Home Blog Page 299

पीएचसी सोंधी पर मरम्मत के दो दिन बाद फिर बिगड़ गया वाटर कूलर

0
पीएचसी सोंधी पर मरम्मत के दो दिन बाद फिर बिगड़ गया वाटर कूलर
पीएचसी सोंधी पर मरम्मत के दो दिन बाद फिर बिगड़ गया वाटर कूलर

खबर छपने के बाद किसी तरह चालू हुआ था वाटर कूलर

  • भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए तड़प जाते है मरीज व तीमारदार

खेतासराय (जौनपुर) पीएचसी सोंधी पर मरम्मत के दो दिन बाद फिर बिगड़ गया वाटर कूलर आग उगल रही भीषण गर्मी में किसे पानी की जरूरत नहीं है। हर घण्टे पानी की आवश्यकता हो रही है। जिसको देखते हुए नगर पंचायत खेतासराय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर वाटर कूलर पिछले वर्ष लगाया गया था। जो चन्द दिन चलने के बाद खराब हो गया था। इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा नगर पंचायत को वाटर कूलर को मरम्मत कर चालू करने के लिए चिट्ठी लिखा।

उंसके बाद किसी तरह बना लेकिन चन्द दिन के बाद फिर से खराब हो गया। जिससे मरीज और तीमारदार परेशान है और प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटक रहे है। पीएचसी सोंधी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी मनीष वर्मा के आदेश से नगर पंचायत द्वारा मरीजों एवं तीमारदारों के लिए पिछले वर्ष वाटर कूलर लगवाया गया था। किसी तरह चालू होने के बाद खराब हो गया था। इस बार भीषण गर्मी में नगर पंचायत द्वारा वाटर कूलर नहीं ठीक कराया गया तो पत्र लिखा गया था। जिसके बाद मरम्मत होने के पाश्चत दो दिन चला फिर जस का तस हो गया। जिससे मरीज और तीमारदार पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते है और प्यास बुझाने के चक्कर में तड़प कर रह जाते है।

योगी की सड़क गड्ढा मुक्ति के दावे फेल करती सेंट थॉमस रोड

0
योगी की सड़क गड्ढा मुक्ति के दावे फेल करती सेंट थॉमस रोड
योगी की सड़क गड्ढा मुक्ति के दावे फेल करती सेंट थॉमस रोड

5000 से अधिक छात्र-छात्राओं का प्रतिदिन होता है आवागमन

बरसात के दिनों में जल भराव से युक्त सड़क से छात्रों और राहगीरों को भारी कठिनाई

शाहगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सड़कों की गड्ढा मुक्ति का खुलेआम दावा करते हैं किंतु सेंट थॉमस भादी रोड मुख्यमंत्री के दावे को खोखला साबित कर रही है। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे इसी क्षतिग्रस्त और गड्ढे युक्त सड़क से होकर आते जाते हैं। महज 700 मीटर लंबी सड़क है जिससे प्रतिदिन लगभग 5000 स्कूली छात्र-छात्राओं और हजारों राहगीरों का आवागमन होता है। इस सड़क पर विभिन्न विद्यालयों की बसें भी सुबह शाम सरपट दौड़ती रहती हैं।कई दशकों से टूटी सड़क बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गई है।सड़क के किनारे पटरी पर लोग सीढ़ियां और घर बनाकर अतिक्रमण करने वाले दबंग लोग लोक निर्माण विभाग और तहसील प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।

चंद मीटर की दूरी पर तहसील और एसडीएम आवास है। इस सड़क से प्रशासन के आला अधिकारी भी गुजरते हैं लेकिन वह भी दबंगों के अतिक्रमण को नजरअंदाज करके निकल जाते हैं। प्रशासन की नाक के नीचे सड़क पर अवैध कब्जा सीएम योगी के जीरो टॉलरेंस की नीति की धज्जियां उड़ा रहा है। सड़क की पटरी पर अतिक्रमण से सड़क इतनी संकरी हो गई है मानो गली में तब्दील हो गई है।सड़क गली में बदल जाने से आने जाने वाले स्कूली वाहनों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ।सड़क से अवैध अतिक्रमण हटवाना प्रशासन के लिए चुनौती का विषय बन गया है।यह अत्यंत व्यस्त सड़क है।नई सड़क बनवाना छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों,समय और आम जनमानस की मांग है। दो बड़े और प्रतिष्ठित कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 2000 छात्र-छात्राएं लगभग 20 किलोमीटर की परिधि से साइकिल से स्कूल आते जाते हैं। उक्त प्रकरण के संबंध में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर साधा निशाना

0
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर साधा निशाना
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर साधा निशाना

