Home Blog Page 298

JAUNPUR दीवानी के अधिवक्ता रहस्यमय तरीके से लापता,गुमशुदगी दर्ज

0
JAUNPUR दीवानी के अधिवक्ता रहस्यमय तरीके से लापता,गुमशुदगी दर्ज
JAUNPUR दीवानी के अधिवक्ता रहस्यमय तरीके से लापता,

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर। थाना सराय ख्वाजा अन्तर्गत चौकी शिकारपुर क्षेत्र के गांव जमालपुर पोस्ट सदर से आज प्रातः 5.30 बजे घर से निकल कर 6.30 बजे शंकर जी चौराहे से मार्तंड प्रताप सिंह रहस्यमय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। यह पेशे से अधिवक्ता दिवानी में वकालत करते हैं।

घर वालों से बता कर निकले कि 1 या 2 घंटे में घर वापस आ जाऊंगा पर अभी तक लौटकर नहीं आये। परिवार वालों ने 73 वर्षीय मार्तंड प्रताप सिंह के गायब होने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस अपने तरिके से गुमशुदगी से सम्बधित कई विन्दुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। अद्भुत सिंह (रवि) एवं अलौकिक सिंह (तुषार) पुत्र मार्तंड प्रताप सिंह 8887622757 और 9839620222 दिये हुए इन नम्बरों पर सम्पर्क करें जिस भी किसी व्यक्ति को दिखाई देते है या मिलते है। #TAFTISH OF CRIME NEWS JAUNPUR

यह भी पढ़े : JAUNPUR:शार्ट शर्किट की आग से गेंहू का बोझ जला,किसान चिंता में

यह भी पढ़े : टिफिन बैठक ने भरा जोश जौनपुर में BJP को मिलेगी मजबूती:कृपाशंकर सिंह  

टिफिन बैठक ने भरा जोश जौनपुर में BJP को मिलेगी मजबूती:कृपाशंकर सिंह  

0
टिफिन बैठक ने भरा जोश जौनपुर में BJP को मिलेगी मजबूतीकृपाशंकर सिंह  
टिफिन बैठक ने भरा जोश जौनपुर में BJP को मिलेगी मजबूतीकृपाशंकर सिंह  

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर लोकसभा के सभी पोलिंग स्टेशन पर एक साथ टिफिन बैठक हुई जिसमे सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति,पन्ना प्रमुख और सम्मानित जनता और उस बूथ पर निवास करने वाले मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी और प्रदेश के पदाधिकारी और सभी मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिफिन बैठक ने भरा जोश जौनपुर में BJP को मिलेगी मजबूती:कृपाशंकर सिंह  

कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ना ही टिफिन बैठक का उद्देश्य है। टिफिन बैठक का अर्थ सिर्फ टिफिन खाना ही नहीं है। इस बैठक के माध्यम से इस तरह की अनौपचारिक बैठकें करते रहना है। टिफिन बैठक में हमको अपने टिफिन का खाना दूसरे को खिलाना है इससे हम सभी में अधिक एकता का संचार हो और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की ताकत कैसे बढ़ानी है, उस पर भी कार्य करना है। यह बातें विधानसभा मल्हनी मे हुई टिफिन बैठक और जन चौपाल में पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहीं। उन्होंने पहले सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की फिर सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा की सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ेगा। ईमानदारी से काम और संतुष्टि ही हमारे लिए सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बेहतर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ टिफिन से खाना खाया और बातचीत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की बातों को भी उन्होंने गौर से सुना।

जिलाध्यक्ष भाजपा के इतिहास को बताते हुए कहा कि भाजपा दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेई जैसे ऋषियों मुनियों के व्यक्तित्व वालों के त्याग बलिदान से खड़ी हुई पार्टी है जिसमें वंशवाद नहीं अपितु कार्यकर्ता निर्माण का सिद्धांत है। भाजपा में एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सकता है। एक आम कार्यकर्ता पार्टी में उच्च पद प्राप्त कर सकता है। अनुशासन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मंच सपा बसपा में टूटते हैं जबकि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है। 

यह भी पढ़े : JAUNPUR:25 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

यह भी पढ़े : JAUNPUR:शार्ट शर्किट की आग से गेंहू का बोझ जला,किसान चिंता में

खुटहन सब्जी मंडी रोड़ पर प्रतिदिन लगता है जाम 

0
खुटहन सब्जी मंडी रोड़ पर प्रतिदिन लगता है जाम 
खुटहन सब्जी मंडी रोड़ पर प्रतिदिन लगता है जाम 

