राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित परीक्षा में जौनपुर के मेधावियों का हुआ चयन
जौनपुर : राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित परीक्षा 2024 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा रामपुर, मडियाहूँ, जौनपुर के दो छात्र अनुराग यादव पुत्र नन्द लाल यादव,एवम राजन यादव पुत्र गुल्लू यादव का चयन हुआ है,उनकी इस सफलता में विद्यालय के समस्त स्टॉफ राजकुमार, राम आसरे,सुरेन्द्र कुमार एवम उनके अभिभावकों की महती भूमिका रही, विद्यालय के गणित शिक्षक एवम वरिष्ठ उपाध्यक्ष पू मा शि संघ मड़ियाहूं श्री यादवेन्द्र यादव ने इस बात की जानकारी दी है।
बसंती देवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन 27 को
बसंती देवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला में हिस्सा लेंगी विभिन्न कम्पनियां।
शाहगंज जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के बसन्ती देवी आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहगंज में कल दिनांक 27 अप्रैल को, रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें नोएडा की चर्चित कम्पनियां योग्य और होनहार अभ्यर्थियों का चयन करेगी। इसका आयोजन संस्थान के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।आई टी आई पास इण्टर डिप्लोमा डिग्री धारी विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें भाग लेने का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
अभ्यर्थी प्रातः 9बजे से पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया कर कम्पनी के निर्धारित चयन प्रक्रिया द्वारा चयनित किया जाएगा। इसमें डिक्सन टेक्नोलॉजी न्यू हालैंड टैक्टर इण्डो आटो टेक मुंजाल आटो इण्डस्टीज समेत विभिन्न कम्पनियां भाग करेंगी। प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्र ने बताया कि समस्त कम्पनियों से हमारा सम्पर्क हो चुका है वह रोज़गार मेले में उनके प्रतिनिधि समय से पहुंच कर अभ्यर्थियों का चयन करके रोजगार प्रदान करने का कार्य करेंगे।
आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवार को मिले उचित मुआवजा-अशोक सिंह
जाबांज लड़की रिमझिम के घर पहुंचे अशोक सिंह ,परिवार को बंधाया ढांढस, कहा – मैं दिलाऊंगा न्याय
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली जाबांज लड़की रिमझिम के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। अशोक सिंह ने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी आचार संहिता की वजह से मेरे हाथ बंधे हैं, लेकिन मैं इस परिवार की मदद के लिए खड़ा रहूंगा।
आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवार को मिले उचित मुआवजा-अशोक सिंह
बता दें कि घनश्यामपुर चौकी क्षेत्र के सलेखनपट्टी गांव निवासी ईश्वचन्द यादव की 22 वर्षीय पुत्री रिमझिम बदलापुर कस्बे के नायरा पेट्रोल पंप पर कार्यरत थी। 18 अप्रैल की शाम लगभग 4 बजे एक नकाबपोश बाइक सवार बदमाश पंप पर पहुंचकर तेल भरवाया। महिला कर्मी ने उससे पैसा मांगा तो वह पैसा देने की बात कहते हुए भागने लगा। रिमझिम साहस दिखाते हुए बाइक से उसका पीछा करने लगी। फोरलेन हाइवे से चंद कदम पहले उक्त मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ऑटो से बाइक की भिड़ंत हो गई थी जिसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
जौनपुर के दोनों सपा प्रत्याशी संसद पहुंचेंगे :डॉ. रागिनी सोनकर, क्षेत्र में भ्रमण कर लगातार सुन रहीं हैं जनसमस्याएं
जौनपुर। मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर रही हैं। उनका संपर्क लोगों के बीच आपसी संवाद के साथ अपनापन को प्रदर्शित करता है। वह विधानसभा के नदियांव, बड़ेरी, करौंदी, अमारा, पल्टूपुर, टिलौरा, बेलवां, गौहर, कतवार, जरौना आदि क्षेत्रों में लगातार जाकर जनता से रूबरू हो रही हैं। वह टिकट नहीं मिलने के बाद भी क्षेत्र के सभी समारोह में भाग लेकर पार्टी का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा सपा का इंडी गठबंधन सत्ता में आई तो सबसे पहले युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगीं। उन्होंने कहा कि पीडीए के लोग सतर्क होकर मतदान करें।