Home Blog Page 295

खुदौली के चार मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

0
खुदौली के चार मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
खुदौली के चार मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज के चार होनहार छात्रों को प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने सम्मानित कर हौसला बढ़ाया और उनके अग्रिम उज्ववल भविष्य की कामना किया। प्रधानाचार्य श्री गुप्ता ने बताया की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता पर आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें कॉलेज के कक्षा-8 के 16 छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।

जिसमें में खुदौली के चार मेधावी छात्रों कृष्णा गौतम, अश्वनी बिन्द, गौरव कुमार व योगेश गौतम का चयन हुआ है। जिससे कॉलेज परिवार में हर्ष व्याप्त है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इन चारों छात्रों को एक हज़ार रुपये प्रतिमाह की दर से चार वर्ष तक छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मंगलवार को पुस्तक और पेन देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया एवं उनके अग्रिम उज्ववल भविष्य की कामना किया गया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, फर्स्ट ऑफिसर विनोद मिश्रा, रेखा यादव, अभिषेक मिश्रा, अनुराग यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : शादी का मंडप पड़ा सुना,दूल्हा हुआ फरार,बाराती 20 घंटे क्यों बैठाये गए? 

शादी का मंडप पड़ा सुना,दूल्हा हुआ फरार,बाराती 20 घंटे क्यों बैठाये गए? 

0
शादी का मंडप पड़ा सुना,दूल्हा हुआ फरार,बाराती 20 घंटे क्यों बैठाये गए 
शादी का मंडप पड़ा सुना,दूल्हा हुआ फरार,बाराती 20 घंटे क्यों बैठाये गए 

शादी के मंडप से दूल्हा हुआ फरार ,बाराती बनाए गए बंधक ,उसके बाद बवाल 

JAUNPUR NEWS :शादी का मंडप पड़ गया सुना जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में  शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहाँ  शादी करने आए दूल्हा द्वारचार के समय अचानक गायब हों गया और वो भी तब जब बाराती डीजे पर डांस के लिए तान दौड़ रहे थे लड़की पक्ष के लोग पूजा की सामग्री जुटा ने में ब्यस्त थे पंडित जी द्वारचार पर मंत्र पढ़ने की तैयारी कर रहे थे तब तक कही से आवाज आई कि दूल्हा गायब हो गया l

इतनी बात सुनते ही बारातियो और घरातियों में यह बात आग की तरह फैल गई लड़की वाले दूल्हे को खोजने लगे जब लड़का नही मिला तो लड़की के पिता ने यह बात अपने रिस्तेदारो को इसकी जा नकारी दी रिस्तेदार और गांव वालों ने तुरंत दूल्हे की खोज बीन सुरु कर दी दो घण्टा बीत जाने पर जब लड़का नही मिला तो कुछ लोग गांव के सिवान की तरफ खोजते हुए वहां पहुचे जहाँ एक पोखरे के किनारे एक ब्यक्ति अंधेरे में बैठा हुआ था देखते ही डर गए नजदीक पवहुचे तो उनके होश उड़ गए वे लोग किसी अंजान आदमी को अपने गांव में देख वह ब्यक्ति के विषय मे जब जानकारी चाही तो परिचय बताने में वह बझने लगा ,गांव वालो ने बताया की  बड़ी चालाकी से उसने अपने सारे दूल्हे वाले कपडे पहले कही निकाल कर छिपा दिया था , जिससे वह पहचान में न आ सके जिससे गांव वालों को पहचान करने में देरी लगी।

शादी का मंडप पड़ा सुना,दूल्हा हुआ फरार,बाराती 20 घंटे क्यों बैठाये गए? 