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

  • कहा – बेटियों के साथ हो रहे अन्याय के लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ और सिर्फ दिखावा है। सच्चाई तो यह है कि भाजपा में ही सारे दुष्कर्मी बैठे हुए हैं और उनको यह पार्टी संरक्षण देने का काम कर रही है। उनके बच्चों को टिकट देने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री खुद ऐसे नेताओं का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ लेकिन इन भाजपाइयों से बचाओ। यह बातें शुक्रवार को उन्होंने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही।


उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या भाजपा शासित प्रदेशों की सरकार हो यहां पर युवाओं की डिग्री महज शोपीस बनकर रह गई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार के नाम पर उनसे पकौड़े तलवाने की बात कही जा रही है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनके समर्थन से आने वाली सरकार में वह देश के गरीब, किसान, युवा, महिलाओं को सशक्त करने का काम करेंगे ताकि उनको राशन की लाइन में नहीं बल्कि देश के विकास को आगे ले जाने में अहम योगदान देना हो।

धनंजय सिंह के स्वागत में जुटी भारी भीड़

0
धनंजय सिंह के स्वागत में जुटी भारी भीड़
धनंजय सिंह के स्वागत में जुटी भारी भीड़

धनंजय सिंह के स्वागत में जुटी भारी भीड़ जगह-जगह कई स्थानों पर समर्थ को सहित लोगों ने काफिला रोका

शाहगंज जौनपुर :पूर्व सांसद धनंजय सिंह कल बरेली सेंट्रल जेल जेल से छूटने के पश्चात पहुचे जौनपुर । समर्थकों ने रास्ते मे किया जोरदार स्वागत धनंजय पहले नीम करौली धाम दर्शन करने गए थे । आज धनंजय सिंह जौनपुर पहुचते ही शाहगंज विजेथुआ धाम में दर्शन किया। उसके बाद जौनपुर की तरफ चले, रास्ते में जगह जगह स्वागत हुआ ।

फूल मालाओं से समथको ने जोरदार स्वागत किया ,समर्थको में उत्साह दिखा इस दौरान अपने समर्थको को धनंजय सिंह समझाते नजर आए की धारा 144 लागू है ध्यान दे । बरेली सेंट्रल जेल से रिहाई के बाद गुरुवार को नगर पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बसपा कार्यकर्ताओं और धनंजय समर्थकों ने जमकर स्वागत किया। भारी भीड़ देख पूर्व सांसद ने समर्थकों को चुनाव आचार संहिता का पालन करने की भी अपील की।

लखनऊ से निकले पूर्व सांसद धनंजय सिंह गुरुवार को बिजेथुआ महावीर धाम पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन करने के बाद जौनपुर जाते समय शाहगंज पहुंचे थे। धनंजय के नगर में आने की जानकारी पर चुनाव कार्यालय के समीप योगीनाथ तिराहे पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थकों समेत भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। दोपहर डेढ़ बजे तिराहे पर उनका काफिला पहुंचते ही समर्थक एक झलक पाने को बेताब दिखे। भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने गाड़ी पर ही खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और आगे बढ़ गए।

एराकियाना चौराहे पर एजाज अली के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं पेट्रोल पंप के पास रईस खान के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में समर्थकों ने काफिला रोककर पूर्व सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी वाराणसी हरिशचंद्र गौतम, विधानसभा प्रभारी शाहनवाज अहमद, पूर्व जिला प्रभारी अनिल गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष भाईचारा कमेटी बसपा जौनपुर विक्रम सिंह ,वीपुल सिंह, संतोष सिंह, सियाराम अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम, तीरथ राज, आशुतोष सिंह, अखिलेश सिंह, मो. शाहिद, सरफराज अहमद, साबिर अली समेत भारी संख्या में लोग रहे।

मछली शहर लोक सभा सीट 74 से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने किया नामांकन 

0
मछली शहर लोक सभा सीट 74 से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने किया नामांकन 
मछली शहर लोक सभा सीट 74 से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने किया नामांकन 

JAUNPUR : जौनपुर :मछली शहर लोक सभा सीट 74 से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने किया नामांकन .सामान्य निर्वाचन नामांकन के चौथे दिन  73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु गांधियन पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार श्री यशवंत कुमार गुप्ता ने 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । भागीदारी पार्टी के प्रत्याशी जियालाल जी के द्वारा 02 सेट में अपना नांमाकन पत्र दाखिल किया। 74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार प्रिया सरोज के द्वारा 02 सेट में, पृथ्वीराज जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार ब्रजेश कुमार ने 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी सुबास द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु समाज परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी नीलम अम्बेडकर ने 01 सेट में और निर्दल प्रत्याशी के रूप में श्री रतन सिंह परमार ने 01 सेट में पर्चा खरीदा। 74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु समाज परिवर्तन पार्टी से उर्मिला द्वारा 01 सेट में पर्चा खरीदा।