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। जेल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच किस तरह से लोगों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हत्याएं हो रही है यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सदर और मछलीशहर की लोकसभा सीट जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मंसूबे को पूरा करना है। विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास हो, साथ ही सभी वर्गों को समान अवसर मिले, इसके लिए वह तेज गर्मी और धूप में जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य क्षेत्रों में योजनाएं मैंने खुद बनाई हैं, ताकि लोगों को उसका लाभ दिलाकर उन्हें रोजगारयुक्त बनाऊं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर लोगों को सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहीं हैं।
उत्तर पुस्तिका में जय श्री राम लिखकर छात्र हुआ पास,शिक्षक पर कार्यवाही होगी
उत्तर पुस्तिका में लिखा जय श्री राम और क्रिकेटर का नाम..दे दिया गया 56 फीसदी अंक,दो शिक्षको पर कार्यवाही की तलवार,पूर्व छात्र की सूचना के अधिकार के तहत मांगी रिपोर्ट में हुआ खुलासा
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में फार्मेसी प्रथम वर्ष के उन चार छात्रों को भी 56 प्रतिशत अंक देकर पास कर दिया गया था,जिन्होंने उत्तर पुस्तिका में जय श्रीराम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम लिखे थे। विवि के पूर्व छात्र के सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के बाद मामला प्रकाश में आया था।सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा समिति की बैठक में मामले में दो शिक्षक डॉ.आशुतोष गुप्ता और डॉ.विनय वर्मा दोषी करार दिए गए। इनके खिलाफ राजभवन पत्र भेजा जाएगा और जल्द ही इन्हें कार्यमुक्त भी किया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से संचालित डी- फार्मा पाठ्यक्रम के प्रथम व दूसरे सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा में सही जवाब न देने पर भी पास करने का मामला सामने आया था। विवि के पूर्व छात्र दिव्यांशु सिंह ने इस मामले में सूचना के अधिकार के तहत विवि से जानकारी मांगी थी।छात्र ने 03 अगस्त 2023 को डी फार्मा के प्रथम वर्ष के 18 छात्रों के रोल नंबर उपलब्ध कराते हुए कॉपियां निकलवाकर पुनर्मूल्यांकन की मांग की थी।
विश्वविद्यालय ने छात्र को 58 उत्तर पुस्तिका, कॉपियों की प्रति उपलब्ध कराने के लिए कहा, लेकिन सिर्फ बयालीस कॉपियां ही उपलब्ध कराईं। बार कोड संख्या 4149113 की कॉपी में छात्र ने लिखा था- जय श्री राम पास हो जाएं। इसके अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या आदि खिलाड़ियों के नाम लिखे थे। इस छात्र को 75 में से 42 अंक देकर पास किया गया था, जो कि 56 फीसदी अंक हैं। ऐसा ही बार कोड 4149154, 4149158, 4149217 की कॉपियों में भी मिला। इन छात्रों को भी पास कर दिया गया था।
छात्र ने राजभवन भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि, एक प्रोफेसर ने पैसे लेकर छात्रों को पास किया है। इसका वीडियो भी वायरल है। पूर्व छात्र ने सभी शिकायतों को शपथ पत्र के साथ राज्य भवन में भेजा था। राजभवन ने संज्ञान लेते हुए 21 दिसंबर 2023 को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। विश्वविद्यालय ने जांच समिति का गठन कर जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। राजभवन को भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों को 80 में से 50 से अधिक अंक प्रदान किए गए थे। जब इनका पुनर्मूल्यांकन कराया गया तो दोनों बाह्य परीक्षकों ने शून्य अंक प्रदान किए। 8 माह बाद जांच समिति की रिपोर्ट परीक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस पर समिति ने शिकायत सही पाई। छात्र दिव्यांशु ने आरटीआई के माध्यम से विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक पर नियमों की अवहेलना का आरोप लगाया। दरअसल विश्वविद्यालय के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह तथा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान के कुछ प्रोफेसर ने स्पेशल बैक परीक्षा कराई। नियमावली के अनुसार स्पेशल बैक परीक्षा सिर्फ दो विषय में ही कराई जा सकती है, जबकि सभी पेपरों की परीक्षा कराई गई। फार्मेसी विभाग के प्रो. डॉ. विनय वर्मा का छात्रों से पैसे मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। जांच में इसकी पुष्टि हुई थी कि वे छात्रों को पास करने के नाम पर पैसे मांग रहे थे। इनके खिलाफ कार्रवाई करने व उनसे प्रशासनिक कार्यों वापस लेने आदेश भी जारी हुआ था। इसके बावजूद उन्हें कई प्रशासनिक कार्य में नोडल अधिकारी बनाया गया।