मामले की नजाकत को देखते हुए  गांव वालों ने बारात में फोन किया कि दूल्हा  मिल गया है। उसे घर किसी तरह बारात में ले लेकर पहुंचे  पहले दोनो पक्ष के बीच कहासूनी हुई । जब बात नही बनी तो लड़के ने दबी जुबान से शादी करने से इनकार कर दिया।इतना सुनते ही लड़की वालों ने दूल्हे और दूल्हे के पिता को बारातियो समेत बैठा लिया, गहमा गहमी के बीच रात किसी तरह तो बीत गई सुबह होते ही बारात में बवाल हो गया ,लड़की वालों ने दहेज न देने के कारण शादी से इनकार  करने की वजह बताया ।

प्राप्त जानकारी के मुताविक जनपद जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में  बिन्द बस्ती में  बारात आजमगढ़ से आई थी। बारात 28 अप्रैल दिन रविवार को समय रात्रि 8 बजे लड़की   के दरवाजे पर पहुंची बैंड बाजा बज रहा था महिलाये सज धज कर गीत गा रही थीं सभी लोग मंगलचार की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक बारात का माहौल अचानक खराब हो गया। द्वारचार के बाद दुल्हा घर से फरार हो गया। शादी का मंडप पड़ गया सुना बारातियों ने दूल्हा समेत भाई, पिता और बारातियों को बंधक बनाकर लिया। उक्त गांव निवासी विनोद मास्टर की पुत्री का विवाह  रंजीत बिंद पुत्र जगदंबा बिन्द,निवासी सिसवारा पोस्ट नर्वे आजमगढ़ तय थी। रविवार 26 अप्रैल को समय के अनुसार बारात बशीरपुर पहुंची और घरातियों द्वारा बारातियों का स्वागत भी हुआ । बारात के लोगों द्वारा डीजे बैंड पार्टी पर नाचते गाते द्वार पूजा की रस्म पूरी की गई। उसके बाद जयमाल की तैयारी चल ही  रही थी कि अचानक  जनवासे से दूल्हा फरार हो गया।

इसकी सूचना लगते ही घराती पक्ष के लोगों में हडकंप मच गई। ग्रामीणों की मदद से दूल्हे को किसी तरह पकड़कर दुबारा बारात में लाया गया ,ग्रामीणों की माने तो दूल्हा गांव के एक तालाब के किनारे झाड़ियों में छुप कर बैठा था। लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के परिजनों के बीच कहा सुनी हुई ,जिससे आक्रोशित लड़की की तरफ के  घरातियों ने लड़के के पिता भाई और बारातियों को बंधक बना लिया। रात को काफी खोजबीन किया गया। 2 घंटे के बाद दूल्हे को गांव से बाहर पकड़ लिया गया और लाकर बंधक बना लिया।

इसकी सूचना लगते ही गांव के बड़े बुजुर्ग और सरायख्वाजा पुलिस ने पहुंचकर शादी की रस्म करने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन लड़के की ओर से शादी न करने की बात की गई। इसके बाद लड़की पक्ष द्वारा दिए गए पैसे और खर्च की भरपाई करने के लिए मांग किया। जिसको लड़के पक्ष ने मंजूर कर लिया। सोनवार की देर शाम दूल्हे के परिजनों ने बारात पक्ष की ओर से शादी में कुल खर्च 7 लाख रुपये लड़की के पिता को देने के लिए पुलिस की मौजूदगी में राजी नाम लिखा गया जिसपर दोनों पक्ष की पंचायत पर सहमती बनी और रुपये लड़की के पिता को दे दिया गया तब जाकर 20 घंटे बाद  बन्धक लोगों को मुक्त किया गया। वहां पर सरायख्वाजा थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्वांचल पुलिस चौकी इंचार्ज समेत भारी मात्रा में पुलिस मौजूद रही।

लड़की के पिता का आरोप :

लड़की के पिता ने बताया कि शादी का मंडप पड़ गया सुना लड़का द्वारपूजा के बाद फरार हो गया। तिलक में हमने तीन लाख 51 रुपये दिए थे। 51 हजार और मांग रहे थे,अब जो हमार खर्च हुआ है वह पैसा हमारा वापस कर दे वह अपने घर जाए हम अपने ।लड़की की माँ शिला देवी ने कहा कि हम अब दहेज नही दे पाएंगे शादी में जो खर्च हुआ है वह वापस करे हम अपनी लड़की की शादी उस घर मे नही करेंगे।