ANTICAREPTION की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज और सिपाही को किया गिरफ्तार

0

ANTICAREPTION team arrested policeman including outpost incharge taking bribe of Rs 20 thousand

जौनपुर। ANTICAREPTION एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए धनियाँमऊ चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरोगा यह घूस विपक्षी के विरोध पर रुके हुए मकान के कार्य को करवाने के लिए ले रहा था। 


मिली जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र सरायहरखू गांव के निवासी जयशंकर ने एंटीकरप्शन टीम से शिकायत किया कि विपक्षी की शिकायत पर मेरे मकान का निर्माण कार्य को पुलिस ने रोक दिया , काम को चालू कराने के लिए धनियाँमऊ पुलिस चौकी के प्रभारी भिल्लूराम रिश्वत मांग रहे है।  जिसे संज्ञान में लेते हुए ANTICAREPTION

टीम ने आज जाल बिछाकर कर दारोगा भिल्लूराम  और कांस्टेबल सूर्यप्रकाश को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में केश बहादुर सिंह निरीक्षक टीम प्रभारी वाराणसी,नीरज कुमार सिंह निरीक्षक, अजीत कुमार सिंह निरीक्षक, शैलेंद्र कुमार राय मु0आ0, विशाल उपाध्याय मु0आ0, चन्दन उपाध्याय आरक्षी, सूरज गुप्ता आरक्षी, मुकेश पाण्डेय आरक्षी, पुनित कुमार सिंह मु0आ0, मुकेश कुमार यादव मु0आ0, विनोद कुमार यादव आरक्षी चालक, विनय कुमार यादव आरक्षी चालक ऑपरेशन में शामिल रहे।

खुटहन में ग्राम प्रधान की मनबढ़ों ने कर दी पिटाई 

0
खुटहन में ग्राम प्रधान की मनबढ़ों ने कर दी पिटाई 
Route Diversion jaunpur

जौनपुर (खुटहन) खुटहन में ग्राम प्रधान की मनबढ़ों ने कर दी पिटाई कच्चे रास्ते पर मजदूरों से काम करा रहे प्रधान को आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे मनबढो ने पिटाई कर दियाघायल ग्राम प्रधान को सीएचसी लाया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा हैकाजिशाह पुर के ग्राम प्रधान इंद्रेश बुद्ववार की दोपहर गाँव के सरकारी चक मार्ग पर कच्चा काम करा रहे थेजिसमें चक रोड़ के दोनों बगल खेतों से मिट्टी निकाल रहे थेआरोप है तभी आधा दर्जन की संख्या में पहुचे लोग खेत से मिट्टी निकलवाने का विरोध करने लगे बाताकहनी बढने पर उक्त लोग लाठी डंडे से प्रधान की पिटाई कर दिए मामले में थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी

सम्राट अशोक के शासन काल में सुख शांति वैभव संपन्न था देश,गंगा प्रसाद मौर्य

0
सम्राट अशोक के शासन काल में सुख शांति वैभव संपन्न था देश,गंगा प्रसाद मौर्य
सम्राट अशोक के शासन काल में सुख शांति वैभव संपन्न था देश,गंगा प्रसाद मौर्य

जौनपुर (खुटहन) मंगलवार की साम शेरपुर गाँव में मौर्य समाज के लोगों द्वारा सम्राट अशोक का जन्मोत्सव मनाया गयाइस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेकार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट अशोक के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन् किया गया तत्पश्चात् आये हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गयागायक राकेश जौनपुरी ने ऐतिहासिक गीतों से समां बाद दियागंगा प्रसाद मौर्य ने कहा महान सम्राट अशोक के शासन काल में देश सुख शांति वैभव से भरा था जिसके आज भी प्रतीक निशान अशोक स्तम्भ के रूप में मौजूद हैं उस समय के विभिन्न शिलालेखों व पत्थरों पर उकेरी गयी कलाकृतियों से तत्कालीन समाजिक सुव्यवस्थित जीवन का पता चलता है उस समय भारत सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता थाइस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अखण्ड प्रताप यादव वकील अहमद केशव मौर्य अवधेश मौर्य संदीप धर्मेन्द्र दिवाकर राज बलराम प्रमोद गंगा प्रसाद आदि उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन मौर्य ने किया

