजय सिंह ने कहा कि शिक्षा ही प्रगति का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बच्चों से सोशल मीडिया  की नकारात्मकता से बचने की नसीहत दी।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार एवं पत्रकारिता के गोल्ड मेडलिस्ट रामनरेश प्रजापति ने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए बुरी संगति और बुरे विचारों का त्याग जरूरी है।उन्होंने कहा कि बड़ी ऊंचाई छूने के लिए बड़ा संघर्ष और बड़ा त्याग जरूरी है। संचालन दुष्यंत मिश्र और दीपक दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर  अधिवक्ता कपिल देव मिश्रा,अमित मिश्रा ,मनोज तिवारी,पंकज तिवारी, प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडेय, प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह,आशा सिंह,पूजा वर्मा,रीता वर्मा पूनम,अर्जुन पांडेय,अंगद सिंह, आशुतोष सिंह,संतोष यादव, नितेश वर्मा,आदि मौजूद रहे।

jaunpur :जौनपुर में सपा विधायक पंकज पटेल ने अपने ही कार्यकर्ताओ की बीच सड़क पर कर दी पिटाई ,जाने पूरा मामला

दिल्ली से लौटते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बूथ अध्यक्षों में भरा जोश

0
दिल्ली से लौटने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बूथ अध्यक्षों में भरा जोश
दिल्ली से लौटने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बूथ अध्यक्षों में भरा जोश

दिल्ली से लौटने के बाद बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष NDA और INDIA गठबंधन के झूठे दावों की निकलेगी हवा   

जौनपुर। देश की राजधानी दिल्ली से पार्टी के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करने के बाद वापस जौनपुर पहुंचे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने एक होटल में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बूथ अध्यक्षों से चुनाव प्रचार से संबंधित जानकारी हासिल कीऔर बेहतर तरीके से अपने पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिए। बूथ अध्यक्षों में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि भले ही समाज विकास क्रांति पार्टी नई है लेकिन ये नई पार्टी ही नई क्रांति लाएगी, जनता का साथ भी हमें मिल रहा है और लोग उम्मीद भी हमसे लगाए है कि हम अन्य दलों की तरह उन्हें ठगने का नहीं बल्कि उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा, सपा और कांग्रेस के सारे झूठे दावे की हवा निकलने वाली है। उन्होंने कहा कि जौनपुर के लोगों को भी भाजपा ने ठगा है और मैं जौनपुर का होने के कारण यही से चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम करूंगा।

यह भी पढ़े : जौनपुर में सपा विधायक पंकज पटेल ने अपने ही कार्यकर्ताओ की बीच सड़क पर कर दी पिटाई ,जाने पूरा मामला