दूल्हे की मानसिकता :

दूल्हा रंजीत कुमार बिंद ने कहा कि किसी को दोषी ठहराना ठीक नही है, कुछ चीजें है जो मुझे लगा कि आगे फ्यूचर में ठीक नही होगा। इस लिए सादी का  कैंसिल होना मेरे लिए बेटर होगा। क्योंकि बाद में होता तो मेरे लिए समस्या होती।दूल्हे के पिता जगतम्बा बिंद की सफाई -अब जो होना था हो गया अब सिर्फ पैसे का हिसाब करना है।

क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि 28 अप्रैल की रात बशीर पुर गांव मे एक बारात आजमगढ़ से आई हुई थी  दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर  विवाद हो जाता है मौके पर पहुचे थाना अध्यक्ष और गांव के कुछ बुद्धजीवीयो द्वारा समझाया बुझाया जाता है फिर दोनो पक्षो में शादी न करने की सहमती बनती है लड़के वाले बिना सादी किए अपने घर चले गए मौके पर शांति ब्यबस्था कायम है।

यह भी पढ़े / अशोक सिंह बुधवार को दल बल के साथ करेंगे नामांकन,विरोधियों में हलचल

अशोक सिंह बुधवार को दल बल के साथ करेंगे नामांकन,विरोधियों में हलचल

0

बुधवार को दल-बल के साथ नामांकन करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
मंगलवार को एक सेट में कर चुके है नामांकन

जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये समाज विकास क्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह ने मंगलवार को 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अशोक सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बुधवार को वह दल-बल के साथ नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा हवा में उड़ जाएगा। वह 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। जिस तरह से देश की जनता को 10 वर्षों से भाजपा की सरकार ने ठगने का काम किया है इस बार वोट के जरिए जनता जवाब देने जा रही है। आने वाली सरकार हमारे समर्थन से बनने जा रही है। हमारे सभी प्रत्याशी जीतकर संसद में पहुंचेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उनकी डिग्रियां महज शोपीस बनी हुई हैं। परीक्षाएं होती है तो उसका पेपर लीक करा दिया जाता है जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। जब परीक्षाएं होती हैं तो सेंटर भी दूर होता है वहां आने-जाने में जनता की गाढ़ी कमाई भी खर्च होती है लेकिन पेपर लीक होने के बाद वह सब बर्बाद हो जाता है। युवा भी अपने वोट के माध्यम से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हमने घोषणा किया है कि हम युवाओं को नोटबंदी की लाइन में नहीं बल्कि रोजगार की लाइन में खड़ा करेंगे। देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का काम करेंगे। आने वाले समय में समाज विकास क्रांति पार्टी देश में नया इतिहास लिखने जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए सब एकजुट : केशव प्रसाद मौर्य

0
प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए सब एकजुट केशव प्रसाद मौर्य
प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए सब एकजुट : केशव प्रसाद मौर्य

सपा-बसपा के लोग ICU में पड़े हैं ऐसी बटन दबाइए कि उन्हें ऑक्सीजन न मिलने पाए: केशव प्रसाद मौर्य

जौनपुर: जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और मछली शहर के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी बीपी सरोज ने आज कलेक्ट्री कचहरी मे नामांकन किया उनके साथ जिला अध्यक्ष गण पुष्पराज सिंह रामविलास पाल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सुषमा पटेल भी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में मुख्य अतिथि के रूप मे आए डिप्टी सीएम केशव मौर्य के निशाने पर सपा, कांग्रेस और बसपा पार्टियां रहीं। उन्होंने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि बचे हुए दिनों को 400 पार में लगाओ हर बूथ से 370 वोट अधिक डलवाने का काम हो 2024 में जिताने की जिम्मेदारी उठाओ।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 में मोदी की हवा चल रही थी, 2019 में आंधी चली तो 2024 में तूफान चल रहा है। सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता घबराए हुए हैं। सपा की चुटकी लेते हुए बोले कि इनका पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथारिटी है, यूं तो पीडीए का मतलब पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्य होता है लेकिन सपा में कुछ अलग ही है परिवार भर चुनाव लड़ते हैं। सारे विरोधी दल एकजुट होकर मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। 04 जून को 400 पार की पिक्चर दिखाऊंगा और सारे भ्रष्टाचार अंदर होंगे। 2024 का यह चुनाव पांच साल नहीं 100 साल का चुनाव है। कांग्रेस ने जो काम 60 सालों में नहीं किया वह पीएम मोदी ने दस साल में करके दिखाया है।