JAUNPUR:बसपा प्रत्याशी श्री कला सिंह धनंजय ने किया नामांकन 

0
JAUNPURबसपा प्रत्याशी श्री कला सिंह धनंजय ने किया नामांकन 
JAUNPURबसपा प्रत्याशी श्री कला सिंह धनंजय ने किया नामांकन 

JAUNPUR: बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी श्री कला सिंह धनंजय ने किया नामांकन 

JAUNPUR NEWS लोकसभा 73- संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जौनपुर से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी श्री कला सिंह ने नामांकन के तीसरे दिन  02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया तो वही समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह जी के द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी राम प्यारे के द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। राष्ट्रीय साम्यवादी पार्टी के प्रत्याशी गोविंद लाल पटेल के द्वारा 02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।73-JAUNPUR संसदीय निर्वाचन हेतु निर्दल प्रत्याशी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी भारत राम यादव ने 01 सेट में पर्चा खरीदा। 74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र निर्दल प्रत्याशी श्रवण कुमार द्वारा 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

पूर्व सांसद की रिहाई के बाद पत्नी श्रीकला रेड्डी ने किया नामांकन बुधवार का दिन जौनपुर के लिए कई मायनों में अलग और खास रहा, एक तरफ जहां बीते शनिवार हाईकोर्ट मिली जमानत के बाद बुधवार को बरेली जेल में बंद पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को रिहाई मिली तो वहीं दूसरी तरफ पति की रिहाई के साथ ही उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी ने कलेक्ट्रेट पहुँच अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि आज पूर्व सांसद धनंजय सिंह छूटकर आ रहे थे इसके लिए उन्हें बेहद खुशी हैं। “व्हाई यू ओनली” उन्होने यह भी कहा कि जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है हर तरफ लोग सहयोग कर रहे हैं। श्रीकला रेड्डी ने कहा कि आज शुभ मुहूर्त था इस लिए उन्होने अभी एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया हैं।उसके बाद वह पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ जनसभा करने के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आएगी। इस बीस उनके समर्थकों में खुशी की लहर दिखाई दी। आपको बता दें श्रीकला रेड्डी को बीएसपी ने जौनपुर 73- लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। जौनपुर में छठे चरण में मतदान होना है। चौथे चरण के लिए हो रहे नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को श्रीकला धनंजय सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा।

वही दूसरी तरफ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के लिए नामित व्यय प्रेक्षक 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र श्री मुण्डे राजेश बालाजी राव कुसुम ने बुधवार को एसएसटी टीम बदलापुर में निरीक्षण करते हुए स्थायी निगरानी टीम को निर्देशित किया गया कि जनपद के थानों द्वारा चेकिंग बैरियर, एसओपी के अनुसार चेकिंग करेंगे। उड़नदस्ता टीम में गठित टीमों प्रभारी रिजर्व, स्थायी निगरानी के लिए चेकिंग बैरियर के सन्दर्भ में भी जानकारी ली।


74-मछलीशहर व्यय प्रेक्षक श्री कृष्ण कुमार पी द्वारा सिरकोनी में एफएसटी टीम से जानकारी लेते गठित टीमों प्रभारी रिजर्व आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात उन्होंने व्यय कन्ट्रोल रुम में बैठक करते हुए लेखा टीम के अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा समय से लेखा सम्बन्धी कार्य करने के निर्देश दिये और वहा हो रहे कार्य के सन्दर्भ में भी जानकारी ली। #JAUNPUR NEWS

यह भी पढ़े : बैलगाडी पर सवार होकर नामांकन करने पहुचे अशोक सिंह,एक सेट में भरा पर्चा

सूचना देने में हीलाहवाली को लेकर बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

0


( शाहगंज जौनपुर ) नवीनतम नामांकन को लेकर मांगी गई सूचना में हीलाहवाली को लेकर शिक्षा क्षेत्र के लगभग दर्जन भर से अधिक विद्यालयों के प्रभारियों से बीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।जिसे लेकर महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जाता है कि नए सत्र में नवीन नामांकन को लेकर विगत 26अप्रैल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा बेसिक विद्यालयों से गूगल सीट के माध्यम से नामांकन की सूचना मांगी जा रही थी।

लगातार सूचना मांगने के बावजूद भी लगभग पन्द्रह विद्यालयों द्वारा सूचना देने में हीलाहवाली की जा रही थी।जिसे लेकर मंगलवार को कड़ा तेवर अपनाते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने पन्द्रहों विद्यालय के नाम पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने स्पष्टीकरण न देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की संस्तुति करने की हिदायत दी है।जिसे लेकर महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।