खुटहन सब्जी मंडी रोड़ पर प्रतिदिन लगता है जाम ,ऐसी में सो रहें इंसपेक्टर भीषण गर्मी में जाम का झाम झेल रहे राहगीर

[ जौनपुर ] खुटहन सब्जी मंडी से मुख्य चौक तक पटरियों के दोनों तरफ फुटपाथों पर कपड़े, मसाले, गुड दाले सब्जी व घरेलू सामान, मिट्टी के बर्तन व बांस से तैयार किये गए सामान जमीन पर रख कर बेचते हैं उन्हें खरीद फरोख्त करने वाले लोग सड़क पर बाइक व सायकिल खडी कर देते हैं जिससे आवागमन बाधित रहता है नतीजतन अस्पताल जाने वाले मरीजों व स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहनों के साथ राहगीरों को घंटों जाम के झाम में झुलना पड़ता हैलेकिन स्थानीय प्रशासन के कान पर जू तक नहीं रेंग रहाइस सम्बन्ध में खुटहन थाना अध्यक्ष से कयी बार फोन पर सम्पर्क किया गया पर वे अपने फोन पर आते ही नहीं है l


खबर शिक्षा विभाग की 

जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर नीरज पटेल ने अवगत कराया कि 11 जनवरी 2024 के द्वारा वित्तीय वर्ष /शैक्षिक सत्र 2023-24 में दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अनु०जाति अनु०जनजाति के छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) व अन्य कार्यों हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी की गयी है। जिसके सम्बन्ध में आपको पूर्व में भी अवगत कराया गया है।

उक्त समय-सारिणी के अनुसार अनु०जाति अनु०जनजाति हेतु द्वितीय चरण के अन्तर्गत विश्वविद्यालय एफिलियेटिंग एजेंसी/जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करने हेतु 16 अप्रैल 2024 से 26 अप्रैल 2024 तक, त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करने हेतु छात्रों के लागिंन पर 26 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक प्रदर्शित होगा, छात्रों द्वारा सही आवेदन को जमा करना, संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित करने हेतु 26 अप्रैल 2024 से 07 मई 2024 तक पोर्टल खोलने का प्राविधान किया गया है। शासन द्वारा अनु० जाति/ अनु०जनजाति छात्र/छात्राओं को अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है। उक्त के क्रम में छात्रों जनपद के सभी शिक्षण संस्थान को सूचित किया जाना है कि समय-सारिणी अनुसार कार्यवाही करे, साथ ही छात्रों को अपने स्तर से उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराये। करेक्शन की तिथि में छात्र एवं संस्थायें वर्ष के पूर्णांक व प्राप्तांक के साथ-साथ अन्य त्रुटियों को सही-सही भरना सुनिश्चित करें।                                —

High School की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र का हुआ स्वागत 

0
High School की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र का हुआ स्वागत 
High School की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र का हुआ स्वागत 

MOHAMMAD KASIM

up board High School हाई स्कूल की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र का विद्यालय में किया गया स्वागत

खुटहन। यूपी बोर्ड परीक्षा HIGH SCHOOL में 96.67% अंक हासिल करने वाले ग्राम विकास इंटर कॉलेज के छात्र हर्ष यादव ने जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करके सफलता का परचम लहराया है। High School परीक्षा में जिले में अलग पहचान बनाने वाले छात्र का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया । इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ रमेश चंद्र यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक ने कहा कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पण हो तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट शैक्षिक माहौल और छात्र की मेहनत को सराहा।

प्रबंधक ने कहा कि इस सफलता से विद्यालय परिवार और पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। छात्र के माता-पिता और क्षेत्र सहित विद्यालय परिवार का सम्मान जनपद स्तर पर बढ़ा है। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि ऐसी होनहार प्रतिभा से विद्यालय का जनपद में कीर्तिमान स्थापित हुआ है। प्रधानाचार्य ने छात्र की प्रखर मेधा की सराहना की। शिक्षकों सुनील कांत तिवारी, राम इकबाल यादव ,ईश्वरदेव यादव,लाल बहादुर यादव,लाल बिहारी यादव ,सतिराम यादव, विनय कुमार वर्मा,ओम प्रकाश यादव ,जय हिंद यादव ,सुनील कुमार, संजय कुमार ,धर्मदेव यादव ,केशव कुमार मौर्य, रविंद्र गुप्ता ,शिवलाल यादव ,दीपचंद देवेंद्र प्रजापति आदि लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:शार्ट शर्किट की आग से गेंहू का बोझ जला,किसान चिंता में