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा कहते हैं हम जीतेंगे मैं क्षेत्र में गया, तो पता चला कि साइकिल पंचर है सपा-बसपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार लोगों की पार्टी है गुंडों की पार्टी है माता-बहने-बुजुर्गों और युवाओं की पार्टी भाजपा है सपा-बसपा के लोग ICU में पड़े हैं ऐसी बटन दबाइए कि उन्हें ऑक्सीजन न मिलने पाए।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा यूपी की 80 की 80 लोकसभा सीटें भाजपा गठबंधन जीत रही है देश में जो 400 पार का नारा है, उसके हिसाब से दो चरण में हुए चुनाव में हमारे लक्ष्य से 15% आगे हैं सपा-बसपा और कांग्रेस की हालत खराब है यूपी की राजनीति में तीनों दल ICU में पड़े हुए हैं जनता उन्हें ऑक्सीजन देने को तैयार नहीं हैं. आप मेहनत करो, आपके इस गर्मी में परिणाम जरूर मिलेंगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह राम विलास पाल गिरीश चंद्र यादव प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह बी पी सरोज रमेश मिश्र रमेश सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया उन्होंने मंच से संबोधित करते कहा कि कल कौन बूथ अध्यक्ष मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री  बन जाए, यह किसी को नहीं पता यह सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है।

विशिष्ट अतिथि दारा सिंह चौहान ने कहा कि अगर पीएम मोदी बनेंगे तो कोई झोपड़ी में नहीं रहेगा। सबको आवास दिया जाएगा। पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। मै उन्हें आदर्श मानता हूं। जो कहूंगा वह करके दिखाऊंगा। भाजपा के दोनो प्रत्याशी की हाथ उठाते हुए कहा कि इन दोनो को जिताकर मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को एक बार फिर मजबूत हाथ मे सत्ता सौपे। उन्होंने कहा 25 मई को प्रत्याशी को सांसद नहीं बनाना है, बल्कि देश के सबसे ताकतवर नेता को पीएम बनाना है भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है देश में इसके मुकाबले कोई नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, जो आपने बनाया है 2024 का लोकसभा चुनाव आम और साधारण चुनाव नहीं है. आजादी के बाद आज तक के चुनाव में सबसे बड़ा चुनाव है।

कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने किया। उक्त अवसर पर अशोक चौरसिया हरिवंश सिंह सुरेंद्र सिंह रामचंद्र मिश्र अमरनाथ यादव अशोक श्रीवास्तव कमला सिंह सुनील तिवारी अजय दुबे सतीश सिंह मनोज सिंह धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने दी।

SHAHGANJ आभूषण व्यवसाई के आकाश्मिक निधन पर व्यापारियों में शोक

0
SHAHGANJ आभूषण व्यवसाई के आकाश्मिक निधन पर व्यापारियों में शोक

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यक्त की शोक संवेदना, दी भावभीनी श्रद्धांजलि !

