जौनपुर (खुटहन) मंगलवार की साम शेरपुर गाँव में मौर्य समाज के लोगों द्वारा सम्राट अशोक का जन्मोत्सव मनाया गयाइस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेकार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट अशोक के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन् किया गया तत्पश्चात् आये हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गयागायक राकेश जौनपुरी ने ऐतिहासिक गीतों से समां बाद दियागंगा प्रसाद मौर्य ने कहा महान सम्राट अशोक के शासन काल में देश सुख शांति वैभव से भरा था जिसके आज भी प्रतीक निशान अशोक स्तम्भ के रूप में मौजूद हैं उस समय के विभिन्न शिलालेखों व पत्थरों पर उकेरी गयी कलाकृतियों से तत्कालीन समाजिक सुव्यवस्थित जीवन का पता चलता है उस समय भारत सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता थाइस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अखण्ड प्रताप यादव वकील अहमद केशव मौर्य अवधेश मौर्य संदीप धर्मेन्द्र दिवाकर राज बलराम प्रमोद गंगा प्रसाद आदि उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन मौर्य ने किया
JAUNPUR:बसपा प्रत्याशी श्री कला सिंह धनंजय ने किया नामांकन
JAUNPUR: बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी श्री कला सिंह धनंजय ने किया नामांकन
JAUNPUR NEWS लोकसभा 73- संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जौनपुर से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी श्री कला सिंह ने नामांकन के तीसरे दिन 02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया तो वही समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह जी के द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी राम प्यारे के द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। राष्ट्रीय साम्यवादी पार्टी के प्रत्याशी गोविंद लाल पटेल के द्वारा 02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।73-JAUNPUR संसदीय निर्वाचन हेतु निर्दल प्रत्याशी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी भारत राम यादव ने 01 सेट में पर्चा खरीदा। 74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र निर्दल प्रत्याशी श्रवण कुमार द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
पूर्व सांसद की रिहाई के बाद पत्नी श्रीकला रेड्डी ने किया नामांकन बुधवार का दिन जौनपुर के लिए कई मायनों में अलग और खास रहा, एक तरफ जहां बीते शनिवार हाईकोर्ट मिली जमानत के बाद बुधवार को बरेली जेल में बंद पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को रिहाई मिली तो वहीं दूसरी तरफ पति की रिहाई के साथ ही उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी ने कलेक्ट्रेट पहुँच अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि आज पूर्व सांसद धनंजय सिंह छूटकर आ रहे थे इसके लिए उन्हें बेहद खुशी हैं। “व्हाई यू ओनली” उन्होने यह भी कहा कि जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है हर तरफ लोग सहयोग कर रहे हैं। श्रीकला रेड्डी ने कहा कि आज शुभ मुहूर्त था इस लिए उन्होने अभी एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया हैं।उसके बाद वह पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ जनसभा करने के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आएगी। इस बीस उनके समर्थकों में खुशी की लहर दिखाई दी। आपको बता दें श्रीकला रेड्डी को बीएसपी ने जौनपुर 73- लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। जौनपुर में छठे चरण में मतदान होना है। चौथे चरण के लिए हो रहे नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को श्रीकला धनंजय सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा।
वही दूसरी तरफ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के लिए नामित व्यय प्रेक्षक 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र श्री मुण्डे राजेश बालाजी राव कुसुम ने बुधवार को एसएसटी टीम बदलापुर में निरीक्षण करते हुए स्थायी निगरानी टीम को निर्देशित किया गया कि जनपद के थानों द्वारा चेकिंग बैरियर, एसओपी के अनुसार चेकिंग करेंगे। उड़नदस्ता टीम में गठित टीमों प्रभारी रिजर्व, स्थायी निगरानी के लिए चेकिंग बैरियर के सन्दर्भ में भी जानकारी ली।