बाबा साहब के विचारों के अनुयाई बनें,भक्त नहीं: डॉ.पंकज गौतम

0

खेतासराय (जौनपुर) बाबा साहब की जयंती तभी सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम उनके विचारों के अनुवाई बनें न कि भक्त बनें। उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जीवन में कई छोटी-छोटी घटनाओं का जिक्र करते हुए बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके शिक्षा जगत की महान उपलब्धियां से लोगों को अवगत कराया। उक्त सभी बातें जनपद जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित तिसौली जमुनिया में बाबा साहब भीमराव की 133वीं जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्टी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए टीडी कॉलेज जौनपुर के राजनीति विज्ञान के डॉ. पंकज कुमार गौतम ने कहा। इसके अलावा गोष्टी में डॉ. राजेश गौतम, प्रेम प्रकाश गौतम, डॉ. जावेद अहमद, कैलाश गौतम, शाहनवाज़ आलम ने भी सम्बोधित किया। इसके पूर्व उक्त अतिथियों को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा बाबा साहब के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में डॉ. पंकज कुमार द्वारा लिखित मेधावी छात्रों को पॉकेट संविधान की प्रतियां देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डॉ. अवनीश गौतम, विकास, शिवशंकर लाल, अमृतलाल गौतम, विजय बहादुर यादव, चंद्रभान वर्मा, संदीप गौतम समेत आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजक सदानन्द गौतम ने आगन्तुकों वे प्रति आभार व्यक्त किया संचालन संतोष कुमार गौतम ने किया।

संत निरंकारी पट्टी की शाखा ने मनाया मानव एकता दिवस

0

मानवता की मिसाल कायम कर रहीं सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज :मानिकचंद तिवारी, मानव एकता दिवस पर याद किए गए बाबा गुरबचन सिंह महाराज

सुईथाकला ( जौनपुर ) संत निरंकारी मिशन की शाखा पट्टी नरेंद्रपुर में 24 अप्रैल बुधवार को ज्ञान प्रचारक महात्मा मानिक चंद तिवारी की अध्यक्षता में मानव एकता दिवस मनाया गया। उपस्थित निरंकारी संतो को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि सद्गुरु बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज मानवता के मसीहा थे। उन्होंने बताया कि मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने बीड़ा उठाया था।उन्होंने मानवता की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु शरीर नहीं होता बल्कि ज्ञान होता है। सतगुरु अंतर्यामी होता है जो अपनी नश्वर शरीर छोड़ने से पहले ही संकेत कर देते हैं।सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज पूरे विश्व को ब्रह्म ज्ञान प्रदान करके इंसानियत की मिसाल कायम कर रही हैं। माता सुदीक्षा जी महाराज की रहनुमाई में मिशन पूरे विश्व में एक वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु मानव को ब्रह्म ज्ञान प्रदान करके अपनी विराट सत्ता निराकार से आत्मा का नाता जोड़कर जन्म मरण के बंधन से मुक्त कर देता है।सद्गुरु सबको अपने समान बनाता है शिष्य नहीं। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन अखंड और विराट सत्ता निराकार पारब्रह्म से संचालित होता है किसी व्यक्ति विशेष से नहीं। महात्मा डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मनुष्य के जन्म का लक्ष्य भगवत प्राप्ति है।आत्म कल्याण के लिए समय निकालकर ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए।महात्मा राजित राम ने कहा कि आज का दिन बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज के मानवता के लिए कुर्बानी का दिन है।सतगुरु मनुष्य के दिल को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है।रामसागर जौनपुरी की भजन सुनकर साध संगत झूम उठी । जंतीरा, पिंटू ,राम अजोर विद्यावती और जयशंकर मौर्य ने भी अपने गीत -विचार प्रकट करके सद्गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।

JAUNPUR:शार्ट शर्किट की आग से गेंहू का बोझ जला,किसान चिंता में

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में शार्ट शर्किट के चलते गेंहू की फसल जलकर खाक हो गयी । गेहूं की फसल जलने से लाखो का नुकसान हो गया। खेत के किनारे लगे बिजली के खंभे से निकली चिंगारी से निकली आग के कारण गेहू की फसल जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव निवासी संजय मिश्रा के गेंहू के खेत में मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे अचानक आग लग गयी।

आनन फानन में आग की लपटें देख ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लिया। ,ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय बिजली के खंभे से चिंगारी निकली उस समय हवा बहुत तेज होने के कारण आग काफी दूर तक फैल गई। जिसकी चपेट में आने से संजय मिश्रा की गेंहू के फसल सूखा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ,और खेत मे रखे गेंहू का सौ से अधिक बोझ जलकर खाक हो गया।#taftishnof crime jaunpur news

JAUNPUR:25 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

0
JAUNPUR25 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित 
JAUNPUR25 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

JAUNPUR: 25 मई को लोकसभा चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित 

JAUNPUR NEWS जौनपुर :जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ द्वारा निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 (1801 की एक्ट 10-20) की धारा-25 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग का करते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन तथा विधान समा उप निर्वाचन-2024 से सम्बन्धित जनपद में निर्वाचन के प्रयोजन के लिये सार्वजनिक अवकाश घोषित  किया गया है। अतएव शासन के उपरोक्त आदेश के अनुपालन में 25 मई (शनिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेश कोषागार तथा उप कोषागार पर भी लागू होंगे।

जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   

0
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   

JAUNPUR NEWS :जनपद जौनपुर के मानीकला गांव में प्रचार के लिए लगाए गए गैस गुब्बारा हुआ ब्लास्ट, खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकलां गाँव में मंगलवार की दोपहर अचानक एक आकाशीय गैंस गुब्बारे में ब्लास्ट करने से आग लग गई जिसमे दो युवक झुलस गए,आनन फानन में परिजनों ने दोनों युवको को बेहतर इलाज के लिए उमानाथ सिंह जिला अस्पताल ले गए में जहा उनका इलाज चल रहा है जो अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो उक्त गाँव में जनवरी माह में प्रचार-प्रसार के लिए आकाशीय गैस गुब्बारा जिले के एक जाने माने पूर्व सांसद द्वारा प्रचार के लिए नगर से लेकर गांव – गांव घर के ऊपर लगाया गया था जो आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने उतरवाकर दिया था।

जिसे किसी ने जौनपुर के मानीकला गांव में एक खाली मकान के एक कमरे में रख दिया था। इधर मंगलवार को बारात रुकने के लिए उक्त गाँव निवासी दो युवक उमैद (18 वर्ष) और साबिर (17 वर्ष) ने साफ-सफाई किया और पास में ही कूड़ा जलाकर उक्त गुब्बारे को कुछ इधर-उधर किए परिणाम स्वरूप वह ब्लास्ट कर गया और दोनों झुलस गए। वहीं शटर भी आंशिक रूप से टेढ़ा हो गया। फिलहाल स्थानीय लोगों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार चल रहा है शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया की दोनों लड़को का इलाज उमानाथ सिंह चिकित्सालय जौनपुर में चल रहा है अब वह दोनों खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़े : JauNpur News: मानव श्रृखंला बनाकर जनपद के मतदाताओं को किया गया जागरुक

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष चुने गए मो.आदिल  

0
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष चुने गए मो.आदिल  
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष चुने गए मो.आदिल  

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा निवासी मोहम्मद आदिल को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के सर्वसम्मत जिला अध्यक्ष सुनें गए। जिससे सुख-चिन्तको ने बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। चुनाव के उपरांत मोहम्मद आदिल ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उत्तर-प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर डिपो संचालन शाखा का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मत से जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ जिन्होंने मुझे इस लायक समझा।

उन्होंने कहा कि मेरे सुख-चिन्तको द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। उनके प्रति भी आभार व्यक्त करता हूँ। आपको बता दे कि मोहम्मद आदिल वर्तमान समय में परिवहन विभाग में सहायक यातायात निरीक्षक पद पर कार्यरत है। इसके पूर्व उन्होंने रोडवेज कर्मचारी संघ में मंत्री पद का निर्वहन कर चुके है।