SHAHGANJ शाहगंज,जौनपुर नगर के प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसाई हेमंत सेठ पुत्र विजय प्रकाश सेठ, पौत्र स्वo पन्नालाल सेठ के आकस्मिक निधन पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल,नगर के स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राहूल सोनी, उपाध्यक्ष मनोराम सेठ,श्याम जी गुप्ता,कमलेश अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, वरिष्ठ नेता एजाज अली, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल ,नीरज अग्रहरि, गुलाम साबिर, मनीष अग्रहरि,भरत लाल अग्रहरि,विवेक गुप्ता, समाजसेवी वंश जायसवाल,शानू,आदि द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मृतक हेमंत सेठ समाजसेवी प्रदीप सेठ के छोटे भाई हैं। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही नगर के अलीगंज चूड़ी मोहल्ला स्थित उनके आवास पर स्थानीय व्यापारियों सहित भारी संख्या में पहुंच लोग शोक संवेदना व्यक्त की।

BJP की केंद्र और प्रदेश सरकार जुमले बाजों की सरकार: बाबू सिंह कुशवाहा

0
BJP की केंद्र और प्रदेश सरकार जुमले बाजों की सरकार बाबू सिंह कुशवाहा
BJP की केंद्र और प्रदेश सरकार जुमले बाजों की सरकार: बाबू सिंह कुशवाहा

बदलापुर जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बाजार गांव स्थित श्रीगणेश मैरिज हाल में सपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता की बैठक में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बाबू सिंह कुश वाहा ने हुंकार भरते हुये कहा कि 2024 का यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। इसलिए कार्यकर्ता से अपील है कि संविधान बचाने के लिए BJP सरकार की सत्ता को उखाड़ फेकने के साथ साथ राष्ट्रीय नेतृत्व को मजबूत बनाने में जुट जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। मंहगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। पढ़े लिखे नौजवानो को सरकारी नौकरियां नहीं दी जा रही है।आउटसोर्सिंग के झुनझुना के सहारे युवाओ का शोषण किया जा रहाहै। गरीबों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। वहीं चंद पूजीपतियों पर सरकार मेहरबान है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया। महिला उत्पीड़न आये दिन चर्चा में है। देश की राजधानी में जिस तरह से महिला पहलवानो को घसीटा गया इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। महिला की अस्मिता का चीरहरण सिर्फ वर्तमान सरकार के ही शासन काल में हुआ जो पूर्व में कभी नहीं रहा। देश की सुरक्षा के लिए नौजवानो को अग्निबीर योजना के अंतर्गत मात्र चार साल की नौकरी थी । केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही इसयोजना को खत्म कर पूर्णकालिक सेवा बहाल होगी। साथ ही पुरानीपेंशन भी बहाल होगी इसलिए पीडीए के उत्थान और विकास के नारे साकार करने के लिए साइकिल चुनाव चिन्ह के सामने वाली बटन दबाकर अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें। हम जनपद के सभी भाईयो के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। पूर्वमंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ़ ललई ने कहा यह BJP भ्रष्टाचारियों की सरकार है। कहीं महोत्सव के नाम पर तो कहीं आवास के नाम पर लूट मची है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी और अपराध चरम सीमा के पार है। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मोदी योगी की सरकार में अधिकारियों कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के सिर पर भ्रष्टाचार चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने कहा कि बिना घूसखोरी के गरीबों और पीड़ितों का काम नहीं होता है।

इसके पूर्व कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्रमिश्र ने अपने सम्बोधन में कहाकि भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। मल्हनी के सपा विधायक लकी यादव ने कहाकि मल्हनी की जनता इस लोक सभा के चुनाव में अकेले एक लाख से अधिक वोट देकर सपाप्रत्याशी को जिताने का काम करेगी।मुगराबादशाहपुर के विधा यक पंकज पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारी मतों से जिताने की बात कही। कार्यक्रम के पश्चात बैठक की अध्यक्षताकर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्त्ताओ से अपील की कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लगकर सपा के लिए मतदान कराएं।संचालनबदलापुर विधानसभाअध्यक्ष रामजतन यादव ने किया।बैठक में पूर्व विधायक सपा लाल बहादुर यादव पूर्व एम एल सी लल्लन यादव दीना नाथ सिंह व कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्र, बदलापुर मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी मुंशी रजा आप पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह सहित पीडीए के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुचर्चित ज्योतिषी हत्याकांड के मुकदमे में बहस शुरू,1 मई को सुनवाई

