जौनपुर । महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जनपद जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन द्वारा किया जा रहा है।जे.जे. मैरिज लॉन, गैरवाह, शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह द्वारा फीता काटकर प्रशिक्षण केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवियों, पूर्व एवं वर्तमान ग्राम प्रधानों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

इस प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को निःशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