इस बाबत पूछे जाने पर कुलपति प्रो वंदना सिंह जौनपुर ने कहा कि, गलत मूल्यांकन में फार्मेसी संस्थान के दो शिक्षकों को दोषी पाया है। दोनों को कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इनके खिलाफ राजभवन से पत्राचार के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद सूत्र)
JAUNPUR: सूनी हुई पत्नी की जिंदगी बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
JAUNPUR से हुआ था रेफेर बीएचयू में इलाज के दौरान हुई मौत, शव घर पहुँचते ही मचा कोहराम
JAUNPUR NEWS (जौनपुर) खेतासराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शाहापुर गाँव निवासी महेंद्र बिन्द (38 वर्ष) पुत्र स्व. तिलकधारी बिन्द की आजमगढ़ जिले में मनबढ़ों ने जमकर पिटाई कर दी बीएचयू इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में कोहराम मच गया। मामले में परिजनों ने चार के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जाता है कि सोमवार को आजमगढ़ जिले लौंसा गाँव में उक्त निवासी अपनी मौसी के यहाँ शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था। शाम को बारात जाते समय दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर बाजार में उसकी बाइक से एक महिला को धक्का लग गया। बाइक रिश्तेदार चला रहा था।
जिससे वहाँ मौजूद मनबढ़ दबंगों ने बुरी तरह से पिटाई कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मरणासन्न अवस्था में पीएचसी मार्टिनगंज पहुँचाया। इधर सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुँच गए और तत्काल JAUNPUR सदर ले गए। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर महेंद्र बिन्द ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गाँव लेकर पहुँचते कोहराम मच और ग्रामीण भड़के गए। स्वजनों के साथ सीमावर्ती जनपद के थाना दीदारगंज पहुँच गए।
मृतक का भाई राजेन्द्र ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शव लेकर वापिस आएं और अंतिम संस्कार किया। आप को बता दें कि बाइक से एक महिला को धक्का लगने की खता ने एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया और गाँव में मातम छा गया। पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। वही मृतक की विधवा माँ सुशीला पुत्र वियोग में आँखों के आँसू नहीं रुक रहे है। मृतक के बड़ी बेटी दिशा (14 वर्ष) कक्षा 9, दृष्टि (12 वर्ष) कक्षा 6, बेटा आदित्य (9 वर्ष) कक्षा 4, अमित (4 वर्ष) के सिर से पिता का साया उठ गया। अब सवाल इस बात का है कि परिवार का। जीविका कैसे चलेगा, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का सपना कैसे साकार होगा, पहाड़ भरी जीवन पत्नी सीमा कैसे और किसके सहारे काटेगी जैसे तमाम सवाल आँसू रुकने नहीं दे रहे है। गाँव समेत रिश्तेदारों के शोक-संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।
शाहगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। BJP समेत हर पार्टी अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी तरह से अपनी कमर कस चुकी हैं। शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने लोकसभा चुनाव जौनपुर में शाहगंज से जीत सुनिश्चित करने के लिए कमान स्वयं संभाली है। अपने 2 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच जाकर पूरी मजबूती के साथ लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं।
पट्टी नरेंद्रपुर के वरिष्ठ सपा नेता सभा शंकर मिश्र को विधायक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। पट्टी नरेंद्रपुर में विधायक ने चौपाल में उपस्थित आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पूरे देश में लोकतंत्र का महापर्व राष्ट्रीय हित राष्ट्र सुरक्षा देश के स्वाभिमान और सम्मान पर आधारित है। खुटहन से समोधपुर ,पटैला से बिशुनपुर, पट्टी नरेंद्रपुर से सरपतहा मार्ग गैरवाह का एथेनॉल प्लांट, बाईपास ,एयरपोर्ट की तर्ज पर शाहगंज रेलवे स्टेशन आदि उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने शाहगंज को पूर्व विधायक द्वारा दी गई बीमारू विधानसभा की विरासत बताया ।
उन्होंने कहा कि पहले प्रसुताओं को जिला अस्पताल जाने के लिए ढकवा से लंबी दूरी तय कर के जाना पड़ता था लेकिन अब वह सीधे खुटहन से होते हुए जिला मुख्यालय कुछ ही समय में पहुंच जाते हैं । उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के लिए पलायन कर रहे युवाओं को उनके क्षेत्र में ही रोजगार देने का काम कर रही है। BJP उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त प्रदेश बताया विधायक ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।देश को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। विधायक ने गौसपुर सब्जी मंडी में चौपाल लगाकर जनमानस को सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। विधायक ने अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाकर संसद भेजने की अपील की। उपस्थित आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने बसपा सांसद श्याम सिंह यादव पर जमकर हमला बोला। सिंह ने कहा कि 25 मई का दिन जौनपुर का भाग्य तय करेगा। विधायक ने बसपा सांसद पर 5 वर्ष के कार्यकाल में संसदीय क्षेत्र में कभी न दिखाई देने और लापता होने का आरोप लगाया। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर धर्म और संप्रदाय के नाम पर जनता को एक दूसरे से लड़ाने का आरोप लगाया।उन्होंने श्याम सिंह यादव को जौनपुर का निष्क्रिय सांसद बताया। उन्होंने भाजपा की केंद्र और BJP प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की मोदी योगी की सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है।युवाओं को रोजगार और जरूरतमंदों को पेंशन ,आवास ,आयुष्मान कार्ड, शौचालय सहित सैकड़ों योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ दिलाने में पूर्ण रूप से पारदर्शिता लाकर बिचौलियों को समाप्त कर दिया है।उन्होंने कहा कि शाहगंज ही नहीं पूरे देश में सरकार विकास की गंगा बहा रही है। उन्होंने कहा कि योगीराज में माफिया और गुंडाराज पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है।आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन खुटहन के ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव व संचालन विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह ने किया । इस अवसर पर अजीत प्रजापति भाजपा नेता सदस्य माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार,बेचन पांडे,नरेंद्र उपाध्याय जिला अध्यक्ष किसान मंच ,वंश बहादुर पाल मंडल अध्यक्ष, भाजपा रवीश चंद्र पांडेय, ओमप्रकाश मिश्रा, राजमणि तिवारी, कनक सिंह जिला महामंत्री महिला मोर्चा, श्री कृष्ण पांडे ,मोनू सिंह, संतोष अग्रहरि, सूर्य नारायण तिवारी ,शिवम सिंह, अवनीश सिंह ,सौरभ सिंह, कुंदन गुप्ता ,रामप्रसाद सिंह ,ब्रह्मजीत सिंह ,हिमांशु सिंह सेक्टर संयोजक ,अखिलेश सिंह मंडल उपाध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
BSA जौनपुर के निरीक्षण में आधा दर्जन शिक्षक अनुपस्थित,वेतन बाधित
Inspection of District Basic Education Officer जजौनपुर: मोबाइल पर लगातार मिल रही शिकायत पर विद्यालय पर धमके जौनपुर के BSA गोरखनाथ पटेल ने ऑनलाइन प्रेरणा निरीक्षण माड्यूल पर अनुपस्थित करते हुए लगभग आधादर्जन शिक्षको का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए है । जिले स्तर पर सीयूजी नंबर पर लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विकासखंड रामपुर के बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया,शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र नामांकन, स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम, एवं आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की गई।
बीएसए द्वारा सर्वप्रथम कंपोजिट विद्यालय नेवादा का निरीक्षण प्रातः 10.20 पर किया गया। बीएसए के निरीक्षण में विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार राय एवं शांति भूषण तथा अनुदेशक शिवनारायण दूबे,अजय कुमार एवं शांति देवी बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। परिणाम स्वरूप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुपस्थित समस्त शिक्षकों को ऑनलाइन प्रेरणा निरीक्षण माड्यूल पर अनुपस्थित करते हुए वेतन बाधित करने की कार्यवाही की गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा संबंधित शिक्षकों की अनुपस्थिति कार्मिक उपस्थित पंजिका पर दर्ज नहीं की गई प्राप्त हुई। विद्यालय में कुल नामांकित 230 छात्रों के सापेक्ष 100 छात्रों की उपस्थिति छात्र उपस्थिति पंजिका में विद्यालय द्वारा दर्ज की गई पाई गई, जबकि [BSA ] जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल द्वारा छात्रों की उपस्थिति का सत्यापन किए जाने पर विद्यालय में मौके पर कुल 45 छात्र ही उपस्थित पाए गए। अनुपस्थित छात्रों का विवरण छात्र उपस्थिति पंजिका में विद्यालय द्वारा दर्ज नहीं किया गया पाया गया। विद्यालय में रंगाई पुताई का अभाव एवं शौचालय गंदा पाया गया। कंपोजिट धनराशि के आय व्यय से संबंधित अभिलेखों को प्रधानाध्यापक द्वारा अपने घर पर रखे होने के संबंध में बीएसए को अवगत कराया गया। शौचालय के साफ-सफाई हेतु मौके पर ही बीएसए द्वारा संबंधित ग्राम प्रधान से वार्ता कर सफाई कर्मी से शौचालय एवं विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बीएसए द्वारा कक्षा 7 में अध्ययनरत छात्रों से गणित के प्रश्न पूछे जाने पर कुछ ही छात्रों द्वारा प्रश्नों का सही उत्तर प्रस्तुत किया जा सका। विद्यालय में प्राप्त उपरोक्त कमियों के कारण BSA द्वारा प्रधानाध्यापक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही/कठोर स्पष्टीकरण जारी करते हुये एक सप्ताह का समय सुधार हेतु दिया गया।
BSA जौनपुर के निरीक्षण में आधा दर्जन शिक्षक अनुपस्थित,वेतन बाधित
प्राथमिक विद्यालय ढूंढापुर, भानपुर का औचक निरीक्षण बीएसए द्वारा पूर्वाह्न 11.20 पर किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम श्रृंगार एवं सहायक अध्यापक रत्नेश कुमार निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए द्वारा ऑनलाइन प्रेरणा निरीक्षण मॉड्यूल पर उक्त शिक्षकों की अनुपस्थिति दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई। विद्यालय की मध्यान्ह भोजन पंजिका में निरीक्षण तिथि को लाभार्थी छात्रों की संख्या 30 दर्ज की गई पाई गई। बीएसए द्वारा सत्यापन किए जाने पर मौके पर विद्यालय में सिर्फ 5 छात्र ही विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित छात्रों के सापेक्ष मध्यान्ह भोजन पंजिका में लाभार्थी छात्रों का विवरण अधिक दर्ज किये जाने के कारण बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही/स्पष्टीकरण जारी करते हुये एक सप्ताह का समय सुधार हेतु दिया गया। विद्यालय द्वारा छात्रों की उपस्थिति से संबंधित विवरण को छात्र उपस्थिति पंजिका पर विद्यालय द्वारा अद्यतन नहीं किया जा रहा पाया गया। कंपोजिट धनराशि के आय व्यय से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति की वजह से नहीं किया जा सका।
कंपोजिट विद्यालय पर परमालपुर का निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्वाह्न 11.45 पर किया गया। विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय में नामांकित कुल 294 छात्रों के सापेक्ष कुल 130 छात्र उपस्थित पाए गए। छात्र उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में बीएसए द्वारा पाया गया कि विद्यालय द्वारा निरीक्षण तिथि के किसी भी अनुपस्थित छात्र का का विवरण पंजिका पर अद्यतन नहीं किया गया है। जिसके कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा संबंधित प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही की गई। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि 75000 के सापेक्ष आय-व्यय से संबंधित अभिलेख विद्यालय द्वारा अवलोकित नहीं कराये जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गुरुवार को किए गए निरीक्षण से संबंधित किसी भी विद्यालय द्वारा कंपोजिट धनराशि के आय-व्यय से संबंधित अभिलेखों को अवलोकित न कराए जाने से BSA डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर गौतम प्रसाद को विकासखंड के समस्त विद्यालयों के कंपोजिट धनराशि के आय-व्यय से संबंधित पंजिका को अवलोकित कर एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