0
बहुचर्चित ज्योतिषी हत्याकांड के मुकदमे में बहस शुरू,1 मई को सुनवाई
बहुचर्चित ज्योतिषी हत्याकांड के मुकदमे में बहस शुरू,1 मई को सुनवाई

जौनपुर। जनपद के सनसनीखेज तांत्रिक हत्याकांड में सोमवार को एडीजे चतुर्थ की कोर्ट में दूसरे दिन बहस की गई ।बहस के दौरान मुकदमें में अभियुक्तों की पेशी हुई,जिसमें अभियोजन पक्ष से मामले में बहस की गयी। अगली तिथि 1 मई को नियति की गई । गौरतलब है कि तत्कालीन प्रदेश सरकार के आध्यात्मिक गुरू,तांत्रिक एवं ज्योतिषाचार्य डाॅ.रमेश चन्द्र तिवारी “गुरू जी” की निर्मम हत्या 15नवम्बर 2012 को उनके पैतृक आवास सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित ऊंचगांव में उस समय की गयी जब वे अपने लोगों के साथ दरवाजे पर बैठकर धर्म एवं कुशल क्षेम की चर्चा कर रहे थे।

पुलिस की वर्दी पहनकर दरवाजे पर पहुंचे बाइक सवार दो पेशेवर शूटर शेरू सिंह और विपुल सिंह द्वारा गुरू जी को नमो नमः करने के उपरांत उन्हे लक्ष्य बनाकर कारबाइन से ताबड़तोड़ गोली चलाते उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर बचाव के लिए दौड़कर आये उनके भाई राजेश तिवारी को शूटरों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

ज्योतिषी/तांत्रिक हत्याकांड तत्कालीन सरकार के लिये चुनौती थी।प्रकरण में अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत सरकार के सख्त निर्देश के क्रम में मुकदमे की निष्पक्ष जांच शुरू हुई तो तांत्रिक हत्याकांड में कुल 14 अभियुक्त प्रकाश में आये। जिसमें उक्त दो पेशेवर शूटर शेरू और बिपुल सिंह के अलावां हत्याकांड के मुख्य आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के जमौली गांव निवासी धीरेंद्र सिंह और उनके पिता झारखंडे सिंह तथा ऊंचगांव निवासी लाल शंकर उपाध्याय उर्फ बचई,अमित सिंह उर्फ पंडित,वीरेंद्र सिंह उर्फ डाही,कौशल किशोर सिंह,अमित सिंह उर्फ पंडित, विनीत सिंह उर्फ टन्नू,अरविंद सिंह, शैलेंद्र सिंह तथा सुलतानपुर जनपद स्थित अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के भट्टी गांव निवासी विजय बहादुर सिंह एवं मीरापुर निवासी सूबेदार सिंह और अमरजीत यादव शामिल हैं। सभी आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मुकदमें की विवेचना उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। उपरोक्त अभियुक्तों में शूटर शेरू सिंह का पुलिस मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर किया जा चुका है,जबकि अन्य 13 अभियुक्त जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आये है।सनसनीखेज मुकदमे की अग्रिम विधिक कार्रवाई उच्च न्यायालय एवं वरिष्ठ उच्चाधिकारियों के संज्ञान में चल रही है।बहस के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ सहायक ज़िला शासकीय अधिवक्ता लाल बहादुर पाल के अलावां आशुतोष चतुर्वेदी, राहुल तिवारी एवं राज नाथ न्यायालय में मौजूद रहे।

जौनपुर लोकसभा 73 से सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा का संक्षिप्त परिचय    

0
जौनपुर लोकसभा 73 से सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा का संक्षिप्त परिचय    
जौनपुर लोकसभा 73 से सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा का संक्षिप्त परिचय    

जौनपुर लोकसभा 73 से सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा का जौनपुर में कितना चलेगा जादू 

जौनपुर: समाजवादी पार्टी ने जौनपुर संसदीय क्षेत्र से बाबू सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित किया है। कभी कांशीराम के चेले और मायावती के फंड मैनेजर रहे कुशवाहा की एक ज़माने में तूती बोलती थी। मंत्री से लेकर माफ़िया तक उनके क़दमों में पड़े रहते थे। पढ़िए बाबू सिंह कुशवाहा का सियासी सफ़रनामा

कौन और कहां के हैं बाबू सिंह कुशवाहा !