74-मछलीशहर व्यय प्रेक्षक श्री कृष्ण कुमार पी द्वारा सिरकोनी में एफएसटी टीम से जानकारी लेते गठित टीमों प्रभारी रिजर्व आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात उन्होंने व्यय कन्ट्रोल रुम में बैठक करते हुए लेखा टीम के अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा समय से लेखा सम्बन्धी कार्य करने के निर्देश दिये और वहा हो रहे कार्य के सन्दर्भ में भी जानकारी ली। #JAUNPUR NEWS
यह भी पढ़े : बैलगाडी पर सवार होकर नामांकन करने पहुचे अशोक सिंह,एक सेट में भरा पर्चा
सूचना देने में हीलाहवाली को लेकर बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण
( शाहगंज जौनपुर ) नवीनतम नामांकन को लेकर मांगी गई सूचना में हीलाहवाली को लेकर शिक्षा क्षेत्र के लगभग दर्जन भर से अधिक विद्यालयों के प्रभारियों से बीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।जिसे लेकर महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जाता है कि नए सत्र में नवीन नामांकन को लेकर विगत 26अप्रैल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा बेसिक विद्यालयों से गूगल सीट के माध्यम से नामांकन की सूचना मांगी जा रही थी।
लगातार सूचना मांगने के बावजूद भी लगभग पन्द्रह विद्यालयों द्वारा सूचना देने में हीलाहवाली की जा रही थी।जिसे लेकर मंगलवार को कड़ा तेवर अपनाते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने पन्द्रहों विद्यालय के नाम पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने स्पष्टीकरण न देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की संस्तुति करने की हिदायत दी है।जिसे लेकर महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
बैलगाडी पर सवार होकर नामांकन करने पहुचे अशोक सिंह,एक सेट में भरा पर्चा
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर सदर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक सिंह ने बुधवार को अपना दूसरे सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। अशोक सिंह अपनी पार्टी के चुनाव निशान गन्ना किसान की वेशभूषा में बैलगाड़ी से नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इससे पूर्व अशोक सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर पूरे किसान की वेशभूषा में हाथों में गन्ना लिए कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ जब निकले तो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। रिटर्निंग ऑफिसर के सामने नामांकन दाखिल करने के बाद अशोक सिंह ने कहा कि आज इस सीट पर जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है सभी पर कोई न कोई बड़ा दाग लगा हुआ है जबकि मैं इसी जिले का रहने वाला हूं और कई वर्षों से लोगों की सेवा करने का कार्य करते चला आ रहा हूं। ऐसे में यदि मैं चुनाव जीतता हूं तो अपनी पार्टी के मेनिफेस्टों के अनुसार कार्य करुंगा।

खास तौर पर किसानों के लिए मेरी पार्टी हर वो काम करने के लिए तैयार है जिसकी मांग किसान वर्षों से कई सरकारों से करते चले आ रहे हैं। अशोक सिंह ने कहा कि आज सत्ता पक्ष के लोग किस तरह से किसानों की अनदेखी कर रहे हैं यह सब जान रहे हैं और सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा ने हमेशा अपने मतदाताओं को भ्रमित करने का काम किया जबकि महंगाई चरम पर है।
बेरोजगारी के लिए कोई कार्य सरकार कर नहीं रही है और जाति, धर्म के आधार पर लोग राजनीति कर अपना वोटबैंक बनाने में जुटे हैं। ऐसे में हमारी पार्टी समाज के सभी वर्गों और धर्म को लेकर पूरे देश में चुनाव लड़ रही है और आने वाला समय हमारी पार्टी के बगैर कोई भी सरकार केंद्र में नहीं बनेगी।
JAUNPUR समाज विकास क्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी ने भरा पर्चा
JAUNPUR NEWS :लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु नामांकन के दूसरे दिन समाज विकास क्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी के द्वारा किया गया नामांकन लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए समाज विकास क्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह के द्वारा 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
73-JAUNPUR संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु एआईएमआईएम के प्रत्याशी मो0 नौशाद ने 01 सेट में, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी फूलचन्द्र बिन्द के द्वारा 02 सेट में, निर्दल प्रत्याशी चन्द्रमणि सी पाण्डेय ने 01 सेट में, समाज विकास क्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह के द्वारा 02 सेट में, राष्ट्रीय साम्यवादी पार्टी के प्रत्याशी गोविन्द लाल पटेल के द्वारा 02 सेट में, भारतीय समता समाजपार्टी के प्रत्याशी के प्रत्याशी संजीव कुमार प्रजापति के द्वारा 01 सेट में, सुहेलदेव पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह के द्वारा 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी कृपाशंकर सी पाण्डेय के द्वारा 01 सेट, सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर आफ इन्डिया कम्युनिस्ट के प्रत्याशी राम प्यारे ने 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी अमित कुमार सिंह ने 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी हरिशचन्द्र शुक्ला ने 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी शिवम कुमार ने 01 सेट में पर्चा खरीदा।
74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु निर्दल प्रत्याशी रंगबहादुर ने 02 सेट में, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रिया सरोज ने 01 सेट में, बहुजन मुक्ति पार्टी से नवनीत ने 01 सेट में पर्चा पर्चा खरीदा।
खुदौली के चार मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज के चार होनहार छात्रों को प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने सम्मानित कर हौसला बढ़ाया और उनके अग्रिम उज्ववल भविष्य की कामना किया। प्रधानाचार्य श्री गुप्ता ने बताया की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता पर आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें कॉलेज के कक्षा-8 के 16 छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
जिसमें में खुदौली के चार मेधावी छात्रों कृष्णा गौतम, अश्वनी बिन्द, गौरव कुमार व योगेश गौतम का चयन हुआ है। जिससे कॉलेज परिवार में हर्ष व्याप्त है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इन चारों छात्रों को एक हज़ार रुपये प्रतिमाह की दर से चार वर्ष तक छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मंगलवार को पुस्तक और पेन देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया एवं उनके अग्रिम उज्ववल भविष्य की कामना किया गया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, फर्स्ट ऑफिसर विनोद मिश्रा, रेखा यादव, अभिषेक मिश्रा, अनुराग यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : शादी का मंडप पड़ा सुना,दूल्हा हुआ फरार,बाराती 20 घंटे क्यों बैठाये गए?
शादी का मंडप पड़ा सुना,दूल्हा हुआ फरार,बाराती 20 घंटे क्यों बैठाये गए?
शादी के मंडप से दूल्हा हुआ फरार ,बाराती बनाए गए बंधक ,उसके बाद बवाल
JAUNPUR NEWS :शादी का मंडप पड़ गया सुना जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहाँ शादी करने आए दूल्हा द्वारचार के समय अचानक गायब हों गया और वो भी तब जब बाराती डीजे पर डांस के लिए तान दौड़ रहे थे लड़की पक्ष के लोग पूजा की सामग्री जुटा ने में ब्यस्त थे पंडित जी द्वारचार पर मंत्र पढ़ने की तैयारी कर रहे थे तब तक कही से आवाज आई कि दूल्हा गायब हो गया l
इतनी बात सुनते ही बारातियो और घरातियों में यह बात आग की तरह फैल गई लड़की वाले दूल्हे को खोजने लगे जब लड़का नही मिला तो लड़की के पिता ने यह बात अपने रिस्तेदारो को इसकी जा नकारी दी रिस्तेदार और गांव वालों ने तुरंत दूल्हे की खोज बीन सुरु कर दी दो घण्टा बीत जाने पर जब लड़का नही मिला तो कुछ लोग गांव के सिवान की तरफ खोजते हुए वहां पहुचे जहाँ एक पोखरे के किनारे एक ब्यक्ति अंधेरे में बैठा हुआ था देखते ही डर गए नजदीक पवहुचे तो उनके होश उड़ गए वे लोग किसी अंजान आदमी को अपने गांव में देख वह ब्यक्ति के विषय मे जब जानकारी चाही तो परिचय बताने में वह बझने लगा ,गांव वालो ने बताया की बड़ी चालाकी से उसने अपने सारे दूल्हे वाले कपडे पहले कही निकाल कर छिपा दिया था , जिससे वह पहचान में न आ सके जिससे गांव वालों को पहचान करने में देरी लगी।

मामले की नजाकत को देखते हुए गांव वालों ने बारात में फोन किया कि दूल्हा मिल गया है। उसे घर किसी तरह बारात में ले लेकर पहुंचे पहले दोनो पक्ष के बीच कहासूनी हुई । जब बात नही बनी तो लड़के ने दबी जुबान से शादी करने से इनकार कर दिया।इतना सुनते ही लड़की वालों ने दूल्हे और दूल्हे के पिता को बारातियो समेत बैठा लिया, गहमा गहमी के बीच रात किसी तरह तो बीत गई सुबह होते ही बारात में बवाल हो गया ,लड़की वालों ने दहेज न देने के कारण शादी से इनकार करने की वजह बताया ।
प्राप्त जानकारी के मुताविक जनपद जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में बिन्द बस्ती में बारात आजमगढ़ से आई थी। बारात 28 अप्रैल दिन रविवार को समय रात्रि 8 बजे लड़की के दरवाजे पर पहुंची बैंड बाजा बज रहा था महिलाये सज धज कर गीत गा रही थीं सभी लोग मंगलचार की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक बारात का माहौल अचानक खराब हो गया। द्वारचार के बाद दुल्हा घर से फरार हो गया। शादी का मंडप पड़ गया सुना बारातियों ने दूल्हा समेत भाई, पिता और बारातियों को बंधक बनाकर लिया। उक्त गांव निवासी विनोद मास्टर की पुत्री का विवाह रंजीत बिंद पुत्र जगदंबा बिन्द,निवासी सिसवारा पोस्ट नर्वे आजमगढ़ तय थी। रविवार 26 अप्रैल को समय के अनुसार बारात बशीरपुर पहुंची और घरातियों द्वारा बारातियों का स्वागत भी हुआ । बारात के लोगों द्वारा डीजे बैंड पार्टी पर नाचते गाते द्वार पूजा की रस्म पूरी की गई। उसके बाद जयमाल की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक जनवासे से दूल्हा फरार हो गया।
इसकी सूचना लगते ही घराती पक्ष के लोगों में हडकंप मच गई। ग्रामीणों की मदद से दूल्हे को किसी तरह पकड़कर दुबारा बारात में लाया गया ,ग्रामीणों की माने तो दूल्हा गांव के एक तालाब के किनारे झाड़ियों में छुप कर बैठा था। लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के परिजनों के बीच कहा सुनी हुई ,जिससे आक्रोशित लड़की की तरफ के घरातियों ने लड़के के पिता भाई और बारातियों को बंधक बना लिया। रात को काफी खोजबीन किया गया। 2 घंटे के बाद दूल्हे को गांव से बाहर पकड़ लिया गया और लाकर बंधक बना लिया।
इसकी सूचना लगते ही गांव के बड़े बुजुर्ग और सरायख्वाजा पुलिस ने पहुंचकर शादी की रस्म करने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन लड़के की ओर से शादी न करने की बात की गई। इसके बाद लड़की पक्ष द्वारा दिए गए पैसे और खर्च की भरपाई करने के लिए मांग किया। जिसको लड़के पक्ष ने मंजूर कर लिया। सोनवार की देर शाम दूल्हे के परिजनों ने बारात पक्ष की ओर से शादी में कुल खर्च 7 लाख रुपये लड़की के पिता को देने के लिए पुलिस की मौजूदगी में राजी नाम लिखा गया जिसपर दोनों पक्ष की पंचायत पर सहमती बनी और रुपये लड़की के पिता को दे दिया गया तब जाकर 20 घंटे बाद बन्धक लोगों को मुक्त किया गया। वहां पर सरायख्वाजा थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्वांचल पुलिस चौकी इंचार्ज समेत भारी मात्रा में पुलिस मौजूद रही।
लड़की के पिता का आरोप :
लड़की के पिता ने बताया कि शादी का मंडप पड़ गया सुना लड़का द्वारपूजा के बाद फरार हो गया। तिलक में हमने तीन लाख 51 रुपये दिए थे। 51 हजार और मांग रहे थे,अब जो हमार खर्च हुआ है वह पैसा हमारा वापस कर दे वह अपने घर जाए हम अपने ।लड़की की माँ शिला देवी ने कहा कि हम अब दहेज नही दे पाएंगे शादी में जो खर्च हुआ है वह वापस करे हम अपनी लड़की की शादी उस घर मे नही करेंगे।
दूल्हे की मानसिकता :
दूल्हा रंजीत कुमार बिंद ने कहा कि किसी को दोषी ठहराना ठीक नही है, कुछ चीजें है जो मुझे लगा कि आगे फ्यूचर में ठीक नही होगा। इस लिए सादी का कैंसिल होना मेरे लिए बेटर होगा। क्योंकि बाद में होता तो मेरे लिए समस्या होती।दूल्हे के पिता जगतम्बा बिंद की सफाई -अब जो होना था हो गया अब सिर्फ पैसे का हिसाब करना है।
क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि 28 अप्रैल की रात बशीर पुर गांव मे एक बारात आजमगढ़ से आई हुई थी दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है मौके पर पहुचे थाना अध्यक्ष और गांव के कुछ बुद्धजीवीयो द्वारा समझाया बुझाया जाता है फिर दोनो पक्षो में शादी न करने की सहमती बनती है लड़के वाले बिना सादी किए अपने घर चले गए मौके पर शांति ब्यबस्था कायम है।
यह भी पढ़े / अशोक सिंह बुधवार को दल बल के साथ करेंगे नामांकन,विरोधियों में हलचल
अशोक सिंह बुधवार को दल बल के साथ करेंगे नामांकन,विरोधियों में हलचल
बुधवार को दल-बल के साथ नामांकन करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
मंगलवार को एक सेट में कर चुके है नामांकन
जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये समाज विकास क्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह ने मंगलवार को 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अशोक सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बुधवार को वह दल-बल के साथ नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा हवा में उड़ जाएगा। वह 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। जिस तरह से देश की जनता को 10 वर्षों से भाजपा की सरकार ने ठगने का काम किया है इस बार वोट के जरिए जनता जवाब देने जा रही है। आने वाली सरकार हमारे समर्थन से बनने जा रही है। हमारे सभी प्रत्याशी जीतकर संसद में पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उनकी डिग्रियां महज शोपीस बनी हुई हैं। परीक्षाएं होती है तो उसका पेपर लीक करा दिया जाता है जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। जब परीक्षाएं होती हैं तो सेंटर भी दूर होता है वहां आने-जाने में जनता की गाढ़ी कमाई भी खर्च होती है लेकिन पेपर लीक होने के बाद वह सब बर्बाद हो जाता है। युवा भी अपने वोट के माध्यम से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हमने घोषणा किया है कि हम युवाओं को नोटबंदी की लाइन में नहीं बल्कि रोजगार की लाइन में खड़ा करेंगे। देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का काम करेंगे। आने वाले समय में समाज विकास क्रांति पार्टी देश में नया इतिहास लिखने जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए सब एकजुट : केशव प्रसाद मौर्य
सपा-बसपा के लोग ICU में पड़े हैं ऐसी बटन दबाइए कि उन्हें ऑक्सीजन न मिलने पाए: केशव प्रसाद मौर्य
जौनपुर: जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और मछली शहर के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी बीपी सरोज ने आज कलेक्ट्री कचहरी मे नामांकन किया उनके साथ जिला अध्यक्ष गण पुष्पराज सिंह रामविलास पाल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सुषमा पटेल भी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में मुख्य अतिथि के रूप मे आए डिप्टी सीएम केशव मौर्य के निशाने पर सपा, कांग्रेस और बसपा पार्टियां रहीं। उन्होंने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि बचे हुए दिनों को 400 पार में लगाओ हर बूथ से 370 वोट अधिक डलवाने का काम हो 2024 में जिताने की जिम्मेदारी उठाओ।
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 में मोदी की हवा चल रही थी, 2019 में आंधी चली तो 2024 में तूफान चल रहा है। सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता घबराए हुए हैं। सपा की चुटकी लेते हुए बोले कि इनका पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथारिटी है, यूं तो पीडीए का मतलब पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्य होता है लेकिन सपा में कुछ अलग ही है परिवार भर चुनाव लड़ते हैं। सारे विरोधी दल एकजुट होकर मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। 04 जून को 400 पार की पिक्चर दिखाऊंगा और सारे भ्रष्टाचार अंदर होंगे। 2024 का यह चुनाव पांच साल नहीं 100 साल का चुनाव है। कांग्रेस ने जो काम 60 सालों में नहीं किया वह पीएम मोदी ने दस साल में करके दिखाया है।
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा कहते हैं हम जीतेंगे मैं क्षेत्र में गया, तो पता चला कि साइकिल पंचर है सपा-बसपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार लोगों की पार्टी है गुंडों की पार्टी है माता-बहने-बुजुर्गों और युवाओं की पार्टी भाजपा है सपा-बसपा के लोग ICU में पड़े हैं ऐसी बटन दबाइए कि उन्हें ऑक्सीजन न मिलने पाए।
डिप्टी सीएम ने आगे कहा यूपी की 80 की 80 लोकसभा सीटें भाजपा गठबंधन जीत रही है देश में जो 400 पार का नारा है, उसके हिसाब से दो चरण में हुए चुनाव में हमारे लक्ष्य से 15% आगे हैं सपा-बसपा और कांग्रेस की हालत खराब है यूपी की राजनीति में तीनों दल ICU में पड़े हुए हैं जनता उन्हें ऑक्सीजन देने को तैयार नहीं हैं. आप मेहनत करो, आपके इस गर्मी में परिणाम जरूर मिलेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह राम विलास पाल गिरीश चंद्र यादव प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह बी पी सरोज रमेश मिश्र रमेश सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया उन्होंने मंच से संबोधित करते कहा कि कल कौन बूथ अध्यक्ष मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन जाए, यह किसी को नहीं पता यह सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है।
विशिष्ट अतिथि दारा सिंह चौहान ने कहा कि अगर पीएम मोदी बनेंगे तो कोई झोपड़ी में नहीं रहेगा। सबको आवास दिया जाएगा। पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। मै उन्हें आदर्श मानता हूं। जो कहूंगा वह करके दिखाऊंगा। भाजपा के दोनो प्रत्याशी की हाथ उठाते हुए कहा कि इन दोनो को जिताकर मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को एक बार फिर मजबूत हाथ मे सत्ता सौपे। उन्होंने कहा 25 मई को प्रत्याशी को सांसद नहीं बनाना है, बल्कि देश के सबसे ताकतवर नेता को पीएम बनाना है भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है देश में इसके मुकाबले कोई नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, जो आपने बनाया है 2024 का लोकसभा चुनाव आम और साधारण चुनाव नहीं है. आजादी के बाद आज तक के चुनाव में सबसे बड़ा चुनाव है।
कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने किया। उक्त अवसर पर अशोक चौरसिया हरिवंश सिंह सुरेंद्र सिंह रामचंद्र मिश्र अमरनाथ यादव अशोक श्रीवास्तव कमला सिंह सुनील तिवारी अजय दुबे सतीश सिंह मनोज सिंह धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने दी।
SHAHGANJ आभूषण व्यवसाई के आकाश्मिक निधन पर व्यापारियों में शोक
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यक्त की शोक संवेदना, दी भावभीनी श्रद्धांजलि !
SHAHGANJ शाहगंज,जौनपुर नगर के प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसाई हेमंत सेठ पुत्र विजय प्रकाश सेठ, पौत्र स्वo पन्नालाल सेठ के आकस्मिक निधन पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल,नगर के स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राहूल सोनी, उपाध्यक्ष मनोराम सेठ,श्याम जी गुप्ता,कमलेश अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, वरिष्ठ नेता एजाज अली, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल ,नीरज अग्रहरि, गुलाम साबिर, मनीष अग्रहरि,भरत लाल अग्रहरि,विवेक गुप्ता, समाजसेवी वंश जायसवाल,शानू,आदि द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मृतक हेमंत सेठ समाजसेवी प्रदीप सेठ के छोटे भाई हैं। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही नगर के अलीगंज चूड़ी मोहल्ला स्थित उनके आवास पर स्थानीय व्यापारियों सहित भारी संख्या में पहुंच लोग शोक संवेदना व्यक्त की।











