Home Blog Page 296

BJP की केंद्र और प्रदेश सरकार जुमले बाजों की सरकार: बाबू सिंह कुशवाहा

0
BJP की केंद्र और प्रदेश सरकार जुमले बाजों की सरकार बाबू सिंह कुशवाहा
BJP की केंद्र और प्रदेश सरकार जुमले बाजों की सरकार: बाबू सिंह कुशवाहा

बदलापुर जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बाजार गांव स्थित श्रीगणेश मैरिज हाल में सपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता की बैठक में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बाबू सिंह कुश वाहा ने हुंकार भरते हुये कहा कि 2024 का यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। इसलिए कार्यकर्ता से अपील है कि संविधान बचाने के लिए BJP सरकार की सत्ता को उखाड़ फेकने के साथ साथ राष्ट्रीय नेतृत्व को मजबूत बनाने में जुट जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। मंहगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। पढ़े लिखे नौजवानो को सरकारी नौकरियां नहीं दी जा रही है।आउटसोर्सिंग के झुनझुना के सहारे युवाओ का शोषण किया जा रहाहै। गरीबों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। वहीं चंद पूजीपतियों पर सरकार मेहरबान है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया। महिला उत्पीड़न आये दिन चर्चा में है। देश की राजधानी में जिस तरह से महिला पहलवानो को घसीटा गया इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। महिला की अस्मिता का चीरहरण सिर्फ वर्तमान सरकार के ही शासन काल में हुआ जो पूर्व में कभी नहीं रहा। देश की सुरक्षा के लिए नौजवानो को अग्निबीर योजना के अंतर्गत मात्र चार साल की नौकरी थी । केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही इसयोजना को खत्म कर पूर्णकालिक सेवा बहाल होगी। साथ ही पुरानीपेंशन भी बहाल होगी इसलिए पीडीए के उत्थान और विकास के नारे साकार करने के लिए साइकिल चुनाव चिन्ह के सामने वाली बटन दबाकर अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें। हम जनपद के सभी भाईयो के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। पूर्वमंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ़ ललई ने कहा यह BJP भ्रष्टाचारियों की सरकार है। कहीं महोत्सव के नाम पर तो कहीं आवास के नाम पर लूट मची है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी और अपराध चरम सीमा के पार है। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मोदी योगी की सरकार में अधिकारियों कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के सिर पर भ्रष्टाचार चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने कहा कि बिना घूसखोरी के गरीबों और पीड़ितों का काम नहीं होता है।

इसके पूर्व कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्रमिश्र ने अपने सम्बोधन में कहाकि भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। मल्हनी के सपा विधायक लकी यादव ने कहाकि मल्हनी की जनता इस लोक सभा के चुनाव में अकेले एक लाख से अधिक वोट देकर सपाप्रत्याशी को जिताने का काम करेगी।मुगराबादशाहपुर के विधा यक पंकज पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारी मतों से जिताने की बात कही। कार्यक्रम के पश्चात बैठक की अध्यक्षताकर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्त्ताओ से अपील की कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लगकर सपा के लिए मतदान कराएं।संचालनबदलापुर विधानसभाअध्यक्ष रामजतन यादव ने किया।बैठक में पूर्व विधायक सपा लाल बहादुर यादव पूर्व एम एल सी लल्लन यादव दीना नाथ सिंह व कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्र, बदलापुर मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी मुंशी रजा आप पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह सहित पीडीए के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुचर्चित ज्योतिषी हत्याकांड के मुकदमे में बहस शुरू,1 मई को सुनवाई

0
बहुचर्चित ज्योतिषी हत्याकांड के मुकदमे में बहस शुरू,1 मई को सुनवाई
बहुचर्चित ज्योतिषी हत्याकांड के मुकदमे में बहस शुरू,1 मई को सुनवाई

जौनपुर। जनपद के सनसनीखेज तांत्रिक हत्याकांड में सोमवार को एडीजे चतुर्थ की कोर्ट में दूसरे दिन बहस की गई ।बहस के दौरान मुकदमें में अभियुक्तों की पेशी हुई,जिसमें अभियोजन पक्ष से मामले में बहस की गयी। अगली तिथि 1 मई को नियति की गई । गौरतलब है कि तत्कालीन प्रदेश सरकार के आध्यात्मिक गुरू,तांत्रिक एवं ज्योतिषाचार्य डाॅ.रमेश चन्द्र तिवारी “गुरू जी” की निर्मम हत्या 15नवम्बर 2012 को उनके पैतृक आवास सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित ऊंचगांव में उस समय की गयी जब वे अपने लोगों के साथ दरवाजे पर बैठकर धर्म एवं कुशल क्षेम की चर्चा कर रहे थे।