बाबू सिंह कुशवाहा मूलतः बांदा ज़िले के पखरौली गांव निवासी हैं।तक़रीबन 59 वर्षीय कुशवाहा ग्रेजुएट हैं।वह जनाधिकार पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हैं।सन 1988 के दौर में बसपा के संस्थापक कांशीराम के संपर्क में आये और 90 का दशक शुरू होते ही बसपा कार्यलय के प्रभारी बन गए।यहीं से मायावती से उनकी नज़दीकियां बढ़ीं।धीरे धीरे बाबू सिंह बहन जी के सबसे विश्वासपात्र बन गए। सन 2003 में मायावती ने उन्हें पंचायतीराज मंत्री बनाया।2007 में जब बसपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आयी तब बाबू सिंह कुशवाहा की हैसियत डिप्टी सीएम जैसी थी। उनकी हैसियत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उस वक़्त उनके पास खनिज ,नियुक्ति ,सहकारिता और परिवार कल्याण जैसे बड़े और मलाईदार मंत्रालय थे।

5 हज़ार करोड़ के घपले का आरोप है कुशवाहा पर !

यूं तो यूपी की सियासत में बाबू सिंह कुशवाहा एक बड़ा नाम था लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर यह नाम 2012 मे सुर्खियों में आया।राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुए करोड़ों के घोटालों ने तत्कालीन बसपा सरकार की चूलें हिला दीं और इस घोटाले में मुख्य नाम आया बाबू सिंह कुशवाहा का।यह घोटाला इस लिए भी चर्चित हुआ कि इसे छूपाने की कोशिश में 3 सीएमओ सहित 7 लोग मारे गए। 5 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले के इल्जाम में बाबू सिंह कुशवाहा बसपा से बाहर कर दिए गए।तबसे आज तक वह सियासी रेगिस्तान की रेत फांक रहे हैं।

जौनपुर में कितना चलेगा कुशवाहा का करिश्मा.!

बाबू सिंह कुशवाहा को बाहरी या घोटालेबाज़ कह कर पूरी तरह ख़ारिज नहीं किया जा सकता। यूपी में बाबू सिंह अपनी बिरादरी के सबसे कद्दावर नेता हैं। जौनपुर सीट पर मौर्य मतों की संख्या डेढ़ लाख के करीब बताई जाती है। मौर्य मतदाता भाजपा छोड़ कर बिरादरी के तरफ़ मुड़ गए तो भाजपा प्रत्याशी की खटिया खड़ी बिस्तरा गोल हो सकता है।

अशोक सिंह से बिंद बस्ती के लोगों ने भाजपा को लेकर जाहिर की नाराजगी

0
अशोक सिंह से बिंद बस्ती के लोगों ने भाजपा को लेकर जाहिर की नाराजगी
अशोक सिंह से बिंद बस्ती के लोगों ने भाजपा को लेकर जाहिर की नाराजगी

जीतू या हारु बनाऊंगा आपके गांव की सड़क:अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने बदलापुर क्षेत्र में कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से वोट की अपील की। क्षेत्र के मरूगुपुर गांव में पहुंचे ashok singh से बिंद बस्ती के लोगों ने भाजपा को लेकर नाराजगी जाहिर की।