बीएसए डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा प्राथमिक विद्यालय सकरा का निरीक्षण अपराह्न 12.30 पर किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार कार्मिक उपस्थिति पंजिका पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। जिसके कारण BSA द्वारा संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही की गई। विद्यालय में कार्यरत शेष समस्त कर्मचारी मौके पर उपस्थित पाए गए। विद्यालय में नामांकित कुल 75 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 33 छात्र मौके पर उपस्थित पाए गए, जबकि विद्यालय द्वारा 25 अप्रैल 2024 से छात्रों की उपस्थिति से संबंधित विवरण छात्र उपस्थिति पंजिका पर अद्यतन नहीं किया गया पाया गया। विद्यालय में बाउंड्री वाल का अभाव पाये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा मौके पर ही ग्राम प्रधान एवं खंड शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर बाउंड्रीवॉल के निर्माण हेतु उप जिलाधिकारी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए बाउंड्रीवॉल का निर्माण यथाशीघ्र कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
हम सत्ता में आए तो देश में विकास की तस्वीर कुछ और होगी : अशोक सिंह
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी (SVKP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी के जीत का खाता खुल गया है। कर्नाटक के हमारे एक प्रत्याशी की बगैर चुनाव लड़े ही जीत हो गई है, ऐसे में एक सांसद हमारी पार्टी का बन गया है। उन्होंने कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी की सरकार आएगी तो देश में विकास की तस्वीर कुछ और ही होगी। उन्होंने कहा कि हम ना तो नोट बंदी करेंगे ना तो किसी तरीके से जनता को तकलीफ पहुंचाने का काम करेंगे, बल्कि हम सीधे तौर पर भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। वह गुरुवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, इसलिए मैं गन्ना किसान चुनाव चिन्ह लेकर मैदान में आया हूं। हमारी सरकार किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं लेकर आएगी, हम लोगों को 100 यूनिट बिजली फ्री देने का काम करेंगे, एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे। जौनपुर में जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज, सड़क, शौचालय और चौकियां धाम में शीतला माता के मंदिर को अयोध्या मंदिर की तर्ज पर बनवाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने डॉन दाऊद इब्राहिम को लाने की बात की थी, लेकिन जिनकी दोस्ती खुद दाऊद इब्राहिम से है, वो क्या उसे भारत लाएगा, हमारी सरकार आएगी तो दाऊद भारत के जेल में बंद होगा। इतना ही नहीं पिछली सरकारों ने संविधान के साथ खिलवाड़ करते हुए उसमें भी कुछ पेज हटाने का काम किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर साधा निशाना
जौनपुर। जौनपुर पहुंचे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कन्नौज लोकसभा सीट पर बीजेपी व सपा प्रत्याशी के सामने अपना प्रत्याशी उतारने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कन्नौज सीट पर सपा से अखिलेश यादव और बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक समाज विकास क्रांति पार्टी के सामने हवा हो जाएंगे। आपको बता दें कि सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अखिलेश की उम्मीदवारी का ऐलान किया है। रामगोपाल यादव ने कहा है कि अखिलेश यादव कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव 25 अप्रैल की दोपहर कन्नौज सीट से नामांकन करेंगे। यूपी के कन्नौज सीट पर लड़ाई बेहद दिलचस्प होने जा रहा है।