पुलिस की वर्दी पहनकर दरवाजे पर पहुंचे बाइक सवार दो पेशेवर शूटर शेरू सिंह और विपुल सिंह द्वारा गुरू जी को नमो नमः करने के उपरांत उन्हे लक्ष्य बनाकर कारबाइन से ताबड़तोड़ गोली चलाते उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर बचाव के लिए दौड़कर आये उनके भाई राजेश तिवारी को शूटरों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

ज्योतिषी/तांत्रिक हत्याकांड तत्कालीन सरकार के लिये चुनौती थी।प्रकरण में अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत सरकार के सख्त निर्देश के क्रम में मुकदमे की निष्पक्ष जांच शुरू हुई तो तांत्रिक हत्याकांड में कुल 14 अभियुक्त प्रकाश में आये। जिसमें उक्त दो पेशेवर शूटर शेरू और बिपुल सिंह के अलावां हत्याकांड के मुख्य आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के जमौली गांव निवासी धीरेंद्र सिंह और उनके पिता झारखंडे सिंह तथा ऊंचगांव निवासी लाल शंकर उपाध्याय उर्फ बचई,अमित सिंह उर्फ पंडित,वीरेंद्र सिंह उर्फ डाही,कौशल किशोर सिंह,अमित सिंह उर्फ पंडित, विनीत सिंह उर्फ टन्नू,अरविंद सिंह, शैलेंद्र सिंह तथा सुलतानपुर जनपद स्थित अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के भट्टी गांव निवासी विजय बहादुर सिंह एवं मीरापुर निवासी सूबेदार सिंह और अमरजीत यादव शामिल हैं। सभी आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मुकदमें की विवेचना उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। उपरोक्त अभियुक्तों में शूटर शेरू सिंह का पुलिस मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर किया जा चुका है,जबकि अन्य 13 अभियुक्त जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आये है।सनसनीखेज मुकदमे की अग्रिम विधिक कार्रवाई उच्च न्यायालय एवं वरिष्ठ उच्चाधिकारियों के संज्ञान में चल रही है।बहस के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ सहायक ज़िला शासकीय अधिवक्ता लाल बहादुर पाल के अलावां आशुतोष चतुर्वेदी, राहुल तिवारी एवं राज नाथ न्यायालय में मौजूद रहे।

जौनपुर लोकसभा 73 से सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा का संक्षिप्त परिचय    

0
जौनपुर लोकसभा 73 से सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा का संक्षिप्त परिचय    
जौनपुर लोकसभा 73 से सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा का संक्षिप्त परिचय    

जौनपुर लोकसभा 73 से सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा का जौनपुर में कितना चलेगा जादू 

जौनपुर: समाजवादी पार्टी ने जौनपुर संसदीय क्षेत्र से बाबू सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित किया है। कभी कांशीराम के चेले और मायावती के फंड मैनेजर रहे कुशवाहा की एक ज़माने में तूती बोलती थी। मंत्री से लेकर माफ़िया तक उनके क़दमों में पड़े रहते थे। पढ़िए बाबू सिंह कुशवाहा का सियासी सफ़रनामा

कौन और कहां के हैं बाबू सिंह कुशवाहा !

बाबू सिंह कुशवाहा मूलतः बांदा ज़िले के पखरौली गांव निवासी हैं।तक़रीबन 59 वर्षीय कुशवाहा ग्रेजुएट हैं।वह जनाधिकार पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हैं।सन 1988 के दौर में बसपा के संस्थापक कांशीराम के संपर्क में आये और 90 का दशक शुरू होते ही बसपा कार्यलय के प्रभारी बन गए।यहीं से मायावती से उनकी नज़दीकियां बढ़ीं।धीरे धीरे बाबू सिंह बहन जी के सबसे विश्वासपात्र बन गए। सन 2003 में मायावती ने उन्हें पंचायतीराज मंत्री बनाया।2007 में जब बसपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आयी तब बाबू सिंह कुशवाहा की हैसियत डिप्टी सीएम जैसी थी। उनकी हैसियत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उस वक़्त उनके पास खनिज ,नियुक्ति ,सहकारिता और परिवार कल्याण जैसे बड़े और मलाईदार मंत्रालय थे।

5 हज़ार करोड़ के घपले का आरोप है कुशवाहा पर !

यूं तो यूपी की सियासत में बाबू सिंह कुशवाहा एक बड़ा नाम था लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर यह नाम 2012 मे सुर्खियों में आया।राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुए करोड़ों के घोटालों ने तत्कालीन बसपा सरकार की चूलें हिला दीं और इस घोटाले में मुख्य नाम आया बाबू सिंह कुशवाहा का।यह घोटाला इस लिए भी चर्चित हुआ कि इसे छूपाने की कोशिश में 3 सीएमओ सहित 7 लोग मारे गए। 5 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले के इल्जाम में बाबू सिंह कुशवाहा बसपा से बाहर कर दिए गए।तबसे आज तक वह सियासी रेगिस्तान की रेत फांक रहे हैं।

जौनपुर में कितना चलेगा कुशवाहा का करिश्मा.!

बाबू सिंह कुशवाहा को बाहरी या घोटालेबाज़ कह कर पूरी तरह ख़ारिज नहीं किया जा सकता। यूपी में बाबू सिंह अपनी बिरादरी के सबसे कद्दावर नेता हैं। जौनपुर सीट पर मौर्य मतों की संख्या डेढ़ लाख के करीब बताई जाती है। मौर्य मतदाता भाजपा छोड़ कर बिरादरी के तरफ़ मुड़ गए तो भाजपा प्रत्याशी की खटिया खड़ी बिस्तरा गोल हो सकता है।

अशोक सिंह से बिंद बस्ती के लोगों ने भाजपा को लेकर जाहिर की नाराजगी

0
अशोक सिंह से बिंद बस्ती के लोगों ने भाजपा को लेकर जाहिर की नाराजगी
अशोक सिंह से बिंद बस्ती के लोगों ने भाजपा को लेकर जाहिर की नाराजगी

जीतू या हारु बनाऊंगा आपके गांव की सड़क:अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने बदलापुर क्षेत्र में कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से वोट की अपील की। क्षेत्र के मरूगुपुर गांव में पहुंचे ashok singh से बिंद बस्ती के लोगों ने भाजपा को लेकर नाराजगी जाहिर की।

बस्ती के लोगों ने बताया की गांव की बस्ती में आने के लिए रास्ता नही है लेकिन भाजपा विधायक शिकायत के बाद भी कुछ नहीं कर रहे,गांव के लोग रास्ते की समस्या से परेशान है। ऐसे में अशोक सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया की चुनाव के बाद वो जीते चाहे हारे लेकिन बस्ती का रास्ता जरूर बनेगा। ashok singh ने ग्रामीण महिलाओं को भरोसा दिलाया की उन्हे बिजली मुफ्त मिलेगा और शादी के समय लड़कियों को सिलाई मसीन भी उनके द्वारा दिया जाएगा। ashok singh ने गांव वालो को अपनी पार्टी की नीतियों और अपने मेनिफेस्टो के बारे में जानकारी दी।

Route Diversion:जौनपुर शहर में आने वाले यात्रीयो के लिए आवश्यक सूचना

0
Route Diversion:जौनपुर शहर में आने वाले यात्रीयो के लिए आवश्यक सूचना
Route Diversion:जौनपुर शहर में आने वाले यात्रीयो के लिए आवश्यक सूचना

Route Diversion: Important information for travelers coming to Jaunpur city.

Route Diversion in jaunpur जौनपुर यातायात पुलिस ने लोकसभा चुनाव के अंतर्गत जनपद जौनपुर में होने वाले निर्धारित छठवें चरण के चुनाव नामांकन के दृष्टिगत शहर के अंदर बडी वाहन दिनांकः-29.अप्रैल  को पुर्णतया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा । डायवर्जन का समय नामांकन के दिन सुबह 07.30 बजे से शाम 19.00 बजे तक होगा ।

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और बी पी सरोज के नामांकन मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान शामिल होगे  भारतीय जनता पार्टी जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और मशलीशहर के प्रत्याशी बी पी सरोज कल दिनांक 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे। नामांकन के पूर्व बी आर पी इंटर कालेज मे एक जनसभा आयोजित होगी जिसको उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन कराये जाने के लिए नगर की तरफ आने वाले वाहनों के मार्ग को रूट डायवर्जन कर दिया गया है जो इस प्रकार है l

 [Route Diversion jaunpur रूट डायवर्जन ]


1- आजमगढ़ रोड से आने वालें सभी वाहनों को पूर्ण रूप से प्रसाद कॉलेज तिराहा से केराकत की ओर डाइवर्ट किया जाएगा जो केराकत से जलालपुर से होकर भदोही व मिर्जापुर के लिये जायेंगें ।


2- शाहगंज व चौकिया धाम की तरफ से आनें वालें सभी वाहनों को पचहटिया तिराहा से प्रसाद तिराहा से केराकत की ओर ROUTE DIVERSION किया जायेगा जो जलालपुर से होकर भदोही व विंध्याचल के लिये जायेंगें ।


3- मछली शहर में  प्रयागराज/प्रतापगढ़ की तरफ से आने वालें सभी वाहनों को पकड़ी तिराहे से मड़ियाहूं की रोड पर डाइवर्ट किया जाएगा जो  मड़ियाहूं रोड पर जाकर मिलेगा वहाँ से अपनें गंतव्य को जायेंगे ।


4- सुल्तानपुर रोड से आने वालें सभी वाहनों को पूर्ण रूप से बक्सा मोड़ से निचे रोक दिया जाएगा, सभी वाहन हाईवे के माध्यम से सीधे हौज होते हुये आगे जाएगें ।


5- भदोही की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को मड़ियाहूं से जलालपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा, वहाँ से अपनें गंतव्य को जायेंगे ।


6- ROUTE DIVERSION वाराणसी की ओर से आने वाले सभी वाहन हौज टोल टैक्स से शहर के अंदर पुर्णतया वर्जित रहेंगे, वे हाइवे से ही अपनें गंतव्य को जायेंगे । 7- शिवापार हाइवे से शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन पुर्णतया वर्जित रहेंगे, वे हाइवे से ही अपनें गंतव्य को जायेंगे ।

यह भी पढ़े : जौनपुर की दो लोकसभा सीट पर कल से होगा नामांकन,जाने विस्तार से  

यह भी पढ़े : ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर की दो लोकसभा सीट पर कल से होगा नामांकन,जाने विस्तार से  

0
जौनपुर की दो लोकसभा सीट पर कल से होगा नामांकन,जाने विस्तार से  
जौनपुर की दो लोकसभा सीट पर कल से होगा नामांकन,जाने विस्तार से  

छठवें चरण में जनपद जौनपुर में होगा मतदान जौनपुर की दो लोकसभा सीटों के लिए कल से नामांकन करेंगे प्रत्याशी ,कल से 29 अप्रैल से छह मई तक चलेगी नामांकन की प्रक्रिया, 

  •  Nomination will be held on two Lok Sabha seats of Jaunpur from tomorrow, know in detail

जौनपुर की दो लोकसभा सीट के लिए छठवें चरण के लिए जौनपुर में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । नामांकन के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पुरी कर ली हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में जौनपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह व मछलीशहर भाजपा प्रत्याशी भोलानाथ ( बीपी सरोज) सोमवार  को नामांकन करेगे  । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नामांकन से पूर्व बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी रहेंगे मौजूद।

जौनपुर की दो लोकसभा सीट के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट व मछलीशहर सुरक्षित के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी भू- राजस्व कार्यालय में नामांकन किया जाएगा। प्रत्याशी समेत कुल पांच लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। प्रत्याशियों को अपने बारे में पूरा ब्योरा देना होगा। अपने आपराधिक इतिहास का शपथपत्र देना होगा। नामांकन पत्र में देने वाले शपथपत्र में इसका जिक्र करना होगा।इसके अलावा उम्मीदवार को हलफनामा देना होगा कि उन पर बिजली, पानी और मकान आदि का कोई किराया बकाया नहीं है। प्रत्याशियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी हलफनामा पर देना होगा।कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले की दो लोकसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल से चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी दिन से नामांकन शुरू होंगे, जो छह मई तक चलेंगे। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पर्चे दाखिल होंगे। नामांकन पत्रों की जांच के लिए सात मई व नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ मई निर्धारित की गई  है । 25 मई को मतदान व चार जून को मतगणना होगी।

कलेक्ट्रेट जाने वाले तीन मार्गों पर वैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। एक तरफ लाइन बाजार मार्ग तो दूसरी तरफ अंबेडकर तिराहे तो तीसरी तरफ रोडवेज के पास मियांपुर तिराहे पर बैरिकेडिंग की गई। इसके आगे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अध्यक्षों के लिए चुनाव प्रचार व्यय की सीमा 95 लाख रुपये निर्धारित की गई है। उम्मीदवार को नामांकन स्थल से सौ मीटर की परिधि तक सिर्फ तीन वाहन ले जाने की अनुमति होगी।नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। सीसीकैमरे से भी निगरानी की जाएगी।नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि सकुशल चुनाव संपन्न कराया जा सके। पोलिंग पार्टियां रवाना 24 मई को रवाना होगी।

यह भी पढ़े :JauNpur:विपक्षियों के पास बौखलाहट के अलावा और कुछ नहीं,संजय भटिया

जौनपुर के प्रत्येक विद्यालय पर चलाया जाएगा चलें बूथ की ओर’अभियान 

0
जौनपुर के प्रत्येक विद्यालय पर चलाया जाएगा चलें बूथ की ओर’अभियान 
जौनपुर के प्रत्येक विद्यालय पर चलाया जाएगा चलें बूथ की ओर’अभियान 

जौनपुर के  विद्यालय पर चलाया जाएगा चलें बूथ की ओर’ अभियान लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत  मतदान में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु ‘चलें बूथ की ओर’ अभियान प्रत्येक विद्यालय पर शुरू किया गया है। जिलाधिकारीजिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में, इसके लिए सभी परिषदीय विद्यालयों पर चुनावी पाठशाला आयोजित कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। 

जौनपुर के इस अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल  की अध्यक्षता में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस अभियान को सफल बनाने व मतदान प्रतिशत बढाने के लिए लोगों को खास टीप्स दिये गये। 

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जनपद के 2807 परिषदीय विद्यालयों पर चुनावी पाठशाला लगाने की समय सारिणी जारी कर दी गई है, 20 मई तक निरन्तर ये कार्यक्रम चलेगा। एक ब्लाक में एक साथ सभी परिषदीय विद्यालयों पर चुनावी पाठशाला लगाकर “चले बूथ की ओर” कार्यक्रम से उस क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरुक करते हुए बूथ तक लाने हेतु प्रेरित करना है। साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अन्य आयोजन भी करें।

 उन्होने बताया कि जौनपुर के चुनावी पाठशाला में छात्रों, अभिभावकों व क्षेत्रीय मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। ताकि लोग चुनाव के दिन मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभाएं।जिले में 25 मई को मतदान होगा। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विद्यालयों में 20 मई तक नियमित चुनावी पाठशाला चलाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान प्रत्येक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में भी जनजागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाए, स्कूल में बच्चों के नामांकन के लिए घर घर दस्तक देते हुए मतदान करने के लिए भी प्रेरित करें। कोई भी मतदाता मतदान करने से छूटने न पाये। 

 बीएसए ने कहा कि जौनपुर के शहर/ गाँव के मतदाता जो बाहर दूसरे शहरों में रह रहे हैं उन्हें “घर आजा परदेसी ” कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदान करने हेतु बुलाने के लिए व्हाट्सअप पर आमंत्रण पत्र भेजने तथा उनसे वाइस या विडियो काल करने हेतु बीएलओ का सहयोग करे। अन्त में उपस्थित सभी अधिकारियों को मतदान की शपथ दिलाते हुए इस अभियान को सफल बनाने हेतु संकल्प दिलाया गया। 

 इस अवसर पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जिला समन्वयक विशाल कुमार, अरुण कुमार मौर्य, शशि धर उपाध्याय, रजा हसन, शोभा तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरजीत जयसवाल, कन्हैयालाल, उदयभान कुशवाहा, श्रवण कुमार यादव, आनंद सिंह, अरविंद यादव, रमाकांत सिंह सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

                             

JauNpur:विपक्षियों के पास बौखलाहट के अलावा और कुछ नहीं,संजय भटिया

0
JauNpurविपक्षियों के पास बौखलाहट के अलावा और कुछ नहीं,संजय भटिया
JauNpur:विपक्षियों के पास बौखलाहट के अलावा और कुछ नहीं,संजय भटिया

विपक्षियों के पास बौखलाहट के अलावा और कोई मुद्दा नहीं बचा है यह बाते JAUNPUR में बोले संजय भटिया,बीजेपी के जिला अध्यक्ष  पुष्पराज सिंह ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए जाने की बात कही 

JAUNPUR POLITICS NEWS जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा के सांसद व प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी संजय भाटिया रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात JAUNPUR के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।

मुख्य अतिथि संजय भाटिया ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अबकी बार 400 पार के लिए युद्ध स्तर पर चुनाव अभियान में लग जाने का आवाह्नन किया। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि विपक्षियों के पास बौखलाहट के अलावा और कोई मुद्दा नहीं बचा है। पार्टी के कार्यकर्ता परिवार से ऊपर उठकर, पार्टी से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोग भारत के टुकड़े करने की मंशा के साथ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। हम भारत को अपनी माता मानते हैं इसलिए हम सभी भाई भाई हैं न कि जाति में बंटे हैं जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर हमें कार्य करना है। जातियों में बंटकर हमारा देश हजारों साल गुलाम रहा। कार्यकर्ता के दम पर ही चुनाव लड़ा जाता है और भाजपा के कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। बस इसे मंजिल तक पहुंचाना है और विजय पताका लहरानी है।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में हम सब भाई-भाई हैं, किसी की कोई जाति नहीं बल्कि भारतीयता ही सबकी जाति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबके विकास के लिए काम कर रही है। संगठन की ताकत आप सभी कार्यकर्ताओं से है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अत्यंत अनुशासित और अपने कार्य के प्रति समर्पित होते हैं ।

लोकसभा प्रवासी रामचंद्र मिश्र ने कहा कि लोकसभा जौनपुर के तहत आने वाली पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर पर अब कोई कमी बाकी नहीं रहनी चाहिए। लाभार्थी, सामाजिक एवं विशेष सम्पर्क अभियान में तेजी लाते हुए उसकी रिपोर्ट जिला से लेकर प्रांत स्तर तक अवश्य भेजने का प्रयास किया जाय। आने वाले दिनों पार्टी युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में है, जिसकी रूपरेखा अभी से बना ली जाए। इसलिए जनता के बीच लगातार जाकर सम्पर्क साधकर नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कामों की जानकारी पहुंचाएं।

जिला अध्यक्ष JAUNPUR पुष्पराज सिंह ने कहा कि चुनाव संचालन समिति में जिसको जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका ईमानदारी से निर्वहन करते हुए चुनाव अभियान तक चैन से न बैठें संचालन समिति पूरे चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और रणनीति के तहत काम करने से सफलता मिलनी तय है। समाज का कोई भी वर्ग सम्पर्क से छूटने न पाए और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। वन बूथ 20 यूथ के फार्मूले को अब अंतिम रूप देने की रणनीति को क्रियान्वित कर लिया जाए, क्योंकि बूथ विजय से ही चुनाव विजय सुनिश्चित है।

उक्त अवसर पर अमरनाथ यादव सुशील मिश्रा सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव संतोष सिंह सुधाकर उपाध्याय अजय दुबे अज्जू धनंजय सिंह राम सिंह मौर्य कपिल मुनी ओमप्रकाश सिंह विपिन द्विवेदी आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय विनीत शुक्ला अजय सिंह मेनका सिंह अखिल मिश्रा आशीष गुप्ता धर्मपाल कन्नौजिया अनिल गुप्ता रागिनी सिंह दिव्यांशु सिंह अजय सरोज विष्णु सिंह विमला श्रीवास्तव अंबरीश धर द्वीवेदी सरस गौड़ संजय सिंह अभिषेक रावत रुपेश गुप्ता अतुल सिंह अवनीश यादव यशवंत साहू शिवम् राय हिमांशु राय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े ;ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत

ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत

0
ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत
ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। रविवार को ATEWA एनएमओपीएस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरूष विजय कुमार बन्धु का प्रयागराज से आज़मगढ़ जाते समय अटेवा जौनपुर के जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ यामिनी सिंह तथा महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों पेंशन विहीनों ने जगह जगह स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पेंशन विहीनों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होगी हर हाल होगी बस हमें अपने मुद्दे के प्रति सजग रहना होगा । अपने मुद्दे के लिए वोट की चोट करना होगा। इस अवसर पर अटेवा जौनपुर की टीम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी को अटेवा जौनपुर का कैलेंडर सप्रेम भेट किया गया।

ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत
ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत

इस अवसर पर ATEWA जौनपुर के जिला संगठन मंत्री सुबास सरोज, अरविंद यादव ,जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्मशील यादव धर्मापुर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव ,बदलापुर ब्लॉक अध्यक्ष डा संतोष सिंह, खुटहन अध्यक्ष डा हरे कृष्ण सिंह ,बक्सा अध्यक्ष लालचंद यादव,अनिल चौधरी, आनंद स्वरूप यादव ,वीरेंद्र यादव सहित जिला एवम ब्लॉक कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी एवं अन्य पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

JAUNPUR:352 सफल छात्रों में सबसे अधिक 40 बच्चे सुईथाकला से उत्तीर्ण

0
JAUNPUR352 सफल छात्रों में सबसे अधिक 40 बच्चे सुईथाकला से उत्तीर्ण
JAUNPUR352 सफल छात्रों में सबसे अधिक 40 बच्चे सुईथाकला से उत्तीर्ण

JAUNPUR NEWS सुईथाकला जौनपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2024 -25 में जनपद में 352 सफल छात्रों में से सबसे अधिक 40 बच्चे सुईथाकला से उत्तीर्ण हुए हैं।इस वर्ष जनपद में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईथाकला कला प्रथम स्थान प्राप्त करके अपना जलवा कायम रखा है। शिक्षा के क्षेत्र में यह विकासखंड क्षेत्र हमेशा से अग्रणी रहा है ।विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईथाकला से जनपद में सर्वाधिक12 बच्चे ,कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद के11,उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला 6,पूरा संभलशाह के 5,अरसिया के 3 जहरूद्दीनपुर के 2 तथा भैंसौली के एक बच्चे सफल हुए हैं।

इस प्रकार क्रमशः उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईथाकला प्रथम तथा कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद ने जनपद में द्वितीय स्थान हासिल करके क्षेत्र का सम्मान जनपद स्तर पर बढ़ाया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला ने विकासखंड क्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त करके क्षेत्र का सम्मान विकासखंड स्तर और जिले स्तर पर बढ़ाया है ।इस सफलता पर बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने प्रधानाध्यापकों पारसनाथ यादव, दुष्यंत मिश्रा ,सतीश सिंह ,इमरान अंसारी ,ओमप्रकाश पांडेय ,झगड़ु राम गुप्ता,प्रीति सिंह सहित शिक्षकों की पूरी टीम, छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बीएसए JAUNPUR ने कहा कि अन्य विकासखंड क्षेत्र सुईथाकला से प्रेरणा लें।उन्होंने विश्वास जताया कि अन्य ब्लॉक के विद्यालय भी अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चे सफल होकर JAUNPUR जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश में अपनी पहचान बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सुईथाकला ने अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ.पटेल ने कहा कि शैक्षिक दृष्टि से जनपद की पहचान प्रदेश स्तर पर बरकरार रखना शिक्षकों की मेहनत और समर्पण बच्चों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। उन्होंने बच्चों शिक्षकों और अभिभावकों से आपसी तालमेल और समन्वय स्थापित करने की अपील की।खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की ।

उन्होंने कहा कि इससे विकासखंड क्षेत्र का गौरव जनपद में बढ़ा है। सरकारी स्कूलों में अध्यनरत क्षेत्र के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में आत्मविश्वास बढ़ा है।विद्यालयों के शिक्षक शासन और प्रशासन की मंशा पर खरा उतर रहे हैं। गरीब और मध्यम श्रेणी के तबके के लोगों के शैक्षिक और सामाजिक जीवन स्तर को ऊंचा कर रहे हैं। उन्होंने अन्य विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों को सफल विद्यालयों के बच्चों से प्रेरणा लेने की बात कही। श्री वैश्य ने कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं में इससे एक प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनेगा। इस उपलब्धि से बच्चों शिक्षकों और अभिभावकों में भारी उत्साह है । सरकारी विद्यालयों में बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों के कैरियर और उज्जवल भविष्य की संभावना प्रबल हो रही है ।डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुईथाकला ब्लॉक जिले और प्रदेश के मानसिक पटल पर स्थापित है यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। शिक्षकों के अपने उत्तरदायित्व के ईमानदारी पूर्वक निर्वहन अभिभावकों के प्रदान किए गए शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल और बच्चों के कठिन परिश्रम ने सरकारी स्कूलों के प्रति सोच व नजरिया बदल दिया है।शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह, ब्लॉक महामंत्री उमेश चंद्र यादव, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह, ब्लॉक महामंत्री डॉ निशकांत ययादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष इंद्रसेन तिवारी आदि लोगों ने शिक्षकों और बच्चों सहित उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।