बस्ती के लोगों ने बताया की गांव की बस्ती में आने के लिए रास्ता नही है लेकिन भाजपा विधायक शिकायत के बाद भी कुछ नहीं कर रहे,गांव के लोग रास्ते की समस्या से परेशान है। ऐसे में अशोक सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया की चुनाव के बाद वो जीते चाहे हारे लेकिन बस्ती का रास्ता जरूर बनेगा। ashok singh ने ग्रामीण महिलाओं को भरोसा दिलाया की उन्हे बिजली मुफ्त मिलेगा और शादी के समय लड़कियों को सिलाई मसीन भी उनके द्वारा दिया जाएगा। ashok singh ने गांव वालो को अपनी पार्टी की नीतियों और अपने मेनिफेस्टो के बारे में जानकारी दी।

Route Diversion:जौनपुर शहर में आने वाले यात्रीयो के लिए आवश्यक सूचना

0
Route Diversion:जौनपुर शहर में आने वाले यात्रीयो के लिए आवश्यक सूचना
Route Diversion:जौनपुर शहर में आने वाले यात्रीयो के लिए आवश्यक सूचना

Route Diversion: Important information for travelers coming to Jaunpur city.

Route Diversion in jaunpur जौनपुर यातायात पुलिस ने लोकसभा चुनाव के अंतर्गत जनपद जौनपुर में होने वाले निर्धारित छठवें चरण के चुनाव नामांकन के दृष्टिगत शहर के अंदर बडी वाहन दिनांकः-29.अप्रैल  को पुर्णतया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा । डायवर्जन का समय नामांकन के दिन सुबह 07.30 बजे से शाम 19.00 बजे तक होगा ।

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और बी पी सरोज के नामांकन मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान शामिल होगे  भारतीय जनता पार्टी जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और मशलीशहर के प्रत्याशी बी पी सरोज कल दिनांक 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे। नामांकन के पूर्व बी आर पी इंटर कालेज मे एक जनसभा आयोजित होगी जिसको उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन कराये जाने के लिए नगर की तरफ आने वाले वाहनों के मार्ग को रूट डायवर्जन कर दिया गया है जो इस प्रकार है l

 [Route Diversion jaunpur रूट डायवर्जन ]


1- आजमगढ़ रोड से आने वालें सभी वाहनों को पूर्ण रूप से प्रसाद कॉलेज तिराहा से केराकत की ओर डाइवर्ट किया जाएगा जो केराकत से जलालपुर से होकर भदोही व मिर्जापुर के लिये जायेंगें ।


2- शाहगंज व चौकिया धाम की तरफ से आनें वालें सभी वाहनों को पचहटिया तिराहा से प्रसाद तिराहा से केराकत की ओर ROUTE DIVERSION किया जायेगा जो जलालपुर से होकर भदोही व विंध्याचल के लिये जायेंगें ।


3- मछली शहर में  प्रयागराज/प्रतापगढ़ की तरफ से आने वालें सभी वाहनों को पकड़ी तिराहे से मड़ियाहूं की रोड पर डाइवर्ट किया जाएगा जो  मड़ियाहूं रोड पर जाकर मिलेगा वहाँ से अपनें गंतव्य को जायेंगे ।


4- सुल्तानपुर रोड से आने वालें सभी वाहनों को पूर्ण रूप से बक्सा मोड़ से निचे रोक दिया जाएगा, सभी वाहन हाईवे के माध्यम से सीधे हौज होते हुये आगे जाएगें ।


5- भदोही की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को मड़ियाहूं से जलालपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा, वहाँ से अपनें गंतव्य को जायेंगे ।


6- ROUTE DIVERSION वाराणसी की ओर से आने वाले सभी वाहन हौज टोल टैक्स से शहर के अंदर पुर्णतया वर्जित रहेंगे, वे हाइवे से ही अपनें गंतव्य को जायेंगे । 7- शिवापार हाइवे से शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन पुर्णतया वर्जित रहेंगे, वे हाइवे से ही अपनें गंतव्य को जायेंगे ।

यह भी पढ़े : जौनपुर की दो लोकसभा सीट पर कल से होगा नामांकन,जाने विस्तार से  

यह भी पढ़े : ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत